Genesis 30

राहेल ने देखा कि वह याकूब के लिए किसी बच्चे को जन्म नहीं दे रही है। राहेल अपनी बहन लिआ से ईर्ष्या करने लगी। इसलिए राहेल ने याकूब से कहा, “मुझे बच्चा दो, वरना मैं मर जाऊँगी।”
Vidjevši Rahela da Jakovu ne rađa djece, postade zavidna svojoj sestri pa reče Jakovu: "Daj mi djecu! Inače ću svisnuti!"
याकूब राहेल पर क्रोधित हुआ। उसने कहा, “मैं परमेश्वर नहीं हूँ। वह परमेश्वर ही है जिसने तुम्हें बच्चों को जन्म देने से रोका है।”
Jakov se razljuti na Rahelu te reče. "Zar sam ja namjesto Boga koji ti je uskratio plod utrobe?"
तब राहेल ने कहा, “तुम मेरी दासी बिल्हा को ले सकते हो। उसके साथ सोओ और वह मेरे लिए बच्चे को जन्म देगी। तब मैं उसके द्वारा माँ बनूँगी।”
A ona odgovori: "Evo moje sluškinje Bilhe: uđi k njoj, pa neka rodi na mojim koljenima, da tako i ja steknem djecu po njoj."
इस प्रकार राहेल ने अपने पति याकूब के लिए बिल्हा को दिया। याकूब ने बिल्हा के साथ शारीरिक सम्बन्ध किया।
Dade mu dakle svoju sluškinju Bilhu za ženu, i Jakov priđe k njoj.
बिल्हा गर्भवती हुई और याकूब के लिए एक पुत्र को जन्म दिया।
Bilha zače te Jakovu rodi sina.
राहेल ने कहा, “परमेश्वर ने मेरी प्रार्थना सुन ली है। उसने मुझे एक पुत्र देने का निश्चय किया।” इसलिए राहेल ने इस पुत्र का नाम दान रखा।
Tada Rahela reče: "Jahve mi je dosudio pravo. Uslišao je moj glas i dao mi sina." Stoga mu nadjenu ime Dan.
बिल्हा दूसरी बार गर्भवती हुई और उसने याकूब को दूसरा पुत्र दिया।
Rahelina sluškinja Bilha opet zače i rodi Jakovu drugoga sina.
राहेल ने कहा, “अपनी बहन से मुकाबले के लिए मैंने कठिन लड़ाई लड़ी है और मैंने विजय पा ली है।” इसलिए उसने इस पुत्र क नाम नप्ताली रखा।
Tada Rahela reče: "Žestoko sam se borila sa sestrom, ali sam pobijedila." Tako mu nadjenu ime Naftali.
लिआ ने सोचा कि वह और अधिक बच्चों को जन्म नहीं दे सकती। इसलिए उसने अपनी दासी जिल्पा को याकूब के लिए दिया।
A vidjevši Lea da je prestala rađati, uzme svoju sluškinju Zilpu pa je dade Jakovu za ženu.
तब जिल्पा ने एक पुत्र को जन्म दिया।
I kad je Leina sluškinja Zilpa rodila Jakovu sina,
लिआ ने कहा, “मैं भाग्यवती हूँ। अब स्त्रियाँ मुझे भाग्यवती कहेंगी।” इसलिए उसने पुत्र का नाम गाद रखा।
Lea uskliknu: "Koje sreće!" Tako mu nadjenu ime Gad.
जिल्पा ने दूसरे पुत्र को जन्म दिया।
Leina sluškinja Zilpa rodi Jakovu i drugog sina,
लिआ ने कहा, “मैं बहुत प्रसन्न हूँ।” इसलिए उसने लड़के का नाम आशेर रखा।
i Lea opet uskliknu: "Blago meni! Žene će me zvati blaženom!" Tako mu nadjenu ime Ašer.
गेहूँ कटने के समय रूबेन खेतों में गया और कुछ विशेष फूलों को देखा। रूबेन इन फूलों को अपनी माँ लिआ के पास लाया। लेकिन राहेल ने लिआ से कहा, “कृपा कर अपने पुत्र के फूलों में से कुछ मुझे दे दो।”
Jednoga dana, u vrijeme pšenične žetve, namjeri se Ruben u polju na ljubavčice te ih donese svojoj majci Lei. I Rahela reče Lei: "Daj mi od ljubavčica svoga sina!"
लिआ ने उत्तर दिया, “तुमने तो मेरे पति को पहले ही ले लिया है। अब तुम मेरे पुत्र के फूलों को भी ले लेना चाहती हो।” लेकिन राहेल ने उत्तर दिया, “यदि तुम अपने पुत्र के फूल मुझे दोगी तो तुम आज रात याकूब के साथ सो सकती हो।”
A Lea odgovori: "Zar ti nije dosta što si mi oduzela muža pa još hoćeš da od mene uzmeš i ljubavčice moga sina?" Rahela odgovori: "Pa dobro, neka s tobom noćas leži u zamjenu za ljubavčice tvog sina."
उस रात याकूब खेतों से लौटा। लिआ ने उसे देखा और उससे मिलने गई। उसने कहा, “आज रात तुम मेरे साथ सोओगे। मैंने अपने पुत्र के फूलों को तुम्हारी कीमत के रूप में दिया है।” इसलिए याकूब उस रात लिआ के साथ सोया।
Kad je Jakov navečer stigao iz polja, Lea mu iziđe u susret pa reče: "Treba da dođeš k meni, jer sam te unajmila za ljubavčice moga sina." One je noći on s njom ležao.
तब परमेश्वर ने लिआ को फिर गर्भवती होने दिया। उसने पाँचवें पुत्र को जन्म दिया।
Bog usliša Leu; ona zače te Jakovu rodi petog sina.
लिआ ने कहा, “परमेश्वर ने मुझे इस बात का पुरस्कार दिया है कि मैंने अपनी दासी को अपने पति को दिया।” इसलिए लिआ ने अपने पुत्र का नाम इस्साकर रखा।
Onda Lea reče: "Bog mi je uzvratio nagradom što sam ustupila svoju sluškinju svome mužu." Stoga sinu nadjenu ime Jisakar.
लिआ फिर गर्भवती हुई और उसने छठे पुत्र को जन्म दिया।
Lea opet zače i rodi Jakovu šestoga sina.
लिआ ने कहा, “परमेश्वर ने मुझे एक सुन्दर भेंट दी है। अब निश्चय ही याकूब मुझे अपनाएगा, क्योंकि मैंने उसे छः बच्चे दिए हैं।” इसलिए लिआ ने पुत्र का नाम जबूलून रखा।
Onda Lea reče: "Bog me obdari dragocjenim darom; sada će mi moj muž dati darove: tÓa rodila sam mu šest sinova." Tako mu nadjenu ime Zebulun.
इसके बाद लिआ ने एक पुत्री को जन्म दिया। उसने पुत्री का नाम दीना रखा।
Zatim rodi kćer te joj nadjenu ime Dina.
तब परमेश्वर ने राहेल की प्रार्थना सुनी। परमेश्वर ने राहेल के लिए बच्चे उत्पन्न करना सभंव बनाया।
Uto se Bog sjeti Rahele: Bog je usliša i otvori njezinu utrobu.
राहेल गर्भवती हुई और उसने एक पुत्र को जन्म दिया। राहेल ने कहा, “परमेश्वर ने मेरी लज्जा समाप्त कर दी है और मुझे एक पुत्र दिया है।” इसलिए राहेल ने अपने पुत्र का नाम यूसुफ रखा।
Ona zače i rodi sina te reče: "Ukloni Bog moju sramotu!"
राहेल गर्भवती हुई और उसने एक पुत्र को जन्म दिया। राहेल ने कहा, “परमेश्वर ने मेरी लज्जा समाप्त कर दी है और मुझे एक पुत्र दिया है।” इसलिए राहेल ने अपने पुत्र का नाम यूसुफ रखा।
Nadjene mu ime Josip, rekavši: "Neka mi Jahve pridoda drugog sina!"
यूसुफ के जन्म के बाद याकूब ने लाबान से कहा, “अब मुझे अपने घर लौटने दो।
Pošto je Rahela rodila Josipa, Jakov reče Labanu: "Pusti me da idem u svoj zavičaj!
मुझे मेरी पत्नियाँ और बच्चे दो। मैंने चौदह वर्ष तक तुम्हारे लिए काम करके उन्हें कमाया है। तुम जानते हो कि मैंने तुम्हारी अच्छी सेवा की है।”
Daj mi moje žene za koje sam te služio i moju djecu da mogu otići: tÓa dobro znaš kako sam te služio."
लाबान ने उससे कहा, “मुझे कुछ कहने दो। मैं अनुभव करता हूँ कि यहोवा ने तुम्हारी वजह से मुझ पर कृपा की है।
A Laban mu odgovori: "Ne idi, ako si mi prijatelj. Znam da me Jahve blagoslivljao zbog tebe."
बताओ कि तुम्हें मैं क्या दूँ और मैं वही तुमको दूँगा।”
I nadoda: "Odredi plaću koju želiš od mene, i dat ću ti."
याकूब ने उत्तर दिया, “तुम जानते हो, कि मैंने तुम्हारे लिए कठिन परिश्रम किया है। तुम्हारी रेवड़े बड़ी हैं और जब तक मैंने उनकी देखभाल की है, ठीक रही हैं।
On mu odgovori: "Ti dobro znaš što je moja služba značila za te i kako je tvome blagu bilo sa mnom.
जब मैं आया था, तुम्हारे पास थोड़ी सी थीं। अब तुम्हारे पास बहुत अधिक हैं। हर बार जब मैंने तुम्हारे लिए कुछ किया है यहोवा ने तुम पर कृपा की है। अब मेरे लिए समय आ गया है कि मैं अपने लिए काम करूँ, यह मेरे लिए अपना घर बनाने का समय है।”
Malenkost što si je imao prije nego sam ja došao povećala se vrlo mnogo, jer kuda god sam prolazio Jahve te blagoslivljao na mojim koracima. A sad je vrijeme da poradim i za svoj dom."
लाबान ने पूछा, “तब मैं तुम्हें क्या दूँ?” याकूब ने उत्तर दिया, “मैं नहीं चाहता कि तुम मुझे कुछ दो। मैं केवल चाहता हूँ कि तुम जो मैंने काम किया है उसकी कीमत चुका दो। केवल यही एक काम करो। मैं लौटूँगा और तुम्हारी भेड़ों की देखभाल करूँगा।
On upita: "Koliko da ti platim?" Jakov odgovori: "Nemoj mi platiti ništa! Ako mi učiniš ovo, opet ću na pašu goniti i čuvati tvoje stado.
मुझे अपनी सभी रेवड़ों के बीच से जाने दो और दागदार या धारीदार हर एक मेमने को मुझे ले लेने दो और काली नई बकरी को ले लेने दो हर एक दागदार और धारीदार बकरी को ले लेने दो। यही मेरा वेतन होगा।
Daj da prođem danas kroz tvoje stado i od njega izlučim svaku garavu ovcu i svaku šarenu ili napruganu kozu! Neka to bude moja plaća!
भविष्य में तुम सरलता से देख लोगे कि मैं इमान्दार हूँ। तुम मेरी रेवड़ों को देखने आ सकते हो। यदि कोई बकरी दागदार नहीं होगी या कोई भेड़ काली नहीं होगी तो तुम जान लोगे कि मैंने उसे चुराया है।”
A ubuduće kad budeš svojim očima provjeravao moju naplatu, moje će poštenje biti svjedok za mene: nađe li se među mojim kozama ijedna koja ne bude šarena ili naprugana, ili među ovcama koja ne bi bila garava, neka se smatra ukradenom!"
लाबान ने उत्तर दिया, “मैं इसे स्वीकार करता हूँ। हम तुमको जो कुछ मागोगे देंगे।”
Laban reče: "Dobro, neka bude kako si kazao."
लेकिन उस दिन लाबान ने दागदार बकरों को छिपा दिया और लाबान ने सभी दागदार या धारीदार बकरियों को छिपा दिया। लाबान ने सभी काली भेड़ों को भी छिपा दिया। लाबान ने अपने पुत्रों को इन भेंडें की देखभाल करने को कहा।
Ali toga dana Laban izluči naprugane i šarene jarce i sve riđaste i šarene koze - svaku koja je na sebi imala bijelo - i sve garave ovce pa ih preda svojim sinovima.
इसलिए पुत्रों ने सभी दागदार जानवरों को लिया और वे दूसरी जगह चले गए। उन्होंने तीन दिन तक यात्रा की। याकूब रूक गया और बचे हुए जानवरों की देखभाल करने लगा। किन्तु उनमें कोई जानवर दागदार या काला नहीं था।
I odande gdje je Jakov pasao ostatak Labanova stada udalji se za koja tri dana hoda.
इसलिए याकूब ने चिनार, बादाम और अर्मोन पेड़ों की हरी शाखाएँ काटीं। उसने उनकी छाल इस तरह उतारी कि शाखाएँ सफेद धारीदार बन गईं।
A Jakov uzme zelenih mladica od topola, badema i platana; na njima izreza bijele pruge, otkrivši bjeliku na mladicama.
याकूब ने पानी पिलाने की जगह पर शाखाओं को रेवड़े के सामने रख दिया। जब जानवर पानी पीने आए तो उस जगह पर वे गाभिन होने के लिए मिले।
Pruće tako isprugano postavi u korita, u pojila iz kojih se stoka napajala. A kako se stoka parila kad je na vodu dolazila,
तब बकरियाँ जब शाखाओं के सामने गाभिन होने के लिए मिलीं तो जो बच्चे पैदा हुएं वे दागदार, धारीदार या काले हुए।
to su se jarci parili uz pruće, pa su koze kozile prugaste, riđaste i šarene kozliće.
याकूब ने दागदार और काले जानवरों को रेवड़ के अन्य जानवरों से अलग किया। सो इस प्रकार, याकूब ने अपने जानवरों को लाबान के जानवरों से अलग किया। उसने अपनी भेड़ों को लाबान की भेड़ों के पास नहीं भटकने दिया।
Tako je i ovce Jakov bio izlučio i glave im okrenuo prema prugastima ili posve garavima što su bile u Labanovu stadu. Tako je za se namicao posebna stada koja nije miješao s Labanovim stadima.
जब कभी रेवड़ में स्वस्थ जानवर गाभिन होने के लिए मिलते थे तब याकूब उनकी आँखों के सामने शाखाएँ रख देता था, उन शाखाओं के करीब ही ये जानवर गाभिन होने के लिए मिलते थे।
Osim toga, kad bi se god dobro uzrasla stoka parila, Jakov bi stavio pruće u korita, baš pred oči živine, tako da se pari pred prućem.
लेकिन जब कमजोर जानवर गाभिन होने के लिए मिलते थे। तो याकूब वहाँ शाखाएँ नहीं रखता था। इस प्रकार कमजोर जानवरों से पैदा बच्चे लाबान के थे। स्वस्थ जानवरों से पैदा बच्चे याकूब के थे।
Ali ga pred kržljavu marvu nije stavljao. Tako je kržljava zapadala Labana, a dobro razvijena Jakova.
इस प्रकार याकूब बहुत धनी हो गया। उसके पास बड़ी रेवड़ें, बहुत से नौकर, ऊँट और गधे थे।
Čovjek se tako silno obogatio, stekao mnogu stoku, sluge i sluškinje, deve i magarad.