II Thessalonians 3

हे भाईयों, तुम्हें कुछ और बातें हमें बतानी हैं। हमारे लिए प्रार्थना करो कि प्रभु का संदेश तीव्रता से फैले और महिमा पाए। जैसा कि तुम लोगों के बीच हुआ है।
ועוד אחי התפללו בעדנו אשר ירוץ דבר יהוה ויכבד כמו גם בקרבכם׃
प्रार्थना करो कि हम भटके हुओं और दुष्ट मनुष्यों से दूर रहें। (क्योंकि सभी लोगों का तो प्रभु में विश्वास नहीं होता।)
ואשר ננצל מן האנשים התעים והרעים כי לא לכל אדם האמונה׃
किन्तु प्रभु तो विश्वासपूर्ण है। वह तुम्हारी शक्ति बढ़ाएगा और तुम्हें उस दुष्ट से बचाए रखेगा।
אבל נאמן הוא האדון אשר יחזק אתכם וישמרכם מן הרע׃
हमें प्रभु में तुम्हारी स्थिति के विषय में विश्वास है। और हमें पूरा निश्चय है कि हमने तुम्हें जो कुछ करने को कहा है, तुम वैसे ही कर रहे हो और करते रहोगे।
ואנחנו בטוחים עליכם באדנינו כי תעשו וגם תוסיפו לעשות את אשר נצוה׃
प्रभु तुम्हारे हृदयों को परमेश्वर के प्रेम और मसीह की धैर्यपूर्ण दृढ़ता की ओर अग्रसर करे।
והאדון הוא יישר את לבבכם לאהבת האלהים ולסבלנות המשיח׃
भाईयों! अब तुम्हें हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम में यह आदेश है कि तुम हर उस भाई से दूर रहो जो ऐसा जीवन जीता है जो उसके लिए उचित नहीं है।
והננו מצוים אתכם אחים בשם אדנינו ישוע המשיח אשר תבדלו מכל אח מעקש דרכיו ואיננו מתהלך על פי הקבלה אשר קבל מאתנו׃
मैं यह इसलिए कह रहा हूँ क्योंकि तुम तो स्वयं ही जानते हो कि तुम्हें हमारा अनुकरण कैसे करना चाहिए क्योंकि तुम्हारे बीच रहते हुए हम कभी आलसी नहीं रहे।
הלא ידעתם אף אתם איך עליכם להתהלך כמנו כי לא נהגנו דרך מעות בתוככם׃
हमने बिना मूल्य चुकाए किसी से भोजन ग्रहण नहीं किया, बल्कि जतन और परिश्रम करते हुए हम दिन रात काम में जुटे रहे ताकि तुममें से किसी पर भी बोझ न पड़े।
גם לא אכלנו לחם איש חנם כי ביגיעה ותלאה לילה ויומם היינו עמלים לבלתי היות לאיש מכם למשא׃
ऐसा नहीं कि हमें तुमसे सहायता लेने का कोई अधिकार नहीं है, बल्कि हम इसलिए कड़ी मेहनत करते रहे ताकि तुम उसका अनुसरण कर सको।
לא בעבור שאין לנו הרשות לזאת כי אם לתת אתנו לכם למופת ללכת בעקבותינו׃
इसलिए हम जब तुम्हारे साथ थे, हमने तुम्हें यह आदेश दिया था: “यदि कोई काम न करना चाहे तो वह खाना भी न खाए।”
כי גם בהיותנו אצלכם צוינו אתכם לאמר מי שלא ירצה לעבד גם אכול לא יאכל׃
हमें ऐसा बताया गया है कि तुम्हारे बीच कुछ ऐसे भी हैं जो ऐसा जीवन जीते हैं जो उनके अनुकूल नहीं है। वे कोई काम नहीं करते, दूसरों की बातों में टाँग अड़ाते हुए इधर-उधर घूमते फिरते हैं।
כי שמענו שיש בכם אנשים המעקשים את דרכיהם ואינם עבדים מאומה ומבלים ימיהם בהבלים׃
ऐसे लोगों को हम यीशु मसीह के नाम पर समझाते हुए आदेश देते हैं कि वे शांति के साथ अपना काम करें और अपनी कमाई का ही खाना खायें।
ואנשים כאלה נצוה אותם ונבקש מהם באדנינו ישוע המשיח לעבד בנחת למען יאכלו את לחמם׃
किन्तु हे भाईयों, जहाँ तक तुम्हारी बात है, भलाई करते हुए कभी थको मत।
ואתם אחי אל תלאו בעשות הטוב׃
इस पत्र के माध्यम से दिए गए हमारे आदेशों पर यदि कोई न चले तो उस व्यक्ति पर नजर रखो और उसकी संगत से दूर रहो ताकि उसे लज्जा आए।
ואם לא ישמע איש אל דברנו באגרת הזאת אתו תרשמו לכם ואל תתערבו עמו למען יבוש׃
किन्तु उसके साथ शत्रु जैसा व्यवहार मत करो बल्कि भाई के समान उसे चेताओ।
אך לא כאיב תחשבהו כי אם תוכיחהו כאח׃
अब शांति का प्रभु स्वयं तुम्हें हर समय, हर प्रकार से शांति दे। प्रभु तुम सब के साथ रहे।
והוא אדון השלום הוא יתן לכם את השלום תמיד ובכל פנים׃
मैं *पौलुस* स्वयं अपनी लिखावट में यह नमस्कार लिख रहा हूँ। मैं इसी प्रकार हर पत्र पर हस्ताक्षर करता हूँ। मेरे लिखने की शैली यही है।
יהי האדון עם כלכם׃
हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम सब पर बना रहे।
שאלת השלום מידי אני פולוס והיא האות בכל האגרות כן אנכי כתב׃ [ (II Thessalonians 3:19) חסד ישוע המשיח אדנינו עם כלכם אמן׃ ]