Acts 14

इसी प्रकार पौलुस और बरनाबास इकुनियुम में यहूदी आराधनालय में गये। वहाँ उन्होंने इस ढंग से व्याख्यान दिया कि यहूदियों के एक विशाल जनसमूह ने विश्वास धारण किया।
ויהי באיקניון ויבאו יחדו אל בית כנסת היהודים וידברו שם עד כי האמין המון רב מן היהודים ומן היונים׃
किन्तु उन यहूदियों ने जो विश्वास नहीं कर सके थे, ग़ैर यहूदियों को भड़काया और बन्धुओं के विरूद्ध उनके मनों में कटुता पैदा कर दी।
אך היהודים אשר לא האמינו עוררו והכעיסו את נפשות הגוים על האחים׃
सो पौलुस और बरनाबास वहाँ बहुत दिनों तक ठहरे रहे तथा प्रभु के विषय में निर्भयता से प्रवचन करते रहे। उनके द्वारा प्रभु अद्भुत चिन्ह और आश्चर्यकर्मों को करवाता हुआ अपने दया के संदेश की प्रतिष्ठा कराता रहा।
וישבו שם ימים רבים וילמדו בבטחונם ביהוה העמיד על דבר חסדו בעשותו על ידם אתות ומופתים׃
उधर नगर के लोगों में फूट पड़ गयी। कुछ प्रेरितों की तरफ और कुछ यहूदियों की तरफ़ हो गये।
ויחלק המון העיר לחצי אלה נטו אחרי היהודים ואלה אחרי השליחים׃
फिर जब ग़ैर यहूदियों और यहूदियों ने अपने नेताओं के साथ मिलकर उनके साथ बुरा व्यवहार करने और उन पर पथराव करने की चाल चली।
ויהי רגשת הגוים והיהודים עם ראשיהם להתעלל בהם ולסקלם׃
जब पौलुस और बरनाबास को इसका पता चल गया और वे लुकाउनिया के लिस्तरा और दिरबे जैसे नगरों तथा आसपास के क्षेत्र में बच भागे।
ויודע להם ויברחו לערי לוקוניא אל לוסטרא ודרבי וסביבותן׃
वहाँ भी वे सुसमाचार का प्रचार करते रहे।
ויבשרו שם הבשורה׃
लिस्तरा में एक व्यक्ति बैठा हुआ था। वह अपने पैरों से अपंग था। वह जन्म से ही लँगड़ा था, चल फिर तो वह कभी नहीं पाया।
ואיש נכה רגלים היה בלוסטרא והוא ישב פסח מבטן אמו ולא הלך מימיו׃
इस व्यक्ति ने पौलुस को बोलते हुए सुना था। पौलुस ने उस पर दृष्टि गड़ाई और देखा कि अच्छा हो जाने का विश्वास उसमें है।
וישמע את פולוס מדבר והוא הסתכל בו וירא כי אמונה בו להושע׃
सो पौलुस ने ऊँचे स्वर में कहा, “अपने पैरों पर सीधा खाड़ा हो जा!” सो वह ऊपर उछला और चलने-फिरने लगा।
ויאמר בקול גדול עמד הכן על רגליך וידלג ויתהלך׃
पौलुस ने जो कुछ किया था, जब भीड़ ने उसे देखा तो लोग लुकाउनिया की भाषा में पुकार कर कहने लगे, “हमारे बीच मनुष्यों का रूप धारण करके, देवता उतर आये है!”
והמון העם כראותם את אשר עשה פולוס נשאו את קולם ויאמרו בלשון לוקונית ירדו אלינו האלהים בדמות אנשים׃
वे बरनाबास को “ज़ेअस” और पौलुस को “हिरमेस” कहने लगे। पौलुस को हिरमेस इसलिये कहा गया क्योंकि वह प्रमुख वक्ता था।
ויקראו לבר נבא בל ולפולוס קראו הרמיס באשר הוא ראש המדברים׃
नगर के ठीक बाहर बने ज़ेअस के मन्दिर का याजक नगर द्वार पर साँड़ों और मालाओं को लेकर आ पहुँचा। वह भीड़ के साथ पौलुस और बरनाबास के लिये बलि चढ़ाना चाहता था।
וכהן בית בל אשר מחוץ לעירם הביא השערה שורים ועטרות ויחפץ לזבח הוא והמון העם׃
किन्तु जब प्रेरित बरनाबास और पौलुस ने यह सुना तो उन्होंने अपने कपड़े फाड़ डाले और वे ऊँचे स्वर में यह कहते हुए भीड़ में घुस गये,
ויהי כשמע זאת השליחים פולוס ובר נבא ויקרעו את בגדיהם וירוצו אל תוך העם׃
“हे लोगो, तुम यह क्यों कर रहे हो? हम भी वैसे ही मनुष्य हैं, जैसे तुम हो। यहाँ हम तुम्हें सुसमाचार सुनाने आये हैं ताकि तुम इन व्यर्थ की बातों से मुड़ कर उस सजीव परमेश्वर की ओर लौटो जिसने आकाश, धरती, सागर और इनमें जो कुछ है, उसकी रचना की।
ויצעקו לאמר אנשים למה תעשו כזאת גם אנחנו בני אדם חלשים כמוכם ונבשרה אתכם למען שוב תשובו מן הבליכם אלה אל אלהים חיים אשר עשה את השמים ואת הארץ ואת הים ואת כל אשר בם׃
“बीते काल में उसने सभी जातियों को उनकी अपनी-अपनी राहों पर चलने दिया।
ואשר בדרות קדם הניח לכל הגוים ללכת בדרכיהם׃
किन्तु तुम्हें उसने स्वयं अपनी साक्षी दिये बिना नहीं छोड़ा। क्योंकि उसने तुम्हारे साथ भलाइयाँ की। उसने तुम्हें आकाश से वर्षा दी और ऋतु के अनुसार फसलें दी। वही तुम्हें भोजन देता है और तुम्हारे मन को आनन्द से भर देता है।”
וגם לא חדל להעיד על עצמו וייטב לנו בתתו מטר מן השמים ועתות שבע וימלא לבותינו מזון וששון׃
इन वचनों के बाद भी वे भीड़ को उनके लिये बलि चढ़ाने से प्रायः नहीं रोक पाये।
ואף בדברים האלה כמעט לא עצרו כח לכלוא את העם מזבח להם׃
फिर अन्ताकिया और इकुनियुम से आये यहूदियों ने भीड़ को अपने पक्ष में करके पौलुस पर पथराव किया और उसे मरा जान कर नगर के बाहर घसीट ले गये।
ויבאו שמה יהודים מן אנטיוכיא ומן איקניון ויסיתו את העם וירגמו את פולוס באבנים ויסחבהו חוצה לעיר בחשבם כי מת׃
फिर जब शिष्य उसके चारों ओर इकट्ठे हुए, तो वह उठा और नगर में चला आया और फिर अगले दिन बरनाबास के साथ वह दिरबे के लिए चल पड़ा।
ויסבו אתו התלמידים ויקם ויבא העירה וממחרת יצא אל דרבי הוא ובר נבא׃
उस नगर में उन्होंने सुसमाचार का प्रचार करके बहुत से शिष्य बनाये। और उनकी आत्माओं को स्थिर करके विश्वास में बने रहने के लिये उन्हें यह कह कर प्रेरित किया “हमें बड़ी यातनाएँ झेल कर परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना है,” वे लिस्तरा, इकुनियुम और अन्ताकिया लौट आये।
ויבשרו את הבשורה בעיר ההיא ואחרי העמידם תלמידים הרבה שבו אל לוסטרא ואיקניון ואנטיוכיא׃
उस नगर में उन्होंने सुसमाचार का प्रचार करके बहुत से शिष्य बनाये। और उनकी आत्माओं को स्थिर करके विश्वास में बने रहने के लिये उन्हें यह कह कर प्रेरित किया “हमें बड़ी यातनाएँ झेल कर परमेश्वर के राज्य में प्रवेश करना है,” वे लिस्तरा, इकुनियुम और अन्ताकिया लौट आये।
ויחזקו את נפשות התלמידים ויזהירו אתם לעמד באמונה וכי רק בצרות רבות בוא נבוא אל מלכות האלהים׃
हर कलीसिया में उन्होंने उन्हें उस प्रभु को सौंप दिया जिसमें उन्होंने विश्वास किया था।
ויבחרו להם זקנים בכל קהלה וקהלה ויתפללו ויצומו ויפקידום ביד האדון אשר האמינו בו׃
इसके पश्चात पिसिदिया से होते हुए वे पम्फूलिया आ पहुँचे।
ויעברו בפיסדיא ויבאו אל פמפוליא׃
और पिरगा में जब सुसमाचार सुना चुके तो इटली चले गये।
וישמיעו את דבר יהוה בפרגי וירדו אל אטליא׃
वहाँ से वे अन्ताकिया को जहाज़ द्वारा गये जहाँ जिस काम को अभी उन्होंने पूरा किया था, उस काम के लिये वे परमेश्वर के अनुग्रह को समर्पित हो गये।
ומשם באו באניה אל אנטיוכיא אשר נמסרו שם לחסד אלהים על המלאכה אשר מלאו אתה׃
सो जब वे पहुँचे तो उन्होंने कलीसिया के लोगों को इकट्ठा किया और परमेश्वर ने उनके साथ जो कुछ किया था, उसका विवरण कह सुनाया। और उन्होंने घोषणा की कि परमेश्वर ने विधर्मियों के लिये भी विश्वास का द्वार खोल दिया है।
ובבאם שמה הקהילו את העדה ויגידו את כל אשר עשה אתם האלהים ואת אשר פתח לגוים פתח האמונה׃
फिर अनुयायियों के साथ वे बहुत दिनों तक वहाँ ठहरे रहे।
וישבו שם עם התלמידים ימים לא מעטים׃