I Chronicles 15

दाऊद ने दाऊद नगर में अपने लिये महल बनवाया। तब उसने साक्षीपत्र के सन्दूक के लिये एक स्थान बनाया। उसने इसके लिये एक तम्बू डाला।
ויעש לו בתים בעיר דויד ויכן מקום לארון האלהים ויט לו אהל׃
तब दाऊद ने कहा, “केवल लेवीवंशियों को साक्षीपत्र का सन्दूक ले चलने की स्वीकृति है। यहोवा ने उन्हें साक्षीपत्र का सन्दूक ले चलने और उसकी सदैव सेवा के लिये चुना है।”
אז אמר דויד לא לשאת את ארון האלהים כי אם הלוים כי בם בחר יהוה לשאת את ארון יהוה ולשרתו עד עולם׃
दाऊद ने इस्राएल के सभी लोगों को यरूशलेम में एक साथ मिलने के लिये बुलाया जब तक लेवीवंशी साक्षीपत्र के सन्दूक को उस स्थान पर लेकर आये जो उसने उसके लिये बनाया था।
ויקהל דויד את כל ישראל אל ירושלם להעלות את ארון יהוה אל מקומו אשר הכין לו׃
दाऊद ने हारून के वंशजों और लेवीवंशियों को एक साथ बुलाया।
ויאסף דויד את בני אהרן ואת הלוים׃
कहात परिवार समूह से एक सौ बीस व्यक्ति थे। ऊरीएल उनका प्रमुख था।
לבני קהת אוריאל השר ואחיו מאה ועשרים׃
मरारी के परिवार समूह से दो सौ बीस लोग थे। असायाह उनका प्रमुख था।
לבני מררי עשיה השר ואחיו מאתים ועשרים׃
गेर्शोमियों के परिवार समूह के एक सौ तीस लोग थे। योएल उनका प्रमुख था।
לבני גרשום יואל השר ואחיו מאה ושלשים׃
एलीसापान के परिवार समूह के दो सौ लोग थे। शमायाह उनका प्रमुख था।
לבני אליצפן שמעיה השר ואחיו מאתים׃
हेब्रोन के परिवार समूह के अस्सी लोग थे। एलीएल उनका प्रमुख था।
לבני חברון אליאל השר ואחיו שמונים׃
उज्जीएल के परिवार समूह के एक सौ बारह लोग थे। अम्मीनादाब उनका प्रमुख था।
לבני עזיאל עמינדב השר ואחיו מאה ושנים עשר׃
तब दाऊद ने सादोक और एब्यातार याजकों से कहा कि वे उसके पास आएं। दाऊद ने ऊरीएल, असायाह, योएल, शमायाह और अम्मीनादाब लेवीवंशियों को भी अपने पास बुलाया।
ויקרא דויד לצדוק ולאביתר הכהנים וללוים לאוריאל עשיה ויואל שמעיה ואליאל ועמינדב׃
दाऊद ने उनसे से कहा, “तुम लोग लेवी परिवार समूह के प्रमुख हो। तुम्हें अपने और अन्य लेवीवंशियो को पवित्र बनाना चाहिये। तब साक्षीपत्र के सन्दूक को उस स्थान पर लाओ, जिसे मैंने उसके लिये बनाया है।
ויאמר להם אתם ראשי האבות ללוים התקדשו אתם ואחיכם והעליתם את ארון יהוה אלהי ישראל אל הכינותי לו׃
पिछली बार हम लोगों ने यहोवा परमेश्वर से नहीं पूछा कि साक्षीपत्र के सन्दूक को हम कैसे ले चलें। लेवीवंशियों, तुम इसे नहीं ले चले, यही कारण था कि यहोवा ने हमें दण्ड दिया।”
כי למבראשונה לא אתם פרץ יהוה אלהינו בנו כי לא דרשנהו כמשפט׃
तब याजक और लेवीवंशियों ने अपने को पवित्र किया जिससे वे इस्राएल के यहोवा परमेश्वर के सन्दूक को लेकर चल सकें।
ויתקדשו הכהנים והלוים להעלות את ארון יהוה אלהי ישראל׃
लेवीवंशियों ने विशेष डंडों का उपयोग, अपने कन्धों पर साक्षीपत्र के सन्दूक को ले चलने के लिये किया जैसा मूसा का आदेश था। वे सन्दूक को उस प्रकार ले चले जैसा यहोवा ने कहा था।
וישאו בני הלוים את ארון האלהים כאשר צוה משה כדבר יהוה בכתפם במטות עליהם׃
दाऊद ने लेनीवंशियों को उनके गायक भाईयों को लाने के लिये कहा। गायकों को अपनी वीणा, तम्बूरा और मंजीरा लाना था तथा प्रसन्नता के गीत गाना था।
ויאמר דויד לשרי הלוים להעמיד את אחיהם המשררים בכלי שיר נבלים וכנרות ומצלתים משמיעים להרים בקול לשמחה׃
तब लेवीवंशियों ने हेमान और उसके भाईयों आसाप और एतान को बुलाया। हेमान योएल का पुत्र था। आसाप बेरेक्याह का पुत्र था। एतान कूशायाह का पुत्र था। ये व्यक्ति मरारी परिवार समूह के थे।
ויעמידו הלוים את הימן בן יואל ומן אחיו אסף בן ברכיהו ומן בני מררי אחיהם איתן בן קושיהו׃
वहाँ लेवीवंशियों का दूसार समूह भी था वे जर्कयाह, याजीएल, शमीरामोत, यहीएल, उन्नी, एलीआब, बनायाह, मासेयाह, मत्तित्याह, एलीपलेह, मिकनेयाह, ओबेदेदोम और पीएल थे। ये लोग लेवीवंश के रक्षक थे।
ועמהם אחיהם המשנים זכריהו בן ויעזיאל ושמירמות ויחיאל ועני אליאב ובניהו ומעשיהו ומתתיהו ואליפלהו ומקניהו ועבד אדם ויעיאל השערים׃
गायक हेमान, आसाप और एतान काँसे का मँजीरा बजा रहे थे।
והמשררים הימן אסף ואיתן במצלתים נחשת להשמיע׃
जकर्याह, अजीएल, शमीरामोत, यहीएल, उन्नी, एलीआब, मासेयाह और बनायाह अलामोत वीणा बजा रहे थे।
וזכריה ועזיאל ושמירמות ויחיאל ועני ואליאב ומעשיהו ובניהו בנבלים על עלמות׃
मत्तित्याह, एलीपलेह, मिकनेयाह, ओबेदेदोम, यीएल और अजज्याह शेमिनिथ तम्बूरा बजा रहे थे। यह उनका सदैव का काम था।
ומתתיהו ואליפלהו ומקניהו ועבד אדם ויעיאל ועזזיהו בכנרות על השמינית לנצח׃
लेवीवंशी प्रमुख कनन्याह गायन का प्रबन्धक था। कनन्याह को यह काम मिला था क्योंकि वह गाने में बहुत अधिक कुशल था।
וכנניהו שר הלוים במשא יסר במשא כי מבין הוא׃
वेरेक्याह और एल्काना साक्षीपत्र के सन्दूक के रक्षकों में से दो थे।
וברכיה ואלקנה שערים לארון׃
याजक शबन्याह, योशापत, नतनेल, अमासै, जकर्याह, बनायाह और एलीएजेर का काम साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने चलते समय तुरही बजाना था। ओबेदेदोम और यहिय्याह साक्षीपत्र के सन्दूक के लिये अन्य रक्षक थे।
ושבניהו ויושפט ונתנאל ועמשי וזכריהו ובניהו ואליעזר הכהנים מחצצרים בחצצרות לפני ארון האלהים ועבד אדם ויחיה שערים לארון׃
दाऊद, इस्राएल के अग्रज (प्रमुख) और सेनापति साक्षीपत्र के सन्दूक को लेने गए। वे उसे ओबेदेदोम के घर से बाहर लाए। हर एक बहुत प्रसन्न था।
ויהי דויד וזקני ישראל ושרי האלפים ההלכים להעלות את ארון ברית יהוה מן בית עבד אדם בשמחה׃
परमेश्वर ने उन लेवीवंशियों की सहायता की जो यहोवा के साक्षीपत्र के सन्दूक को लेकर चल रहे थे। उन्होंने सात बैलों और सात मेढ़ों की बलि दी।
ויהי בעזר האלהים את הלוים נשאי ארון ברית יהוה ויזבחו שבעה פרים ושבעה אילים׃
सभी लेवीवंशी जो साक्षीपत्र के सन्दूक को लेकर चल रहे थे, उत्तम सन के चोगे पहने थे। गायन का प्रबन्धक कनन्याह और सभी गायक उत्तन सन के चोगे पहने थे और दाऊद भी उत्तम सन का बना एपोद पहने था।
ודויד מכרבל במעיל בוץ וכל הלוים הנשאים את הארון והמשררים וכנניה השר המשא המשררים ועל דויד אפוד בד׃
इस प्रकार इस्राएल के सारे लोग यहोवा के साक्षीपत्र के सन्दूक को ले आए। उन्होंने उद्घोष किया, उन्होंने मेढ़े की सिंगी और तुरही बजाई और उन्होंने मँजीरे, वीणा और तम्बूरे बजाए।
וכל ישראל מעלים את ארון ברית יהוה בתרועה ובקול שופר ובחצצרות ובמצלתים משמעים בנבלים וכנרות׃
जब साक्षीपत्र का सन्दूक दाऊद नगर में पहुँचा, मीकल ने खिड़की से देखा। मीकल शाऊल की पुत्री थी। उसने राजा दाऊद को चारों ओर नाचते और बजाते देखा। उसने अपने हृदय में दाऊद के प्रति सम्मान को खो दिया उसने सोचा कि वह मूर्ख बन रहा है।
ויהי ארון ברית יהוה בא עד עיר דויד ומיכל בת שאול נשקפה בעד החלון ותרא את המלך דויד מרקד ומשחק ותבז לו בלבה׃