Acts 10

कैसरिया में कुरनेलियुस नाम का एक व्यक्ति था। वह सेना के उस दल का नायक था जिसे इतालवी कहा जाता था।
ואיש היה בקסרין ושמו קרניליוס שר מאה מן הגדוד הנקרא האיטלקי׃
वह परमेश्वर से डरने वाला भक्त था और उसका परिवार भी वैसा ही था। वह गरीब लोगों की सहायता के लिये उदारतापूर्वक दान दिया करता था और सदा ही परमेश्वर की प्रार्थना करता रहता था।
והוא חסיד וירא אלהים עם כל בני ביתו ועשה צדקות הרבה לעם ומתפלל תמיד לאלהים׃
दिन के नवें पहर के आसपास उसने एक दर्शन में स्पष्ट रूप से देखा कि परमेश्वर का एक स्वर्गदूत उसके पास आया है और उससे कह रहा है, “कुरनेलियुस।”
ומחזה נראה אליו כשעה התשיעית ליום וירא מלאך אלהים בא אליו פנימה ואמר קרניליוס׃
सो कुरनेलियुस डरते हुए स्वर्गदूत की ओर देखते हुए बोला, “हे प्रभु, यह क्या है?” स्वर्गदूत ने उससे कहा, “तेरी प्रार्थनाएँ और दीन दुखियों को दिया हुआ तेरा दान एक स्मारक के रूप में तुझे याद दिलानेके लिए परमेश्वर के पास पहुचें हैं।
ויבט אליו ויירא ויאמר מה זה אדני ויאמר אליו תפלותיך וצדקותיך עלו לזכרון לפני האלהים׃
सो अब कुछ व्यक्तियोंको याफा भेज और शमौन नाम के एक व्यक्ति को, जो पतरस भी कहलाता है, यहाँ बुलवा ले।
ועתה שלח לך אנשים אל יפו והבא אליך את שמעון המכנה פטרוס׃
वह शमौन नाम के एक चर्मकार के साथ रह रहा है। उसका घर सागर के किनारे है।”
הוא מתגורר עם בורסי אחד שמעון שמו אשר ביתו על יד הים הוא יאמר לך את אשר עליך לעשות׃
वह स्वर्गदूत जो उससे बात कर रहा था, जब चला गया तो उसने अपने दो सेवकों और अपने निजी सहायकों में से एक भक्त सिपाही को बुलाया
וילך לו המלאך הדבר אל קרניליוס ויקרא אל שנים מעבדי ביתו ואל איש מלחמה אחד ירא אלהים מן העמדים תמיד לפניו לשרתו׃
और जो कुछ घटित हुआ था, उन्हें सब कुछ बताकर याफा भेज दिया।
ויספר להם את כל הדברים וישלחם אל יפו׃
अगले दिन जब वे चलते चलते नगर के निकट पहुँचने ही वाले थे, पतरस दोपहर के समय प्रार्थना करने को छत पर चढ़ा।
ויהי ממחרת והמה הלכים בדרך וקרבים לעיר ויעל פטרוס על הגג להתפלל כשעה הששית׃
उसे भूख लगी, सो वह कुछ खाना चाहता था। वे जब भोजन तैयार कर ही रहे थे तो उसकी समाधि लग गयी।
והוא רעב ויתאו לטעם לחם ובהכינם לו נפלה תרדמה עליו׃
और उसने देखा कि आकाश खुल गया है और एक बड़ी चादर जैसी कोई वस्तु नीचे उतर रही है। उसे चारों कोनों से पकड़ कर धरती पर उतारा जा रहा है।
וירא את השמים נפתחים והנה כלי ירד אליו כדמות מטפחת בד גדולה ויורד בארבע כנפותיו על הארץ׃
उस पर हर प्रकार के पशु, धरती के रेंगने वाले जीवजंतु और आकाश के पक्षी थे।
ובתוכו מכל בהמת הארץ וחיה ורמש ועוף השמים׃
फिर एक स्वर ने उससे कहा, “पतरस उठ। मार और खा।”
ויהי קול אליו לאמר קום פטרוס זבח ואכל׃
पतरस ने कहा, “प्रभु, निश्चित रूप से नहीं, क्योंकि मैंने कभी भी किसी तुच्छ या समय के अनुसार अपवित्र आहार को नहीं लिया है।”
ויאמר פטרוס חלילה לי אדני כי מעולם לא אכלתי כל פגול וטמא׃
इस पर उन्हें दूसरी बार फिर वाणी सुनाई दी, “किसी भी वस्तु को जिसे परमेश्वर ने पवित्र बनाया है, तुच्छ मत कहना!”
ויהי עוד קול אליו פעם שנית לאמר את אשר טהר האלהים אתה אל תטמאנו׃
तीन बार ऐसा ही हुआ और वह वस्तु फिर तुरंत आकाश में वापस उठा ली गयी।
וכן היה שלש פעמים והכלי שב והעלה השמימה׃
पतरस ने जिस दृश्य को दर्शन में देखा था, उस पर वह अभी चक्कर में ही पड़ा हुआ था कि कुरनेलियुस के भेजे वे लोग दरवाजे पर खड़े पूछ रहे थे कि शमौन का घर कहाँ है?
ויהי בהתפעם רוח פטרוס על המראה אשר ראה והנה האנשים השלוחים מאת קרניליוס שאלו לבית שמעון ויעמדו על הפתח׃
उन्होंने बाहर बुलाते हुए पूछा, “क्या पतरस कहलाने वाला शमौन अतिथि के रूप में यहीं ठहरा है?”
ויקראו וידרשו היש מתגורר שם שמעון המכנה פטרוס׃
पतरस अभी उस दर्शन के बारे में सोच ही रहा था कि आत्मा ने उससे कहा, “सुन, तीन व्यक्ति तुझे ढूँढ रहे हैं।
ופטרוס עודנו חשב עם לבבו על המראה והרוח אמר אליו הנה שלשה אנשים מבקשים אותך׃
सो खड़ा हो, और नीचे उतर बेझिझक उनके साथ चला जा, क्योंकि उन्हें मैंने ही भेजा है।”
לכן קום רד ולכה נא אתם ואל תתמהמה כי אנכי שלחתים׃
इस प्रकार पतरस नीचे उतर आया और उन लोगों से बोला, “मैं वही हूँ, जिसे तुम खोज रहे हो। तुम क्यों आये हो?”
וירד פטרוס אל האנשים הנשלחים אליו מאת קרניליוס ויאמר אנכי האיש אשר אתם מבקשים למה זה באתם הנה׃
वे बोले, “हमें सेनानायक कुरनेलियुस ने भेजा है। वह परमेश्वर से डरने वाला नेक पुरुष है। यहूदी लोगों में उसका बहुत सम्मान है। उससे पवित्र स्वर्गदूत ने तुझे अपने घर बुलाने का निमन्त्रण देने को और जो कुछ तू कहे उसे सुनने को कहा है।”
ויאמרו קרניליוס שר מאה איש צדיק וירא אלהים ולו שם טוב בכל עם היהודים צוה על פי מלאך קדוש לקרא לך אל ביתו ולשמע דברים מפיך׃
इस पर पतरस ने उन्हें भीतर बुला लिया और ठहरने को स्थान दिया। फिर अगले दिन तैयार होकर वह उनके साथ चला गया। और याफा के निवासी कुछ अन्य बन्धु भी उसके साथ हो लिये।
ויקרא אתם אליו ויאספם הביתה ויהי ממחרת ויצא פטרוס אתם ומקצת האחים אשר ביפו הלכו עמו׃
अगले ही दिन वह कैसरिया जा पहुँचा। वहाँ अपने सम्बन्धियों और निकट-मित्रों को बुलाकर कुरनेलियुस उनकी प्रतीक्षा कर रहा था।
ולמחרתו באו אל קסרין וקרניליוס מחכה להם ועמו בני משפחתו וקרוביו ומידעיו הנקהלים אליו׃
पतरस जब भीतर पहुँचा तो कुरनेलियुस से उसकी भेंट हुई। कुरनेलियुस ने उसके चरणों पर गिरते हुए उसको दण्डवत प्रणाम किया।
ויהי כבוא פטרוס ויצא קרניליוס לקראתו ויפל לרגליו וישתחו׃
किन्तु उसे उठाते हुए पतरस बोला, “खड़ा हो। मैं तो स्वयं मात्र एक मनुष्य हूँ।”
ויקם אותו פטרוס ויאמר קום כי גם אני אנוש אנכי׃
फिर उसके साथ बात करते करते वह भीतर चला गया। और वहाँ उसने बहुत से लोगों को एकत्र पाया।
וידבר אתו ויבא הביתה וימצא רבים נאספים שמה׃
उसने उनसे कहा, “तुम जानते हो कि एक यहूदी के लिये किसी दूसरी जाति के व्यक्ति के साथ कोई सम्बन्ध रखना या उसके यहाँ जाना विधान के विरुद्ध है किन्तु फिर भी परमेश्वर ने मुझे दर्शाया है कि मैं किसी भी व्यक्ति को अशुद्ध या अपवित्र न कहूँ।
ויאמר אליהם אתם ידעתם כי אסור הוא לאיש יהודי להלות ולקרב אל נכרי ואתי הורה אלהים לבלתי אמר חל או טמא על כל אדם׃
इसीलिए मुझे जब बुलाया गया तो मैं बिना किसी आपत्ति के आ गया। इसलिए मैं तुमसे पूछता हूँ कि तुमने मुझे किस लिये बुलाया है।”
ובעבור זאת כאשר נקראתי לא נמנעתי מהלך ועתה אשאלכם מדוע קראתם לי׃
इस पर कुरनेलियुस ने कहा, “चार दिन पहले इसी समय दिन के नवें पहर (तीन बजे) मैं अपने घर में प्रार्थना कर रहा था। अचानक चमचमाते वस्त्रों में एक व्यक्ति मेरे सामने आकर खड़ा हुआ।
ויאמר קרניליוס זה ארבעה ימים הייתי צם עד השעה הזאת ובשעה התשיעית התפללתי בתוך ביתי והנה איש נצב לפני בלבוש זהר׃
और कहा, ‘कुरनेलियुस! तेरी विनती सुन ली गयी है और दीन दुखियों को दिये गये तेरे दान परमेश्वर के सामने याद किये गये हैं।
ויאמר קרניליוס נשמעה תפלתך וצדקותיך היו לזכרון לפני האלהים׃
इसलिए याफा भेजकर पतरस कहलाने वाले शमौन को बुलवा भेज। वह सागर किनारे चर्मकार शमौन के घर ठहरा हुआ है।’
ועתה שלח אל יפו וקרא אליך את שמעון המכנה פטרוס מתגורר הוא בבית שמעון הבורסי על הים אשר בבואו ידבר לך׃
इसीलिए मैंने तुरंत तुझे बुलवा भेजा और तूने यहाँ आने की कृपा करके बहुत अच्छा किया। सो अब प्रभु ने जो कुछ आदेश तुझे दिये हैं, उस सब कुछ को सुनने के लिये हम सब यहाँ परमेश्वर के सामने उपस्थित हैं।”
ואמהר ואשלח אליך ואתה היטבת לעשות אשר באת אלי והננו כלנו פה לפני האלהים לשמע את כל אשר צוית מאת יהוה׃
फिर पतरस ने अपना मुँह खोला। उसने कहा, “अब सचमुच मैं समझ गया हूँ कि परमेश्वर कोई भेद भाव नहीं करता।
ויפתח פטרוס את פיו ויאמר עתה ידעתי באמת כי האלהים איננו נשא פנים׃
बल्कि हर जाति का कोई भी ऐसा व्यक्ति जो उससे डरता है और नेक काम करता है, वह उसे स्वीकार करता है।
כי אם בכל עם ועם הירא אותו ועשה צדק רצוי הוא לפניו׃
यही है वह संदेश जिसे उसने यीशु मसीह के द्वारा शांति के सुसमाचार का उपदेश देते हुए इस्राएल के लोगों को दिया था। वह सभी का प्रभु है।
וישלח את דברו לבני ישראל ויבשר את השלום על ידי ישוע המשיח והוא אדון הכל׃
“तुम उस महान घटना को जानते हो, जो समूचे यहूदिया में घटी थी। गलील में प्रारम्भ होकर यूहन्ना द्वारा बपतिस्मा दिए जाने के बाद से जिसका प्रचार किया गया था।
אתם ידעתם את הדבר הנעשה בכל יהודה החל מן הגליל אחרי הטבילה אשר קרא אותה יוחנן׃
तुम नासरी यीशु के विषय में जानते हो कि परमेश्वर ने पवित्र आत्मा और शक्ति से उसका अभिषेक कैसे किया था और उत्तम कार्य करते हुए तथा उन सब को जो शैतान के बस में थे, चंगा करते हुए चारों ओर वह कैसे घूमता रहा था। क्योंकि परमेश्वर उसके साथ था।
את אשר משח האלהים את ישוע הנצרי ברוח הקדש ובגבורה ויעבר בארץ עשה חסד ורפא את כל הנכבשים תחת יד השטן כי האלהים היה עמו׃
“और हम उन सब बातों के साक्षी हैं जिन्हें उसने यहूदियों के प्रदेश और यरूशलेम में किया था। उन्होंने उसे ही एक पेड़ पर लटका कर मार डाला।
ואנחנו עדים על כל אשר עשה בארץ היהודים ובירושלים ואשר הרגהו בהוקיעם אתו על העץ׃
किन्तु परमेश्वर ने तीसरे दिन उसे फिर से जीवित कर दिया और उसे प्रकट होने को प्रेरित किया।
אותו הקים האלהים ביום השלישי ויתנהו להראות בגלוי׃
सब लोगों के सामने नहीं वरन् बस उन साक्षियों के सामने जो परमेश्वर को द्वारा पहले से चुन लिये गये थे। अर्थात् हमारे सामने जिन्होंने उसके मरे हुओं में से जी उठने के बाद उसके साथ खाया और पिया।
לא לכל העם כי אם לנו העדים אשר האלהים בחר בהם מראש אשר אכלנו ושתינו אתו אחרי קומו מן המתים׃
“उसी ने हमें आदेश दिया है कि हम लोगों को उपदेश दें और प्रमाणित करें कि यह वही है, जो परमेश्वर के द्वारा जीवितों और मरे हुओं का न्यायकर्ता बनने को नियुक्त किया गया है।
ויצו אתנו להשמיע לעם ולהעיד כי אתו שם האלהים לשופט החיים והמתים׃
सभी भविष्यवक्ताओं ने उसके विषय में साक्षी दी है कि उसमें विश्वास करने वाला हर व्यक्ति उसके नाम के द्वारा पापों की क्षमा पाता है।”
ועליו כל הנביאים מעידים כי יקבלו סליחת החטאים בשמו כל המאמינים בו׃
पतरस अभी ये बातें कह ही रहा था कि उन सब पर पवित्र आत्मा उतर आया जिन्होंने सुसंदेश सुना था।
עוד פטרוס מדבר הדברים האלה ורוח הקדש צלחה על כל השמעים את הדבר׃
क्योंकि पवित्र आत्मा का वरदान ग़ैर यहूदियों पर भी उँडेला जा रहा था, सो पतरस के साथ आये यहूदी विश्वासी आश्चर्य में डूब गये।
והמאמינים בני המילה אשר באו את פטרוס השתוממו כי מתנת רוח הקדש נשפכה גם על הגוים׃
वे उन्हें नाना भाषाएँ बोलते और परमेश्वर की स्तुति करते हुए सुन रहे थे। तब पतरस बोला,
כי שמעו אתם ממללים בלשנות ומגדלים את האלהים׃
“क्या कोई इन लोगों को बपतिस्मा देने के लिये, जल सुलभ कराने को मना कर सकता है? इन्हें भी वैसे ही पवित्र आत्मा प्राप्त हुआ हैं, जैसे हमें।”
ויען פטרוס ויאמר היוכל איש למנע את המים מטבל את אלה אשר קבלו את רוח הקדש גם הם כמנו׃
इस प्रकार उसने यीशु मसीह के नाम में उन्हें बपतिस्मा देने की आज्ञा दी। फिर उन्होंने पतरस से अनुरोध किया कि वह कुछ दिन उनके साथ ठहरे।
ויצו לטבל אתם בשם האדון ויבקשו ממנו לשבת אתם ימים אחדים׃