II Corinthians 1

परमेश्वर की इच्छा से मसीह यीशु के प्रेरित पौलुस तथा हमारे भाई तिमुथियुस की ओर से कुरिन्थुस परमेश्वर की कलीसिया तथा अखाया के समूचे क्षेत्र के पवित्र जनों के नाम:
פולוס שליח ישוע המשיח ברצון אלהים וטימותיוס אחינו אל קהלת אלהים אשר בקורנתוס עם כל הקדשים אשר באכיא׃
हमारे परमपिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शांति मिले।
חסד לכם ושלום מאת האלהים אבינו ואדנינו ישוע המשיח׃
हमारे प्रभु यीशु मसीह का परमपिता परमेश्वर धन्य है। वह करुणा का स्वामी है और आनन्द का स्रोत है।
ברוך האלהים ואבי אדנינו ישוע המשיח אב הרחמים ואלהי כל הנחמה׃
हमारी हर विपत्ति में वह हमें शांति देता है ताकि हम भी हर प्रकार की विपत्ति में पड़े लोगों को वैसे ही शांति दे सकें, जैसे परमेश्वर ने हमें दी है।
המנחם אתנו בכל לחצנו עד שנוכל לנחם הנלחצים בכל לחץ בנחמה אשר אנחנו מנחמים בה מאת האלהים׃
क्योंकि जैसे मसीह की यातनाओं में हम सहभागी हैं, वैसे ही मसीह के द्वारा हमारा आनन्द भी तुम्हारे लिये उमड़ रहा है।
כי כרב ענויי המשיח בנו כן תרבה נחמתנו על ידי המשיח׃
यदि हम कष्ट उठाते हैं तो वह तुम्हारे आनन्द और उद्धार के लिए है। यदि हम आनन्दित हैं तो वह तुम्हारे आनन्द के लिये है। यह आनन्द उन्हीं यातनाओं को जिन्हें हम भी सह रहे हैं तुम्हें धीरज के साथ सहने को प्रेरित करता है।
והנה אם נלחץ הוא לנחמתכם ולישועתכם אשר יראה כחה בסבלכם הענוים אשר נסבל אתן גם אנחנו ואם ננחם גם הוא לנחמתכם ולישועתכם׃
तुम्हारे बिषय में हमें पूरी आशा है क्योंकि हम जानते हैं कि जैसे हमारे कष्टों को तुम बाँटते हो, वैसे ही हमारे आनन्द में भी तुम्हारा भाग है।
ותקותנו בעדכם נכונה היא באשר ידענו כי כאשר חלק לכם בענוים כן גם חלק לכם בנחמה׃
हे भाइयो, हम यह चाहते हैं कि तुम उन यातनाओं के बारे में जानो जो हमें एशिया में झेलनी पड़ी थीं। वहाँ हम, हमारी सहनशक्ति की सीमा से कहीं अधिक बोझ के तले दब गये थे। यहाँ तक कि हमें जीने तक की कोई आशा नहीं रह गयी थी।
כי לא נכחד מכם אחי את צרתנו אשר מצאתנו באסיא אשר כבדה עלינו עד למאד ויותר מכחנו עד כי נואשנו מן החיים׃
हाँ अपने-अपने मन में हमें ऐसा लगता था जैसे हमें मृत्युदण्ड दिया जा चुका है ताकि हम अपने आप पर और अधिक भरोसा न रख कर उस परमेश्वर पर भरोसा करें जो मरे हुए को भी फिर से जिला देता है।
ואנחנו בלבבנו חרצנו לנו את המות למען לא נהיה בטחים בנפשנו כי אם באלהים המחיה את המתים׃
हमें उस भयानक मृत्यु से उसी ने बचाया और हमारी वर्तमान परिस्थितियों में भी वही हमें बचाता रहेगा। हमारी आशा उसी पर टिकी है। वही हमें आगे भी बचाएगा।
אשר הצילנו ממות כזה ועודנו מציל ולו אנחנו מקוים כי יוסיף להצילנו׃
यदि तुम भी हमारी ओर से प्रार्थना करके सहयोग दोगे तो हमें बहुत से लोगों की प्रार्थनाओं द्वारा परमेश्वर का जो अनुग्रह मिला है, उसके लिये बहुत से लोगों को हमारी ओर से धन्यवाद देने का कारण मिल जायेगा।
בעזרכם אתנו בתפלתכם למען יודו רבים בעדנו על מתנת החסד שהיתה לנו על ידי רבים׃
हमें इसका गर्व है कि हम यह बात साफ मन से कह सकते हैं कि हमने इस जगत के साथ और खासकर तुम लोगों के साथ परमेश्वर के अनुग्रह के अनुरूप व्यवहार किया है। हमने उस सरलता और सच्चाई के साथ व्यवहार किया है जो परमेश्वर से मिलती है न कि दुनियावी बुद्धि से।
כי זאת היא תהלתנו עדות לבבנו אשר בתם וישר אלהים התהלכנו בעולם וביותר אתכם ולא בחכמת הבשר כי אם בחסד אלהים׃
हाँ! इसीलिये हम उसे छोड़ तुम्हें बस और कुछ नहीं लिख रहे हैं, जिससे तुम हमें पूरी तरह वैसे ही समझ लोगे।
כי לא נכתב לכם כי אם מה שאתם קראים או גם ידעים׃
जैसे तुमने हमें आंशिक रुप से समझा है। तुम हमारे लिये वैसे ही गर्व कर सकते हो जैसे हम तुम्हारे लिये उस दिन गर्व करेंगे जब हमारा प्रभु यीशु फिर आयेगा।
ואקוה כי כאשר ידעתם אתנו למקצת אף תדעו עד תכלית כי אנחנו תהלתכם כאשר גם אתם תהלתנו ביום אדנינו ישוע׃
और इसी विश्वास के कारण मैंने पहले तुम्हारे पास आने की ठानी थी ताकि तुम्हें दोबारा से आशीर्वाद का लाभ मिल सके।
ובבטחון הזה חפצתי לבוא אליכם מראש למען תקבלו טובה פעמים׃
मैं सोचता हूँ कि मकिदुनिया जाते हुए तुमसे मिलूँ और जब मकिदुनिया से लौटूँ तो फिर तुम्हारे पास जाऊँ। और फिर, तुम्हारे द्वारा ही यहूदिया के लिये विदा किया जाऊँ।
ולעבר בתוככם אל מקדוניא ולשוב ממקדוניא אליכם ואתם תשלחוני אל ארץ יהודה׃
मैंने जब ये योजनाएँ बनायी थीं, तो मुझे कोई संशय नहीं था। या मैं जो योजनाएँ बनाता हूँ तो क्या उन्हें सांसारिक ढंग से बनाता हूँ कि एक ही समय “हाँ, हाँ” भी कहता रहूँ और “ना, ना” भी करता रहूँ।
ועתה הכי נמהר הייתי בעצתי אם אשר יעצתי לפי הבשר יעצתי והיה אצלי פעם הן הן ופעם לא לא׃
परमेश्वर विश्वसनीय है और वह इसकी साक्षी देगा कि तुम्हारे प्रति हमारा जो वचन है एक साथ “हाँ” और “ना” नहीं कहता।
אכן נאמן האלהים כי דברנו אליכם לא היה הן ולא׃
क्योंकि तुम्हारे बीच जिस परमेश्वर के पुत्र यीशु मसीह का हमने, यानी सिलवानुस, तिमुथियुस और मैंने प्रचार किया है, वह “हाँ” और “ना” दोनों एक साथ नहीं है बल्कि उसके द्वारा एक चिरन्तन “हाँ” की ही घोषणा की गयी है।
כי בן האלהים ישוע המשיח הנקרא בתוככם על ידינו על ידי ועל ידי סלונוס וטימותיוס הוא לא היה הן ולא כי היו היה בו רק הן׃
क्योंकि परमेश्वर ने जो अनन्त प्रतिज्ञाएँ की हैं, वे यीशु में सब के लिए “हाँ” बन जाती हैं। इसलिए हम उसके द्वारा भी जो “आमीन” कहते हैं, वह परमेश्वर की ही महिमा के लिये होता है।
כי כל הבטחות האלהים כלן בו היו הן ובו היו אמן לכבוד האלהים על ידינו׃
वह जो तुम्हें मसीह के व्यक्ति के रूप में हमारे साथ सुनिश्चित करता है और जिसने हमें भी अभिषिक्त किया है वह परमेश्वर ही है।
והמכונן אותנו אתכם במשיח ואשר משחנו הוא האלהים׃
जिसने हम पर अपने स्वामित्व की मुहर लगायी और हमारे भीतर बयाने के रूप में वह पवित्र आत्मा दी जो इस बात का आश्वासन है कि जो देने का वचन उसने हमें दिया है, उसे वह हमें देगा।
אשר גם חתמנו ואשר נתן בלבנו את ערבון הרוח׃
साक्षी के रूप में परमेश्वर की दुहाई देते हुए और अपने जीवन की शपथ लेते हुए मैं कहता हूँ कि मैं दोबारा कुरिन्थुस इसलिए नहीं आया था कि मैं तुम्हें पीड़ा से बचाना चाहता था।
ואני את אלהים אקרא להיות עד לנפשי כי בעבור היותי חס עליכם לא באתי עוד לקורנתוס׃
इसका अर्थ यह नहीं है कि हम तुम्हारे विश्वास पर काबू पाना चाहते हैं। तुम तो अपने विश्वास में अड़िग हो। बल्कि बात यह है कि हम तो तुम्हारी प्रसन्नता के लिए तुम्हारे सहकर्मी हैं।
לא שנמשל באמונתכם כי אם עזרים אנחנו לשמחתכם כי באמונה עמדתם׃