Colossians 4

हे स्वामियों, तुम अपने सेवकों को जो उनका बनता है और उचित है, दो। याद रखो स्वर्ग में तुम्हारा भी कोई स्वामी है।
אתם האדנים תנו לעבדיכם הישר והשוה ודעו כי גם אתם יש לכם אדון בשמים׃
प्रार्थना में सदा लगे रहो। और जब तुम प्रार्थना करो तो सदा परमेश्वर का धन्यवाद करते रहो।
התמידו בתפלה ושקדו בה בתודה׃
साथ ही साथ हमारे लिये भी प्रार्थना करो कि परमेश्वर हमें अपने संदेश के प्रचार का तथा मसीह से सम्बन्धित रहस्यपूर्ण सत्य के प्रवचन का अवसर प्रदान करे क्योंकि इसके कारण ही मैं बन्दीगृह में हूँ।
והתפללו גם בעדנו למען יפתח לנו האלהים את שער הדבור לחות את סוד המשיח אשר בעבורו אסור אנכי׃
प्रार्थना करो कि मैं इसे ऐसे स्पष्टता के साथ बता सकूँ जैसे मुझे बताना चाहिए।
למען אשר אגלה אתו כמשפט עלי לחות׃
बाहर के लोगों के साथ विवेकपूर्ण व्यवहार करो। हर अवसर का पूरा-पूरा उपयोग करो।
התהלכו בחכמה עם אשר בחוץ והוקירו את העת׃
तुम्हारी बोली सदा मीठी रहे और उससे बुद्धि की छटा बिखरे ताकि तुम जान लो कि किस व्यक्ति को कैसे उत्तर देना है।
דבריכם יהיו נעימים בכל עת וממלחים במלח למען תדעו להשיב דבר לכל אדם׃
हमारा प्रिय बन्धु तुखिकुस जो एक विश्वासी सेवक और प्रभु में स्थित साथी दास है, तुम्हें मेरे सभी समाचार बता देगा।
את כל הקרת אותי וידיעכם טוכיקוס האח החביב והמשרת הנאמן ועבד עמיתי באדון׃
मैं उसे तुम्हारे पास इसलिए भेज रहा हूँ कि तुम्हें उससे हमारे हालचाल का पता चल जाये वह तुम्हारे हृदयों को प्रोत्साहित करेगा।
אשר לזאת שלחתיהו אליכם למען ידע את דבריכם וינחם את לבבכם׃
मैं अपने विश्वासी तथा प्रिय बन्धु उनेसिमुस को भी उसके साथ भेज रहा हूँ जो तुम्हीं में से एक है। वे, यहाँ जो कुछ घट रहा है, उसे तुम्हें बतायेंगे।
עם אוניסימוס האח הנאמן והחביב אשר הוא מכם המה יודיעו אתכם את כל דברינו פה׃
अरिस्तरखुस का जो बन्दीगृह में मेरे साथ रहा है तथा बरनाबास के बन्धु मरकुस का तुम्हें नमस्कार, (उसके विषय में तुम निर्देश पा ही चुके हो कि यदि वह तुम्हारे पास आये तो उसका स्वागत करना),
ארסטרכוס השבוי עמי יחד שאל לשלומכם ומרקוס בן אחות בר נבא אשר צויתם עליו אם יבוא אליכם תקבלהו׃
यूसतुस कहलाने वाले यीशु का भी तुम्हें नमस्कार पहुँचे। यहूदी विश्वासियों में बस ये ही परमेश्वर के राज्य के लिये मेरे साथ काम कर रहे हैं। ये मेरे लिये आनन्द का कारण रहे हैं।
וישוע הנקרא יוסטוס אשר הם מן המולים אלה לבדם מן העזרים למלכות האלהים היו לי לנחמה׃
इपफ्रास का भी तुम्हें नमस्कार पहुँचे। वह तुम्हीं में से एक है और मसीह यीशु का सेवक है। वह सदा बड़ी वेदना के साथ तुम्हारे लिये लगनपूर्वक प्रार्थना करता रहता है कि तुम आध्यात्मिक रूप से सम्पूर्ण बनने के लिये विकास करते रहो। तथा विश्वासपूर्वक परमेश्वर की इच्छा के अनुकूल बने रहो।
אפפרס אשר הוא מכם שאל לשלומכם משרת המשיח הנאבק בעדכם בתפלתיו בכל עת למען תעמדו שלמים ומלאים דעת בכל רצון אלהים׃
मैं इसका साक्षी हूँ कि वह तुम्हारे लिये और लौदीकिया तथा हियरापुलिस के रहने वालों के लिये सदा कड़ा परिश्रम करता रहा है।
כי מעיד אני עליו כי קנאה גדולה הוא מקנא לכם ולאנשי לודקיא ולאנשי הירפוליס׃
प्रिय चिकित्सक लूका तथा देमास तुम्हें नमस्कार भेजते हैं।
לוקס הרופא החביב ודימס שאלים לשלומכם׃
लौदीकिया में रहने वाले भाइयों को तथा नमुफास और उस कलीसिया को जो उसके घर में जुड़ती है, नमस्कार पहुँचे।
שאלו לשלום האחים אשר בלודקיא ולשלום נומפס והקהלה אשר בביתו׃
और देखो, पत्र जब तुम्हारे सम्मुख पढ़ा जा चुके, तब इस बात का निश्चय कर लेना कि इसे लौदीकिया की कलीसिया में भी पढ़वा दिया जाये। और लौदीकिया से मेरा जो पत्र तुम्हें मिले, उसे तुम भी पढ़ लेना।
ואחרי קראם את האגרת הזאת לפניכם עשו שתקרא גם בקהל לודקיים ואת אשר ללודקיא תקראוה גם אתם׃
अखिप्पुस से कहना कि वह इस बात का ध्यान रखे कि प्रभु में जो सेवा उसे सौंपी गयी है, वह उसे निश्चय के साथ पूरा करे।
ואמרו אל ארכפוס שית לבך לעבודה אשר קבלתה באדון למען תמלאנה׃
मैं *पौलुस* स्वयं अपनी लेखनी से यह नमस्कार लिख रहा हूँ। याद रखना मैं कारागार में हूँ, परमेश्वर का अनुग्रह तुम्हारे साथ रहे।
שאלת השלום מידי אני פולוס זכרו את מוסרי החסד עמכם אמן׃