Proverbs 19

वह गरीब श्रेष्ठ है, जो निष्कलंक रहता; न कि वह मूर्ख जिसकी कुटिलतापूर्ण वाणी है।
بهتر است انسان فقیر باشد و با صداقت زندگی کند، تا اینکه دروغگویی احمق باشد.
ज्ञान रहित उत्साह रखना अच्छा नहीं है इससे उतावली में गलती हो जाती है।
داشتن دل و جرأت بدون حکمت بی‌فایده است و عجله باعث اشتباه می‌شود.
मनुष्य अपनी ही मूर्खता से अपनी जीवन बिगाड़ लेता है, किन्तु वह यहोवा को दोषी ठहराता है।
انسان با حماقت خود زندگی خود را تباه می‌کند و بعد گناه را به گردن خداوند می‌اندازد.
धन से बहुत सारे मित्र बन जाते हैं, किन्तु गरीब जन को उसका मित्र भी छोड़ जाता है।
شخص ثروتمند دوستان بسیار پیدا می‌کند، امّا دوستان آدم فقیر از او جدا می‌شوند.
झूठा गवाह बिना दण्ड पाये नहीं बचेगा और जो झूठ उगलता रहता है, छूटने नहीं पायेगा।
شاهد دروغگو بی‌سزا نمی‌ماند و کسی‌که همیشه دروغ می‌گوید، جان سالم به در نخواهد برد.
उसके बहुत से मित्र बन जाना चाहते हैं, जो उपहार देता रहता है।
مردم دوست دارند که پیش بزرگان شیرین زبانی کنند و با کسانی دوست شوند که سخاوتمند هستند.
निर्धन के सभी सम्बंधी उससे कतराते हैं। उसके मित्र उससे कितना बचते फिरते हैं, यद्यपि वह उन्हें अनुनय—विनय से मनाता रहता है किन्तु वे उसे कहीं मिलते ही नहीं हैं।
وقتی انسان فقیر شود، حتّی خویشاوندانش او را ترک می‌کنند، چه رسد به دوستانش، و کوشش او برای بازیافتن آنها به جایی نمی‌رسد.
जो ज्ञान पाता है वह अपने ही प्राण से प्रीति रखता, वह जो समझ बूझ बढ़ाता रहता है फलता और फूलता है।
هر که در بدنبال حکمت است، جان خود را دوست دارد و کسی‌که برای حکمت ارزش قایل شود، سعادتمند خواهد شد.
झूठा गवाह दण्ड पाये बिना नहीं बचेगा, और वह, जो झूठ उगलता रहता है ध्वस्त हो जायेगा।
شاهد دروغگو بی‌سزا نمی‌ماند و کسی‌که همیشه دروغ می‌گوید، هلاک خواهد شد.
मूर्ख धनी नहीं बनना चाहिये। वह ऐसे होगा जैसे कोई दास युवराजाओं पर राज करें।
شایسته نیست که شخص احمق در ناز و نعمت به سر ببرد و یا یک غلام بر امیران حکومت کند.
अगर मनुष्य बुद्धिमान हो उसकी बुद्धि उसे धीरज देती है। जब वह उन लोगों को क्षमा करता है जो उसके विरूद्ध हो, तो अच्छा लगता है।
کسی‌که خشم خود را فرومی‌نشاند، عاقل است و کسی‌که از گناهان دیگران چشم می‌پوشد، سرفراز خواهد شد.
राजा का क्रोध सिंह की दहाड़ सा है, किन्तु उसकी कृपा घास पर की ओस की बूंद सी होती।
غضب پادشاه مانند غرّش شیر است، امّا خشنودی او مثل شبنمی است که بر سبزه می‌نشیند.
मूर्ख पुत्र विनाश का बाढ़ होता है; अपने पिता के लिए और पत्नी के नित्य झगड़े हर दम का टपका है।
فرزند نادان، بلای جان والدین خود است و نق زدنهای زن بهانه‌گیر، مانند قطره‌های آبی است که دایم در حال چکیدن می‌باشد.
भवन और धन दौलत माँ बाप से दान में मिल जाते; किन्तु बुद्धिमान पत्नी यहोवा से मिलती है।
خانه و ثروت از اجداد به ارث می‌رسد، امّا زن عاقل هدیهٔ خداوند است.
आलस्य गहन घोर निद्रा देता है किन्तु वह आलसी भूखा मरता है।
کسی‌که تنبل است و زیاد می‌خوابد، گرسنه می‌ماند.
ऐसा मनुष्य जो निर्देशों पर चलता वह अपने जीवन की रखवाली करता है। किन्तु जो सदुपदेशों उपेक्षा करता है वह मृत्यु अपनाता है।
از احکام خدا پیروی کن تا زنده بمانی، زیرا هرکسی که آنها را ناچیز شمارد، خواهد مرد.
गरीब पर कृपा दिखाना यहोवा को उधार देना है, यहोवा उसे, उसके इस कर्म का प्रतिफल देगा।
وقتی به یک فقیر کمک می‌‌کنی، مثل این است که به خداوند قرض می‌دهی و خداوند است که قرض تو را ادا می‌کند.
तू अपने पुत्र को अनुशासित कर और उसे दण्ड दे, जब वह अनुचित हो। बस यही आशा है। यदि तू ऐसा करने को मना करे, तब तो तू उसके विनाश में उसका सहायक बनता है।
فرزند خود را وقتی هنوز جوان است تربیت کن؛ اگر غفلت نمایی، زندگی او را تباه خواهی کرد.
यदि किसी मनुष्य को तुरंत क्रोध आयेगा, उसको इसका मूल्य चुकाना होगा। यदि तू उसकी रक्षा करता है, तो कितना ही बार तुझे उसको बचाना होगा।
اگر کسی تندخویی کند، بگذار مجازاتش را ببیند. اگر او را کمک کنی، باید همیشه کار خود را تکرار نمایی.
सुमति पर ध्यान दे और सुधार को अपना ले तू जिससे अंत में तू बूद्धिमान बन जाये।
اگر به پند و نصیحت گوش دهی تا آخر عمر از حکمت برخوردار خواهی بود.
मनुष्य अपने मन में क्या—क्या! करने की सोचता है किन्तु यहोवा का उद्देश्य पूरा होता है।
انسان نقشه‌های زیادی در سر می‌پروراند، امّا نقشه‌هایی که مطابق با خواست خداوند باشد، انجام خواهند شد.
लोग चाहते हैं व्यक्ति विश्वास योग्य और सच्चा हो, इसलिए गरीबी में विश्वासयोग्य बनकर रहना अच्छा है। ऐसा व्यक्ति बनने से जिस पर कोई विश्वास न करे।
مهر و وفا زینت انسان است. بهتر است که انسان فقیر باشد نه دروغگو.
यहोवा का भय सच्चे जीवन की राह दिखाता, इससे व्यक्ति शांति पाता है और कष्ट से बचता है।
خداترسی به انسان حیات می‌بخشد و او را کامیاب ساخته از هر بلایی محفوظ می‌دارد.
आलसी का हाथ चाहे थाली में रखा हो किन्तु वह उसको मुँह तक नहीं ला सकता।
آدم تنبل دست خود را به سوی بشقاب دراز می‌کند، امّا از فرط تنبلی لقمه را به دهان خود نمی‌گذارد.
उच्छृंखल को पीट, जिससे सरल जन बुद्धि पाये बुद्धिमान को डाँट, वह और ज्ञान पायेगा।
شخص مسخره کننده را سرزنش کن تا وسیلهٔ عبرت جاهلان گردد. اشتباهات شخص فهمیده را به او نشان بده تا فهمیده‌تر گردد.
ऐसा पुत्र जो निन्दनीय कर्म करता है घर का अपमान होता है, वह ऐसा होता है जैसे पुत्र कोई निज पिता से छीने और घर से असहाय माँ को निकाल बाहर करे।
هر که با پدر خود بد رفتاری کند و مادر خود از خانه بیرون کند، ننگ و رسوایی به بار می‌آورد.
मेरे पुत्र यदि तू अनुशासन पर ध्यान देना छोड़ देगा, तो तू ज्ञान के वचनों से भटक जायेगा।
فرزندم، از تعلیمی که تو را از عقل دور سازد، خودداری کن.
भ्रष्ट गवाह न्याय की हँसी उड़ाता है, और दुष्ट का मुख पाप को निगल जाता।
شاهد فرومایه عدالت را مسخره می‌کند و شریران از گناه کردن لذّت می‌برند.
उच्छृंखल दण्ड पायेगा, और मूर्ख जन की पीठ कोड़े खायेगी।
مسخره کنندگان و اشخاص احمق مجازات خواهند شد.