I Timothy 3

यह एक विश्वास करने योग्य कथन है कि यदि कोई निरीक्षक बनना चाहता है तो वह एक अच्छे काम की इच्छा रखता है।
אמת הדבר איש כי יבקש לו פקידות הוא מתאוה מעשה טוב׃
अब देखो उसे एक ऐसा जीवन जीना चाहिए जिसकी लोग न्यायसंगत आलोचना न कर पायें। उसके एक ही पत्नी होनी चाहिए। उसे शालीन होना चाहिए, आत्मसंयमी, सुशील तथा अतिथिसत्कार करने वाला एवं शिक्षा देने में निपूण होना चाहिए।
ופקיד העדה צריך להיות איש אשר אין בו דפי בעל אשה אחת משל ברוחו צנוע ונחמד לבריות מכניס ארחים ומבין ללמד ולא אהב יין ולא נוח להכות ולא בצע בצע רע׃
वह पियक्कड़ नहीं होना चाहिए, न ही उसे झगड़ालू होना चाहिए। उसे तो सज्जन तथा शांतिप्रिय होना चाहिए। उसे पैसे का प्रेमी नहीं होना चाहिए।
כי אם דן לכף זכות ולא בעל קטטה ולא אהב כסף׃
अपने परिवार का वह अच्छा प्रबन्धक हो तथा उसके बच्चे उसके नियन्त्रण में रहते हों। उसका पूरा सम्मान करते रहो।
ויהי מנהיג את ביתו בטוב ומדריך את בניו למשמעתו בכל הישר׃
यदि कोई अपने परिवार का ही प्रबन्ध करना नहीं जानता तो वह परमेश्वर की कलीसिया का प्रबन्ध कैसे कर पायेगा?
כי אם לא ידע איש להנהיג את ביתו איככה יוכל לדאג לעדת אלהים׃
वह एक नया शिष्य नहीं होना चाहिए ताकि वह अहंकार से फूल न जाये। और उसे शैतान का जैसा ही दण्ड पाना पड़े।
ואל יהי תלמיד הדש למען לא ירהב לבו ויפל בדין המשטין׃
इसके अतिरिक्त बाहर के लोगों में भी उसका अच्छा नाम हो ताकि वह किसी आलोचना में फँस कर शैतान के फंदे में न पड़ जाये।
והוא גם צריך לשם טוב בפי אלה אשר בחוץ פן יפל בחרפה ובמוקש המשטין׃
इसी प्रकार कलीसिया के सेवकों को भी सम्मानीय होना चाहिए जिसके शब्दों पर विश्वास किया जाता हो। मदिरा पान में उसकी रूचि नहीं होनी चाहिए। बुरे रास्तों से उन्हें धन कमाने का इच्छुक नहीं होना चाहिए।
וכן גם השמשים יהיו ישרים ולא מחליקי לשון ולא אהבים סבא יין ולא נטים אחרי בצע רע׃
उन्हें तो पवित्र मन से हमारे विश्वास के गहन सत्यों को थामे रखना चाहिए।
כי אם ישמרו את סוד האמונה ברוח טהורה׃
इनको भी पहले निरीक्षकों के समान परखा जाना चाहिए। फिर यदि उनके विरोध में कुछ न हो तभी इन्हें कलीसिया के सेवक के रूप में सेवाकार्य करने देना चाहिए।
וגם אלה יבחנו בראשונה ואחר כן ישמשו אם אין בהם דפי׃
इसी प्रकार स्त्रियों को भी सम्मान के योग्य होना चाहिए। वे निंदक नहीं होनी चाहिए बल्कि शालीन और हर बात में विश्वसनीय होनी चाहिए।
וככה הנשים תהיינה ישרות ולא מלשינות משלות ברוחן ונאמנות בכל׃
कलीसिया के सेवक के केवल एक ही पत्नी होनी चाहिए तथा उसे अपने बाल-बच्चों तथा अपने घरानों का अच्छा प्रबन्धक होना चाहिए।
השמשים יהיו כל אחד בעל אשה אחת ומנהלים בטוב את בניהם ואת בתיהם׃
क्योंकि यदि वे कलीसिया के ऐसे सेवक के रूप में होंगे जो उत्तम सेवा प्रदान करते है, तो वे अपने लिये सम्मानपूर्वक स्थान अर्जित करेंगे। यीशु मसीह के प्रति विश्वास में निश्चय ही उनकी आस्था होगी।
כי המשמשים היטב יקנו לעצמם מעלה טובה ובטחון רב באמונת המשיח ישוע׃
मैं इस आशा के साथ तुम्हें ये बातें लिख रहा हूँ कि जल्दी ही तुम्हारे पास आऊँगा।
זאת אני כתב אליך ואקוה לבא אליך במהרה׃
यदि मुझे आने में समय लग जाये तो तुम्हें पता रहे कि परमेश्वर के परिवार में, जो सजीव परमेश्वर की कलीसिया है, किसी को अपना व्यवहार कैसा रखना चाहिए। कलीसिया ही सत्य की नींव और आधार स्तम्भ है।
ואם אחר הנה תדע איך להתנהג בבית האלהים שהיא עדת אלהים חיים עמוד האמת ומכונה׃
हमारे धर्म के सत्य का रहस्य निस्सन्देह महान है: मसीह नर देह धर प्रकट हुआ, आत्मा ने उसे नेक साधा, स्वर्गदूतों ने उसे देखा, वह राष्ट्रों में प्रचारित हुआ। जग ने उस पर विश्वास किया, और उसे महिमा में ऊपर उठाया गया।
ובודי גדול סוד החסידות אלהים נגלה בבשר נצדק ברוח נראה למלאכים הגד בגוים נתקבל באמונה בעולם נעלה בכבוד׃