I Corinthians 3

किन्तु हे भाईयों, मैं तुम लोगों से वैसे बात नहीं कर सका जैसे आध्यात्मिक लोगों से करता हूँ। मुझे इसके विपरीत तुम लोगों से वैसे बात करनी पड़ी जैसे सांसारिक लोगों से की जाती है। यानी उनसे जो अभी मसीह में बच्चे हैं।
I ja, braćo, nisam mogao govoriti vama kao duhovnima, nego kao tjelesnima, kao nejačadi u Kristu.
मैंने तुम्हें पीने को दूध दिया, ठोस आहार नहीं; क्योंकि तुम अभी उसे खा नहीं सकते थे और न ही तुम इसे आज भी खा सकते हो
Mlijekom vas napojih, ne jelom: još ne mogoste, a ni sada još ne možete
क्योंकि तुम अभी तक सांसारिक हो। क्या तुम सांसारिक नहीं हो? जबकि तुममें आपसी ईर्ष्या और कलह मौजूद है। और तुम सांसारिक व्यक्तियों जैसा व्यवहार करते हो।
jer još ste tjelesni. Doista, dok je među vama zavist i prepiranje, zar niste tjelesni, zar po ljudsku ne postupate?
जब तुममें से कोई कहता है, “मैं पौलुस का हूँ” और दूसरा कहता है, “मैं अपुल्लोस का हूँ” तो क्या तुम सांसारिक मनुष्यों का सा आचरण नहीं करते?
Jer kad jedan govori: "Ja sam Pavlov", a drugi: "Ja Apolonov", niste li odveć ljudi?
अच्छा तो बताओ अपुल्लोस क्या है और पौलुस क्या है? हम तो केवल वे सेवक हैं जिनके द्वारा तुमने विश्वास को ग्रहण किया है। हममें से हर एक ने बस वह काम किया है जो प्रभु ने हमें सौंपा था।
Ta što je Apolon? Što je Pavao? Poslužitelji po kojima povjerovaste - kako već komu Gospodin dade.
मैंने बीज बोया, अपुल्लोस ने उसे सींचा; किन्तु उसकी बढ़वार तो परमेश्वर ने ही की।
Ja zasadih, Apolon zali, ali Bog dade rasti.
इस प्रकार न तो वह जिसने बोया, बड़ा है, और न ही वह जिसने उसे सींचा। बल्कि बड़ा तो परमेश्वर है जिसने उसकी बढ़वार की।
Tako niti je što onaj tko sadi ni onaj tko zalijeva, nego Bog koji daje rasti.
वह जो बोता है और वह जो सींचता है, दोनों का प्रयोजन समान है। सो हर एक अपने कर्मो के परिणामों के अनुसार ही प्रतिफल पायेगा।
Tko sadi i tko zalijeva, jedno su; a svaki će po svome trudu primiti plaću.
परमेश्वर की सेवा में हम सब सहकर्मी हैं। तुम परमेश्वर के खेत हो। परमेश्वर के मन्दिर हो।
Jer Božji smo suradnici: Božja ste njiva, Božja građevina.
परमेश्वर के उस अनुग्रह के अनुसार जो मुझे दिया गया था, मैंने एक कुशल प्रमुख शिल्पी के रूप में नींव डाली किन्तु उस पर निर्माण तो कोई और ही करता है; किन्तु हर एक को सावधानी के साथ ध्यान रखना चाहिये कि वह उस पर निर्माण कैसे कर रहा है।
Po milosti Božjoj koja mi je dana ja kao mudri graditelj postavih temelj, a drugi naziđuje; ali svaki neka pazi kako naziđuje.
क्योंकि जो नींव डाली गई है वह स्वयं यीशु मसीह ही है और उससे भिन्न दूसरी नींव कोई डाल ही नहीं सकता।
Jer nitko ne može postaviti drugoga temelja osim onoga koji je postavljen, a taj je Isus Krist.
यदि लोग उस नींव पर निर्माण करते हैं, फिर चाहे वे उसमें सोना लगायें, चाँदि लगायें, बहुमूल्य रत्न लगायें, लकड़ी लगायें, फूस लगायें या तिनकों का प्रयोग करें।
Naziđuje li tko na ovom temelju zlatom, srebrom, dragim kamenjem, drvom, sijenom, slamom -
हर व्यक्ति का कर्म स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। क्योंकि वह दिन उसे उजागर कर देगा। क्योंकि वह दिन ज्वाला के साथ प्रकट होगा और वही ज्वाला हर व्यक्ति के कर्मो को परखेगी कि वे कर्म कैसे हैं।
svačije će djelo izići na svjetlo. Onaj će Dan pokazati jer će se u ognju očitovati. I kakvo je čije djelo, oganj će iskušati.
यदि उस नींव पर किसी व्यक्ति के कर्मों की रचना टिकाऊ होगी
Ostane li djelo, primit će plaću onaj tko ga je nazidao.
तो वह उसका प्रतिफल पायेगा और यदि किसी का कर्म उस ज्वाला में भस्म हो जायेगा तो उसे हानि उठानी होगी। किन्तु फिर भी वह स्वयं वैसे ही बच निकलेगा जैसे कोई आग लगे भवन में से भाग कर बच निकले।
Izgori li čije djelo, taj će štetovati; ipak, on će se sam spasiti, ali kao kroz oganj.
क्या तुम नहीं जानते कि तुम लोग स्वयं परमेश्वर का मन्दिर हो और परमेश्वर की आत्मा तुममें निवास करती है?
Ne znate li? Hram ste Božji i Duh Božji prebiva u vama.
यदि कोई परमेश्वर के मन्दिर को हानि पहुँचाता है तो परमेश्वर उसे नष्ट कर देगा। क्योंकि परमेश्वर का मन्दिर तो पवित्र है। हाँ, तुम ही तो वह मन्दिर हो।
Ako tko upropašćuje hram Božji, upropastit će njega Bog. Jer hram je Božji svet, a to ste vi.
अपने आपको मत छलो। यदि तुममें से कोई यह सोचता है कि इस युग के अनुसार वह बुद्धिमान है तो उसे बस तथाकथित मूर्ख ही बने रहना चाहिये ताकि वह सचमुच बुद्धिमान बन जाये;
Nitko neka se ne vara. Ako tko misli da je mudar među vama na ovome svijetu, neka bude lud da bude mudar.
क्योंकि परमेश्वर की दृष्टि में सांसारिक चतुरता मूर्खता है। शास्त्र कहता है, “परमेश्वर बुद्धिमानों को उनकी ही चतुरता में फँसा देता।”
Jer mudrost ovoga svijeta ludost je pred Bogom. Ta pisano je: On hvata mudre u njihovu lukavstvu.
और फिर, “प्रभु जानता है बुद्धिमानों के विचार सब व्यर्थ हैं।”
I opet: Gospodin poznaje namisli mudrih, one su isprazne.
इसलिए मनुष्यों पर किसी को भी गर्व नहीं करना चाहिये क्योंकि यह सब कुछ तुम्हारा ही तो है।
Zato neka se nitko ne hvasta ljudima jer sve je vaše.
फिर चाहे वह पौलुस हो, अपुल्लोस हो या पतरस चाहे संसार हो, जीवन हो या मृत्यु हो, चाहे ये आज की बातें हों या आने वाले कल की। सभी कुछ तुम्हारा ही तो है।
Bio Pavao, ili Apolon, ili Kefa, bio svijet, ili život, ili smrt, ili sadašnje, ili buduće: sve je vaše,
और तुम मसीह के हो और मसीह परमेश्वर का।
vi Kristovi, a Krist Božji.