Luke 2

उन्हीं दिनों औगुस्तुस कैसर की ओर से एक आज्ञा निकाली कि सारे रोमी जगत की जनगणना की जाये।
U one dane izađe naredba cara Augusta da se provede popis svega svijeta.
यह पहली जनगणना थी। यह उन दिनों हुई थी जब सीरिया का राज्यपाल क्विरिनियुस था।
Bijaše to prvi popis izvršen za Kvirinijeva upravljanja Sirijom.
सो गणना के लिए हर कोई अपने अपने नगर गया।
Svi su išli na popis, svaki u svoj grad.
यूसुफ भी, क्योंकि वह दाऊद के परिवार एवं वंश से था, इसलिये वह भी गलील के नासरत नगर से यहूदिया में दाऊद के नगर बैतलहम को गया।
Tako i Josip, budući da je bio iz doma i loze Davidove, uziđe iz Galileje, iz grada Nazareta, u Judeju - u grad Davidov, koji se zove Betlehem -
वह वहाँ अपनी मँगेतर मरियम के साथ, (जो गर्भवती भी थी,) अपना नाम लिखवाने गया था।
da se podvrgne popisu zajedno sa svojom zaručnicom Marijom koja bijaše trudna.
ऐसा हुआ कि अभी जब वे वहीं थे, मरियम का बच्चा जनने का समय आ गया।
I dok se bili ondje, navršilo joj se vrijeme da rodi.
और उसने अपने पहले पुत्र को जन्म दिया। क्योंकि वहाँ सराय के भीतर उन लोगों के लिये कोई स्थान नहीं मिल पाया था इसलिए उसने उसे कपड़ों में लपेट कर चरनी में लिटा दिया।
I porodi sina svoga, prvorođenca, povi ga i položi u jasle jer za njih nije bilo mjesta u svratištu.
तभी वहाँ उस क्षेत्र में बाहर खेतों में कुछ गड़रिये थे जो रात के समय अपने रेवड़ों की रखवाली कर रहे थे।
A u tom kraju bijahu pastiri: pod vedrim su nebom čuvali noćnu stražu kod svojih stada.
उसी समय प्रभु का एक स्वर्गदूत उनके सामने प्रकट हुआ और उनके चारों ओर प्रभु का तेज प्रकाशित हो उठा। वे सहम गए।
Anđeo im Gospodnji pristupi i slava ih Gospodnja obasja! Silno se prestrašiše.
तब स्वर्गदूत ने उनसे कहा, “डरो मत, मैं तुम्हारे लिये अच्छा समाचार लाया हूँ, जिससे सभी लोगों को महान आनन्द होगा।
No anđeo im reče: "Ne bojte se! Evo javljam vam blagovijest, veliku radost za sav narod!
क्योंकि आज दाऊद के नगर में तुम्हारे उद्धारकर्ता प्रभु मसीह का जन्म हुआ है।
Danas vam se u gradu Davidovu rodio Spasitelj - Krist, Gospodin.
तुम्हें उसे पहचान ने का चिन्ह होगा कि तुम एक बालक को कपड़ों में लिपटा, चरनी में लेटा पाओगे।”
I evo vam znaka: naći ćete novorođenče povijeno gdje leži u jaslama."
उसी समय अचानक उस स्वर्गदूत के साथ बहुत से और स्वर्गदूत वहाँ उपस्थित हुए। वे यह कहते हुए प्रभु की स्तुति कर रहे थे,
I odjednom se anđelu pridruži silna nebeska vojska hvaleći Boga i govoreći:
“स्वर्ग में परमेश्वर की जय हो और धरती पर उन लोगों को शांति मिले जिनसे वह प्रसन्न है।”
"Slava na visinama Bogu, a na zemlji mir ljudima, miljenicima njegovim!"
और जब स्वर्गदूत उन्हें छोड़कर स्वर्ग लौट गये तो वे गड़ेरिये आपस में कहने लगे, “आओ हम बैतलहम चलें और जो घटना घटी है और जिसे प्रभु ने हमें बताया है, उसे देखें।”
Čim anđeli otiđoše od njih na nebo, pastiri stanu poticati jedni druge: "Hajdemo dakle do Betlehema. Pogledajmo što se to dogodilo, događaj koji nam obznani Gospodin."
सो वे शीघ्र ही चल दिये और वहाँ जाकर उन्होंने मरियम और यूसुफ को पाया और देखा कि बालक चरनी में लेटा हुआ है।
I pohite te pronađu Mariju, Josipa i novorođenče gdje leži u jaslama.
गड़रियों ने जब उसे देखा तो इस बालक के विषय में जो संदेश उन्हें दिया गया था, उसे उन्होंने सब को बता दिया।
Pošto sve pogledaše, ispripovijediše što im bijaše rečeno o tom djetetu.
जिस किसी ने भी उन्हें सुना, वे सभी गड़ेरियों की कही बातों पर आश्चर्य करने लगे।
A svi koji su to čuli divili se tome što su im pripovijedali pastiri.
किन्तु मरियम ने इन सब बातों को अपने मन में बसा लिया और वह उन पर जब तब विचार करने लगी।
Marija u sebi pohranjivaše sve te događaje i prebiraše ih u svome srcu.
उधर वे गड़ेरिये जो कुछ उन्होंने सुना था और देखा था, उस सब कुछ के लिए परमेश्वर की महिमा और स्तुति करते हुए अपने अपने घरों को लौट गये।
Pastiri se zatim vratiše slaveći i hvaleći Boga za sve što su čuli i vidjeli kako im je bilo rečeno.
और जब बालक के ख़तने का आठवाँ दिन आया तो उसका नाम यीशु रखा गया। उसे यह नाम उसके गर्भ में आने से भी पहले स्वर्गदूत द्वारा दे दिया गया था।
Kad se navršilo osam dana da bude obrezan, nadjenuše mu ime Isus, kako ga je bio prozvao anđeo prije njegova začeća.
और जब मूसा की व्यवस्था के अनुसार शुद्ध होने के दिन पूरे हुए तो वे यीशु को प्रभु को समर्पित करने के लिये यरूशलेम ले गये।
Kad se zatim po Mojsijevu Zakonu navršiše dani njihova čišćenja, poniješe ga u Jeruzalem da ga prikažu Gospodinu -
प्रभु की व्यवस्था में लिखे अनुसार, “हर पहली नर सन्तान ‘प्रभु को समर्पित’ मानी जाएगी।”
kao što piše u Zakonu Gospodnjem: Svako muško prvorođenče neka se posveti Gospodinu! -
और प्रभु की व्यवस्था कहती है, “एक जोड़ी कपोत या कबूतर के दो बच्चे बलि चढ़ाने चाहिए।” सो वे व्यवस्था के अनुसार बलि चढ़ाने ले गये। []
i da prinesu žrtvu kako je rečeno u Zakonu Gospodnjem: dvije grlice ili dva golubića.
यरूशलेम में शमौन नाम का एक धर्मी और भक्त व्यक्ति था। वह इस्राएल के सुख-चैन की बाट जोहता रहता था। पवित्र आत्मा उसके साथ था।
Živio tada u Jeruzalemu čovjek po imenu Šimun. Taj čovjek, pravedan i bogobojazan, iščekivaše Utjehu Izraelovu i Duh Sveti bijaše na njemu.
पवित्र आत्मा द्वारा उसे प्रकट किया गया था कि जब तक वह प्रभु के मसीह के दर्शन नहीं कर लेगा, मरेगा नहीं।
Objavio mu Duh Sveti da neće vidjeti smrti dok ne vidi Pomazanika Gospodnjega.
वह आत्मा से प्रेरणा पाकर मन्दिर में आया और जब व्यवस्था के विधि के अनुसार कार्य के लिये बालक यीशु को उसके माता-पिता मन्दिर में लाये।
Ponukan od Duha, dođe u Hram. I kad roditelji uniješe dijete Isusa da obave što o njemu propisuje Zakon,
तो शमौन यीशु को अपनी गोद में उठा कर परमेश्वर की स्तुति करते हुए बोला:
primi ga on u naručje, blagoslovi Boga i reče:
“प्रभु, अब तू अपने वचन के अनुसार अपने दास मुझ को शांति के साथ मुक्त कर,
"Sad otpuštaš slugu svojega, Gospodaru, po riječi svojoj, u miru!
क्योंकि मैं अपनी आँखों से तेरे उस उद्धार का दर्शन कर चुका हूँ,
Ta vidješe oči moje spasenje tvoje,
जिसे तूने सभी लोगों के सामने तैयार किया है।
koje si pripravio pred licem svih naroda:
यह बालक ग़ैर यहूदियों के लिए तेरे मार्ग को उजागर करने के हेतु प्रकाश का स्रोत है और तेरे अपने इस्राएल के लोगों के लिये यह महिमा है।”
svjetlost na prosvjetljenje naroda, slavu puka svoga izraelskoga."
उसके माता-पिता यीशु के लिए कही गयी इन बातों से अचरज में पड़ गये।
Otac njegov i majka divili se što se to o njemu govori.
फिर शमौन ने उन्हें आशीर्वाद दिया और उसकी माँ मरियम से कहा, “यह बालक इस्राएल में बहुतों के पतन या उत्थान के कारण बनने और एक ऐसा चिन्ह ठहराया जाने के लिए निर्धारित किया गया है जिसका विरोध किया जायेगा।
Šimun ih blagoslovi i reče Mariji, majci njegovoj: "Ovaj je evo postavljen na propast i uzdignuće mnogima u Izraelu i za znak osporavan -
और तलवार से यहां तक कि तेरा अपना प्राण भी छिद जाएगा जिससे कि बहुतों के हृदयों के विचार प्रकट हो जाएं।”
a i tebi će samoj mač probosti dušu - da se razotkriju namisli mnogih srdaca!"
वहीं हन्नाह नाम की एक महिला नबी थी। वह अशेर कबीले के फनूएल की पुत्री थी। वह बहुत बूढ़ी थी। अपने विवाह के बस सात साल बाद तक ही वह पति के साथ रही थी।
A bijaše neka proročica Ana, kći Penuelova, iz plemena Ašerova, žena veoma odmakla u godinama. Nakon djevojaštva živjela je s mužem sedam godina,
और फिर चौरासी वर्ष तक वह वैसे ही विधवा रही। उसने मन्दिर कभी नहीं छोड़ा। उपवास और प्रार्थना करते हुए वह रात-दिन उपासना करती रहती थी।
a sama kao udovica do osamdeset i četvrte. Nije napuštala Hrama, nego je postovima i molitvama danju i noću služila Bogu.
उसी समय वह उस बच्चे और माता-पिता के पास आई। उसने परमेश्वर को धन्यवाद दिया और जो लोग यरूशलेम के छुटकारे की बाट जोह रहे थे, उन सब को उस बालक के बारे में बताया।
Upravo u taj čas nadođe. Hvalila je Boga i svima koji iščekivahu otkupljenje Jeruzalema pripovijedala o djetetu.
प्रभु की व्यवस्था के अनुसार सारा अपेक्षित विधि-विधान पूरा करके वे गलील में अपने नगर नासरत लौट आये।
Kad obaviše sve po Zakonu Gospodnjem, vratiše se u Galileju, u svoj grad Nazaret.
उधर वह बालक बढ़ता एवं हृष्ट-पुष्ट होता गया। वह बहुत बुद्धिमान था और उस पर परमेश्वर का अनुग्रह था।
A dijete je raslo, jačalo i napunjalo se mudrosti i milost je Božja bila na njemu.
फ़सह पर्व पर हर वर्ष उसके माता-पिता यरूशलेम जाया करते थे।
Njegovi su roditelji svake godine o blagdanu Pashe išli u Jeruzalem.
जब वह बारह साल का हुआ तो सदा की तरह वे पर्व पर गये।
Kad mu bijaše dvanaest godina, uziđoše po običaju blagdanskom.
जब पर्व समाप्त हुआ और वे घर लौट रहे थे तो यीशु वहीं यरूशलेम में रह गया किन्तु माता-पिता को इसका पता नहीं चल पाया।
Kad su minuli ti dani, vraćahu se oni, a dječak Isus osta u Jeruzalemu, a da nisu znali njegovi roditelji.
यह सोचते हुए कि वह दल में कहीं होगा, वे दिन भर यात्रा करते रहे। फिर वे उसे अपने संबन्धियों और मित्रों के बीच खोजने लगे।
Uvjereni da je među suputnicima, odoše dan hoda, a onda ga stanu tražiti među rodbinom i znancima.
और जब वह उन्हें नहीं मिला तो उसे ढूँढते ढूँढते वे यरूशलेम लौट आये।
I kad ga ne nađu, vrate se u Jeruzalem tražeći ga.
और फिर हुआ यह कि तीन दिन बाद वह उपदेशकों के बीच बैठा, उन्हें सुनता और उनसे प्रश्न पूछता मन्दिर में उन्हें मिला।
Nakon tri dana nađoše ga u Hramu gdje sjedi posred učitelja, sluša ih i pita.
वे सभी जिन्होंने उसे सुना था, उसकी सूझबूझ और उसके प्रश्नोत्तरों से आश्चर्यचकित थे।
Svi koji ga slušahu bijahu zaneseni razumnošću i odgovorima njegovim.
जब उसके माता-पिता ने उसे देखा तो वे दंग रह गये। उसकी माता ने उससे पूछा, “बेटे, तुमने हमारे साथ ऐसा क्यों किया? तेरे पिता और मैं तुझे ढूँढते हुए बुरी तरह व्याकुल थे।”
Kad ga ugledaše, zapanjiše se, a majka mu njegova reče: "Sinko, zašto si nam to učinio? Gle, otac tvoj i ja žalosni smo te tražili."
तब यीशु ने उनसे कहा, “आप मुझे क्यों ढूँढ रहे थे? क्या तुम नहीं जानते कि मुझे मेरे पिता के घर में ही होना चाहिये?”
A on im reče: "Zašto ste me tražili? Niste li znali da mi je biti u onome što je Oca mojega?"
किन्तु यीशु ने उन्हें जो उत्तर दिया था, वे उसे समझ नहीं पाये।
Oni ne razumješe riječi koju im reče.
फिर वह उनके साथ नासरत लौट आया और उनकी आज्ञा का पालन करता रहा। उसकी माता इन सब बातों को अपने मन में रखती जा रही थी।
I siđe s njima, dođe u Nazaret i bijaše im poslušan. A majka je njegova brižno čuvala sve ove uspomene u svom srcu.
उधर यीशु बुद्धि में, डील-डौल में और परमेश्वर तथा मनुष्यों के प्रेम में बढ़ने लगा।
A Isus napredovaše u mudrosti, dobi i milosti kod Boga i ljudi.