Exodus 39

कारीगरों ने नीले, लाल और बैंगनी कपड़ों के विशेष वस्त्र याजकों के लिए बनाए जिन्हें वे पवित्र स्थान में सेवा के समय पहनेंगे। उन्होंने हारून के लिए भी वैसे ही विशेष वस्त्र बनाये जैसा यहोवा ने मूसा को आदेश दिया था।
ומן התכלת והארגמן ותולעת השני עשו בגדי שרד לשרת בקדש ויעשו את בגדי הקדש אשר לאהרן כאשר צוה יהוה את משה׃
उन्होंने एपोद सन के उत्तम रेशों और नीले, लाल और बैंगनी कपड़े से बनाया।
ויעש את האפד זהב תכלת וארגמן ותולעת שני ושש משזר׃
(उन्होंने सोने को बारीक पट्टियों के रूप में पीटा और तब उन्होंने उसे लम्बे धागो के रूप में काटा। उन्होंने सोने को नीले, बैंगनी, लाल कपड़ों और सन के उत्तम रेशों में बुना। इसे निपुणता के साथ किया गया।)
וירקעו את פחי הזהב וקצץ פתילם לעשות בתוך התכלת ובתוך הארגמן ובתוך תולעת השני ובתוך השש מעשה חשב׃
उन्होंने एपोद के कंधों की पट्टियाँ बनाईं। और कंधे की इन पट्टियों को एपोद के कंधे पर टाँका।
כתפת עשו לו חברת על שני קצוותו חבר׃
पटुका उसी प्रकार बनाया गया था। यह एपोद से एक ही इकाई के रूप में जोड़ दिया गया। यह सोने के तार, सन के उत्तम रेशों, नीला, लाल और बैंगनी कपड़े से वैसा ही बना जैसा यहोवा ने मूसा को आदेश दिया था।
וחשב אפדתו אשר עליו ממנו הוא כמעשהו זהב תכלת וארגמן ותולעת שני ושש משזר כאשר צוה יהוה את משה׃
कारीगरों ने रत्नों को सोने की पट्टी में जड़ा। उन्होंने इस्राएल के पुत्रों के नाम रत्नों पर लिखे।
ויעשו את אבני השהם מסבת משבצת זהב מפתחת פתוחי חותם על שמות בני ישראל׃
तब उन्होंने रत्नों को एपोद के कंधें के पेबन्द पर लगाया। हर एक रत्न इस्राएल के बारह पुत्रों में से एक—एक का प्रतिनिधित्व करता था। यह वैसा ही किया गया जैसा यहोवा ने मूसा को आदेश दिया था।
וישם אתם על כתפת האפד אבני זכרון לבני ישראל כאשר צוה יהוה את משה׃
तब उन्होंने सीनाबन्द बनाया। यह वही निपुणता के साथ बनाया गया था। सीनाबन्द एपोद की तरह बनाया गया था। यह सोने के तार, सन के उत्तम रेशों, नीले, लाल और बैंगनी कपड़े का बनाया गया था।
ויעש את החשן מעשה חשב כמעשה אפד זהב תכלת וארגמן ותולעת שני ושש משזר׃
सीनाबन्द वर्गाकार दोहरा तह किया हुआ था। यह नौ इंच लम्बा और नौ इंच चौड़ा था।
רבוע היה כפול עשו את החשן זרת ארכו וזרת רחבו כפול׃
तब कारीगर ने इस पर सुन्दर रत्नों की पक्तियाँ जड़ीं। पहली पंक्ति में एक लाल, एक पुखराज और एक मर्कतमणि थी।
וימלאו בו ארבעה טורי אבן טור אדם פטדה וברקת הטור האחד׃
दूसरी पंक्ति में एक फिरोज़ा, एक नीलम तथा एक पन्ना था।
והטור השני נפך ספיר ויהלם׃
तीसरी पंक्ति में एक धूम्रकान्त, अकीक और एक याकूत था।
והטור השלישי לשם שבו ואחלמה׃
चौथी पंक्ति में एक लहसुनिया, एक गोमेदक मणि, और एक कपिश मणि थी। ये सभी रत्न सोने में जड़े थे।
והטור הרביעי תרשיש שהם וישפה מוסבת משבצות זהב במלאתם׃
इन बारह रत्नों पर इस्राएल के पुत्रों के नाम उसी प्रकार लिखे गये थे जिस प्रराक एक कारीगर मुहर पर खोदता है। हर एक रत्न पर इस्राएल के बारह पुत्रों में से एक—एक का नाम था।
והאבנים על שמת בני ישראל הנה שתים עשרה על שמתם פתוחי חתם איש על שמו לשנים עשר שבט׃
सीनाबन्द के लिए शुद्ध सोने की एक जंजीर बनाई गई। ये रस्सी की तरह बटी थी।
ויעשו על החשן שרשרת גבלת מעשה עבת זהב טהור׃
कारीगरों ने सोने की दो पट्टियाँ और दो सोने के छल्ले बनाए। उन्होंने दोनों छल्लों को सीनाबन्द के ऊपरी कोनों पर लगाया।
ויעשו שתי משבצת זהב ושתי טבעת זהב ויתנו את שתי הטבעת על שני קצות החשן׃
तब उन्होंने दोनों सोने की जंजीरों को दोनों छल्लों में बाँधा।
ויתנו שתי העבתת הזהב על שתי הטבעת על קצות החשן׃
उन्होंने सोने की जंजीरों के दूसरी सिरों को दोनों पट्टियों से बाँधा। तब उन्होंने एपोद के दोनों कंधों से सामने की ओर उन्हें फँसाया।
ואת שתי קצות שתי העבתת נתנו על שתי המשבצת ויתנם על כתפת האפד אל מול פניו׃
तब उन्होंने दो और सोने के छल्ले बनाए और सीनाबन्द के निचले कोनों पर उन्हें लगाया। उन्होंने छल्लों को चोगे के समीप अन्दर लगाया।
ויעשו שתי טבעת זהב וישימו על שני קצות החשן על שפתו אשר אל עבר האפד ביתה׃
उन्होंने सामने की ओर कंधे की पट्टी के तले में सोने के दो छल्ले लगाए। ये छल्ले बटनों के समीप ठीक पटुके के ऊपर थे।
ויעשו שתי טבעת זהב ויתנם על שתי כתפת האפד מלמטה ממול פניו לעמת מחברתו ממעל לחשב האפד׃
तब उन्होंने एक नीली पट्टी का उपयोग किया और सीनाबन्द के छल्लों को एपोद छल्लों से बाँधा। इस प्रकार सीनाबन्द पेटी के समीप लगा रहा। यह गिर नहीं सकता था। उन्होंने यह सब चीज़ें यहोवा के आदेश के अनुसार कीं।
וירכסו את החשן מטבעתיו אל טבעת האפד בפתיל תכלת להית על חשב האפד ולא יזח החשן מעל האפד כאשר צוה יהוה את משה׃
तब उन्होंने एपोद के नीचे का चोगा बनाया। उन्होंने इसे नीले कपड़े से बनाया। यह एक निपुण व्यक्ति का काम था।
ויעש את מעיל האפד מעשה ארג כליל תכלת׃
चोग़े के बीचोंबीच एक छेद था। इस छेद के चारों ओर कपड़े की गोट लगी थी। यह गोट छेद को फटने से बचाती थी।
ופי המעיל בתוכו כפי תחרא שפה לפיו סביב לא יקרע׃
तब उन्होंने सन के उत्तम रेशों, नीले, लाल और बैंगनी कपड़े से फुँदने बनाए जो अनार के आकार के नीचे लटके थे। उन्होंने इन अनारों को चोग़े के नीचे के सिरे पर चारों ओर बाँधा।
ויעשו על שולי המעיל רמוני תכלת וארגמן ותולעת שני משזר׃
तब उन्होंने शुद्ध सोने की घंटियाँ बनाईं। उन्होंने अनारों के बीच में चोगे के नीचे के सिरे के चारों ओर इन्हें बाँधा।
ויעשו פעמני זהב טהור ויתנו את הפעמנים בתוך הרמנים על שולי המעיל סביב בתוך הרמנים׃
लबादे के नीचे के सिरे के चारों ओर अनार और घंटियाँ थीं। हर एक अनारों के मध्य घंटी थी। याजक उस चोगे को तब पहनता था जब वह यहोवा की सेवा करता था, जैसा यहोवा ने मूसा को आदेश दिया था।
פעמן ורמן פעמן ורמן על שולי המעיל סביב לשרת כאשר צוה יהוה את משה׃
कारीगरों ने हारून और उसके पुत्रों के लिये लबादे बनाए। ये लबादे सन के उत्तम रेशों के थे।
ויעשו את הכתנת שש מעשה ארג לאהרן ולבניו׃
और कारीगरों ने सन के उत्तम रेशों के साफ़े बनाए। उन्होंने सिर की पगड़ियाँ और अधोवस्त्र भी बनाए। उन्होंने इन चीज़ों को सन के उत्तम रेशों का बनाया।
ואת המצנפת שש ואת פארי המגבעת שש ואת מכנסי הבד שש משזר׃
तब उन्होंने पटुके को सन के उत्तम रेशों, नीले, बैंगनी और लाल कपड़े से बनाया। कपड़े में काढ़ने काढ़े गये। ये चीज़ें वैसी ही बनाई गईं जैसा यहोवा ने मूसा को आदेश दिया था।
ואת האבנט שש משזר ותכלת וארגמן ותולעת שני מעשה רקם כאשר צוה יהוה את משה׃
तब उन्होंने सिर पर बाँधने के लिये सोने का पतरा बनाया। उन्होंने सोने पर ये शब्द लिखे: *यहोवा के लिए पवित्र*।
ויעשו את ציץ נזר הקדש זהב טהור ויכתבו עליו מכתב פתוחי חותם קדש ליהוה׃
तब उन्होंने पतरे से एक नीली पट्टी बाँधी और उसे पगड़ी पर इस प्रकार बाँधा जैसा यहोवा ने मूसा को आदेश दिया था।
ויתנו עליו פתיל תכלת לתת על המצנפת מלמעלה כאשר צוה יהוה את משה׃
इस प्रकार मिलापवाले तम्बू का सारा काम पूरा हो गया। इस्राएल के लोगों ने हर चीज़ ठीक वैसी ही बनाई जैसा यहोवा ने मूसा को आदेश दिया था।
ותכל כל עבדת משכן אהל מועד ויעשו בני ישראל ככל אשר צוה יהוה את משה כן עשו׃
तब उन्होंने मिलापवाला तम्बू मूसा को दिखाया। उन्होंने उसे तम्बू और उसमें की सभी चीज़ें दिखाईं। उन्होंने उसे छल्ले, तख्ते, छड़ें खम्भे तथा आधार दिखाए।
ויביאו את המשכן אל משה את האהל ואת כל כליו קרסיו קרשיו בריחו ועמדיו ואדניו׃
उन्होंने उसे तम्बू का आच्छादन दिखाया जो लाल रंगी हुई भेड़ की खाल का बना था और उन्होंने वह आच्छादन दिखाया जो सुइसों के चमड़े का बना था और उन्होंने वह कनात दिखाई जो प्रवेश द्वार से सब से अधिक पवित्र स्थान को ढकती थी।
ואת מכסה עורת האילם המאדמים ואת מכסה ערת התחשים ואת פרכת המסך׃
उन्होंने मूसा को साक्षीपत्र का सन्दूक दिखाया। उन्होंने सन्दूक को ले जाने वाली बल्लियाँ तथा सन्दूक को ढकने वाले ढक्कन को दिखाया।
את ארן העדת ואת בדיו ואת הכפרת׃
उन्होंने विशेष रोटी की मेज़ तथा उस पर रहने वाली सभी चीज़ें और साथ में विशेष रोटी मूसा को दिखायी।
את השלחן את כל כליו ואת לחם הפנים׃
उन्होंने मूसा को शुद्ध सोने का दीपाधार और उस पर रखे हुए दीपकों को दिखाया। उन्होंने तेल और अन्य सभी चीज़ें मूसा को दिखाईं, जिनका उपयोग दीपकों के साथ होता था।
את המנרה הטהרה את נרתיה נרת המערכה ואת כל כליה ואת שמן המאור׃
उन्होंने उसे सोने की वेदी, अभिषेक का तेल, सुगन्धित धूप और तम्बू के प्रवेश द्वार को ढकने वाली कनात को दिखाया।
ואת מזבח הזהב ואת שמן המשחה ואת קטרת הסמים ואת מסך פתח האהל׃
उन्होंने काँसे की वेदी और काँसे की जाली को दिखाया। उन्होंने वेदी को ले जाने के लिये बनी बल्लियों को भी मूसा को दिखाया। और उन्होंने उन सभी चीज़ों को दिखाया जो वेदी पर काम मे आती थीं। उन्होंने चिलमची और उसके नीचे का आधार दिखाया।
את מזבח הנחשת ואת מכבר הנחשת אשר לו את בדיו ואת כל כליו את הכיר ואת כנו׃
उन्होंने आँगन के चारों ओर की कनातों को, खम्भों और आधारों के साथ मूसा को दिखाया। उन्होंने उसको उस कनात को दिखाया जो आँगन के प्रवेशद्वार को ढके थी। उन्होंने उसे रस्सियाँ और काँसे की तम्बू वाली खूँटियाँ दिखाईं। उन्होंने मिलापवाले तम्बू में उसे सभी चीज़ें दिखाईं।
את קלעי החצר את עמדיה ואת אדניה ואת המסך לשער החצר את מיתריו ויתדתיה ואת כל כלי עבדת המשכן לאהל מועד׃
तब उन्होंने मूसा को पवित्र स्थान में सेवा करने वाले याजकों के लिये बने वस्त्रों को दिखाया। वे उन वस्त्रों को तब पहनते थे जब वे याजक के रूप में सेवा करते थे।
את בגדי השרד לשרת בקדש את בגדי הקדש לאהרן הכהן ואת בגדי בניו לכהן׃
यहोवा ने मूसा को जैसा आदेश दिया था इस्राएल के लोगों ने ठीक सभी काम उसी तरह किये।
ככל אשר צוה יהוה את משה כן עשו בני ישראל את כל העבדה׃
मूसा ने सभी कामों को ध्यान से देखा। मूसा ने देखा कि सब काम ठीक उसी प्रकार हुआ जैसा यहोवा ने आदेश दिया था। इसलिए मूसा ने उनको आशीर्वाद दिया।
וירא משה את כל המלאכה והנה עשו אתה כאשר צוה יהוה כן עשו ויברך אתם משה׃