Matthew 7

“दूसरों पर दोष लगाने की आदत मत डालो ताकि तुम पर भी दोष न लगाया जाये।
אל תשפטו למען לא תשפטו׃
क्योंकि तुम्हारा न्याय उसी फैसले के आधार पर होगा, जो फैसला तुमने दूसरों का न्याय करते हुए दिया था। और परमेश्वर तुम्हें उसी नाप से नापेगा जिससे तुमने दूसरों को नापा है।
כי במשפט אשר אתם שפטים בו תשפטו ובמדה אשר אתם מדדים בה ימד לכם׃
“तू अपने भाई बंदों की आँख का तिनका तक क्यों देखता है? जबकि तुझे अपनी आँख का लट्ठा भी दिखाई नहीं देता।
ולמה זה אתה ראה את הקסם בעין אחיך ואת הקורה אשר בעינך לא תביט׃
जब तेरी अपनी आँख में लट्ठा समाया है तो तू अपने भाई से कैसे कह सकता है कि तू मुझे तेरी आँख का तिनका निकालने दे।
ואיך תאמר אל אחיך הניחה לי ואסירה את הקסם מעינך והנה הקורה בעינך׃
ओ कपटी! पहले तू अपनी आँख से लट्ठा निकाल, फिर तू ठीक तरह से देख पायेगा और अपने भाई की आँख का तिनका निकाल पायेगा।
החנף הסר בראשונה את הקורה מעינך ואחרי כן ראה תראה להסיר את הקסם מעין אחיך׃
“कुत्तों को पवित्र वस्तु मत दो। और सुअरों के आगे अपने मोती मत बिखेरो। नहीं तो वे सुअर उन्हें पैरों तले रौंद डालेंगे। और कुत्ते पलट कर तुम्हारी भी धज्जियाँ उड़ा देंगे।
אל תתנו את הקדש לכלבים ואל תשליכו פניניכם לפני החזירים פן ירמסום ברגליהם ופנו וטרפו אתכם׃
“परमेश्वर से माँगते रहो, तुम्हें दिया जायेगा। खोजते रहो तुम्हें प्राप्त होगा खटखटाते रहो तुम्हारे लिए द्वार खोल दिया जायेगा।
שאלו וינתן לכם דרשו ותמצאו דפקו ויפתח לכם׃
क्योंकि हर कोई जो माँगता ही रहता है, प्राप्त करता है। जो खोजता है पा जाता है और जो खटखटाता ही रहता है उसके लिए द्वार खोल दिया जाएगा।
כי כל השאל יקבל והדרש ימצא והדפק יפתח לו׃
“तुम में से ऐसा पिता कौन सा है जिसका पुत्र उससे रोटी माँगे और वह उसे पत्थर दे?
ומי זה איש מכם אשר ישאל ממנו בנו לחם ונתן לו אבן׃
या जब वह उससे मछली माँगे तो वह उसे साँप दे दे। बताओ क्या कोई देगा? ऐसा कोई नहीं करेगा।
וכי ישאל ממנו דג היתן לו נחש׃
इसलिये यदि चाहे तुम बुरे ही क्यों न हो, जानते हो कि अपने बच्चों को अच्छे उपहार कैसे दिये जाते हैं। सो निश्चय ही स्वर्ग में स्थित तुम्हारा परम-पिता माँगने वालों को अच्छी वस्तुएँ देगा।
הן אתם הרעים ידעים לתת מתנות טבות לבניכם אף כי אביכם שבשמים יתן אך טוב לשאלים מאתו׃
“इसलिये जैसा व्यवहार अपने लिये तुम दूसरे लोगों से चाहते हो, वैसा ही व्यवहार तुम भी उनके साथ करो। व्यवस्था के विधि और भविष्यवक्ताओं के लिखे का यही सार है।
לכן כל אשר תחפצו כי יעשו לכם בני האדם עשו להם גם אתם כי זאת היא התורה והנביאים׃
“सूक्ष्म मार्ग से प्रवेश करो। यह मैं तुम्हें इसलिये बता रहा हूँ क्योंकि चौड़ा द्वार और बड़ा मार्ग तो विनाश की ओर ले जाता है। बहुत से लोग हैं जो उस पर चल रहे हैं।
באו בפתח הצר כי רחב הפתח ומרוח הדרך המביא לאבדון ורבים אשר יבאו בו׃
किन्तु कितना सँकरा है वह द्वार और कितनी सीमित है वह राह जो जीवन की ओर जाती है। बहुत थोड़े से हैं वे लोग जो उसे पा रहे हैं।
ומה צר הפתח ומוצק הדרך המביא לחיים ומעטים הם אשר ימצאוהו׃
“झूठे भविष्यवक्ताओं से बचो! वे तुम्हारे पास सरल भेड़ों के रूप में आते हैं किन्तु भीतर से वे खूँखार भेड़िये होते हैं।
השמרו לכם מנביאי השקר הבאים אליכם בלבוש כבשים ובקרבם זאבים טרפים המה׃
तुम उन्हें उन के कर्मो के परिणामों से पहचानोगे। कोई कँटीली झाड़ी से न तो अंगूर इकट्ठे कर पाता है और न ही गोखरु से अंजीर।
הכר תכירו אותם בפריהם היאספו ענבים מן הקצים או תאנים מן הברקנים׃
ऐसे ही अच्छे पेड़ पर अच्छे फल लगते हैं किन्तु बुरे पेड़ पर तो बुरे फल ही लगते हैं।
כן כל עץ טוב עשה פרי טוב והמשחת עשה פרי רע׃
एक उत्तम वृक्ष बुरे फल नहीं उपजाता और न ही कोई बुरा पेड़ उत्तम फल पैदा कर सकता है।
עץ טוב לא יוכל עשות פרי רע ועץ משחת לא יעשה פרי טוב׃
हर वह पेड़ जिस पर अच्छे फल नहीं लगते हैं, काट कर आग में झोंक दिया जाता है।
וכל עץ אשר לא יעשה פרי טוב יגדע וישלך באש׃
इसलिए मैं तुम लोगों से फिर दोहरा कर कहता हूँ कि उन लोगों को तुम उनके कर्मों के परिणामों से पहचानोगे।
לכן בפרים תכירו אותם׃
“प्रभु-प्रभु कहने वाला हर व्यक्ति स्वर्ग के राज्य में नहीं जा पायेगा बल्कि वह जो स्वर्ग में स्थित मेरे परम पिता की इच्छा पर चलता है, वही उसमें प्रवेश पायेगा।
לא כל האמר לי אדני אדני יבוא אל מלכות השמים כי אם העשה רצון אבי שבשמים׃
उस महान दिन बहुत से मुझसे पूछेंगे ‘प्रभु! हे प्रभु! क्या हमने तेरे नाम से भविष्यवाणी नहीं की? क्या तेरे नाम से हमने दुष्टात्माएँ नहीं निकालीं और क्या हमने तेरे नाम से बहुत से आश्चर्य कर्म नहीं किये?’
והיה ביום ההוא יאמרו רבים אלי אדנינו אדנינו הלא בשמך נבאנו ובשמך גרשנו שדים ובשמך עשינו גבורות רבות׃
तब मैं उनसे खुल कर कहूँगा कि मैं तुम्हें नहीं जानता, ‘अरे कुकर्मियों, यहाँ से भाग जाओ।’
אז אענה בם לאמר מעולם לא ידעתי אתכם סורו ממני פעלי האון׃
“इसलिये जो कोई भी मेरे इन शब्दों को सुनता है और इन पर चलता है उसकी तुलना उस बुद्धिमान मनुष्य से होगी जिसने अपना मकान चट्टान पर बनाया,
לכן כל השמע את דברי אלה ועשה אתם אדמהו לאיש חכם אשר בנה את ביתו על הסלע׃
वर्षा हुई, बाढ़ आयी, आँधियाँ चलीं और यह सब उस मकान से टकराये पर वह गिरा नहीं। क्योंकि उसकी नींव चट्टान पर रखी गयी थी।
וירד הגשם וישטפו הנהרות וישבו הרוחות ויגעו בבית ההוא ולא נפל כי יסד על הסלע׃
“किन्तु वह जो मेरे शब्दों को सुनता है पर उन पर आचरण नहीं करता, उस मूर्ख मनुष्य के समान है जिसने अपना घर रेत पर बनाया।
וכל השמע את דברי אלה ולא יעשה אתם ידמה לאיש בער אשר בנה את ביתו על החול׃
वर्षा हुई, बाढ़ आयी, आँधियाँ चलीं और उस मकान से टकराईं, जिससे वह मकान पूरी तरह ढह गया।”
וירד הגשם וישטפו הנהרות וישבו הרוחות ויפגעו בבית ההוא ויפל ותהי מפלתו גדולה׃
परिणाम यह हुआ कि जब यीशु ने ये बातें कह कर पूरी कीं, तो उसके उपदेशों पर लोगों की भीड़ को बड़ा अचरज हुआ।
ויהי ככלות ישוע לדבר את הדברים האלה וישתומם המון העם על תורתו׃
क्योंकि वह उन्हें यहूदी धर्म नेताओं के समान नहीं बल्कि एक अधिकारी के समान शिक्षा दे रहा था।
כי היה מלמד אותם כבעל גבורה ולא כסופרים׃