Daniel 3

राजा नबूकदनेस्सर ने सोने की एक प्रतिमा बनवा रखी थी। वह प्रतिमा साठ हाथ ऊँची और छ: हाथ चौड़ी थी। नबूकदनेस्सर ने उस प्रतिमा को बाबुल प्रदेश में दूरा के मैदान में स्थापित कर दिया
נבוכדנצר מלכא עבד צלם די דהב רומה אמין שתין פתיה אמין שת אקימה בבקעת דורא במדינת בבל׃
और फिर राजा ने प्रांत के राज्यपालों, मखियाओं, अधिपतियों, सलाहकारों, खजांचियों, न्यायाधीशों, शासकों तथा दूसरे सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को अपने राज्य में आकर इकट्ठा होने के लिये बुलावा भेजा। राजा चाहता था कि वे सभी लोग प्रतिमा के प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित हों।
ונבוכדנצר מלכא שלח למכנש לאחשדרפניא סגניא ופחותא אדרגזריא גדבריא דתבריא תפתיא וכל שלטני מדינתא למתא לחנכת צלמא די הקים נבוכדנצר מלכא׃
सो वे सभी लोग आये और उस प्रतिमा के आगे खड़े हो गये जिसे राजा नबूकदनेस्सर ने प्रतिष्ठित कराया था।
באדין מתכנשין אחשדרפניא סגניא ופחותא אדרגזריא גדבריא דתבריא תפתיא וכל שלטני מדינתא לחנכת צלמא די הקים נבוכדנצר מלכא וקאמין לקבל צלמא די הקים נבוכדנצר׃
फिर उस ढंढोरची ने, जो राजा की घोषनाएँ प्रसारित किया करता था, ऊँचे स्वर में कहा, “सुनों, सुनों,अरे ओ अलग अलग जातियों और भाषा समूह के लोगों! तुम्हें जो करने की आज्ञा दी गयी है, वह यह है,
וכרוזא קרא בחיל לכון אמרין עממיא אמיא ולשניא׃
तुम जब सभी संगीत वाद्यों की ध्वनि सुनो तो तुम्हें तत्काल झुक कर प्रणाम करना होगा। तुम जब नरसिगों, बाँसुरियों, सितारों,सात तारों वाले बाजों, वीणओं, और मशक—शहनाई तथा अन्य सभी प्रकार के बाजों की आवाज़ सुनो तो तुम्हें सोने की इस प्रतिमा की पूजा करनी है। इस प्रतिमा की प्रतिष्ठा राजा नबूकदनेस्सर ने की है।
בעדנא די תשמעון קל קרנא משרוקיתא קיתרס סבכא פסנתרין סומפניה וכל זני זמרא תפלון ותסגדון לצלם דהבא די הקים נבוכדנצר מלכא׃
यदि कोई व्यक्ति इस सोने की प्रतिमा को झुक कर प्रणाम नही करेगा और इसे नहीं पूजेगा तो उस व्यक्ति को तुरंत ही धधकती हुई भट्टी में फेंक दिया जायेगा।”
ומן די לא יפל ויסגד בה שעתא יתרמא לגוא אתון נורא יקדתא׃
सो, जैसे ही वे लोग नरसिंगों, बाँसुरियों, सितारों, सात तारों वाले बाजों, मशक शहनाइयों और दूसरी तरह के संगीत वाद्यों को सुनते,नीचे झुक जाते और सोने की उस प्रतिमा की पूजा करते। राजा नबूकदनेस्सर द्वारा स्थापित सोने की उस प्रतिमा की, सारी प्रजा, सभी जातियाँ और वहाँ के हर प्रकार की भाषा बोलने वाले लोग पूजा किया करते थे।
כל קבל דנה בה זמנא כדי שמעין כל עממיא קל קרנא משרוקיתא קיתרס שבכא פסנטרין וכל זני זמרא נפלין כל עממיא אמיא ולשניא סגדין לצלם דהבא די הקים נבוכדנצר מלכא׃
इसके बाद, कुछ कसदी लोग राजा के पास आये। उन लोगों ने यहूदियों के विरोध में राजा के कान भरे।
כל קבל דנה בה זמנא קרבו גברין כשדאין ואכלו קרציהון די יהודיא׃
राजा नबूकदनेस्सर से उन्होंने कहा, “हे राजन, आप चिरंजीवी हों!
ענו ואמרין לנבוכדנצר מלכא מלכא לעלמין חיי׃
हे राजन, आपने एक आदेश दिया था, आपने कहा था कि हर व्यक्ति जो नरसिंगों, बाँसुरियों, सितारों, सात तारों वाले बाजों, वीणाओं, मशक शहनाइयों और दूसरे सभी तरह के वाद्य—यन्त्रों की ध्वनि को सुनता है, उसे सोने की प्रतिमा के आगे झुक कर उसकी पूजा करनी चाहिये।
אנתה מלכא שמת טעם די כל אנש די ישמע קל קרנא משרקיתא קיתרס שבכא פסנתרין וסיפניה וכל זני זמרא יפל ויסגד לצלם דהבא׃
आपने यह भी कहा था कि यदि कोई व्यक्ति सोने की प्रतिमा के आगे झुक कर उसकी पूजा नहीं करेगा तो उसे किसी धधकती भट्टी में झोंक दिया जायेगा।
ומן די לא יפל ויסגד יתרמא לגוא אתון נורא יקדתא׃
हे राजन, यहाँ कछ ऐसे यहूदी हैं जो आपके इस आदेश पर ध्यान नहीं देते। आपने उन यहूदियों को बाबुल प्रदेश में महत्वपूर्ण हाकिम बनाया हुआ है। ऐसे लोगों के नाम हैं— शद्रक, मेशक और अबेदनगो। ये लोग आपके देवताओं की पूजा नही करते और जिस सोने की प्रतिमा को आपने स्थापित किया है, वे न तो उसके आगे झुकते हैं और न ही उसकी पूजा करते हैं।”
איתי גברין יהודאין די מנית יתהון על עבידת מדינת בבל שדרך מישך ועבד נגו גבריא אלך לא שמו עליך מלכא טעם לאלהיך לא פלחין ולצלם דהבא די הקימת לא סגדין׃
इस पर नबूकदनेस्सर क्रोध में आग—बबूला हो उठा। उसने शद्रक, मेशक और अबेदनगो को बुलवा भेजा। सो उन लोगों को राजा के सामने लाया गया।
באדין נבוכדנצר ברגז וחמה אמר להיתיה לשדרך מישך ועבד נגו באדין גבריא אלך היתיו קדם מלכא׃
राजा नबूकदनेस्सर ने उन लोगों से कहा, “अरे शद्रक, मेशक और अबेदनगो। क्या यह सच है कि तुम मेरे देवताओं की पूजा नहीं करते और क्या यह भी सच है कि तुम मेरे द्वारा स्थापित करायी गयी सोने की प्रतिमा के आगे न तो झुकते हो, और न ही उसकी पूजा करते हो
ענה נבכדנצר ואמר להון הצדא שדרך מישך ועבד נגו לאלהי לא איתיכון פלחין ולצלם דהבא די הקימת לא סגדין׃
अब देखो, तुम जब नरसिंगों, बाँसुरियों, सितारों, सात तारों के बाजों, वाणाओं, मशक—शहनाइयों तथा हर तरह के दूसरे वाद्य—यन्त्रों की ध्वनि सुनो तो तुम्हें सोने को प्रतिमा के आगे झुक कर उसकी पूजा करनी होगी।यदि तुम मेरे द्वारा बनवाई गई उस मूर्ति की पूजा करने को तैयार हो, तब तो अच्छा है किन्तु यदि उसकी पूजा नही करते हो तो तुम्हें तत्काल ही धधकती हुई भट्टी में झोंक दिया जायेगा। फिर तुम्हें कोई भी देवता मेरी शक्ति से बचा नहीं पायेगा!”
כען הן איתיכון עתידין די בעדנא די תשמעון קל קרנא משרוקיתא קיתרס שבכא פסנתרין וסומפניה וכל זני זמרא תפלון ותסגדון לצלמא די עבדת והן לא תסגדון בה שעתה תתרמון לגוא אתון נורא יקדתא ומן הוא אלה די ישיזבנכון מן ידי׃
शद्रक, मेशक और अबेदनगो ने उत्तर देते हुए राजा से कहा, “हे नबूकदनेस्सर, हमें तुझसे इन बातों की व्याख्या करने की आवश्यकता नही है!
ענו שדרך מישך ועבד נגו ואמרין למלכא נבוכדנצר לא חשחין אנחנה על דנה פתגם להתבותך׃
यदि हमारा परमेश्वर जिसकी हम उपासना करते हैं, उसका अस्तित्व है तो वह इस जलती हुई भट्टी से हमें बचा लेने में समर्थ है। सो अरे ओ राजा, वह हमें तेरी ताकत से बचा लेगा।
הן איתי אלהנא די אנחנא פלחין יכל לשיזבותנא מן אתון נורא יקדתא ומן ידך מלכא ישיזב׃
किन्तु राजा, हम यह चाहते हैं कि तू इतना जान ले कि यदि परमेश्वर हमारी रक्षा न भी करे तो भी हम तेरे देवताओं की सेवा से इन्कार करते हैं। सोने की जो प्रतिमा तूने स्थापित कराई है हम उसकी पूजा नहीं करेंगे।”
והן לא ידיע להוא לך מלכא די לאלהיך לא איתנא פלחין ולצלם דהבא די הקימת לא נסגד׃
इस पर तो नबूकदनेस्सर क्रोध से भड़क उठा। उसने शद्रक, मेशक और अबेदनगो की ओर घृणा से देखा। उसने आज्ञा दी कि वह भट्टी को जितनी वह तपा करती है, उसे उससे सात गुणा अधिक दहकाया जाये।
באדין נבוכדנצר התמלי חמא וצלם אנפוהי אשתנו על שדרך מישך ועבד נגו ענה ואמר למזא לאתונא חד שבעה על די חזה למזיה׃
इसके बाद नबूकदनेस्सर ने अपनी सेना के कुछ बहुत मज़बूत सैनिकों को आज्ञा दी कि वे शद्रक, मेशक और अबेदनगो को बाँध लें। राजा ने उन सैनिकों को आज्ञा दी कि वे शद्रक, मेशक और अबेदनगो को धधकती भट्टी में झोंक दें।
ולגברין גברי חיל די בחילה אמר לכפתה לשדרך מישך ועבד נגו למרמא לאתון נורא יקדתא׃
सो शद्रक, मेशक और अबेदनगो को बाँध दिया गया और फिर धधकती भट्टी में धकेल दिया गया। उन्होंने अपने वस्त्र—अंगरखे,पतलूनें और टोप तथा अन्य कपड़े पहन रखे थे।
באדין גבריא אלך כפתו בסרבליהון פטישיהון וכרבלתהון ולבשיהון ורמיו לגוא אתון נורא יקדתא׃
जिस समय राजा ने यह आज्ञा दी थी उस समय वह बहुत क्रोधित था, इसलिये उन्होंने तत्काल ही भट्टी को बहुत अधिक तपा लिया! आग इतना अधिक भड़क रही थी कि उसकी लपटों से वे शक्तिशाली सैनिक मर गये! वे सैनिक उस समय मारे गये जब उन्होंने आग के पास जाकर शद्रक, मेशक और अबेदनगो को आग में धकेला था।
כל קבל דנה מן די מלת מלכא מחצפה ואתונא אזה יתירא גבריא אלך די הסקו לשדרך מישך ועבד נגו קטל המון שביבא די נורא׃
शद्रक, मेशक और अबेदनगो आग में गिर गये थे। उन्हें बहुत कस कर बाँधा हुआ था।
וגבריא אלך תלתהון שדרך מישך ועבד נגו נפלו לגוא אתון נורא יקדתא מכפתין׃
इस पर राजा नबूकदनेस्सर उछल कर अपने पैरों, पर खड़ा हो गया। उसे बहुत आश्चर्य हो रहा था। उसने अपने मंत्रियों से पूछा, “यह ठीक है न कि हमने तो बस तीन व्यक्तियों को बंधवाया था और आग में उन्हीं तीन को डलवाया था” उसके मंत्रियों ने उत्तर दिया, “हाँ महाराज।”
אדין נבוכדנצר מלכא תוה וקם בהתבהלה ענה ואמר להדברוהי הלא גברין תלתא רמינא לגוא נורא מכפתין ענין ואמרין למלכא יציבא מלכא׃
राजा बोला, “देखो, मुझे तो आग के भीतर इधर—उधर घूमते हुए चार व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। वे बंधे हुए नहीं हैं और आग उनका कुछ नही बिगाड़ पाई है। देखो, वह चौथा पुरूष तो किसी स्वर्गदूत जैसा दिखाई दे रहा है!”
ענה ואמר הא אנה חזה גברין ארבעה שרין מהלכין בגוא נורא וחבל לא איתי בהון ורוה די רביעיא דמה לבר אלהין׃
इसके बाद नबूकदनेस्सर जलती हुई भट्टी के मुहँ पर गया। उसने जोर से पुकार कर कहा, “शद्रक, मेशक और अबेदनगो, बाहर आओ! परम प्रधान परमेश्वर के सेवकों बाहर आओ!” सो शद्रक, मेशक और अबेदनगो आग से बाहर निकल आये।
באדין קרב נבוכדנצר לתרע אתון נורא יקדתא ענה ואמר שדרך מישך ועבד נגו עבדוהי די אלהא עליא פקו ואתו באדין נפקין שדרך מישך ועבד נגו מן גוא נורא׃
जब वे बाहर आये तो प्रांत के राज्यपालों, हाकिमों, आधिपतियों और राजा के मंत्रियों ने उनके चारों तरफ भीड़ लगा दी। वे देख पा रहे थे कि उस आग ने शद्रक, मेशक और अबेदनगो को छुआ तक नहीं है। उनके शरीर जरा भी नहीं जले थे। उनके बाल झुलसे तक नहीं थे। उनके कपड़ों को आँच तक नहीं आई थी। उनके शरीर से ऐसी गंध तक नहीं निकल रही थी जैसे वे आग के आस—पास भी गए हों।
ומתכנשין אחשדרפניא סגניא ופחותא והדברי מלכא חזין לגבריא אלך די לא שלט נורא בגשמהון ושער ראשהון לא התחרך וסרבליהון לא שנו וריח נור לא עדת בהון׃
फिर नबूकदनेस्सर ने कहा, “शद्रक, मेशक और अबेदनगो के परमेश्वर की प्रस्तुति करो। उनके परमेश्वर ने अपने स्वर्गदूत को भेजकर, अपने सवकों की आग से रक्षा की है! इन तीनों पुरूषों की अपने परमेश्वर में आस्था थी। इन्होंने मेरे अदेश को मानने से मना कर दिया और दूसरे किसी देवता की सेवा या पूजा करने के बजाय उन्होंने मरना स्वीकार किया।
ענה נבוכדנצר ואמר בריך אלההון די שדרך מישך ועבד נגו די שלח מלאכה ושיזב לעבדוהי די התרחצו עלוהי ומלת מלכא שניו ויהבו גשמיהון די לא יפלחון ולא יסגדון לכל אלה להן לאלההון׃
सो आज से मैं यह नियम बनाता हूँ: किसी भी देश अथवा किसी भी भाषा को बोलने वाला कोई व्यक्ति यदि शद्रक, मेशक और अबेदनगो के परमेश्वर के विरोध में कुछ कहेगा तो उसके टुकड़े—टकड़े कर दिये जायेंगे और उसके घर को उस समय तक तोड़ा—फोड़ा जायेगा, जब तक वह मलबे और राख का ढेर मात्र न रह जाये। कोई भी दूसरा देवता अपने लोगों को इस तरह नही बचा सकता।”
ומני שים טעם די כל עם אמה ולשן די יאמר שלה על אלההון די שדרך מישך ועבד נגוא הדמין יתעבד וביתה נולי ישתוה כל קבל די לא איתי אלה אחרן די יכל להצלה כדנה׃
इसके बाद राजा ने शद्रक, मेशक और अबेदनगो को बाबुल के प्रदेश में और अधिक महत्वपूर्ण पद प्रदान कर दिये।
באדין מלכא הצלח לשדרך מישך ועבד נגו במדינת בבל׃