I Timothy 2

सबसे पहले मेरा विशेष रूप से यह निवेदन है कि सबके लिये आवेदन, प्रार्थनाएँ, अनुरोध और सब व्यक्तियों की ओर से धन्यवाद दिए जाएँ।
ועתה קדם כל דבר אבקשה מכם לשאת תפלות ותחנונים ובקשות ותודות בעד כל בני אדם׃
शासकों और सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिये जाएँ। ताकि हम चैन के साथ शांतिपूर्वक सम्पूर्ण श्रद्धा और परमेश्वर के प्रति सम्मान से पूर्ण जीवन जी सकें।
בעד המלכים וכל השליטים למען נחיה חיי השקט ובטח בכל חסידות וישר׃
यह हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर को प्रसन्न करने वाला है। यह उत्तम है।
כי כן טוב ורצוי בעיני אלהים מושיענו׃
वह सभी व्यक्तियों का उद्धार चाहता है और चाहता है कि वे सत्य को पहचाने
אשר חפצו שיושעו כל בני האדם ויגיעו להכרת האמת׃
क्योंकि परमेश्वर एक ही है और मनुष्य तथा परमेश्वर के बीच में मध्यस्थ भी एक ही है। वह स्वयं एक मनुष्य है, मसीह यीशु।
כי אחד הוא האלהים ואחד הוא העמד בין אלהים ובין בני אדם הוא בן אדם המשיח ישוע׃
उसने सब लोगों के लिये स्वयं को फिरौती के रूप में दे डाला है। इस प्रकार उसने उचित समय परइसकी साक्षी दी।
אשר נתן את נפשו כפר בעד כל וזאת העדות הבאה בעתה׃
तथा इसी साक्षी का प्रचार करने के लिये मुझे एक प्रचारक और प्रेरित नियुक्त किया गया। (यह मैं सत्य कह रहा हूँ, झूठ नहीं) मुझे विधर्मियों के लियेविश्वास तथा सत्य के उपदेशक के रूप में भी ठहराया गया।
אשר אני הפקדתי לה לכרוז ולשליח אמת אני אמר במשיח ולא אשקר מורה הגוים באמונה ובאמת׃
इसलिए मेरी इच्छा है कि हर कहीं सब पुरुष पवित्र हाथों को उपर उठाकर परमेश्वर के प्रति समर्पित हो बिना किसी क्रोध अथवा मन-मुटाव के प्रार्थना करें।
לכן רצוני שיתפללו האנשים בכל מקום וישאו ידיהם קדש בלי כעס ומדון׃
इसी प्रकार स्त्रियों से भी मैं यह चाहता हूँ कि वे सीधी-साधी वेश-भूषा में शालीनता और आत्म-नियन्त्रण के साथ रहें। अपने आप को सजाने सँवारने के लिए वे केशों की वेणियाँ न सजायें तथा सोने, मोतियों और बहुमूल्य वस्त्रों से श्रृंगार न करें
וכן גם הנשים תתיפינה בתלבשת נאה עם בשת פנים וצניעות לא במחלפות הראש לא בזהב לא בפנינים ולא במלבושים יקרים׃
बल्कि ऐसी स्त्रियों को जो अपने आप को परमेश्वर की उपासिका मानती है, उनके लिए उचित यह है कि वे स्वयं को उत्तम कार्यों से सजायें।
אלא כמו שהוא הגון לנשים אשר בחרו להן יראת אלהים במעשים טובים׃
एक स्त्री को चाहिए कि वह शांत भाव से समग्र समर्पण के साथ शिक्षा ग्रहण करे।
האשה תלמד דומם בכל הכנעה׃
मैं यह नहीं चाहता कि कोई स्त्री किसी पुरुष को सिखाए पढ़ाये अथवा उस पर शासन करे। बल्कि उसे तो चुपचाप ही रहना चाहिए।
ואינני נתן רשות לאשה ללמד אף לא להתנשא על האיש אלא תדום׃
क्योंकि आदम को पहले बनाया गया था और तब पीछे हव्वा को।
כי אדם נוצר בראשונה ואחריו חוה׃
आदम को बहकाया नहीं जा सका था किन्तु स्त्री को बहका लिया गया और वह पाप में पतित हो गयी।
ואדם לא נפתה כי האשה שמעה לקול המשיא ותבא לידי עברה׃
किन्तु यदि वे माता के कर्तव्यों को निभाते हुए विश्वास, प्रेम, पवित्रता और परमेश्वर के प्रति समर्पण में बनी रहें तो उद्धार को अवश्य प्राप्त करेंगी।
אבל תושע בלדתה בנים אם תעמדנה באמונה ובאהבה ובקדשה עם הצניעות׃