II Chronicles 15

परमेश्वर की आत्मा अजर्याह पर उतरी। अजर्याह ओदेद का पुत्र था।
Tada duh Božji dođe na Odedova sina Azarju.
अजर्याह आसा से मिलने गया। अजर्याह ने कहा, “आसा तथा यहूदा और बिन्यामीन के सभी लोगो मेरी सुनो! यहोवा तुम्हारे साथ तब है जब तुम उसके साथ हो। यदि तुम यहोवा को खोजोगे तो तुम उसे पाओगे। किन्तु यदि तुम उसे छोड़ोगे तो वह तुम्हें छोड़ देगा।
On je izišao pred Asu i rekao mu: "Čujte me, Asa i sve Judino i Benjaminovo pleme! Jahve je s vama jer ste vi s njime; i ako ga budete tražili, naći ćete ga; ako li ga ostavite, i on će ostaviti vas.
बहुत समय तक इस्राएल सच्चे परमेश्वर के बिना था और वे शिक्षक याजक और नियम के बिना थे।
Dugo su Izraelci bili bez pravoga Boga i bez svećenika-učitelja i bez Zakona.
किन्तु जब इस्राएल के लोग कष्ट में पड़े तो वे फिर इस्राएल के यहोवा परमेश्वर की ओर लौटे। उन्होंने यहोवा की खोज की और उसको उन्होंने पाया।
Kad su se u nevolji obratili Jahvi, Bogu Izraelovu, i stali ga tražiti, našli su ga.
उन विपत्ति के दिनों में कोई व्यक्ति सुरक्षित यात्रा नहीं कर सकता था। सभी राष्ट्र बहुत अधिक उपद्रव ग्रस्त थे।
U ona vremena nitko nije mogao na miru ni izlaziti ni dolaziti, jer su veliki nemiri vladali među svim zemaljskim stanovnicima.
एक राष्ट्र दूसरे राष्ट्र को और एक नगर दूसरे नगर को नष्ट करता था। यह इसलिये हो रहा था कि परमेश्वर हर प्रकार की विपत्तियों से उनको परेशान कर रहा था।
Udarao je narod na narod, grad na grad, jer ih je Jahve smeo svakojakom nevoljom.
किन्तु आसा, तुम तथा यहूदा और बिन्यामीन के लोगो, शक्तिशाली बनो। कमजोर न पड़ो, ढीले न पड़ो क्योंकि तुम्हें अपने अच्छे काम का पुरस्कार मिलेगा!”
Ali vi budite hrabri i neka vam ne klonu ruke, jer ima nagrada za vaša djela."
आसा ने जब इन बातों और ओदेद नबी के सन्देश को सुना तो वह बहुत उत्साहित हुआ। तब उसने सारे यहूदा और बिन्यामीन देश से घृणित मूर्तियों को हटा दिया और उसने एप्रैम के पहाड़ी प्रदेश में अपने अधिकार में लाए गए नगरों में मूर्तियों को हटाया और उसने यहोवा की उस वेदी की मरम्मत की जो यहोवा के मन्दिर के द्वार मण्डप के सामने थी।
Čuvši te riječi i proročku besjedu proroka Odeda, Asa se ohrabri i ukloni idolske gadove iz cijele Judine i Benjaminove zemlje i iz gradova koje je bio osvojio u Efrajimovoj gori. Obnovio je i Jahvin žrtvenik koji je bio pred Jahvinim trijemom.
तब आसा ने यहूदा और बिन्यामीन के सभी लोगों को इकट्ठा किया। उसने एप्रैम, मनश्शे और शिमोन परिवारों को भी इकट्ठा किया जो इस्राएल देश से यहूदा देश में रहने के लिये आ गए थे। उनकी बहुत बड़ी संख्या यहूदा में आई क्योंकि उन्होंने देखा कि आसा का यहोवा परमेश्वर, आसा के साथ है।
Onda je skupio sve Judino i Benjaminovo pleme i došljake koji su bili kod njih od Efrajimova, Manašeova i Šimunova plemena, jer ih je mnogo prebjeglo k njemu od Izraelaca kad su vidjeli da je s njim Jahve, njegov Bog.
आसा के शासन के पन्द्रहवें वर्ष के तीसरे महीने में आसा और वे लोग यरूशलेम में इकट्ठे हुए।
I skupili su se u Jeruzalemu trećega mjeseca petnaeste godine Asina kraljevanja.
उस समय उन्होंने यहोवा को सात सौ बैलों और सात हज़ार भेड़ों और बकरों की बलि दी। आसा की सेना ने उन जानवरों और अन्य बहुमूल्य चीज़ों को अपने शत्रुओं से लिया था।
Onoga su dana prinijeli Jahvi žrtve od plijena koji su dognali, sedam stotina goveda i sedam tisuća sitne stoke.
तब उन्होंने पूर्वजों के यहोवा परमेश्वर की सेवा पूरे हृदय और पूरी आत्मा से करने की वाचा की।
Zavjetovaše se da će tražiti Jahvu, Boga svojih otaca, svim srcem i svom dušom.
कोई व्यक्ति जो यहोवा परमेश्वर की सेवा से इन्कार करता था, मार दिया जाता था। इस बात का कोई महत्व नहीं था कि वह व्यक्ति महत्त्वपूर्ण या साधारण है अथवा पुरुष या स्त्री है।
A tko god ne bi tražio Jahvu, Izraelova Boga, da se pogubi, bio malen ili velik, čovjek ili žena.
तब आसा और लोगों ने यहोवा की शपथ ली। उन्होंने उच्च स्वर में उद्घोष किया। उन्होंने तुरही और मेढ़ों के सींगे बजाए।
Zakleli su se Jahvi iza glasa i uz gromki poklik, uz trube i rogove.
यहूदा से सभी लोग प्रसन्न थे क्योंकि उन्होंने पूरे हृदय से शपथ ली थी। उन्होंने पूरे हृदय से यहोवा का अनुसरण किया तथा येहोवा की खोज की और उसे पाया। इसलिये यहोवा ने उनके पूरे देश में शान्ति दी।
Svi su se Judejci radovali zbog te zakletve jer su se iz svega srca zakleli i od sve su ga svoje volje tražili i našli ga. Jahve im je dao mir odasvud uokolo.
राजा आसा ने अपनी माँ माका को राजमाता के पद से हटा दिया। आसा ने यह इसलिये किया क्योंकि माका ने एक भयंकर अशेरा—स्तम्भ बनाया था। आसा ने इस स्तम्भ को काट दिया और इसे छोटे—छोटे टुकड़ों में ध्वस्त कर दिया। तब उसने उन छोटे टुकड़ों को किद्रोन घाटी में जला दिया।
I svoju mater Maaku ukloni kralj Asa s vlasti jer je bila načinila gada Ašeri. Asa je sasjekao njezina gada, satro ga i spalio u potoku Kidronu.
उच्च स्थानों को यहूदा से नहीं हटाया गया, किन्तु आसा का हृदय जीवन भर यहोवा के प्रति श्रद्धालु रहा।
Ali uzvišice nisu bile uklonjene iz Izraela. Ipak je Asino srce bilo privrženo Jahvi svega njegova života.
आसा ने उन पवित्र भेंटों को रखा जिन्हें उसने और उसके पिता ने यहोवा के मन्दिर में दिये थे। वे चीज़ें चाँदी और सोने की बनीं थीं।
Unio je u Dom Božji posvećene darove svoga oca i svoje: srebro i zlato i posuđe.
आसा के शासन के पैंतीस वर्ष तक कोई युद्ध नहीं हुआ।
Nije bilo rata sve do trideset i pete godine Asina kraljevanja.