Psalms 13

हे यहोवा, तू कब तक मुझ को भूला रहेगा? क्या तू मुझे सदा सदा के लिये बिसरा देगा कब तक तू मुझको नहीं स्वीकारेगा?
למנצח מזמור לדוד עד אנה יהוה תשכחני נצח עד אנה תסתיר את פניך ממני׃
तू मुझे भूल गया यह कब तक मैं सोचूँ? अपने ह्रदय में कब तक यह दु:ख भोगूँ? कब तक मेरे शत्रु मुझे जीतते रहेंगे?
עד אנה אשית עצות בנפשי יגון בלבבי יומם עד אנה ירום איבי עלי׃
हे यहोवा, मेरे परमेश्वर, मेरी सुधि ले! और तू मेरे प्रश्न का उत्तर दे! मुझको उत्तर दे नहीं तो मैं मर जाऊँगा!
הביטה ענני יהוה אלהי האירה עיני פן אישן המות׃
कदाचित् तब मेरे शत्रु यों कहने लगें, “मैंने उसे पीट दिया!” मेरे शत्रु प्रसन्न होंगे कि मेरा अंत हो गया है।
פן יאמר איבי יכלתיו צרי יגילו כי אמוט׃
हे यहोवा, मैंने तेरी करुणा पर सहायता पाने के लिये भरोसा रखा। तूने मुझे बचा लिया और मुझको सुखी किया!
ואני בחסדך בטחתי יגל לבי בישועתך׃
मैं यहोवा के लिये प्रसन्नता के गीत गाता हूँ, क्योंकि उसने मेरे लिये बहुत सी अच्छी बातें की हैं।
אשירה ליהוה כי גמל עלי׃