Philippians 1

यीशु मसीह के सेवक पौलुस और तिमुथियुस की ओर से मसीह यीशु में स्थित फिलिप्पी के रहने वाले सभी संत जनों के नाम जो वहाँ निरीक्षकों और कलीसिया के सेवकों के साथ निवास करते हैं:
Paulus og Timotheus, Kristi Jesu Tjener, til alle de hellige i Kristus Jesus, som ere i Filippi, med Tilsynsmænd og Menighedstjenere.
हमारे परम पिता परमेश्वर और हमारे प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शान्ति प्राप्त हो।
Nåde være med eder og Fred fra Gud vor Fader og den Herre Jesus Kristus!
मैं जब जब तुम्हें याद करता हूँ, तब तब परमेश्वर को धन्यवाद देता हूँ।
Jeg takker min Gud, så ofte jeg kommer eder i Hu,
अपनी हर प्रार्थना में मैं सदा प्रसन्नता के साथ तुम्हारे लिये प्रार्थना करता हूँ।
idet jeg altid, i hver min Bøn, beder for eder alle med Glæde,
क्योंकि पहले ही दिन से आज तक तुम सुसमाचार के प्रचार में मेरे सहयोगी रहे हो।
for eders Deltagelse i Evangeliet fra den første Dag indtil nu;
मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि वह परमेश्वर जिसने तुम्हारे बीच ऐसा उत्तम कार्य प्रारम्भ किया है, वही उसे उसी दिन तक बनाए रखेगा, जब मसीह यीशु फिर आकर उसे पूरा करेगा।
forvisset om dette, at han, som begyndte en god Gerning i eder, vil fuldføre den indtil Jesu Kristi Dag,
तुम सब के विषय में मेरे लिये ऐसा सोचना ठीक ही है। क्योंकि तुम सब मेरे मन में बसे हुए हो। और न केवल तब, जब मैं जेल में हूँ, बल्कि तब भी जब मैं सुसमाचार के सत्य की रक्षा करते हुए, उसकी प्रतिष्ठा में लगा था, तुम सब इस विशेषाधिकार में मेरे साथ अनुग्रह में सहभागी रहे हो।
således som det jo er ret for mig at mene dette om eder alle, efterdi jeg har eder i Hjertet både under mine Lænker og under Evangeliets Forsvar og Stadfæstelse, fælles som I jo alle ere med mig om Nåden.
परमेश्वर मेरा साक्षी है कि मसीह यीशु द्वारा प्रकट प्रेम से मैं तुम सब के लिये व्याकुल रहता हूँ।
Thi Gud er mit Vidne, hvorledes jeg længes efter eder alle med Kristi Jesu inderlige Kærlighed.
मैं यही प्रार्थना करता रहता हूँ: तुम्हारा प्रेम गहन दृष्टि और ज्ञान के साथ निरन्तर बढ़े।
Og derom beder jeg, at eders Kærlighed fremdeles må blive mere og mere rig på Erkendelse og al Skønsomhed,
ये गुण पाकर भले बुरे में अन्तर करके, सदा भले को अपना लोगे। और इस तरह तुम पवित्र अकलुष बन जाओगे उस दिन को जब मसीह आयेगा।
så I kunne værdsætte de forskellige Ting, for at I må være rene og uden Anstød til Kristi Dag,
यीशु मसीह की करुणा को पा कर तुम अति उत्तम काम करोगे जो प्रभु को महिमा देते हैं और उसकी स्तुति बनते।
fyldte med Retfærdigheds Frugt, som virkes ved Jesus Kristus, Gud til Ære og Pris.
हे भाईयों, मैं तुम्हें जना देना चाहता हूँ कि मेरे साथ जो कुछ हुआ है, उससे सुसमाचार को बढ़ावा ही मिला है।
Men jeg vil, I skulle vide, Brødre! at mine Forhold snarere have tjent til Evangeliets Fremme,
परिणामस्वरूप संसार के समूचे सुरक्षा दल तथा अन्य सभी लोगों को यह पता चल गया है कि मुझे मसीह का अनुयायी होने के कारण ही बंदी बनाया गया है।
så at det er blevet åbenbart for hele Livvagten og for alle de øvrige, at mine Lænker bæres for Kristi Skyld,
इसके अतिरिक्त प्रभु में स्थित अधिकतर भाई मेरे बंदी होने के कारण उत्साहित हुए हैं और अधिकाधिक साहस के साथ सुसमाचार को निर्भयतापूर्वक सुना रहे हैं।
og de fleste af Brødrene fik i Tillid til Herren ved mine Lænker end mere Dristighed til at tale Guds Ord uden Frygt.
यह सत्य है कि उनमें से कुछ ईर्ष्या और बैर के कारण मसीह का उपदेश देते हैं किन्तु दूसरे लोग सदभावना से प्रेरित होकर मसीह का उपदेश देते हैं।
Nogle prædike vel også Kristus for Avinds og Kivs Skyld, men nogle også i en god Mening.
ये लोग प्रेम के कारण ऐसा करते हैं क्योंकि ये जानते हैं कि परमेश्वर ने सुसमाचार का बचाव करने के लिए ही मुझे यहाँ रखा है।
Disse gøre det af Kærlighed, vidende, at jeg er sat til at forsvare Evangeliet;
किन्तु कुछ और लोग तो सच्चाई के साथ नहीं, बल्कि स्वार्थ पूर्ण इच्छा से मसीह का प्रचार करते है क्योंकि वे सोचते हैं कि इससे वे बंदीगृह में मेरे लिए कष्ट पैदा कर सकेंगे।
men hine forkynde Kristus af Egennytte, ikke ærligt, men i den Tanke at føje Trængsel til mine Lænker.
किन्तु इससे कोई अंतर नहीं पड़ता। महत्वपूर्ण तो यह है कि एक ढंग से या दूसरे ढंग से, चाहे बुरा उद्देश्य हो, चाहे भला प्रचार तो मसीह का ही होता है और इससे मुझे आनन्द मिलता है और आनन्द मिलता ही रहेगा।
Hvad så? Kristus forkyndes dog på enhver Måde, være sig på Skrømt eller i Sandhed; og derover glæder jeg mig, og jeg vil også fremdeles glæde mig.
क्योंकि मैं जानता हूँ कि तुम्हारी प्रार्थनाओं के द्वारा और उस सहायता से जो यीशु मसीह की आत्मा से प्राप्त होती है, परिणाम में मेरी रिहाई ही होगी।
Thi jeg ved, at dette skal blive mig til Frelse ved eders Bøn og Jesu Kristi Ånds Hjælp,
मेरी तीव्र इच्छा और आशा यही है और मुझे इसका विश्वास है कि मैं किसी भी बात से निराश नहीं होऊँगा बल्कि पूर्ण निर्भयता के साथ जैसे मेरे देह से मसीह की महिमा सदा होती रही है, वैसे ही आगे भी होती रहेगी, चाहे मैं जीऊँ और चाहे मर जाऊँ।
efter min Længsel og mit Håb, at jeg i intet skal blive til Skamme, men at Kristus skal med al Frimodighed, som altid, så også nu, forherliges i mit Legeme, være sig ved Liv eller ved Død.
क्योंकि मेरे जीवन का अर्थ है मसीह और मृत्यु का अर्थ है एक उपलब्धि।
Thi det at leve er mig Kristus og at dø en Vinding.
किन्तु यदि मैं अपने इस शरीर से जीवित ही रहूँ तो इसका अर्थ यह होगा कि मैं अपने कर्म के परिणाम का आनन्द लूँ। सो मैं नहीं जानता कि मैं क्या चुनूँ।
Men dersom dette at leve i Kødet skaffer mig Frugt af min Gerning, så ved jeg ikke, hvad jeg skal vælge;
दोनों विकल्पों के बीच चुनाव में मुझे कठिनाई हो रही है। मैं अपने जीवन से विदा होकर मसीह के पास जाना चाहता हूँ क्योंकि वह अति उत्तम होगा।
men jeg står tvivlrådig imellem de to Ting, idet jeg har Lysten til at bryde op og være sammen med Kristus; thi dette var såre meget bedre;
किन्तु इस शरीर के साथ ही मेरा यहाँ रहना तुम्हारे लिये अधिक आवश्यक है।
men at forblive i Kødet er mere nødvendigt for eders Skyld.
और क्योंकि यह मैं निश्चय के साथ जानता हूँ कि मैं यही रहूँगा और तुम सब की आध्यात्मिक उन्नति और विश्वास से उत्पन्न आनन्द के लिये तुम्हारे साथ रहता ही रहूँगा।
Og i Forvisning herom ved jeg, at jeg skal blive i Live og forblive hos eder alle til eders Fremgang og Glæde i Troen,
ताकि तुम्हारे पास मेरे लौट आने के परिणामस्वरूप तुम्हें मसीह यीशु में स्थित मुझ पर गर्व करने का और अधिक आधार मिल जाये।
for at eders Ros ved mig kan blive rig i Kristus Jesus, ved at jeg atter kommer til Stede iblandt eder.
किन्तु हर प्रकार से ऐसा करो कि तुम्हारा आचरण मसीह के सुसमाचार के अनुकूल रहे। जिससे चाहे मैं तुम्हारे पास आकर तुम्हें देखूँ और चाहे तुमसे दूर रहूँ, तुम्हारे बारे में यही सुनूँ कि तुम एक ही आत्मा में दृढ़ता के साथ स्थिर हो और सुसमाचार से उत्पन्न विश्वास के लिए एक जुट होकर संघर्ष कर रहे हो।
Kun skulle I leve Kristi Evangelium værdigt, for at, hvad enten jeg kommer og ser eder eller er fraværende, jeg dog kan høre om eder, at I stå faste i een Ånd, så at I med een Sjæl stride tilsammen for Troen på Evangeliet
तथा मैं यह भी सुनना चाहता हूँ कि तुम अपने विरोधियों से किसी प्रकार भी नहीं डर रहे हो। तुम्हारा यह साहस उनके विनाश का प्रमाण है और यही प्रमाण है तुम्हारी मुक्ति का और परमेश्वर की ओर से ऐसा ही किया जायेगा।
og ikke lade eder forfærde i nogen Ting af Modstanderne; thi dette er for dem et Tegn på Undergang, men for eder på Frelse, og det fra Gud.
क्योंकि मसीह की ओर से तुम्हें न केवल उसमें विश्वास करने का बल्कि उसके लिए यातनाएँ झेलने का भी विशेषाधिकार दिया गया है।
Thi eder er det forundt for Kristi Skyld - ikke alene at tro på ham, men også at lide for hans Skyld,
तुम जानते हो कि तुम उसी संघर्ष में जुटे हो, जिसमें मैं जुटा था और जैसा कि तुम सुनते हो आज तक मैं उसी में लगा हूँ।
idet I have den samme Kamp, som I have set på mig og nu høre om mig.