Ezekiel 35

मुझे यहोवा का वचन मिला। उसने कहा,
I dođe mi riječ Jahvina:
“मनुष्य के पुत्र, सेईर पर्वत की ओर ध्यान दो और मेरे लिये इसके विरुद्ध कुछ कहो।
"Sine čovječji, okreni lice k Seirskoj gori i prorokuj protiv nje!
इससे कहो, ‘मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: “‘सेईर पर्वत, मैं तुम्हारे विरुद्ध हूँ! मैं तुम्हें दण्ड दूँगा, मैं तुम्हें खाली बरबाद क्षेत्र कर दूँगा।
Reci joj: 'Ovako govori Jahve Gospod: Evo me na te, Goro seirska! Ruku ću podići na te i pretvoriti te u pustoš i pustinju.
मैं तुम्हारे नगरों को नष्ट करूँगा, और तुम खाली हो जाओगे। तब तुम समझोगे कि मैं यहोवा हूँ।
Gradove ću tvoje razvaliti i postat ćeš pustinjom. I znat ćeš da sam ja Jahve!
“‘क्यों क्योंकि तुम सदा मेरे लोगों के विरुद्ध रहे। तुमने इस्राएल के विरुद्ध अपनी तलवारों का उपयोग उनकी विपत्ति के समय में किया, उनके अन्तिम दण्ड के समय में।’”
Vječnu si mržnju gojila i maču predavala sinove Izraelove kad bi ih nesreća pogodila i kad bi im kucnuo čas posljednjega grijeha.
अत: मेरा स्वामी यहोवा कहता है, “मैं अपने जीवन की शपथ खाकर प्रतिज्ञा करता हूँ कि तुम्हें मैं मृत्यु के मुँह में भेजूँगा। मृत्यु तुम्हारा पीछा करेगी। तुम्हें व्यक्तियों के मारने से घृणा नहीं है, अत: मृत्यु तुम्हारा पीछा करेगी।
Zato, života mi moga - riječ je Jahve Gospoda - krvi ću te predati i krv će te progoniti: od krvi nisi prezala, krv će te progoniti!
मैं सेईर पर्वत को खाली बरबाद कर दूँगा। मैं उस हर एक व्यक्ति को मार डालूँगा जो उस नगर से आएगा और मैं उस हर व्यक्ति को मार डालूँगा जो उस नगर में जाने का प्रयत्न करेगा।
Od Gore seirske učinit ću pustoš i pustinju, istrijebit ću iz nje polaznika i povratnika.
मैं उसके पर्वतों को शवों से ढक दूँगा। वे शव तुम्हारी सारी पहाड़ियों, तुम्हारी घाटी और तुम्हारे सारे विषम जंगलों में फैले होंगे।
Gore njezine napunit ću truplima: po tvojim brežuljcima, po tvojim dolinama i po tvojim uvalama padat će mačem pokošeni.
मैं तुझे सदा के लिये खाली कर दूँगा। तुम्हारे नगरों में कोई नहीं रहेगा। तब तुम समझोगे कि मैं यहोवा हूँ।”
Učinit ću od tebe vječnu pustinju, gradovi se tvoji neće napučiti. I znat ćete da sam ja Jahve!'
तुमने कहा, “ये दोनों राष्ट्र और देश (इस्राएल और यहूदा) मेरे होंगे। हम उन्हें अपना बना लेंगे।” किन्तु यहोवा वहाँ है!
Ti reče: 'Ova dva naroda i ove dvije zemlje bit će moji; mi ćemo ih zaposjesti, ako i jest Jahve bio ondje!'
मेरा स्वामी यहोवा कहता है, “तुम मेरे लोगों के प्रति ईर्ष्यालु थे। तुम उन पर क्रोधित थे और तुम मुझसे घृणा करते थे। अत: अपने जीवन की शपथ खाकर मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं तुम्हें वैसे ही दण्डित करूँगा जैसे तुमने उन्हें चोट पहुँचाई। मैं तुझे दण्ड दूँगा और अपने लोगों को समझने दूँगा कि मैं उनके साथ हूँ।
'Zato, života mi moga - riječ je Jahve Gospoda - postupit ću s tobom prema gnjevu i ljubomori s kojom ti postupi u svojoj mržnji s njima! Upoznat ćeš me po tome kako ću ti suditi!
तब तुम भी समझोगे कि मैंने तुम्हारे लिये सभी अपमानों को सुना है। “तुमने इस्राएल पर्वत के विरुद्ध बहुत सी बुरी बातें की हैं। तुमने कहा, ‘इस्राएल नष्ट कर दिया गया! हम लोग उसे भोजन की तरह चबा जाएंगे!’
I znat ćeš da sam ja, Jahve, čuo sve tvoje hule što ih izreče na gore Izraelove govoreći: 'Opustješe, nama su dane za hranu!'
तुम गर्वीले थे तथा मेरे विरुद्ध तुमने बातें कीं। तुमने अनेक बार कहा और जो तुमने कहा, उसका हर एक शब्द मैंने सुना! हाँ, मैंने तुम्हें सुना।”
Razmetali ste se, protiv mene govorili i gomilali protiv mene riječi; čuo sam ja!'
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है, “उस समय सारी धरती प्रसन्न होगी जब मैं तुम्हें नष्ट करूँगा।
Ovako govori Jahve Gospod: 'Na radost sve zemlje, od tebe ću učiniti pustoš.
तुम तब प्रसन्न थे जब इस्राएल देश नष्ट हुआ था। मैं तुम्हारे साथ वैसा ही व्यवहार करुँगा। सेईर पर्वत और एदोम का पूरा देश नष्ट कर दिया जाएगा। तब तुम समझोगे कि मैं यहोवा हूँ।”
Kako si se ti radovala što opustje baština doma Izraelova, tako ću učiniti s tobom: opustjet ćeš, Goro seirska, a s tobom i sav Edom! I znat će se da sam ja Jahve!"