II Timothy 2

जहाँ तक तुम्हारी बात है, मेरे पुत्र, यीशु मसीह में प्राप्त होने वाले अनुग्रह से सुदृढ़ हो जा।
Ti se dakle, dijete moje, jačaj milošću u Kristu Isusu
बहुत से लोगों की साक्षी में मुझसे तूने जो कुछ सुना है, उसे उन विश्वास करने योग्य व्यक्तियों को सौंप दे जो दूसरों को भी शिक्षा देने में समर्थ हों।
i što si od mene po mnogim svjedocima čuo, to predaj vjernim ljudima koji će biti podobni i druge poučiti.
यातनाएँ झेलने में मसीह यीशु के एक उत्तम सैनिक के समान मेरे साथ आ मिल।
S njima se zlopati kao dobar vojnik Krista Isusa.
ऐसा कोई भी, जो सैनिक के समान सेवा कर रहा है, अपने आपको साधारण जीवन के जंजाल में नहीं फँसाता क्योंकि वह अपने शासक अधिकारी को प्रसन्न करने के लिए यत्नशील रहता है।
Tko vojuje, ne zapleće se u svagdanje poslove kako bi se vojskovođi svidio.
और ऐसे ही यदि कोई किसी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेता है, तो उसे विजय का मुकुट उस समय तक नहीं मिलता, जब तक कि वह नियमों का पालन करते हुए प्रतियोगिता में भाग नहीं लेता।
I natječe li se tko, ne ovjenčava se ako se zakonito ne natječe.
परिश्रमी कामगार किसान ही उपज का सबसे पहला भाग पाने का अधिकारी है।
Ratar koji se trudi treba da prvi primi od uroda.
मैं जो बताता हूँ, उस पर विचार कर। प्रभु तुझे सब कुछ समझने की क्षमता प्रदान करेगा।
Shvati što govorim! Ta dat će ti Gospodin razum u svemu.
यीशु मसीह का स्मरण करते रहो जो मरे हुओं में से पुरर्जीवित हो उठा है और जो दाऊद का वंशज है। यही उस सुसमाचार का सार है जिसका मैं उपदेश देता हूँ
Spominji se Isusa Krista, uskrsla od mrtvih, od potomstva Davidova - po mojem evanđelju.
इसी के लिए मैं यातनाएँ झेलता हूँ। यहाँ तक कि एक अपराधी के समान मुझे जंजीरों से जकड़ दिया गया है। किन्तु परमेश्वर का वचन तो बंधन रहित है।
Za nj se ja zlopatim sve do okova, kao zločinac. Ali riječ Božja nije okovana!
इसी कारण परमेश्वर के चुने हुए लोगों के लिये मैं हर दुःख उठाता रहता हूँ ताकि वे भी मसीह यीशु में प्राप्त होने वाले उद्धार को अनन्त महिमा के साथ प्राप्त कर सकें।
Stoga sve podnosim radi izabranih, da i oni postignu spasenje, spasenje u Kristu Isusu, zajedno s vječnom slavom.
यह वचन विश्वास के योग्य है कि: यदि हम उसके साथ मरे हैं, तो उसी के साथ जीयेंगे,
Vjerodostojna je riječ: Ako s njime umrijesmo, s njime ćemo i živjeti.
यदि दुःख उठाये हैं तो उसके साथ शासन भी करेंगे। यदि हम उसको छोड़ेंगे, तो वह भी हमको छोड़ देगा,
Ako ustrajemo, s njime ćemo i kraljevati. Ako ga zaniječemo, i on će zanijekati nas.
हम चाहे विश्वास हीन हों पर वह सदा सर्वदा विश्वसनीय रहेगा क्योंकि वह अपना इन्कार नहीं कर सकता।
Ako ne budemo vjerni, on vjeran ostaje. Ta ne može sebe zanijekati!
लोगों को इन बातों का ध्यान दिलाते रहो और परमेश्वर को साक्षी करके उन्हें सावधान करते रहो कि वे शब्दों को लेकर लड़ाई झगड़ा न करें। ऐसे लड़ाई झगड़ों से कोई लाभ नहीं होता, बल्कि इन्हें जो सुनते हैं, वे भी नष्ट हो जाते हैं।
Na to podsjećaj zaklinjući pred Bogom neka ne bude rječoborstva: ničemu ne koristi, a na propast je onima koji slušaju.
अपने आप को परमेश्वर द्वारा ग्रहण करने योग्य बनाकर एक ऐसे सेवक के रूप में प्रस्तुत करने का यत्न करते रहो जिससे किसी बात के लिए लज्जित होने की आवश्यकता न हो। और जो परमेश्वर के सत्य वचन का सही ढंग से उपयोग करता हो,
Uznastoj da kao prokušan staneš pred Boga kao radnik koji se nema čega stidjeti, koji ispravno reže riječ istine.
और सांसारिक वाद विवादों तथा व्यर्थ की बातों से बचा रहता है। क्योंकि ये बातें लोगों को परमेश्वर से दूर ले जाती हैं।
Svjetovnih se pak praznorječja kloni: sve će više provaljivati prema bezbožnosti
ऐसे लोगों की शिक्षाएँ नासूर की तरह फैलेंगी। हुमिनयुस और फिलेतुस ऐसे ही हैं।
i riječ će njihova kao rak-rana izgrizati. Od njih su Himenej i Filet,
जो सच्चाई के बिन्दु से भटक गये हैं। उनका कहना है कि पुनरुत्थान तो अब तक हो भी चुका है। ये कुछ लोगों के विश्वास को नष्ट कर रहे हैं।
koji zastraniše od istine tvrdeći da je uskrsnuće već bilo te nekima prevraćaju vjeru.
कुछ भी हो परमेश्वर ने जिस सुदृढ़ नींव को डाला है, वह दृढ़ता के साथ खड़ी है। उस पर अंकित है, “प्रभु अपने भक्तों को जानता है।” [] और “वह हर एक, जो कहता है कि वह प्रभु का है, उसे बुराइयों से बचे रहना चाहिए।”
Ipak čvrsti temelj Božji stoji - pod ovim je pečatom: Poznaje Gospodin one koji su njegovi i neka se kloni zloće tko god imenuje ime Gospodnje.
एक बड़े घर में बस सोने-चाँदी के ही पात्र तो नहीं होते हैं, उसमें लकड़ी और मिट्टी के बरतन भी होते हैं। कुछ विशेष उपयोग के लिए होते हैं और कुछ साधारण उपयोग के लिए।
Pa u velikoj kući ima posuda ne samo zlatnih i srebrnih, nego i drvenih i glinenih; i jedne su časne, druge pak nečasne.
इसलिए यदि व्यक्ति अपने आपको बुराइयों से शुद्ध कर लेता है तो वह विशेष उपयोग का बनेगा और फिर पवित्र बन कर अपने स्वामी के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। और किसी भी उत्तम कार्य के लिए तत्पर रहेगा।
Očisti li se dakle tko od toga, bit će posuda časna, posvećena, korisna Gospodaru, za svako dobro djelo prikladna.
जवानी की बुरी इच्छाओं से दूर रहो धार्मिक जीवन, विश्वास, प्रेम और शांति के लिये उन सब के साथ जो शुद्ध मन से प्रभु का नाम पुकारते हैं, प्रयत्नशील रहो।
A mladenačkih se strastvenosti kloni! Teži za pravednošću, vjerom, ljubavlju, mirom sa svima koji iz čista srca prizivlju Gospodina.
मूर्खतापूर्ण, बेकार के तर्क वितर्कों से सदा बचे रहो। क्योंकि तुम जानते ही हो कि इनसे लड़ाई-झगड़े पैदा होते हैं।
Lude pak i neobuzdane raspre odbijaj znajući da rađaju svađama.
और प्रभु के सेवक को तो झगड़ना ही नहीं चाहिए। उसे तो सब पर दया करनी चाहिए। उसे शिक्षा देने में योग्य होना चाहिए। उसे सहनशील होना चाहिए।
A sluga Gospodnji treba da se ne svađa, nego da bude nježan prema svima, sposoban poučavati, zlo podnositi,
उसे अपने विरोधियों को भी इस आशा के साथ कि परमेश्वर उन्हें भी मन फिराव करने की शक्ति देगा, विनम्रता के साथ समझाना चाहिए। ताकि उन्हें भी सत्य का ज्ञान हो जाये
da s blagošću preodgaja protivnike, ne bi li ih Bog podario obraćenjem te spoznaju istinu
और वे सचेत होकर शैतान के उस फन्दे से बच निकलें जिसमें शैतान ने उन्हें जकड़ रखा है ताकि वे परमेश्वर की इच्छा का अनुसरण कर सकें।
i ponovno budu trijezni izvan zamke đavla koji ih drži robljem svoje volje.