Proverbs 1

दाऊद के पुत्र और इस्राएल के राजा सुलैमान के नीतिवचन। यह शब्द इसलिये लिखे गये हैं,
Mudre izreke Salomona, sina Davidova, kralja izraelskog:
ताकि मनुष्य बुद्धि को पाये, अनुशासन को ग्रहण करे, जिनसे समझ भरी बातों का ज्ञान हो,
da se spozna mudrost i pouka, da se shvate razumne riječi;
ताकि मनुष्य विवेकशील, अनुशासित जीवन पाये, और धर्म—पूर्ण, न्याय—पूर्ण, पक्षपातरहित कार्य करे,
da se primi umna pouka, pravda i pravica i nepristranost;
सरल सीधे जन को विवेक और ज्ञान तथा युवकों को अच्छे बुरे का भेद सिखा (बता) पायें।
da se dade pamet neiskusnima, mladiću znanje i umijeće;
बुद्धिमान उन्हें सुन कर निज ज्ञान बढ़ावें और समझदार व्यक्ति दिशा निर्देश पायें,
kad mudar čuje, da umnoži znanje, a razuman steče mudrije misli;
ताकि मनुष्य नीतिवचन, ज्ञानी के दृष्टाँतों को और पहेली भरी बातों को समझ सकें।
da razumije izreke i prispodobe, riječi mudraca i njihove zagonetke.
यहोवा का भय मानना ज्ञान का आदि है किन्तु मूर्ख जन तो बुद्धि और अनुशासन को तुच्छ मानते हैं।
Strah je Gospodnji početak spoznaje, ali ludi preziru mudrost i pouku.
हे मेरे पुत्र, अपने पिता की शिक्षा पर ध्यान दे और अपनी माता की नसीहत को मत भूल।
Poslušaj, sine moj, pouku oca svoga i ne odbacuj naputka svoje majke!
वे तेरा सिर सजाने को मुकुट और शोभायमान करने तेरे गले का हार बनेंगे।
Jer će ti biti ljupki vijenac na glavi i ogrlica oko tvoga vrata.
हे मेरे पुत्र, यदि पापी तुझे बहलाने फुसलाने आयें उनकी कभी मत मानना।
Sine moj, ako te grešnici mame, ne pristaj;
और यदि वे कहें, “आजा हमारे साथ! आ, हम किसी के घात में बैठे! आ निर्दोष पर छिपकर वार करें!
ako bi rekli: "Hodi s nama, da vrebamo krv, čekamo u zasjedi nevina ni za što;
आ, हम उन्हें जीवित ही सारे का सारा निगल जायें वैसे ही जैसे कब्र निगलती हैं। जैसे नीचे पाताल में कहीं फिसलता चला जाता है।
da ih progutamo žive kao carstvo smrti i cijele kao one koji silaze u grob;
हम सभी बहुमूल्य वस्तुयें पा जायेंगे और अपने इस लूट से घर भर लेंगे।
naplijenit ćemo svakojaka blaga, napuniti svoje kuće plijenom;
अपने भाग्य का पासा हमारे साथ फेंक, हम एक ही बटुवे के सहभागी होंगे!”
bacat ćeš s nama svoj ždrijeb, svi ćemo zajedno imati jednu kesu."
हे मेरे पुत्र, तू उनकी राहों पर मत चल, तू अपने पैर उन पर रखने से रोक।
Sine moj, ne idi s njima na put, makni nogu od njihove staze.
क्योंकि उनके पैर पाप करने को शीघ्र बढ़ते, वे लहू बहाने को अति गतिशील हैं।
Jer na zlo trče svojim nogama i hite prolijevati krv.
कितना व्यर्थ है, जाल का फैलाना जबकि सभी पक्षी तुझे पूरी तरह देखते हैं।
Jer uzalud je razapinjati mrežu pred očima svima pticama.
जो किसी का खून बहाने प्रतीक्षा में बैठे हैं वे अपने आप उस जाल में फँस जायेंगे!
A oni vrebaju vlastitu krv, postavljaju zasjedu svojemu životu.
जो ऐसे बुरे लाभ के पीछे पड़े रहते हैं उन सब ही का यही अंत होता है। उन सब के प्राण हर ले जाता है; जो इस बुरे लाभ को अपनाता है।
Takva je sudba svih lakomih na ružan dobitak: on ih života stane.
बुद्धि! तो मार्ग में ऊँचे चढ़ पुकारती है, चौराहों पर अपनी आवाज़ उठाती है।
Mudrost glasno uzvikuje na ulici, na trgovima diže svoj glas;
शोर भरी गलियों के नुक्कड़ पर पुकारती है, नगर के फाटक पर निज भाषण देती है:
propovijeda po bučnim uglovima, na otvorenim gradskim vratima govori svoje riječi:
“अरे भोले लोगों! तुम कब तक अपना मोह सरल राहों से रखोगे? उपहास करनेवालों, तुम कब तक उपहासों में आनन्द लोगे? अरे मूर्खो, तुम कब तक ज्ञान से घृणा करोगे?
"Dokle ćete, vi glupi, ljubiti glupost i dokle će podsmjevačima biti milo podsmijevanje, i dokle će bezumnici mrziti znanje?
यदि मेरी फटकार तुम पर प्रभावी होती तो मैं तुम पर अपना हृदय उंडेल देती और तुम्हें अपने सभी विचार जना देती।
Poslušajte moju opomenu! Gle, svoj duh pred vas izlijevam, hoću vas poučiti svojim riječima.
“किन्तु क्योंकि तुमने तो मुझको नकार दिया जब मैंने तुम्हें पुकारा, और किसी ने ध्यान न दिया, जब मैंने अपना हाथ बढ़ाया था।
Koliko sam vas zvala, a vi ste odbijali; pružala sam ruku, ali je nitko ne opazi.
तुमने मेरी सब सम्मत्तियाँ उपेक्षित कीं और मेरी फटकार कभी नहीं स्वीकारीं!
Nego ste odbacili svaki moj savjet i niste poslušali moje opomene;
इसलिए, बदले में, मैं तेरे नाश पर हसूँगी। मैं उपहास करूँगी जब तेरा विनाश तुझे घेरेगा!
zato ću se i ja smijati vašoj propasti, rugat ću se kad vas obuzme tjeskoba:
जब विनाश तुझे वैसे ही घेरेगा जैसे भीषण बबूले सा बवण्डर घेरता है, जब विनाश जकड़ेगा, और जब विनाश तथा संकट तुझे डुबो देंगे।
kad navali na vas strah kao nevrijeme i zgrabi vas propast kao vihor, kad navali na vas nevolja i muka.
“तब, वे मुझको पुकारेंगे किन्तु मैं कोई भी उत्तर नहीं दूँगी। वे मुझे ढूँढते फिरेगें किन्तु नहीं पायेंगे।
Tada će me zvati, ali se ja neću odazvati; tražit će me, ali me neće naći.
क्योंकि वे सदा ज्ञान से घृणा करते रहे, और उन्होंने कभी नहीं चाहा कि वे यहोवा से डरें।
Jer su mrzili spoznaju i nisu izabrali Gospodnjeg straha
क्योंकि वे, मेरा उपदेश कभी नहीं धारण करेंगे, और मेरी ताड़ना का तिरस्कार करेंगे।
niti su poslušali moj savjet, nego su prezreli svaku moju opomenu.
वे अपनी करनी का फल अवश्य भोगेंगे, वे अपनी योजनाओं के कुफल से अघायेंगे!
Zato će jesti plod svojeg vladanja i nasititi se vlastitih savjeta.
“सीधों की मनमानी उन्हें ले डूबेगी, मूर्खों का आत्म सुख उन्हें नष्ट कर देगा।
Jer glupe će ubiti njihovo odbijanje, a nemar će upropastiti bezumne.
किन्तु जो मेरी सुनेगा वह सुरक्षित रहेगा, वह बिना किसा हानि के भय से रहित वह सदा चैन से रहेगा।”
A tko sluša mene, bezbrižan ostaje i spokojno živi bez straha od zla."