Philippians 4

हे मेरे प्रिय भाईयों, तुम मेरी प्रसन्नता हो, मेरे गौरव हो। तुम्हें जैसे मैंने बताया है, प्रभु में तुम वैसे ही दृढ़ बने रहो।
ועתה אחי החביבים והחמודים שמחתי ועטרת ראשי עמדו נא כן באדנינו חביבי׃
मैं यहूदिया और संतुखे दोनों को प्रोत्साहित करता हूँ कि तुम प्रभु में एक जैसे विचार बनाये रखो।
את אבהודיה אני מזהיר ואת סונטיכי אני מזהיר להיות לב אחד באדנינו׃
मेरे सच्चे साथी तुझसे भी मेरा आग्रह है कि इन महिलाओं की सहायता करना। ये वलैमेन्स तथा मेरे दूसरे सहकर्मियों सहित सुसमाचार के प्रचार में मेरे साथ जुटी रही हैं। इनके नाम जीवन की पुस्तक में लिखे गये है।
ואתה חברי הנצמד לי באמת אף ממך אני מבקש להיות להן לעזר אשר יגעו עמדי על הבשורה עם קלימיס ועם שאר תמכי אשר שמותם יחד בספר החיים׃
प्रभु में सदा आनन्द मनाते रहो। इसे मैं फिर दोहराता हूँ, आनन्द मनाते रहो।
שמחו באדנינו בכל עת ועוד הפעם אמר אני שמחו׃
तुम्हारी सहनशील आत्मा का ज्ञान सब लोगों को हो। प्रभु पास ही है।
ענות רוחכם תודע לכל איש קרב הוא האדון׃
किसी बात कि चिंता मत करो, बल्कि हर परिस्थिति में धन्यवाद सहित प्रार्थना और विनय के साथ अपनी याचना परमेश्वर के सामने रखते जाओ।
אל תדאגו כי אם בתפלה ובתחנונים עם תודה תודיעו בכל דבר את משאלותיכם לאלהינו׃
इसी से परमेश्वर की ओर से मिलने वाली शांति, जो समझ से परे है तुम्हारे हृदय और तुम्हारी बुद्धि को मसीह यीशु में सुरक्षित बनाये रखेगी।
ושלום אלהים הנשגב מכל שכל ינצר את לבבכם ואת מחשבותיכם במשיח ישוע׃
हे भाईयों, उन बातों का ध्यान करो जो सत्य हैं, जो भव्य है, जो उचित है, जो पवित्र है, जो आनन्द दायी है, जो सराहने योग्य है या कोई भी अन्य गुण या कोई प्रशंसा
ובכן אחי כל אשר הוא אמת ונכבד וישר וטהור ונעים ואשר שמעו טוב כל מעשה צדק כל מעשה שבח על אלה תשימו לבבכם׃
जिसे तुमने मुझसे सीखा है, पाया है या सुना है या जिसे करते मुझे देखा है। उन बातों का अभ्यास करते रहो। शांति का स्रोत परमेश्वर तुम्हारे साथ रहेगा।
אשר למדתם וקבלתם ושמעתם וראיתם בי את אלה תעשו ואלהי השלום יהיה עמכם׃
तुम निश्चय ही मेरी भलाई के लिये सोचा करते थे किन्तु तुम्हें उसे दिखाने का अवसर नहीं मिला था, किन्तु अब आखिरकार तुममें मेरे प्रति फिर से चिंता जागी है। इससे मैं प्रभु में बहुत आनन्दित हुआ हूँ।
ואני שמחתי מאד באדנינו כי עתה הפעם החלפתם כח להשגיח עלי וגם משגיחים הייתם עד כה אך לא עלתה בידכם׃
किसी आवश्यकता के कारण मैं यह नहीं कह रहा हूँ। क्योंकि जैसी भी परिस्थिति में मैं रहूँ, मैंने उसी में संतोष करना सीख लिया है।
ולא ממחסור אדבר כן כי למדתי להסתפק במה שיש לי׃
मैं अभावों के बीच रहने का रहस्य भी जानता हूँ और यह भी जानता हूँ कि सम्पन्नता में कैसे रहा जाता है। कैसा भी समय हो और कैसी भी परिस्थिति चाहे पेट भरा हो और चाहे भूखा, चाहे पास में बहुत कुछ हो और चाहे कुछ भी नहीं, मैंने उन सब में सुखी रहने का भेद सीख लिया है।
ידעתי לענות אף ידעתי להותיר מחנך אני בכל ענין ואופן הן לשבע הן לרעב הן להותיר הן לחסר׃
जो मुझे शक्ति देता है, उसके द्वारा मैं सभी परिस्थितियों का सामना कर सकता हूँ।
כל זאת אוכל בעזרת המשיח הנותן כח בקרבי׃
कुछ भी हो तुमने मेरे कष्टों में हाथ बटा कर अच्छा ही किया है।
אבל היטבתם לעשות בהתחברכם אלי בצרתי׃
हे फिलिप्पियो, तुम तो जानते ही हो, सुसमाचार के प्रचार के उन आरम्भिक दिनों में जब मैंने मकिदुनिया छोड़ा था, तो लेने-देने के विषय में केवल मात्र तुम्हारी कलीसिया को छोड़ कर किसी और कलीसिया ने मेरा हाथ नहीं बटाया था।
וידעתם גם אתם פילפיים כי בראשית הבשורה כצאתי ממקדוניא לא התחברה לי אחת מן הקהלות בעשק משא ומתן כי אם אתם בלבד׃
मैं जब थिस्सिलुनीके में था, मेरी आवश्यकताएँ पूरी करने के लिये तुमने बार बार मुझे सहायता भेजी थी।
כי גם בתסלוניקי שלחתם לי את צרכי פעם ושתים׃
ऐसा नहीं है कि मैं उपहारों का इच्छुक हूँ, बल्कि मैं तो यह चाहता हूँ कि तुम्हारे खाते में लाभ जुड़ता ही चला जाये।
לא שאבקש את המתן אך אבקש הפרי אשר ירבה בחשבנכם׃
तुमने इपफ्रुदीतुस के हाथों जो उपहार मधुर गंध भेंट के रूप में मेरे पास भेजे हैं वे एक ऐसा स्वीकार करने योग्य बलिदान है जिससे परमेश्वर प्रसन्न होता है। उन उपहारों के कारण मेरे पास मेरी आवश्यकता से कहीं अधिक हो गया है, मुझे पूरी तरह दिया गया है, बल्कि उससे भी अधिक भरपूर दिया गया है। वे वस्तुएँ मधुर गंध भेंट के रूप में हैं, एक ऐसा स्वीकार करने योग्य बलिदान जिससे परमेश्वर प्रसन्न होता है।
ואני קבלתי את הכל ויש לי די והותר ואני נמלאתי ריח ניחח בקבלי מידי אפפרודיטוס את כל אשר שלחתם זבח ערב ורצוי לאלהים׃
मेरा परमेश्वर तुम्हारी सभी आवश्यकताओं को मसीह यीशु में प्राप्त अपने भव्य धन से पूरा करेगा।
ואלהי הוא ימלא את כל צרככם כעשר כבודו במשיח ישוע׃
हमारे परम पिता परमेश्वर की सदा सदा महिमा होती रहे। आमीन।
ולאלהים אבינו הכבוד לעולמי עולמים אמן׃
मसीह यीशु के हर एक संत को नमस्कार। मेरे साथ जो भाई हैं, तुम्हें नमस्कार करते हैं।
שאלו לשלום כל קדוש במשיח ישוע האחים אשר עמדי שאלים לשלומכם׃
तुम्हें सभी संत और विशेष कर कैसर परिवार के लोग नमस्कार करते हैं।
כל הקדשים שאלים לשלומכם וביותר אלה אשר מבית הקיסר׃
तुम में से हर एक पर हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारी आत्मा के साथ रहे।
חסד ישוע המשיח אדנינו עם כלכם אמן׃