Numbers 26

बड़ी बीमारी के बाद यहोवा ने मूसा और हारून के पुत्र याजक एलीआज़ार से बातें कीं।
ויהי אחרי המגפה ויאמר יהוה אל משה ואל אלעזר בן אהרן הכהן לאמר׃
उसने कहा, “सभी इस्राएली लोगों की संख्या गिनो। हर एक परिवार को देखो और बीस वर्ष या उससे अधिक उम्र के हर एक पुरुष को गिनो। ये वे पुरुष हैं जो इस्राएल की सेना में सेवा करने योग्य हैं।”
שאו את ראש כל עדת בני ישראל מבן עשרים שנה ומעלה לבית אבתם כל יצא צבא בישראל׃
इस समय लोग मोआब के मैदान में डेरा डाले थे। यह यरीहो के पार यरदन नदी के समीप था। इसलिए मूसा और याजक एलीआज़ार ने लोगों से बातें कीं।
וידבר משה ואלעזר הכהן אתם בערבת מואב על ירדן ירחו לאמר׃
उन्होंने कहा, “तुम्हें बीस वर्ष या उससे अधिक उम्र के हर एक पुरुष को गिनना चाहिए। यही वह आदेश था जो यहोवा ने मूसा को पालन करने के लिए दिया था।” यहाँ उन इस्राएल के लोगों की सूची है जो मिस्र से आए थेः
מבן עשרים שנה ומעלה כאשר צוה יהוה את משה ובני ישראל היצאים מארץ מצרים׃
ये रूबेन के परिवार के लोग हैं। (रूबेन इस्राएल (याकूब) का पहलौठा पुत्र था।) ये परिवार थेः हनोक—हनोकी परिवार। पल्लू—पल्लिय परिवार।
ראובן בכור ישראל בני ראובן חנוך משפחת החנכי לפלוא משפחת הפלאי׃
हेस्रोन—हेस्रोनी परिवार। कर्मी—कर्मी परिवार।
לחצרן משפחת החצרוני לכרמי משפחת הכרמי׃
रूबेन के परिवार समूह में वे परिवार थे। योग में सभी तैंतालीस हजार सात सौ तीस पुरुष थे।
אלה משפחת הראובני ויהיו פקדיהם שלשה וארבעים אלף ושבע מאות ושלשים׃
पल्लू का पुत्र एलीआब था।
ובני פלוא אליאב׃
एलीआब के तीन पुत्र थे—नमूएल, दातान और अबीराम। याद रखो कि दातान और अबीराम वे दो नेता थे जो मूसा और हारून के विरोधी हो गए थे। वे कोरह के अनुयायी थे और कोरह यहोवा का विरोधी हो गया था।
ובני אליאב נמואל ודתן ואבירם הוא דתן ואבירם קרואי העדה אשר הצו על משה ועל אהרן בעדת קרח בהצתם על יהוה׃
वही समय था जब पृथ्वी फटी थी और कोरह एवं उसके सभी अनुयायियों को निगल गई थी। कुल दो सौ पचास पुरुष मर गये थे। यह इस्राएल के सभी लोगों के लिए एक संकेत और चेतावनी थी।
ותפתח הארץ את פיה ותבלע אתם ואת קרח במות העדה באכל האש את חמשים ומאתים איש ויהיו לנס׃
किन्तु कोरह के परिवार के अन्य लोग नहीं मरे।
ובני קרח לא מתו׃
शिमोन के परिवार समूह के ये परिवार थेः नमूएल—नमूएल परिवार। यामीन—यामीन परिवार। याकीन—याकीन परिवार।
בני שמעון למשפחתם לנמואל משפחת הנמואלי לימין משפחת הימיני ליכין משפחת היכיני׃
जेरह—जेराही परिवार। शाऊल—शाऊल परिवार।
לזרח משפחת הזרחי לשאול משפחת השאולי׃
शिमोन के परिवार समूह में वे परिवार थे। इसमें कुल बाइस हजार पुरुष थे।
אלה משפחת השמעני שנים ועשרים אלף ומאתים׃
गाद के परिवार समूह के ये परिवार हैं: सपोन—सपोन परिवार। हाग्गी—हाग्गी परिवार। शूनी—शूनी परिवार।
בני גד למשפחתם לצפון משפחת הצפוני לחגי משפחת החגי לשוני משפחת השוני׃
ओजनी—ओजनी परिवार। ऐरी—ऐरी परिवार।
לאזני משפחת האזני לערי משפחת הערי׃
अरोद—अरोद परिवार। अरेली—अरेली परिवार।
לארוד משפחת הארודי לאראלי משפחת האראלי׃
गाद के परिवार समहू के वे परिवार थे। इनमें कुल चालीस हजार पाँच सौ पुरुष थे।
אלה משפחת בני גד לפקדיהם ארבעים אלף וחמש מאות׃
यहूदा के परिवार समूह के ये परिवार हैं: शेला—शेला परिवार। पेरेस—पेरेस परिवार। जेरह—जेरह परिवार। (यहूदा के दो पुत्र एर, ओनान—कनान में मर गए थे।)
בני יהודה ער ואונן וימת ער ואונן בארץ כנען׃
यहूदा के परिवार समूह के ये परिवार हैं: शेला—शेला परिवार। पेरेस—पेरेस परिवार। जेरह—जेरह परिवार। (यहूदा के दो पुत्र एर, ओनान—कनान में मर गए थे।)
ויהיו בני יהודה למשפחתם לשלה משפחת השלני לפרץ משפחת הפרצי לזרח משפחת הזרחי׃
पेरेस के ये परिवार हैं: हेस्रोन—हेस्रोनी परिवार। हामूल—हामूल परिवार।
ויהיו בני פרץ לחצרן משפחת החצרני לחמול משפחת החמולי׃
यहूदा के परिवार समूह के वे परिवार थे। इनके कुल पुरुषों की संख्या छिहत्तर हजार पाँच सौ थी।
אלה משפחת יהודה לפקדיהם ששה ושבעים אלף וחמש מאות׃
इस्साकार के परिवार समूह के परिवार ये थेः तोला—तोला परिवार। पुव्वा—पुव्वा परिवार।
בני יששכר למשפחתם תולע משפחת התולעי לפוה משפחת הפוני׃
याशूब—याशूब परिवार। शिम्रोन—शिम्रोन परिवार।
לישוב משפחת הישובי לשמרן משפחת השמרני׃
इस्साकार के परिवार समूह के वे परिवार थे। इनमें कुल पुरुषों की संख्या चौसठ हजार तीन सौ थी।
אלה משפחת יששכר לפקדיהם ארבעה וששים אלף ושלש מאות׃
जबूलून के परिवार समूह के परिवार ये थेः सेरेद—सेरेद परिवार। एलोन—एलोन परिवार। यहलेल—यहलेल परिवार।
בני זבולן למשפחתם לסרד משפחת הסרדי לאלון משפחת האלני ליחלאל משפחת היחלאלי׃
जबूलून के परिवार समूह के वे परिवार थे। इनमें कुल पुरुषों की संख्या साठ हजार पाँच सौ थी।
אלה משפחת הזבולני לפקדיהם ששים אלף וחמש מאות׃
यूसुफ के दो पुत्र मनश्शे और एप्रैम थे। हर एक पुत्र अपने परिवारों के साथ परिवार समूह बन गया था।
בני יוסף למשפחתם מנשה ואפרים׃
मनश्शे के परिवार में ये थेः माकीर—माकीर परिवार, (माकीर गिलाद का पिता था।) गिलाद—गिलाद परिवार।
בני מנשה למכיר משפחת המכירי ומכיר הוליד את גלעד לגלעד משפחת הגלעדי׃
गिलाद के परिवार ये थेः ईएजेर—ईएजेर परिवार। हेलेक—हेलेकी परिवार।
אלה בני גלעד איעזר משפחת האיעזרי לחלק משפחת החלקי׃
अस्रीएल—अस्रीएल परिवार। शेकेम—शेकेमी परिवार।
ואשריאל משפחת האשראלי ושכם משפחת השכמי׃
शमीदा—शमीदा परिवार। हेपेर—हेपेरी परिवार।
ושמידע משפחת השמידעי וחפר משפחת החפרי׃
हेपेर का पुत्र सलोफाद था। किन्तु उसका कोई पुत्र न था। केवल पुत्री थी। उसकी पुत्रियों के नाम महला, नोआ, होग्ला, मिल्का, और तिर्सा थे।
וצלפחד בן חפר לא היו לו בנים כי אם בנות ושם בנות צלפחד מחלה ונעה חגלה מלכה ותרצה׃
मनश्शे परिवार समूह के ये परिवार हैं। इनमें कुल पुरुष बावन हजार सात सौ थे।
אלה משפחת מנשה ופקדיהם שנים וחמשים אלף ושבע מאות׃
एप्रैम के परिवार समूह के ये परिवार थेः शूतेलह—शूतेलही परिवार। बेकेर—बेकेरी परिवार। तहन—तहनी परिवार।
אלה בני אפרים למשפחתם לשותלח משפחת השתלחי לבכר משפחת הבכרי לתחן משפחת התחני׃
एरान शूतेलह परिवार का था। उसका परिवार एरनी था।
ואלה בני שותלח לערן משפחת הערני׃
एप्रैम के परिवार समूह में ये परिवार थे। कुल पुरुषों की संख्या इसमें बत्तीस हजार पाँच सौ थी। वे ऐसे सभी लोग हैं जो यूसुफ के परिवार समूहों के हैं।
אלה משפחת בני אפרים לפקדיהם שנים ושלשים אלף וחמש מאות אלה בני יוסף למשפחתם׃
बिन्यामीन के परिवार समूह के परिवार ये थेः बेला—बेला परिवार। अशबेल—अश्बेली परिवार। अहीरम—अहीरमी परिवार।
בני בנימן למשפחתם לבלע משפחת הבלעי לאשבל משפחת האשבלי לאחירם משפחת האחירמי׃
शपूपाम—शपूपाम परिवार। हूपाम—हूपामी परिवार।
לשפופם משפחת השופמי לחופם משפחת החופמי׃
बेला के परिवार में ये थेः अर्द—अर्दी परिवार। नामान—नामानी परिवार।
ויהיו בני בלע ארד ונעמן משפחת הארדי לנעמן משפחת הנעמי׃
बिन्यामीन के परिवार समूह के ये सभी परिवार थे। इसमें पुरुषों की कुल संख्या पैंतालीस हजार छः सौ थी।
אלה בני בנימן למשפחתם ופקדיהם חמשה וארבעים אלף ושש מאות׃
दान के परिवार समूह में ये परिवार थेः शूहाम—शूहाम परिवार समूह। दान के परिवार समूह से वह परिवार समूह था।
אלה בני דן למשפחתם לשוחם משפחת השוחמי אלה משפחת דן למשפחתם׃
शूहामी परिवार समूह में बहुत से परिवार थे। इनमें पुरुषों की कुल संख्या चौंसठ हजार चार सौ थी।
כל משפחת השוחמי לפקדיהם ארבעה וששים אלף וארבע מאות׃
आशेर के परिवार समूह के ये परिवार हैं: यिम्ना—यिम्नी परिवार। यिश्री—यिश्री परिवार। बरीआ—बरीआ परिवार।
בני אשר למשפחתם לימנה משפחת הימנה לישוי משפחת הישוי לבריעה משפחת הבריעי׃
बरीआ के ये परिवार हैं हेबेर—हेबेरी परिवार। मल्कीएल—मल्कीएली परिवार।
לבני בריעה לחבר משפחת החברי למלכיאל משפחת המלכיאלי׃
(आशेर की एक पुत्री सेरह नाम की थी।)
ושם בת אשר שרח׃
आशेर के परिवार समूह में वे परिवार थे। इसमें पुरूषों की संख्या तिरपन हजार चार सौ थी।
אלה משפחת בני אשר לפקדיהם שלשה וחמשים אלף וארבע מאות׃
नप्ताली के परिवार समूह के ये परिवार थेः यहसेल— यहसेली परिवार। गूनी—गूनी परिवार।
בני נפתלי למשפחתם ליחצאל משפחת היחצאלי לגוני משפחת הגוני׃
येसेर—येसेरी परिवार। शिल्लेम—शिल्लेमी परिवार।
ליצר משפחת היצרי לשלם משפחת השלמי׃
नप्ताली के परिवार समूह के ये परिवार थे। इसमें पुरुषों की कुल संख्या पैंतालीस हजार चार सौ थी।
אלה משפחת נפתלי למשפחתם ופקדיהם חמשה וארבעים אלף וארבע מאות׃
इस प्रकार इस्राएल के पुरुषों की कुल संख्या छः लाख एक हजार सात सौ तीस थी।
אלה פקודי בני ישראל שש מאות אלף ואלף שבע מאות ושלשים׃
यहोवा ने मूसा से कहा,
וידבר יהוה אל משה לאמר׃
“हर एक परिवार समूह को भूमि दी जाएगी। यह वही प्रदेश है जिसके लिए मैंने वचन दिया था। हर एक परिवार समूह उन लोगों के लिये पर्याप्त भूमि प्राप्त करेंगे जिन्हें गिना गया।
לאלה תחלק הארץ בנחלה במספר שמות׃
बड़ा परिवार समूह अधिक भूमि पाएगा और छोटा परिवार समूह कम भूमि पाएगा। किन्तु हर एक परिवार समूह को भूमि मिलेगी जिसके लिए मैंने वचन दिया है और जो भूमि वे पाएंगे वह उनकी गिनी गई संख्या के बराबर होगी।
לרב תרבה נחלתו ולמעט תמעיט נחלתו איש לפי פקדיו יתן נחלתו׃
हर एक परिवार समूह को पासों के आधार पर निश्चय करके धरती दी जाएगी और उस प्रदेश का वही नाम होगा जो उस परिवार समूह का होगा।
אך בגורל יחלק את הארץ לשמות מטות אבתם ינחלו׃
वह प्रदेश जिसे मैंने लोगों को देने का वचन दिया, उनके उत्तराधिकार में होगा। यह बड़े और छोटे परिवार समूहों को दिया जाएगा। निर्णय करने के लिए तुम्हें पासे फेंकने होंगे।”
על פי הגורל תחלק נחלתו בין רב למעט׃
लेवी का परिवार समूह भी गिना गया। लेवी के परिवार समूह के ये परिवार हैं गेर्शोन—गेर्शोन परिवार। कहात—कहात परिवार। मरारी—मरारी परिवार।
ואלה פקודי הלוי למשפחתם לגרשון משפחת הגרשני לקהת משפחת הקהתי למררי משפחת המררי׃
लेवी के परिवार समूह से ये परिवार भी थेः लिब्नि परिवार। हेब्रोनी परिवार। महली परिवार। मूशी परिवार। कहात परिवार। अम्राम कहात के परिवार समूह का था।
אלה משפחת לוי משפחת הלבני משפחת החברני משפחת המחלי משפחת המושי משפחת הקרחי וקהת הולד את עמרם׃
अम्राम की पत्नी का नाम योकेबेद था। वह भी लेवी के परिवार समूह की थी। उसका जन्म मिस्र में हुआ था। अम्राम और योकेबेद के दो पुत्र हारून और मूसा थे। उनकी एक पुत्री मरियम भी थी।
ושם אשת עמרם יוכבד בת לוי אשר ילדה אתה ללוי במצרים ותלד לעמרם את אהרן ואת משה ואת מרים אחתם׃
हारून, नादाब, अबीहू, एलीआज़ार तथा ईतामार का पिता था।
ויולד לאהרן את נדב ואת אביהוא את אלעזר ואת איתמר׃
किन्तु नादाब और अबीहू मर गए। वे मर गए क्योंकि उन्होंने यहोवा को उस आग से भेंट चढ़ाई जो उनके लिए स्वीकृत नहीं थी।
וימת נדב ואביהוא בהקריבם אש זרה לפני יהוה׃
लेवी परिवार समूह के सभी पुरुषों की संख्या तेईस हजार थी। किन्तु ये लोग इस्राएल के अन्य लोगों के साथ नहीं गिने गए थे। वे भूमि नहीं पा सके जिसे अन्य लोगों को देने का वचन यहोवा ने दिया था।
ויהיו פקדיהם שלשה ועשרים אלף כל זכר מבן חדש ומעלה כי לא התפקדו בתוך בני ישראל כי לא נתן להם נחלה בתוך בני ישראל׃
मूसा और याजक एलीआजार ने इन सभी लोगों को गिना। उन्होंने इस्राएल के लोगों को मोआब के मैदान में गिना। यह यरीहो से यरदन नदी के पार था।
אלה פקודי משה ואלעזר הכהן אשר פקדו את בני ישראל בערבת מואב על ירדן ירחו׃
बहुत समय पहले मूसा और याजक हारून ने इस्राएल के लोगों को सीनै मरुभूमि में गिना था। किन्तु वे सभी लोग मर चुके थे। मोआब के मैदान में मूसा ने जिन लोगों को गिना, वे पहले गिने गए लोगों से भिन्न थे।
ובאלה לא היה איש מפקודי משה ואהרן הכהן אשר פקדו את בני ישראל במדבר סיני׃
यह इसलिए हुआ कि यहोवा ने इस्राएल के लोगों से यह कहा था कि वे सभी मरुभूमि मे मरेंगे। जो केवल दो जीवित बचे थे यपुन्ने का पुत्र कालेब और नून का पुत्र यहोशू थे।
כי אמר יהוה להם מות ימתו במדבר ולא נותר מהם איש כי אם כלב בן יפנה ויהושע בן נון׃