Revelation of John 9

पाँचवे स्वर्गदूत ने जब अपनी तुरही फूँकी तब मैंने आकाश से धरती पर गिरा हुआ एक तारा देखा। इसे उस चिमनी की कुंजी दी गई थी जो पाताल में उतरती है।
در این وقت، پنجمین فرشته در شیپور خود دمید و من ستاره‌ای را دیدم كه به زمین افتاد و كلید «چاه بی‌انتها» به آن ستاره داده شد
फिर उस तारे ने उस चिमनी का ताला खोल दिया जो पाताल में उतरती थी और चिमनी से वैसे ही धुआँ फूट पड़ा जैसे वह एक बड़ी भट्टी से निकलता है। सो चिमनी से निकले धुआँ से सूर्य और आकाश काले पड़ गए।
و با آن كلید، چاه بی‌انتها را گشود و از چاه دودی مانند دود یک كورهٔ بزرگ برخاست و نور خورشید و هوا از دود چاه، تیره و تار گشت.
तभी उस धुआँ से धरती पर टिड्डी दल उतर आया। उन्हें धरती के बिच्छुओं के जैसी शक्ति दी गई थी।
آنگاه از آن دود ملخهایی بیرون آمده، زمین را پُر ساختند و به آنان قدرتی مثل قدرت كژدُم داده شد
किन्तु उनसे कह दिया गया था कि वे न तो धरती की घास को हानि पहुँचाए और न ही हरे पौधों या पेड़ों को। उन्हें तो बस उन लोगों को ही हानि पहुँचानी थी जिनके माथों पर परमेश्वर की मुहर नहीं लगी हुई थी।
و به آنها گفته شد كه به علف زمین و گیاهان و درختان كاری نداشته باشند، بلكه فقط به آدمیانی كه مُهر خدا را بر خود ندارند، آسیب برسانند.
टिड्डी दल को निर्देश दे दिया गया था कि वे लोगों के प्राण न लें बल्कि पाँच महीने तक उन्हें पीड़ा पहुँचाते रहें। वह पीड़ा जो उन्हें पहुँचाई जा रही थी, वैसी थी जैसी किसी व्यक्ति को बिच्छू के काटने से होती है।
به آنها اجازه داده شد این آدمیان را به مدّت پنج ماه معذّب سازند و مانند کسانی‌که از نیش عقرب رنج می‌برند، آنها را عذاب دهند، ولی اجازهٔ كشتن آنها را نداشتند.
उन पाँच महीनों के भीतर लोग मौत को ढूँढते फिरेंगे किन्तु मौत उन्हें मिल नहीं पाएगी। वे मरने के लिए तरसेंगे किन्तु मौत उन्हें चकमा देकर निकल जाएगी।
در آن زمان این مردمان آرزوی مرگ خواهند كرد، امّا به آرزوی خود نخواهند رسید. مشتاق مردن خواهند بود، ولی مرگ به سراغ آنها نخواهد آمد.
और अब देखो कि वे टिड्डी युद्ध के लिए तैयार किए गए घोड़ों जैसी दिख रहीं थीं। उनके सिरों पर सुनहरी मुकुट से बँधे थे। उनके मुख मानव मुखों के समान थे।
این ملخها مثل اسبان آمادهٔ نبرد بودند. بر روی سر آنها چیزهایی شبیه به تاجهای زرّین قرار داشت. صورت آنها مانند صورت انسان بود.
उनके बाल स्त्रियों के केशों के समान थे तथा उनके दाँत सिंहों के दाँतों के समान थे।
موهایشان مانند موهای زنها، دندانهایی مثل دندانهای شیر داشتند
उनके सीने ऐसे थे जैसे लोहे के कवच हों। उनके पंखों की ध्वनि युद्ध में जाते हुए असंख्य अश्व रथों से पैदा हुए शब्द के समान थी।
و سینه‌های آنها را سینه‌پوش‌هایی مانند زره‌های آهنین پوشانیده بود و صدای بالهایشان مانند صدای اسبان و ارّابه‌هایی بود كه به میدان جنگ هجوم می‌آورند.
उनकी पूँछों के बाल ऐसे थे जैसे बिच्छू के डंक हों। तथा उनमें लोगों को पाँच महीने तक क्षति पहुँचाने की शक्ति थी।
آنها مانند عقرب، صاحب دمُهای نیشداری هستند و قدرت دارند با دُم خود، مردم را به مدّت پنج ماه معذّب سازند.
पाताल के अधिकारी दूत को उन्होंने अपने राजा के रूप में लिया हुआ था। इब्रानी भाषा में उनका नाम है अबद्दोन और यूनानी भाषा में वह अपुल्लयोन (अर्थात् विनाश करने वाला) कहलाता है।
پادشاه آنها فرشتهٔ چاه بی‌انتهاست كه نامش به عبرانی «ابدون» و در یونانی «آپولیون» (نابود كننده) می‌باشد.
पहली महान विपत्ति तो बीत चुकी है किन्तु इसके बाद अभी दो बड़ी विपत्तियाँ आने वाली हैं।
بلای اول به پایان رسید، امّا دو بلای دیگر هنوز هست كه باید بیاید.
फिर छठे स्वर्गदूत ने जैसे ही अपनी तुरही फूँकी, वैसे ही मैंने परमेश्वर के सामने एक सुनहरी वेदी देखी, उसके चार सींगों से आती हुई एक ध्वनि सुनी।
آنگاه ششمین فرشته در شیپور خود دمید و من از چهار گوشهٔ قربانگاه زرّین كه در حضور خدا قرار دارد، صدایی شنیدم
तुरही लिए हुए उस छठे स्वर्गदूत से उस आवाज़ ने कहा, “उन चार स्वर्गदूतों को मुक्त कर दो जो फरात महानदी के पास बँधे पड़े हैं।”
كه به فرشتهٔ ششم كه شیپور را به دست داشت می‌گفت: «چهار فرشته‌ای را كه در رود بزرگ فرات بسته شده‌اند، آزاد سازد.»
सो चारों स्वर्गदूत मुक्त कर दिए गए। वे उसी घड़ी, उसी दिन, उसी महीने और उसी वर्ष के लिए तैयार रखे गए थे ताकि वे एक तिहाई मानव जाति को मार डालें।
پس آن چهار فرشته آزاد شدند تا یک سوم آدمیان را بكشند. آنان برای همین سال و ماه و روز و ساعت آماده شده بودند.
उनकी पूरी संख्या कितनी थी, यह मैंने सुना। घुड़सवार सैनिकों की संख्या बीस करोड़ थी।
من شنیدم كه تعداد سواران آنها دویست میلیون نفر بود.
उस मेरे दिव्य दर्शन में वे घोड़े और उनके सवार मुझे इस प्रकार दिखाई दिए: उन्होंने कवच धारण किए हुए थे जो धधकती आग जैसे लाल, गहरे नीले और गंधक जैसे पीले थे।
در رؤیایی كه من دیدم، اسبان و سواران آنها چنین بودند: سواران سینه‌‌پوش‌هایی به رنگهای سرخ آتشین و آبی و زرد گوگردی بر تن داشتند. اسبان سرهایی مانند سر شیر داشتند و از دهانشان آتش و دود و گوگرد بیرون می‌آمد.
इन तीन महाविनाशों से यानी उनके मुखों से निकल रही अग्नि, धुआँ और गंधक से एक तिहाई मानव जाति को मार डाला गया।
این سه بلا یعنی آتش و دود و گوگرد كه از دهانشان بیرون می‌آمد، یک سوم آدمیان را كشت.
इन घोड़ों की शक्ति उनके मुख और उनकी पूँछों में निहित थी क्योंकि उनकी पूँछें सिरदार साँपों के समान थी जिनका प्रयोग वे मनुष्यों को हानि पहुँचाने के लिए करते थे।
قدرت اسبان در دهان و دُمهای آنها بود. زیرا دُمهایشان به مارهایی شباهت داشت كه با سر خود می‌گزیدند و به مردم آزار می‌رسانیدند.
इस पर भी बाकी के ऐसे लोगों ने जो इन महा विनाशों से भी नहीं मारे जा सके थे उन्होंने अपने हाथों से किए कामों के लिए अब भी मन न फिराया तथा भूत-प्रेतों की अथवा सोने, चाँदी, काँसे, पत्थर और लकड़ी की उन मूर्तियों की उपासना नहीं छोड़ी, जो न देख सकती हैं, न सुन सकती हैं और न ही चल सकती हैं।
بقیّهٔ آدمیان كه از این بلاها جان سالم به در بردند، از بُتهایی كه خود ساخته بودند، دست نكشیدند و از پرستش دیوها و بُتهایی که از طلا و نقره و برنز و سنگ و چوب ساخته شده بودند و قادر به دیدن و شنیدن و راه رفتن نیستند، باز نایستادند
उन्होंने अपने द्वारा की गई हत्याओं, जादू टोनों, व्यभिचारों अथवा चोरी-चकारी करने से मन न फिराया।
و از آدمكشی و جادوگری و زنا و یا دزدی توبه نكردند.