I Kings 19

राजा अहाब ने ईज़ेबेल को वे सभी बातें बताईं जो एलिय्याह ने कीं। अहाब ने उसे बताया कि एलिय्याह ने कैसे सभी नबियों को एक ही तलवार से मौत के घाट उतारा।
اخاب همهٔ کارهایی را که ایلیا کرده بود، برای همسرش ایزابل تعریف کرد که چگونه ایلیا همهٔ انبیای بت بعل را با شمشیر کشت.
इसलिये ईज़ेबेल ने एलियाह के पास एक दूत भेजा। ईज़ेबेल ने कहा, “मैं प्रतिज्ञा करती हूँ कि इस समय से पहले कल मैं तुमको वैसे ही मारूँगी जैसे तुमने नबियों को मारा। यदि मैं सफल नहीं होती तो देवता मुझे मार डालें।”
آنگاه ایزابل برای ایلیا پیام فرستاد: «مگر خدایان مرا بکشند، وگرنه تا فردا همین موقع، همان کاری را که با انبیای من کردی با تو خواهم کرد.»
जब एलिय्याह ने यह सुना तो वह डर गया। अत: वह अपनी जान बचाने के लिये भाग गया। वह अपने साथ अपने सेवक को ले गया। वे बेर्शेबा पहुँचे जो यहूदा में है। एलिय्याह ने अपने सेवक को बेर्शेबा में छोड़ा।
ایلیا از ترس جانش گریخت و با خدمتکارش به شهر بئرشبع در یهودا رفت و خدمتکارش را در آنجا گذاشت.
तब एलिय्याह पूरे दिन मरूभूमि में चला। एलिय्याह एक झाड़ी के नीचे बैठा। उसने मृत्यु की याचना की। एलिय्याह ने कहा, “यहोवा यह मेरे लिये बहुत है मुझे मरने दे। मैं अपने पूर्वजों से अधिक अच्छा नहीं हूँ।”
امّا خودش یک روز در بیابان راه پیمود و زیر سایهٔ درختی نشست و آرزوی مرگ کرد و گفت: «خدایا، دیگر مرا بس است. جان مرا بگیر، زیرا من از نیاکانم بهتر نیستم.»
तब एलिय्याह पेड़ के नीचे लेट गया और सो गया। एक स्वर्गदूत एलिय्याह के पास आया और उसने उसका स्पर्श किया। स्वर्गदूत ने कहा, “उठो, खाओ!”
سپس زیر درخت دراز کشید و به خواب رفت. ناگهان فرشته‌ای او را لمس کرد و گفت: «برخیز و بخور!»
एलिय्याह ने देखा कि उसके बहुत निकट कोयले पर पका एक पुआ और पानी भरा घड़ा है। एलिय्याह ने खाया पीया। तब वह फिर सो गया।
به اطراف نگاه کرد و یک قرص نان، كه روی سنگهای داغ پخته شده بود و یک کوزهٔ آب نزدیک سر خود دید. او خورد و نوشید و دوباره دراز کشید.
बाद में, यहोवा का स्वर्गदूत उसके पास फिर आया। स्वर्गदूत ने कहा, “उठो खाओ! यदि तुम ऐसा नहीं करते तो तुम इतने शक्तिशाली नहीं होगे, जिससे तुम लम्बी यात्रा कर सको।”
فرشتهٔ خداوند برای دومین بار آمد و او را لمس کرد و به او گفت: «برخیز و بخور، زیرا سفر برای تو دشوار خواهد بود.»
अत: एलिय्याह उठा। उसने खाया, पिया। भोजन ने उसे इतना शक्तिशाली बना दिया कि वह चालीस दिन और रात यात्रा कर सके। वह होरेब पर्वत तक गया जो परमेश्वर का पर्वत है।
او برخاست و خورد و نوشید و چهل شبانه‌روز با نیروی آن خوراک تا به کوه سینا، کوه خدا رفت.
वहाँ एलिय्याह एक गुफा में घुसा और सारी रात ठहरा। तब यहोवा ने एलिय्याह से बातें कीं। यहोवा ने कहा, “एलिय्याह, तुम यहाँ क्यों आए हो”
وارد غاری شد تا شب را در آنجا سپری کند. ناگهان خداوند به او گفت: «ایلیا، اینجا چه می‌کنی؟»
एलिय्याह ने उत्तर दिया, “यहोवा सर्वशक्तिमान परमेश्वर, मैंने तेरी सेवा सदैव की है। मैंने तेरी सेवा सर्वोत्तम रुप में सदैव यथासम्भव की है। किन्तु इस्राएल के लोगों ने तेरे साथ की गई वाचा तोड़ी है। उन्होंने तेरी वेदियों को नष्ट किया है। उन्होंने तेरे नबियों को मार डाला है। मैं एकमात्र ऐसा नबी हूँ जो जीवित बचा हूँ और अब वे मुझे मार डालना चाहते हैं!”
او پاسخ داد: «ای خداوند خدای متعال، من همیشه تو را خدمت کرده‌ام، تنها تو را؛ امّا مردم اسرائیل پیمان خود را با تو شکسته‌اند، قربانگاههای تو را ویران کرده‌اند و انبیای تو را کشته‌اند. من تنها باقی مانده‌ام و اینک آنان قصد جان مرا دارند.»
तब यहोवा ने एलिय्याह से कहा, “जाओ, मेरे सामने पर्वत पर खड़े होओ। मैं तुम्हारे बगल से निकलूँगा।” तब एक प्रचंड आँधी चली। आँधी ने पर्वतों को तोड़ गिराया। इसने यहोवा के सामने विशाल चट्टानों को तोड़ डाला। किन्तु वह आँधी यहोवा नहीं था। उस आँधी के बाद भूकम्प आया। किन्तु वह भूकम्प यहोवा नहीं था।
خداوند به او گفت: «بیرون برو و در بالای کوه نزد من بایست.» آنگاه خداوند از آنجا گذشت و باد شدیدی فرستاد که کوه را شکافت و صخره‌ها را فرو ریخت، امّا خداوند در باد نبود. باد از وزیدن ایستاد، آنگاه زلزله شد، امّا خداوند در زلزله نبود.
भूकम्प के बाद वहाँ अग्नि थी। किन्तु वह आग यहोवा नहीं थी। आग के बाद वहाँ एक शान्त और मद्धिम स्वर सुनाई पड़ा।
بعد از زلزله آتش بود، امّا خداوند در آتش نبود و بعد از آتش صدای ملایمی شنیده شد.
जब एलिय्याह ने वह स्वर सुना तो उसने अपने अंगरखे से अपना मुहँ ढक लिया। तब वह गया और गुफा के द्वार पर खड़ा हुआ। तब एक वाणी ने उससे कहा, “एलिय्याह, यहाँ तुम क्यों हो”
هنگامی‌که ‌ایلیا صدا را شنید، صورت خود را با ردای خویش پوشاند و رفت و در دهانهٔ غار ایستاد. آنگاه صدایی به او گفت: «ایلیا، اینجا چه می‌کنی؟»
एलिय्याह ने उत्तर दिया, “यहोवा सर्वशक्तिमान परमेश्वर, मैंने सर्वोत्म यथासम्भव तेरी सेवा की है। किन्तु इस्राएल के लोगों ने तेरे साथ की गई अपनी वाचा तोड़ी है। उन्होंने तेरी वेदियाँ नष्ट कीं। उन्होंने तेरे नबियों को मारा। मैं एकमात्र ऐसा नबी हूँ जो अभी तक जीवित है और अब वे मुझे मार डालने का प्रयत्न कर रहे हैं।”
او پاسخ داد: «ای خداوند خدای متعال، من همیشه تو را خدمت کرده‌ام، تنها تو را؛ امّا مردم اسرائیل پیمان خود را با تو شکسته‌اند، قربانگاههای تو را ویران کرده‌اند و انبیای تو را کشته‌اند. من تنها باقیمانده‌ام و اینک آنان قصد جان مرا دارند.»
यहोवा ने कहा, “दमिश्क के चारों ओर की मरुभूमि को पहुँचाने वाली सड़क से वापस लौटो। दमिश्क में जाओ और हजाएल का अभिषेक अराम के राजा के रुप में करो।
‌خداوند به او گفت: «به بیابان نزدیک دمشق بازگرد، سپس وارد شهر شو و حزائیل را به پادشاهی سوریه مسح کن.
तब निमशी के पुत्र येहू का अभिषेक इस्राएल के राजा के रूप में करो। उसके बाद आबेल महोला के शापात के पुत्र एलीशा का अभिषेक करो। वह तुम्हारे स्थान पर नबी बनेगा।
همچنین ییهو، پسر نِمشی را برای پادشاهی اسرائیل مسح کن و الیشع، پسر شافاط از اهالی آبل محوله را تدهین کن تا به جای تو نبی گردد.
हजाएल अनेक बुरे लोगों को मार डालेगा। येहू किसी को भी मार डालेगा जो हजाएल की तलवार से बच निकलता है।
هرکس که از شمشیر حزائیل بگریزد ییهو او را خواهد کشت و آن کس که از شمشیر ییهو بگریزد، الیشع او را خواهد کشت.
एलिय्याह! इस्राएल में तुम ही एक मात्र विश्वासपात्र व्यक्ति नहीं हो। वे पुरुष बहुत से लोगों को मार डालेंगे, किन्तु उसके बाद भी वहाँ इस्राएल में सात हजार लोग ऐसे होंगे जिन्होंने बाल को कभी प्रणाम नहीं किया। मैं उन सात हजार लोगों को जीवित रहने दूँगा, क्योंकि उन लोगों में से किसी ने कभी बाल की देवमूर्ति को चूमा तक नहीं।”
با این وجود هفت هزار نفر را كه هنوز به من وفادارند و در مقابل بت بعل تعظیم نكرده‌اند و آن را نبوسیده‌اند در اسرائیل زنده خواهم گذاشت.»
इसलिये एलिय्याह ने उस स्थान को छोड़ा और शापात के पुत्र एलीशा की खोज में निकला। एलीशा बारह एकड़ भूमि में हल चलाता था। एलीशा आखिरी एकड़ को जोत रहा था जब एलिय्याह वहाँ आया। एलिय्याह एलीशा के पास गया। तब एलिय्याह ने अपना अंगरखा एलीशा को पहना दिया।
پس ایلیا از آنجا رفت و الیشع، پسر شافاط را یافت که شخم می‌زد. دوازده جفت گاو نر در جلوی او بودند و او با جفت دوازدهم بود. ایلیا از کنار او گذشت و ردای خود را روی دوش او انداخت.
एलीशा ने तुरन्त अपनी बैलों को छोड़ा और एलिय्याह के पीछे दौड़ गया। एलिशा ने कहा, “मुझे अपनी माँ को चूमने दो और पिता से विदा लेने दो। फिर मैं तुम्हारे साथ चलूँगा।” एलिय्याह ने उत्तर दिया, “यह अच्छा है। जाओ, मैं तुम्हें रोकूँगा नहीं।”
الیشع گاوها را رها کرد و به دنبال او دوید و گفت: «اجازه بده تا پدر و مادرم را برای خداحافظی ببوسم، آنگاه به دنبال تو می‌آیم.» ایلیا به او گفت: «بازگرد، مانع تو نمی‌شوم»
तब एलीशा ने अपने परिवार के साथ विशेष भोजन किया। एलीशा गया और अपने बैलों को मार डाला। उसने हल की लकड़ी का उपयोग आग जलाने के लिये किया। तब उसने माँस को पकाया और लोगों में बाँट दिया। लोगों ने माँस खाया। तब एलीशा गया और उसने एलिय्याह का अनुसरण किया। एलीशा एलिय्याह का सहायक बना।
پس بازگشت و یک جفت گاو را سر برید و آنها را با چوب گاوآهن پخت و به مردم داد و آنها خوردند. آنگاه برخاست و به دنبال ایلیا رفت و به خدمت او پرداخت.