II Peter 3

हे प्यारे मित्रों, अब यह दूसरा पत्र है जो मैं तुम्हें लिख रहा हूँ। इन दोनों पत्रों में उन बातों को याद दिलाकर मैंने तुम्हारे पवित्र हृदयों को जगाने का जतन किया है,
זאת היא האגרת השנית אשר אני כתב אליכם אהובים ובשתיהן אעיר בדרך הזכרה את תמת לבבכם׃
ताकि तुम पवित्र नबियों द्वारा अतीत में कहे गये वचनों को याद करो और हमारे प्रभु तथा उद्धारकर्त्ता के आदेशों का, जो तुम्हारे प्रेरितों द्वारा तुम्हें दिए गए हैं, ध्यान रखो।
לזכר את הדברים הנאמרים מקדם בידי הנביאים הקדשים ואת מצות אדנינו ומושיענו אשר נתנה בידנו השליחים׃
सबसे पहले तुम्हें यह जान लेना चाहिए कि अंतिम दिनों में स्वेच्छाचारी हँसी उड़ाने वाले हँसी उड़ाते हुए आयेंगे
ודעו זאת לכם ראשנה כי באחרית הימים יבאו לצים ההלכים אחרי תאות נפשם ויתלוצצו לאמר׃
और कहेंगे, “क्या हुआ उसके फिर से आने की प्रतिज्ञा का? क्योंकि हमारे पूर्वज तो चल बसे। पर जब से सृष्टि बनी है, हर बार, वैसे की वैसी ही चली आ रही है।”
איה הבטחת באו כי מאז שכבו האבות הכל עמד כמו מראשית הבריאה׃
किन्तु जब वे यह आक्षेप करते हैं तो वे यह भूल जाते हैं कि परमेश्वर के वचन द्वारा आकाश युगों से विद्यमान है और पृथ्वी जल में से बनी और जल में स्थिर है,
ונסתר מהם באשר לא יאבו לדעת כי מקדם קמו השמים והארץ בדבר אלהים מן המים ועל ידי המים׃
और इसी से उस युग का संसार जल प्रलय से नष्ट हो गया।
ובמים אבדה תבל מאז כי נשטפה במי המבול׃
किन्तु यह आकाश और यह धरती जो आज अपने अस्तित्व में हैं, उसी आदेश के द्वारा अग्नि के द्वारा नष्ट होने के लिए सुरक्षित हैं। इन्हें उस दिन के लिए रखा जा रहा है जब अधर्मी लोगों का न्याय होगा और वे नष्ट कर दिए जायेंगे।
גם השמים והארץ אשר לפנינו נצפנו בדברו והם שמורים לאש ליום הדין ואבד אנשי הרשע׃
पर प्यारे मित्रों! इस एक बात को मत भूलो: प्रभु के लिए एक दिन हज़ार साल के बराबर है और हज़ार साल एक दिन जैसे हैं।
וזאת האחת אל תעלם מכם אהובים כי יום אחד כאלף שנים בעיני יהוה ואלף שנים כיום אחד׃
प्रभु अपनी प्रतिज्ञा पूरी करने में देर नहीं लगाता। जैसा कि कुछ लोग सोचते हैं। बल्कि वह हमारे प्रति धीरज रखता है क्योंकि वह किसी भी व्यक्ति को नष्ट नहीं होने देना चाहता। बल्कि वह तो चाहता है कि सभी मन फिराव की ओर बढ़ें।
ולא יאחר יהוה את אשר הבטיח כאשר יש חשבים אתה לאחור כי אך האריך אפו בעבורנו ולא יחפץ באבד איש כי אם בפנות כלם לתשובה׃
किन्तु प्रभु का दिन चुपके से चोर की तरह आएगा। उस दिन एक भयंकर गर्जना के साथ आकाश विलीन हो जायेंगे और आकाशीय पिंड आग में जलकर नष्ट हो जायेंगे तथा यह धरती और इस धरती पर की सभी वस्तुएँ जल जाएगी।
בא יבא יום יהוה כגנב בלילה אז השמים בשאון יחלפו והיסדות יבערו והתמגגו והארץ והמעשים אשר עליה ישרפו׃
क्योंकि जब ये सभी वस्तुएँ इस प्रकार नष्ट होने को जा रही हैं तो सोचो तुम्हें किस प्रकार का बनना चाहिए? तुम्हें पवित्र जीवन जीना चाहिए, पवित्र जीवन जो परमेश्वर की अर्पित है तथा हर प्रकार के उत्तम कर्म करने चाहिए।
ועתה אם כל אלה ימוגו מה מאד חיבים אתם להתהלך בקדשה ובחסידות׃
और तुम्हें परमेश्वर के दिन की बाट जोहनी चाहिए और उस दिन को लाने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए। उस दिन के आते ही आकाश लपटों में जल कर नष्ट हो जाएगा और आकाशीय पिण्ड उस ताप से पिघल उठेंगे।
ולחכות לבא יום יהוה ולהחיש אתו אשר בגללו השמים ימוגו באש והיסדות יבערו ונמסו׃
किन्तु हम परमेश्वर के वचन के अनुसार ऐसे नए आकाश और नई धरती की बाट जोह रहे हैं जहाँ धार्मिकता निवास करती है।
ואנחנו כפי הבטחתו מחכים לשמים חדשים ולארץ חדשה אשר צדק ילין בם׃
इसलिए हे प्रिय मित्रों, क्योंकि तुम इन बातों की बाट जोह रहे हो, पूरा प्रयत्न करो कि प्रभु की दृष्टि में और शांति में निर्दोष और कलंक रहित पाए जाओ।
על כן אהובים אשר לאלה חכיתם שקדו להמצא לפניו בשלום נקים וזכים מפשע׃
हमारे प्रभु के धीरज को उद्धार समझो। जैसा कि हमारे प्रिय बन्धु पौलुस ने परमेश्वर के द्वारा दिए गए विवेक के अनुसार तुम्हें लिखा था।
ואת ארך רוח אדנינו תחשבו לתשועה כאשר גם אחינו האהוב פולוס כתב אליכם כפי החכמה הנתונה לו׃
अपने अन्य सभी पत्रों के समान उस पत्र में उसने इन बातों के विषय में कहा है। उन पत्रों में कुछ बातें ऐसी हैं जिनका समझना कठिन है। अज्ञानी और अस्थिर लोग उनके अर्थ का अनर्थ करते हैं। दूसरे शास्त्रों के साथ भी वे ऐसा ही करते हैं। इससे वे अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारते हैं।
וכן בכל אגרותיו בדברו שם על אלה ובהם יש דברים קשי ההבנה והבערים והפתאים יהפכו אתם כאשר גם יעשו לכתבים האחרים לאבדן נפשם׃
सो हे प्रिय मित्रो, क्योंकि तुम्हें ये बातें पहले से ही पता हैं इसलिए सावधान रहो कि तुम बुराइयों और व्यवस्थाहीन लोगों के द्वारा भटक कर अपनी स्थिर स्थिति से डिग न जाओ।
ואתם אהובים אשר ידעתם זאת השמרו לנפשתיכם פן תמשכו אחרי טעות אנשי בליעל ונפלתם ממעזכם׃
बल्कि हमारे प्रभु तथा उद्धारकर्ता यीशु मसीह की अनुग्रह और ज्ञान में तुम आगे बढ़ते जाओ। अब और अनन्त समय तक उसकी महिमा होती रहे।
ורבו בחסד ובדעת אדנינו ומושיענו ישוע המשיח אשר לו הכבוד גם היום וגם ליום העולם אמן׃