Matthew 25

“उस दिन स्वर्ग का राज्य उन दस कन्याओं के समान होगा जो मशालें लेकर दूल्हे से मिलने निकलीं।
אז תדמה מלכות השמים לעשר עלמות אשר לקחו את נרותיהן ותצאנה לקראת החתן׃
उनमें से पाँच लापरवाह थीं और पाँच चौकस।
חמש מהן היו חכמות וחמש כסילות׃
पाँचों लापरवाह कन्याओं ने अपनी मशालें तो ले लीं पर उनके साथ तेल नहीं लिया।
הכסילות לקחו את הנרות ולא לקחו עמהן שמן׃
उधर चौकस कन्याओं ने अपनी मशालों के साथ कुप्पियों में तेल भी ले लिया।
והחכמות לקחו שמן בכליהן ואת נרותיהן׃
क्योंकि दूल्हे को आने में देर हो रही थी, सभी कन्याएँ ऊँघने लगीं और पड़ कर सो गयीं।
וכאשר בשש החתן לבוא ותנמנה כלן ותרדמנה׃
“पर आधी रात धूम मची, ‘आ हा! दूल्हा आ रहा है। उससे मिलने बाहर चलो।’
ויהי בחצות הלילה ותהי צוחה הנה החתן צאינה לקראתו׃
“उसी क्षण वे सभी कन्याएँ उठ खड़ी हुईं और अपनी मशालें तैयार कीं।
אז התעוררו כל העלמות ההן ותיטבנה את נרותיהן׃
लापरवाह कन्याओं ने चौकस कन्याओं से कहा, ‘हमें अपना थोड़ा तेल दे दो, हमारी मशालें बुझी जा रही हैं।’
ותאמרנה הכסילות אל החכמות תנה לנו משמנכן כי יכבו נרותינו׃
“उत्तर में उन चौकस कन्याओं ने कहा, ‘नहीं! हम नहीं दे सकतीं। क्योंकि फिर न ही यह हमारे लिए काफी होगा और न ही तुम्हारे लिये। सो तुम तेल बेचने वाले के पास जाकर अपने लिये मोल ले लो।’
ותענינה החכמות לאמר לא כן פן יחסר לנו ולכן כי אם לכנה אל המוכרים וקנינה לכן׃
“जब वे मोल लेने जा ही रही थी कि दूल्हा आ पहुँचा। सो वे कन्य़ाएँ जो तैयार थीं, उसके साथ विवाह के उत्सव में भीतर चली गईं और फिर किसी ने द्वार बंद कर दिया।
ויהי בעת לכתן לקנות ויבוא החתן והנכנות ללכת באו אתו אל החתנה ותסגר הדלת׃
“आखिरकार वे बाकी की कन्याएँ भी गईं और उन्होंने कहा, ‘स्वामी, हे स्वामी, द्वार खोलो, हमें भीतर आने दो।’
ואחרי כן באו גם שאר העלמות ותאמרנה אדנינו אדנינו פתח לנו׃
“किन्तु उसने उत्तर देते हुए कहा, ‘मैं तुमसे सच कह रहा हूँ, मैं तुम्हें नहीं जानता।’
ויען ויאמר אמן אמר אני לכן לא ידעתי אתכן׃
“सो सावधान रहो। क्योंकि तुम न उस दिन को जानते हो, न उस घड़ी को, जब मनुष्य का पुत्र लौटेगा।
לכן שקדו כי אינכם יודעים את היום ואת השעה אשר יבא בה בן האדם׃
“स्वर्ग का राज्य उस व्यक्ति के समान होगा जिसने यात्रा पर जाते हुए अपने दासों को बुला कर अपनी सम्पत्ति पर अधिकारी बनाया।
כי כמו איש נסע למרחוק אשר קרא אל עבדיו וימסר להם את רכושו׃
उसने एक को चाँदी के सिक्कों से भरी पाँच थैलियाँ दीं। दूसरे को दो और तीसरे को एक। वह हर एक को उसकी योग्यता के अनुसार दे कर यात्रा पर निकल पड़ा।
ויתן לזה חמש ככרים ולזה שתים ולזה אחת לכל איש ואיש כפי ערכו וימהר ויסע משם׃
जिसे चाँदी के सिक्कों से भरी पाँच थैलियाँ मिली थीं, उसने तुरन्त उस पैसे को काम में लगा दिया और पाँच थैलियाँ और कमा ली।
וילך האיש הלקח חמש ככרים ויסחר בהן ויעש לו חמש ככרים אחרות׃
ऐसे ही जिसे दो थैलियाँ मिली थी, उसने भी दो और कमा लीं।
וכן הלקח שתים גם הוא הרויח שתים אחרות׃
पर जिसे एक मिली थीं उसने कहीं जाकर धरती में गक़ा खोदा और अपने स्वामी के धन को गाड़ दिया।
אך לקח האחת הלך ויחפר באדמה ויטמן את כסף אדניו׃
“बहुत समय बीत जाने के बाद उन दासों का स्वामी लौटा और हर एक से लेखा जोखा लेने लगा।
ואחרי ימים רבים בא אדוני העבדים ההם ויעש חשבון עמהם׃
वह व्यक्ति जिसे चाँदी के सिक्कों की पाँच थैलियाँ मिली थीं, अपने स्वामी के पास गया और चाँदी की पाँच और थैलियाँ ले जाकर उससे बोला, ‘स्वामी, तुमने मुझे पाँच थैलियाँ सौंपी थीं। चाँदी के सिक्कों की ये पाँच थैलियाँ और हैं जो मैंने कमाई हैं!’
ויגש הלקח חמש הככרים ויבא חמש ככרים אחרות לאמר אדני חמש ככרים מסרת לי הנה חמש ככרים אחרות הרוחתי בהן׃
“उसके स्वामी ने उससे कहा, ‘शाबाश! तुम भरोसे के लायक अच्छे दास हो। थोड़ी सी रकम के सम्बन्ध में तुम विश्वास पात्र रहे, मैं तुम्हें और अधिक का अधिकार दूँगा। भीतर जा और अपने स्वामी की प्रसन्नता में शामिल हो।’
ויאמר אליו אדניו כן העבד הטוב והנאמן כי במעט נאמן היית ועל הרבה אפקידך בוא אל שמחת אדניך׃
“फिर जिसे चाँदी के सिक्कों की दो थैलियाँ मिली थीं, अपने स्वामी के पास आया और बोला, ‘स्वामी, तूने मुझे चाँदी की दो थैलियाँ सौंपी थीं, चाँदी के सिक्कों की ये दो थैलियाँ और हैं जो मैंने कमाई हैं।’
ויגש גם לקח הככרים ויאמר אדני ככרים מסרת לי הנה ככרים הרוחתי בהן׃
“उसके स्वामी ने उससे कहा, ‘शाबाश! तुम भरोसे के लायक अच्छे दास हो। थोड़ी सी रकम के सम्बन्ध में तुम विश्वास पात्र रहे। मैं तुम्हें और अधिक का अधिकार दूँगा। भीतर जा और अपने स्वामी की प्रसन्नता में शामिल हो।’
ויאמר אליו אדניו היטבת העבד הטוב והנאמן במזער נאמן היית ועל הרבה אפקידך בוא אל שמחת אדניך׃
“फिर वह जिसे चाँदी की एक थैली मिली थी, अपने स्वामी के पास आया और बोला, ‘स्वामी, मैं जानता हूँ तू बहुत कठोर व्यक्ति है। तू वहाँ काटता हैं जहाँ तूने बोया नहीं है, और जहाँ तूने कोई बीज नहीं डाला वहाँ फसल बटोरता है।
ויגש גם הלקח את הככר האחת ויאמר אדני ידעתיך כי איש קשה אתה קצר באשר לא זרעת וכנס מאשר לא פזרת׃
सो मैं डर गया था इसलिए मैंने जाकर चाँदी के सिक्कों की थैली को धरती में गाड़ दिया। यह ले जो तेरा है यह रहा, ले लो।’
ואירא ואלך ואטמן את ככרך באדמה ועתה הא לך את אשר לך׃
“उत्तर में उसके स्वामी ने उससे कहा, ‘तू एक बुरा और आलसी दास है, तू जानता है कि मैं बिन बोये काटता हूँ और जहाँ मैंने बीज नहीं बोये, वहाँ से फसल बटोरता हूँ
ויען אדניו ויאמר אליו העבד הרע והעצל אתה ידעת כי קצר אנכי באשר לא זרעתי וכנס מאשר לא פזרתי׃
तो तुझे मेरा धन साहूकारों के पास जमा करा देना चाहिये था। फिर जब मैं आता तो जो मेरा था सूद के साथ ले लेता।’
לכן היה עליך לתת את כספי לשלחנים ואני בבואי הייתי לקח את אשר לי בתרבית׃
“इसलिये इससे चाँदी के सिक्कों की यह थैली ले लो और जिसके पास चाँदी के सिक्कों की दस थैलियाँ हैं, इसे उसी को दे दो।
על כן שאו ממנו את הככר ותנו אל האיש אשר לו עשר הככרים׃
“क्योंकि हर उस व्यक्ति को, जिसने जो कुछ उसके पास था उसका सही उपयोग किया, और अधिक दिया जायेगा। और जितनी उसे आवश्यकता है, वह उससे अधिक पायेगा। किन्तु उससे, जिसने जो कुछ उसके पास था उसका सही उपयोग नहीं किया, सब कुछ छीन लिया जायेगा।
כי כל איש אשר יש לו ינתן לו ויעדיף והאיש אשר אין לו גם את אשר לו יקח ממנו׃
सो उस बेकार के दास को बाहर अन्धेरे में धकेल दो जहाँ लोग रोयेंगे और अपने दाँत पीसेंगे।”
ואת עבד הבליעל השליכו אל החשך החיצון שם תהיה היללה וחרק השנים׃
“मनुष्य का पुत्र जब अपनी स्वर्गिक महिमा में अपने सभी दूतों समेत अपने शानदार सिंहासन पर बैठेगा
והיה כי יבוא בן האדם בכבודו וכל המלאכים הקדשים עמו וישב על כסא כבודו׃
तो सभी जातियाँ उसके सामने इकट्ठी की जायेंगी और वह एक को दूसरे से वैसे ही अलग करेगा, जैसे एक गडरिया अपनी बकरियों से भेड़ों को अलग करता है।
ונאספו לפניו כל הגוים והפריד בינותם כאשר יפריד הרעה את הכבשים מן העתודים׃
वह भेंड़ो को अपनी दाहिनी ओर रखेगा और बकरियों को बाँई ओर।
והציב את הכבשים לימינו ואת העתודים לשמאלו׃
“फिर वह राजा, जो उसके दाहिनी ओर है, उनसे कहेगा, ‘मेरे पिता से आशीष पाये लोगो, आओ और जो राज्य तुम्हारे लिये जगत की रचना से पहले तैयार किया गया है उसका अधिकार लो।
אז יאמר המלך אל הנצבים לימינו באו ברוכי אבי ורשו את המלכות המוכנה לכם למן הוסד העולם׃
यह राज्य तुम्हारा है क्योंकि मैं भूखा था और तुमने मुझे कुछ खाने को दिया, मैं प्यासा था और तुमने मुझे कुछ पीने को दिया। मैं पास से जाता हुआ कोई अनजाना था, और तुम मुझे भीतर ले गये।
כי רעב הייתי ותאכילני צמא הייתי ותשקוני גר הייתי ותאספוני׃
मैं नंगा था, तुमने मुझे कपड़े पहनाए। मैं बीमार था, और तुमने मेरी सेवा की। मैं बंदी था, और तुम मेरे पास आये।’
ערום ותכסוני חולה ותבקרוני במשמר הייתי ותבאו אלי׃
“फिर उत्तर में धर्मी लोग उससे पूछेंगे, ‘प्रभु, हमने तुझे कब भूखा देखा और खिलाया या प्यासा देखा और पीने को दिया?
וענו הצדיקים ואמרו אדנינו מתי ראינוך רעב ונכלכלך או צמא ונשקה אותך׃
तुझे हमने कब पास से जाता हुआ कोई अनजाना देखा और भीतर ले गये या बिना कपड़ों के देखकर तुझे कपड़े पहनाए?
ומתי ראינוך גר ונאספך או ערם ונכסך׃
और हमने कब तुझे बीमार या बंदी देखा और तेरे पास आये?’
ומתי ראינוך חולה או במשמר ונבא אליך׃
“फिर राजा उत्तर में उनसे कहेगा, ‘मैं तुमसे सत्य कह रहा हूँ जब कभी तुमने मेरे भोले-भाले भाईयों में से किसी एक के लिए भी कुछ किया तो वह तुमने मेरे ही लिये किया।’
והמלך יענה ויאמר אליהם אמן אמר אני לכם מה שעשיתם לאחד מאחי הצעירים האלה לי עשיתם׃
“फिर वह राजा अपनी बाँई ओर वालों से कहेगा, ‘अरे अभागो! मेरे पास से चले जाओ, और जो आग शैतान और उसके दूतों के लिए तैयार की गयी है, उस अनंत आग में जा गिरो।
ואז יאמר גם אל הנצבים לשמאלו לכו מעלי אתם הארורים אל אש עולם המוכנה לשטן ולמלאכיו׃
यही तुम्हारा दण्ड है क्योंकि मैं भूखा था पर तुमने मुझे खाने को कुछ नहीं दिया,
כי רעב הייתי ולא האכלתם אותי צמא הייתי ולא השקיתם אותי׃
मैं अजनबी था पर तुम मुझे भीतर नहीं ले गये। मैं कपड़ों के बिना नंगा था, पर तुमने मुझे कपड़े नहीं पहनाये। मैं बीमार और बंदी था, पर तुमने मेरा ध्यान नहीं रखा।’
גר הייתי ולא אספתם אותי ערום ולא כסיתם אותי חולה ובמשמר ולא בקרתם אותי׃
“फिर वे भी उत्तर में उससे पूछेंगे, ‘प्रभु, हमने तुझे भूखा या प्यासा या अनजाना या बिना कपड़ों के नंगा या बीमार या बंदी कब देखा और तेरी सेवा नहीं की।’
וענו גם הם ואמרו אדנינו מתי ראינוך רעב או צמא או גר או ערום או חולה או במשמר ולא שרתנוך׃
“फिर वह उत्तर में उनसे कहेगा, ‘मैं तुमसे सच कह रहा हूँ जब कभी तुमने मेरे इन भोले भाले अनुयायियों में से किसी एक के लिए भी कुछ करने में लापरवाही बरती तो वह तुमने मेरे लिए ही कुछ करने में लापरवाही बरती।’
אז יענה אתם לאמר אמן אמר אני לכם מה שלא עשיתם לאחד מן הצעירים האלה גם לי לא עשיתם׃
“फिर ये बुरे लोग अनंत दण्ड पाएँगे और धर्मी लोग अनंत जीवन में चले जायेंगे।”
וילכו אלה למעצבת עולם והצדיקים לחיי עולם׃