Revelation of John 4

इसके बाद मैंने दृष्टि उठाई और स्वर्ग का खुला द्वार मेरे सामने था। और वही आवाज़ जिसे मैंने पहले सुना था, तुरही के से स्वर में मुझसे कह रही थी, “यहीं ऊपर आ जा। मैं तुझे वह दिखाऊँगा जिसका भविष्य में होना निश्चित है।”
پس از آن نگاه كردم و در آسمان دری گشاده دیدم و همان صدایی كه من در آغاز شنیده بودم، مانند شیپوری به من ‌گفت: «بالا بیا، من آنچه را كه باید بعد از این رُخ دهد به تو نشان خواهم داد.»
फिर मैं तुरन्त ही आत्मा के वशीभूत हो उठा। मैंने देखा कि मेरे सामने स्वर्ग का सिंहासन था और उस पर कोई विराजमान था।
روح خدا مرا فراگرفت و دیدم كه در آسمان تختی قرار داشت و بر روی آن تخت كسی نشسته بود
जो वहाँ विराजमान था, उसकी आभा यशब और गोमेद के समान थी। उसके सिंहासन के चारों ओर एक इन्द्रधनुष था जो पन्ने जैसा दमक रहा था।
كه مانند یشم و عقیق می‌درخشید و در گرداگرد تخت رنگین‌كمانی بود، به درخشندگی زُمرّد.
उस सिंहासन के चारों ओर चौबीस सिंहासन और थे, जिन पर चौबीस प्राचीन बैठे हुए थे। उन्होंने श्वेत वस्त्र पहने थे। उनके सिर पर सोने के मुकुट थे।
در پیرامون این تخت بیست و چهار تخت دیگر بود و روی آنها بیست و چهار پیر نشسته بودند. آنها لباس سفید به تن و تاج زرّین بر سر داشتند.
सिंहासन में से बिजली की चकाचौंध, घड़घड़ाहट तथा मेघों का गर्जन-तर्जन निकल रहे थे। सिंहासन के सामने ही लपलपाती हुई सात मशालें जल रही थीं। ये मशालें परमेश्वर की सात आत्माएँ हैं।
از آن تخت برق ساطع می‌شد و غرّش و رعد شنیده می‌شد. در جلوی تخت، هفت مشعل سوزان می‌سوخت. اینها هفت روح خدا هستند.
सिंहासन के सामने पारदर्शी काँच का स्फटिक सागर सा फैला था। सिंहासन के ठीक सामने तथा उसके दोनों ओर चार प्राणी थे। उनके आगे और पीछे आँखें ही आँखें थीं।
و همچنین در برابر تخت چیزی كه مانند دریای شیشه یا بلور بود دیده می‌شد. در اطراف و در چهار گوشهٔ تخت، چهار حیوان قرار داشت كه بدن آنها از هر طرف پر از چشم بود.
पहला प्राणी सिंह के समान था, दूसरा प्राणी बैल के जैसा था, तीसरे प्राणी का मुख मनुष्य के जैसा था और चौथा प्राणी उड़ते हुए गरूड़ जैसा था।
حیوان اول مانند شیر بود، دومی مانند گوساله، سومی صورتی مانند صورت انسان داشت و چهارمی مانند عقابی پر گشوده بود.
इन चारों ही प्राणियों के छह छह पंख थे। उनके चारों ओर तथा भीतर आँखें ही आँखें भरी पड़ीं थीं। दिन रात वे निरन्तर कहते रहते थे: “सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर पवित्र है, पवित्र है, पवित्र है, जो था, जो है और जो आनेवाला है।”
هر یک از این چهار حیوان شش بال داشت و بدن آنها از هر طرف پر از چشم بود و شب و روز دایماً می‌گفتند: «قدّوس، قدّوس، قدّوس، خداوند، خدای قادر مطلق كه بود و هست و خواهد آمد.»
जब ये सजीव प्राणी उस अजर अमर की महिमा, आदर और धन्यवाद कर रहे हैं जो सिंहासन पर विराजमान था तो
هر وقت این حیوانات آن تخت‌نشین را كه تا ابد زنده است، تجلیل و تكریم و تمجید می‌کنند،
वे चौबीसों प्राचीन उसके चरणों में गिरकर, उस सदा सर्वदा जीवित रहने वाले की उपासना करते हैं। वे सिंहासन के सामने अपने मुकुट डाल देते हैं और कहते हैं:
آن بیست و چهار پیر در برابر تخت‌نشین كه تا ابد زنده است سجده می‌کنند و او را می‌پرستند و تاجهای خود را در جلوی تخت او می‌اندازند و فریاد می‌زنند:
“हे हमारे प्रभु और हमारे परमेश्वर! तू ही महिमा, आदर और शक्ति पाने को सुयोग्य है। क्योंकि तूने ही अपनी इच्छा से सभी वस्तु सरजी हैं। तेरी ही इच्छा से उनका अस्तित्व है। और तेरी ही इच्छा से हुई है उनकी सृष्टि।”
«ای خداوند و خدای ما، تو تنها شایسته‌ای كه صاحب جلال و حرمت و قدرت باشی، زیرا تو همه‌چیز را آفریدی و به ارادهٔ تو، آنها هستی و حیات یافتند.»