Colossians 2

मैं चाहता हूँ कि तुम्हें इस बात का पता चल जाये कि मैं तुम्हारे लिए, लौदीकिया के रहने वालों के लिए और उन सबके लिए जो निजी तौर पर मुझसे कभी नहीं मिले हैं, कितना कठोर परिश्रम कर रहा हूँ
הנני מודיע אתכם גדל הקרב אשר בקרבי על אדותיכם ועל אדות אנשי לודקיא ועל כל אשר לא ראו את פני בבשר׃
ताकि उनके मन को प्रोत्साहन मिले और वे परस्पर प्रेम में बँध जायें। तथा विश्वास का वह सम्पूर्ण धन जो सच्चे ज्ञान से प्राप्त होता है, उन्हें मिल जाये तथा परमेश्वर का रहस्यपूर्ण सत्य उन्हें प्राप्त हो वह रहस्यपूर्ण सत्य स्वयं मसीह है।
למען ינחמו לבותם ונקשרו יחד באהבה ולכל עשר דעת נכונה להשכיל סוד האלהים אבינו וסוד המשיח׃
जिसमें विवेक और ज्ञान की सारी निधियाँ छिपी हुई हैं।
אשר צפונים בו כל אצרות החכמה והדעת׃
ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूँ कि कोई तुम्हें मीठी मीठी तर्कपूर्ण युक्तियों से धोखा न दे।
וזאת אמר אני לכם למען אשר לא יטעה אתכם איש בשפתי חלקות׃
यद्यपि दैहिक रूप से मैं तुममें नहीं हूँ फिर भी आध्यात्मिक रूप से मैं तुम्हारे भीतर हूँ। मैं तुम्हारे जीवन के अनुशासन और मसीह में तुम्हारे विश्वास की दृढ़ता को देख कर प्रसन्न हूँ।
כי גם אם בבשרי אני רחוק מכם הנה ברוחי אני אצלכם ואשמח בראתי את תכונתכם ואמץ אמונתכם במשיח׃
इसलिए तुमने जैसे यीशु को मसीह और प्रभु के रूप में ग्रहण किया है, तुम उसमें वैसे ही बने रहो।
לכן כאשר קבלתם את המשיח את ישוע אדנינו כן גם התהלכו בו׃
तुम्हारी जड़ें उसी में हों और तुम्हारा निर्माण उसी पर हो तथा तुम अपने विश्वास में दृढ़ता पाते रहो जैसा कि तुम्हें सिखाया गया है। परमेश्वर के प्रति अत्यधिक आभारी बनो।
משרשים ונבנים בו וקימים באמונה כאשר למדתם ומרבים בתודה בה׃
ध्यान रखो कि तुम्हें अपने उन भौतिक विचारों और खोखले प्रपंच से कोई धोखा न दे जो मानवीय परम्परा से प्राप्त होते हैं, जो ब्रह्माण्ड को अनुशासित करने वाली आत्माओं की देन है, न कि मसीह की।
הזהרו פן יוליך איש אתכם שולל בפילסופיה ובמדוחי שוא לפי קבלת בני האדם ויסדות העולם ולא על פי המשיח׃
क्योंकि परमेश्वर अपनी सम्पूर्णता के साथ सदैव उसी में निवास करता है।
כי בו בגופו שכן כל מלא האלהות ובו אתם נמלאים׃
और उसी में स्थित होकर तुम परिपूर्ण बने हो। वह हर शासक और अधिकारी का शिरोमणि है।
אשר הוא ראש כל שררה ושלטן׃
तुम्हारा ख़तना भी उसी में हुआ है। यह ख़तना मनुष्य के हाथों से सम्पन्न नहीं हुआ, बल्कि यह ख़तना जब तुम्हें तुम्हारी पापपूर्ण मानव प्रकृति के प्रभाव से छुटकारा दिला दिया गया था तब मसीह के द्वारा सम्पन्न हुआ।
ובו אתם גם נמולים מילה שלא בידים בהפשטת גוף הבשר החוטא היא מילת המשיח׃
यह इसलिए हुआ कि जब तुम्हें बपतिस्मा में उसके साथ गाड़ दिया गया तो जिस परमेश्वर ने उसे मरे हुओं के बीच से जिला दिया था, उस परमेश्वर के कार्य में तुम्हारे विश्वास के कारण, उसी के साथ तुम्हें भी पुनःजीवित कर दिया गया।
כי נקברתם אתו בטבילה אף קמתם אתו בתחיה על ידי האמונה בגבורת אלהים אשר העירו מן המתים׃
अपने पापों और अपने ख़तना रहित शरीर के कारण तुम मरे हुए थे किन्तु तुम्हें परमेश्वर ने मसीह के साथ-साथ जीवन प्रदान किया तथा हमारे सब पापों को मुक्त रूप से क्षमा कर दिया।
גם אתכם המתים בפשעים ובערלת בשרכם החיה אתו בסלח לכם את כל פשעיכם׃
परमेश्वर ने उस अभिलेख को हमारे बीच में से हटा दिया जिसमें उन विधियों का उल्लेख किया गया था जो हमारे प्रतिकूल और हमारे विरुद्ध था। उसने उसे कीलों से क्रूस पर जड़कर मिटा दिया है।
וימחק את השטר המעיד בנו בחקתיו אשר היה לנגדנו וישאהו מתוכנו ויתקעהו בצלב׃
परमेश्वर ने क्रूस के द्वारा आध्यात्मिक शासकों और अधिकारियों को साधन विहीन कर दिया और अपने विजय अभियान में बंदियों के रूप में अपने पीछे-पीछे चलाया।
ויפשט את השרים והשליטים ויתנם ביד רמה לראוה בם ויוליכם שולל בנפשו׃
इसलिए खाने पीने की वस्तुओं अथवा पर्वो, नये चाँद के पर्वों, या सब्त के दिनों को लेकर कोई तुम्हारी आलोचना न करे।
על כן לא ידין איש אתכם על דבר מאכל ומשקה או בענין המועדים וראשי חדשים ושבתות׃
ये तो, जो बातें आने वाली हैं, उनकी छाया है। किन्तु इस छाया की वास्तविक काया तो मसीह की ही है।
אשר הם צל הדברים העתידים לבא וגופם הוא במשיח׃
कोई व्यक्ति जो अपने आप को प्रताड़ित करने के कर्मो या स्वर्गदूतों की उपासना के कामों में लगा हुआ हो, उसे तुम्हें तुम्हारे प्रतिफल को पाने में बाधक नहीं बनने देना चाहिए। ऐसा व्यक्ति सदा ही उन दिव्य दर्शनों की डींगे मारता रहता है जिन्हें उसने देखा है और अपने दुनियावी सोच की वजह से झूठे अभिमान से भरा रहता है।
אל תתנו לאיש לעקב אתכם על ידי שפלות רוח ועבודה מלאכים המהלך בדברים אשר לא ראו עיניו ומלא רוח גאוה על לא דבר משכל בשרו׃
वह अपने आपको मसीह के अधीन नहीं रखता जो प्रमुख है जो जोड़ों और नसों से समर्थित होकर सारी देह का उपकार करता है, और जिससे आध्यात्मिक विकास का अनुभव होता है।
ואיננו אחז בראש אשר מחבר ממנו כל הגוף ומאחז בציריו ודבקיו יגדל גדול אלהים׃
क्योंकि तुम मसीह के साथ मर चुके हो और तुम्हें संसार की बुनियादी शिक्षाओं से छुटकारा दिलाया जा चुका है। तो इस तरह का आचरण क्यों करते हो जैसे तुम इस दुनिया के हो और ऐसे नियमों का पालन करते हो जैसे:
לכן אם מתם עם המשיח ליסודת העולם למה תשתעבדו לחקים כאלו עדכם חיים בעולם׃
“इसे हाथ मत लगाओ,” “इसे चखो मत” या “इसे छुओ मत?”
אל תאחז אל תטעם אל תגע׃
ये सब वस्तुएँ तो काम में आते-आते नष्ट हो जाने के लिये हैं। ऐसे आचार व्यवहारों की अधीनता स्वीकार करके तो तुम मनुष्य के बनाये आचार व्यवहारों और शिक्षाओं का ही अनुसरण कर रहे हो।
והם כלם לכליון בתשמישם לפי מצות אנשים ולמודיהם׃
मनमानी उपासना, अपने शरीर को प्रताड़ित करने और अपनी काया को कष्ट देने से सम्बन्धित ये नियम बुद्धि पर आधारित प्रतीत होते हैं पर वास्तव में इन मूल्यों का कोई नियम नहीं है। ये नियम तो वास्तव में लोगों को उनकी पापपूर्ण मानव प्रकृति में लगा डालते हैं।
הנראים כעין חכמה בעבודה בדויה מלב ובשפלות רוח ובענוי הגוף שלא כהגן רק להשביע הבשר׃