John 2

गलील के काना में तीसरे दिन किसी के यहाँ विवाह था। यीशु की माँ भी मौजूद थी।
Trećeg dana bijaše svadba u Kani Galilejskoj. Bila ondje Isusova majka.
शादी में यीशु और उसके शिष्यों को भी बुलाया गया था।
Na svadbu bijaše pozvan i Isus i njegovi učenici.
वहाँ जब दाखरस खत्म हो गया, तो यीशु की माँ ने कहा, “उनके पास अब और दाखरस नहीं है।”
Kad ponesta vina, Isusu će njegova majka: "Vina nemaju."
यीशु ने उससे कहा, “यह तू मुझसे क्यों कह रही हो? मेरा समय अभी नहीं आया।”
Kaže joj Isus: "Ženo, što ja imam s tobom? Još nije došao moj čas!"
फिर उसकी माँ ने सेवकों से कहा, “वही करो जो तुमसे यह कहता है।”
Nato će njegova mati poslužiteljima: "Što god vam rekne, učinite!"
वहाँ पानी भरने के पत्थर के छह मटके रखे थे। ये मटके वैसे ही थे जैसे यहूदी पवित्र स्नान के लिये काम में लाते थे। हर मटके में कोई बीस से तीस गैलन तक पानी आता था।
A bijaše ondje Židovima za čišćenje šest kamenih posuda od po dvije do tri mjere.
यीशु ने सेवकों से कहा, “मटकों को पानी से भर दो।” और सेवकों ने मटकों को लबालब भर दिया।
Kaže Isus poslužiteljima: "Napunite posude vodom!" I napune ih do vrha.
फिर उसने उनसे कहा, “अब थोड़ा बाहर निकालो, और दावत का इन्तज़ाम कर रहे प्रधान के पास उसे ले जाओ।” और वे उसे ले गये।
Tada im reče: "Zagrabite sada i nosite ravnatelju stola." Oni odnesu.
फिर दावत के प्रबन्धकर्ता ने उस पानी को चखा जो दाखरस बन गया था। उसे पता ही नहीं चला कि वह दाखरस कहाँ से आया। पर उन सेवकों को इसका पता था जिन्होंने पानी निकाला था। फिर दावत के प्रबन्धक ने दूल्हे को बुलाया।
Kad okusi vodu što posta vinom, a nije znao odakle je - znale su sluge koje zagrabiše vodu - ravnatelj stola pozove zaručnika
और उससे कहा, “हर कोई पहले उत्तम दाखरस परोसता है और जब मेहमान काफ़ी तृप्त हो चुकते हैं तो फिर घटिया। पर तुमने तो उत्तम दाखरस अब तक बचा रखा है।”
i kaže mu: "Svaki čovjek stavlja na stol najprije dobro vino, a kad se ponapiju, gore. Ti si čuvao dobro vino sve do sada."
यीशु ने गलील के काना में यह पहला आश्चर्यकर्म करके अपनी महिमा प्रकट की। जिससे उसके शिष्यों ने उसमें विश्वास किया।
Tako, u Kani Galilejskoj, učini Isus prvo znamenje i objavi svoju slavu te povjerovaše u njega njegovi učenici.
इसके बाद यीशु अपनी माता, भाईयों और शिष्यों के साथ कफ़रनहूम चला गया जहाँ वे कुछ दिन ठहरे।
Nakon toga siđe sa svojom majkom, s braćom i sa svojim učenicima u Kafarnaum. Ondje ostadoše nekoliko dana.
यहूदियों का फ़सह का पर्व नज़दीक था। इसलिये यीशु यरूशलेम चला गया।
Blizu bijaše židovska Pasha. Stoga Isus uziđe u Jeruzalem.
वहाँ मन्दिर में यीशु ने देखा कि लोग मवेशियों, भेड़ों और कबूतरों की बिक्री कर रहे हैं और सिक्के बदलने वाले सौदागर अपनी गद्दियों पर बैठे हैं।
U Hramu nađe prodavače volova, ovaca i golubova i mjenjače gdje sjede.
इसलिये उसने रस्सियों का एक कोड़ा बनाया और सबको मवेशियों और भेड़ों समेत बाहर खदेड़ दिया। मुद्रा बदलने वालों के सिक्के उड़ेल दिये और उनकी चौकियाँ पलट दीं।
I načini bič od užeta te ih sve istjera iz Hrama zajedno s ovcama i volovima. Mjenjačima rasu novac i stolove isprevrta,
कबूतर बेचने वालों से उसने कहा, “इन्हें यहाँ से बाहर ले जाओ। मेरे परम पिता के घर को बाजार मत बनाओ!”
a prodavačima golubova reče: "Nosite to odavde i ne činite od kuće Oca mojega kuću trgovačku."
इस पर उसके शिष्यों को याद आया कि शास्त्रों में लिखा है: “तेरे घर के लिये मेरी धुन मुझे खा डालेगी।” भजन संहिता 69:9
Prisjetiše se njegovi učenici da je pisano: Izjeda me revnost za Dom tvoj.
जवाब में यहूदियों ने यीशु से कहा, “तू हमें कौन सा अद्भुत चिन्ह दिखा सकता है, जिससे तू जो कुछ कर रहा है, उसका तू अधिकारी है यह साबित हो सके?”
Nato se umiješaju Židovi i upitaju ga: "Koje nam znamenje možeš pokazati da to smiješ činiti?"
यीशु ने उन्हें जवाब में कहा, “इस मन्दिर को गिरा दो और मैं तीन दिन के भीतर इसे फिर बना दूँगा।”
Odgovori im Isus: "Razvalite ovaj hram i ja ću ga u tri dana podići."
इस पर यहूदी बोले, “इस मन्दिर को बनाने में छियालीस साल लगे थे, और तू इसे तीन दिन में बनाने जा रहा है?”
Rekoše mu nato Židovi: "Četrdeset i šest godina gradio se ovaj Hram, a ti da ćeš ga u tri dana podići?"
किन्तु अपनी बात में जिस मन्दिर की चर्चा यीशु ने की थी वह उसका अपना ही शरीर था।
No on je govorio o hramu svoga tijela.
आगे चलकर जब वह मौत के बाद फिर जी उठा तो उसके अनुयायियों को याद आया कि यीशु ने यह कहा था, और शास्त्रों पर और यीशु के शब्दों पर विश्वास किया।
Pošto uskrsnu od mrtvih, prisjetiše se njegovi učenici da je to htio reći te povjerovaše Pismu i besjedi koju Isus reče.
फ़सह के पर्व के दिनों जब यीशु यरूशलेम में था, बहुत से लोगों ने उसके अद्भुत चिन्हों और कर्मों को देखकर उसमें विश्वास किया।
Dok je boravio u Jeruzalemu o blagdanu Pashe, mnogi povjerovaše u njegovo ime promatrajući znamenja koja je činio.
किन्तु यीशु ने अपने आपको उनके भरोसे नहीं छोड़ा, क्योंकि वह सब लोगों को जानता था।
No sam se Isus njima nije povjeravao jer ih je sve dobro poznavao
उसे इस बात की कोई जरूरत नहीं थी कि कोई आकर उसे लोगों के बारे में बताए, क्योंकि लोगों के मन में क्या है, इसे वह जानता था।
i nije trebalo da mu tko daje svjedočanstvo o čovjeku: ta sam je dobro znao što je u čovjeku.