I Samuel 26

जीप के लोग शाऊल से मिलने गिबा गये। उन्होंने शाऊल से कहा, “दाऊद हकीला की पहाड़ी में छिपा है। यह पहाड़ी यशीमोन के उस पार है।”
Ljudi iz Zifa dođoše Šaulu i javiše mu: "David se krije na Hakilskom brdu, nasuprot Ješimonu."
शाऊल जीप की मरुभूमि में गया। शाऊल ने पूरे इस्राएल से अपने द्वारा चुने गए तीन हजार सैनिकों को लिया। शाऊल और ये लोग जीप की मरुभूमि में दाऊद को खोज रहे थे।
Šaul tada krenu na put i siđe u pustinju Zif, a s njim tri tisuće izabranih Izraelaca, da traži Davida u pustinji Zifu.
शाऊल ने अपना डेरा हकीला की पहाड़ी पर डाला। डेरा सड़क के किनारे यशीमोन के पार था। दाऊद मरुभूमि में रह रहा था। दाऊद को पता लगा कि शाऊल ने उसका वहाँ पीछा किया है।
Šaul se utabori podno Hakilskog brda, koje je nasuprot Ješimonu, kraj puta. David, koji je boravio u pustinji, opazi da je Šaul došao onamo da ga progoni.
तब दाऊद ने अपने जासूसों को भेजा और दाऊद को पता लगा कि शाऊल हकीला आ गया है।
Zato David posla uhode i sazna da je Šaul zaista došao.
तब दाऊद उस स्थान पर गया जहाँ शाऊल ने अपना डेरा डाला था। दाऊद ने देखा कि शाऊल और अब्नेर वहाँ सो रहे थे। (नेर का पुत्र अब्नेर शाऊल की सेना का सेनापति था।) शाऊल डेरे के बीच सो रहा था। सारी सेना शाऊल के चारों ओर थी।
David se podiže i dođe do mjesta gdje se Šaul bio utaborio. Tu David ugleda mjesto gdje su spavali Šaul i Abner, sin Nerov, njegov vojvoda: Šaul je spavao usred tabora, a vojska ležala u krugu oko njega.
दाऊद ने हित्ती अहीमेलेक और यरूयाह के पुत्र अबीशै से बातें कीं। (अबीशै योआब का भाई था।) उसने उनसे कहा, “मेरे साथ शाऊल के पास उसके डेरे में कौन चलेगा?” अबीशै ने उत्तर दिया, “मैं तुम्हारे साथ चलूँगा।”
David se obrati Hetitu Ahimeleku i Abišaju, sinu Sarvijinu a bratu Joabovu, i reče im: "Tko će sa mnom u tabor sve do Šaula?" A Abišaj odgovori: "Ja ću s tobom."
रात हुई। दाऊद और अबीशे शाऊल के डेरे में गए। शाऊल डेरे के बीच में सोया हुआ था। उसका भाला उसके सिर के पास जमीन में गड़ा था। अब्नेर और दूसरे सैनिक शाऊल के चारों ओर सोए थे।
I tako David i Abišaj dopriješe noću do vojske: i gle, Šaul ležaše i spavaše u taboru, a koplje mu kod uzglavlja zabodeno u zemlju. Abner i vojnici ležahu oko njega.
अबीशै ने दाऊद से कहा, “आज परमेश्वर ने तुम्हारे शत्रु को पराजित करने दिया है। मुझे शाऊल को उसके भाले से ही जमीन में टाँक देने दो। मैं इसे एक ही बार में कर दूँगा!”
Tada Abišaj reče Davidu: "Danas ti je Bog predao tvoga neprijatelja u tvoje ruke; zato sada dopusti da ga njegovim vlastitim kopljem pribodem za zemlju, jednim jedinim udarcem, drugoga mi neće trebati."
किन्तु दाऊद ने अबीशै से कहा, “शाऊल को न मारो! जो कोई यहोवा के चुने राजा को मारता है वह अवश्य दण्डित होता है!
Ali David odgovori Abišaju: "Nemoj ga ubijati! Jer tko će dignuti ruku svoju na Jahvina pomazanika i ostati nekažnjen?"
यहोवा शाश्वत है, अत: वह शाऊल को स्वयं दण्ड देगा। संभव है शाऊल स्वाभाविक मृत्यु प्राप्त करे या संभव है शाऊल युद्ध में मारा जाये।
Još nastavi David: "Živoga mi Jahve, i udarit će ga Jahve, bilo da će mu doći njegov dan da umre, bilo da će otići u boj i poginuti.
किन्तु मैं प्रार्थना करता हूँ कि यहोवा मुझे अपने चुने हुए राजा को मुझसे चोट न पहुँचवाये। अब पानी के घड़े और भाले को उठाओ जो शाऊल के सिर के पास है। तब हम लोग चलें।”
Ne dao mi Jahve da dignem ruku na pomazanika Jahvina! Nego uzmi sada koplje što mu je kod uzglavlja i vrč za vodu, pa hajdemo!"
इसलिए दाऊद ने भाले और पानी के घड़े को लिया जो शाऊल के सिर के पास थे। तब दाऊद और अबीशै ने शाऊल के डेरे को छोड़ दिया। किसी ने यह होते नहीं देखा। कोई व्यक्ति इसके बारे में न जान सका। कोई भी व्यक्ति जागा भी नहीं। शाऊल और उसके सैनिक सोते रहे क्योंकि यहोवा ने उन्हें गहरी नींद में डाल दिया था।
I uze David koplje i vrč za vodu što su bili kod Šaulova uzglavlja i oni odoše: nitko nije ništa vidio ni opazio, nitko se nije probudio, nego su svi spavali jer bijaše na njih pao dubok san od Jahve.
दाऊद दूसरी ओर पार निकल गया। शाऊल के डेरे से घाटी के पार दाऊद पर्वत की चोटी पर खड़ा था। दाऊद और शाऊल के डेरे बहुत दूरी पर थे।
David prijeđe na drugu stranu i stade na vrh gore u nekoj daljini, tako da je među njima bio velik prostor.
दाऊद ने सेना को और नेर के पुत्र अब्नेर को जोर से पुकारा, “अब्नेर मुझे उत्तर दो!” अब्नेर ने पूछा, “तुम कौन हो? तुम राजा को क्यों बुला रहे हो?”
Tada viknu vojsci i Abneru, Nerovu sinu, ovako: "Zar se nećeš odazvati, Abnere?" A Abner se odazva i upita: "Tko si ti što uznemiruješ kralja?"
दाऊद ने उत्तर दिया, “तुम पुरुष हो। क्यों क्या तुम नहीं हो? और तुम इस्राएल में किसी भी अन्य व्यक्ति से बेहतर हो। क्यों यह ठीक है? तब तुमने अपने स्वामी राजा की रक्षा क्यों नहीं की? एक साधारण व्यक्ति तुम्हारे डेरे में तुम्हारे स्वामी राजा को मारने आया।
A David odgovori Abneru: "Nisi li ti junak? I tko ti je ravan u Izraelu? Pa zašto onda nisi čuvao kralja, svoga gospodara? Jedan je od ratnika sišao do vas da ubije kralja, tvoga gospodara.
तुमने भयंकर भूल की। यहोवा शाश्वत है! अत: तुम्हें और तुम्हारे सैनिकों को मर जाना चाहिये। क्यों? क्योंकि तुमने अपने स्वामी यहोवा के चुने राजा की रक्षा नहीं की। शाऊल के सिर के पास भाले और पानी के घड़े की खोज करो। वे कहाँ हैं?”
Nije lijepo to što si učinio. Tako mi živog Jahve, zaslužili ste smrt što niste čuvali svoga gospodara, pomazanika Jahvina. Pogledaj sada gdje je kraljevo koplje i gdje je vrč za vodu što mu bijaše do uzglavlja!"
शाऊल दाऊद की आवाज पहचानता था। शाऊल ने कहा, “मेरे पुत्र दाऊद, क्या यह तुम्हारी आवाज है?” दाऊद ने उत्तर दिया, “मेरे स्वामी और राजा, हाँ, यह मेरी आवाज है?”
Tada Šaul poznade Davidov glas i upita: "Je li to tvoj glas, sine Davide?" A David odgovori: "Jest, kralju gospodaru!"
दाऊद ने यह भी पूछा, “महाराज, आप मेरा पीछा क्यों कर रहे हैं? मैंने कौन सी गलती की है? मैं क्या करने का अपराधी हूँ?
I nastavi: "Zašto moj gospodar progoni svoga slugu? Što sam učinio? Kakva je krivica u mojoj ruci?
मेरे स्वामी और राजा, मेरी बात सुनें! यदि यहोवा ने आपको मेरे विरुद्ध क्रोधित किया है तो उसे एक भेंट स्वीकार करने दें। किन्तु यदि लोगों ने मेरे विरुद्ध आपको क्रोधित किया है तो यहोवा द्वारा उनके लिये कुछ बुरी आपत्ति आने दें। लोगों ने मुझे इस देश को छोड़ने पर विवश किया, जिसे यहोवा ने मुझे दिया है। लोगों ने मुझसे कहा, ‘जाओ विदेशियों के साथ रहो। जाओ अन्य देवताओं की पूजा करो।’
Zato neka se sada moj gospodar i kralj udostoji poslušati riječi svoga sluge: ako te Jahve diže protiv mene, neka se prinosnicom ublaži; ako li to čine sinovi ljudski, neka su prokleti pred Jahvom jer su me izagnali, tako da ne mogu imati udjela u baštini Jahvinoj, kao da su mi govorili: 'Idi, služi tuđim bogovima!'
मुझे अब यहोवा की उपस्थिति से दुर न मरने दो। इस्राएल का राजा एक मच्छर की खोज में निकला है। आप उस व्यक्ति की तरह हैं जो पहाड़ों में तीतर का शिकार करने निकला हो।”
Zato neka ne padne moja krv na zemlju daleko od Jahvina lica. Jer kralj je Izraelov izišao u lov na moj život, kao kad tko goni jarebicu po planini."
तब शाऊल ने कहा, “मैंने पाप किया है। मेरे पुत्र दाऊद लौट आओ। आज तुमने दिखा दिया कि मेरा जीवन तुम्हारे लिये महत्व रखता है। इसलिये मैै तुम्हें चोट पहुँचाने का प्रयत्न नहीं करूँगा। मैंने मूर्खतापूर्ण काम किया है। मैंने एक भंयकर भूल की है।”
Tada Šaul reče: "Zgriješio sam! Vrati mi se, sine Davide, neću ti više činiti zla, kad je danas moj život u očima tvojim bio tako drag. Jest, ludo sam radio i teško sam pogriješio!"
दाऊद ने उत्तर दिया, “राजा का भाला यह है। अपने किसी युवक को यहाँ आने दो और वह ले जाए।
A David odgovori: "Evo kraljeva koplja, neka dođe jedan od momaka i neka ga uzme!
यहोवा मनुष्यों के कर्म का फल देता है, यदि वह अच्छा करता है तो उसे पुरस्कार देता है, और वह उसे दण्ड देता है जो बुरा करता है। यहोवा ने आज मुझे आपको पराजित करने दिया, किन्तु मैं यहोवा के चुने हुए राजा पर चोट नहीं करूँगा।
A Jahve će vratiti svakome po njegovoj pravdi i po njegovoj vjernosti: danas te Jahve bijaše predao u moje ruke, ali nisam htio dići ruke svoje na pomazanika Jahvina.
आज मैंने आपको दिखा दिया कि आपका जीवन मेरे लिये महत्वपूर्ण है। इसी प्रकार यहोवा दिखायेगा कि मेरा जीवन उसके लिये महत्वपूर्ण है। यहोवा मेरी रक्षा हर एक आपत्ति से करेगा।”
I gle, kako je danas tvoj život bio drag u mojim očima, tako neka moj život bude drag u Jahvinim očima! I neka me Jahve izbavi iz svake nevolje!"
शाऊल ने दाऊद से कहा, “मेरे पुत्र दाऊद, परमेश्वर तुम्हें आशीर्वाद दे। तुम महान कार्य करोगे और सफल होओगे।” दाऊद अपनी राह गया, और शाऊल घर लौट गया।
A Šaul doviknu Davidu: "Budi mi blagoslovljen, sine Davide! Zacijelo ćeš izvršiti svoje djelo i uspjet ćeš!" Potom David ode svojim putem, a Šaul se vrati svojoj kući.