Titus 3

लोगों को याद दिलाता रह कि वे राजाओं और अधिकारियों के अधीन रहें। उनकी आज्ञा का पालन करें। हर प्रकार के उत्तम कार्यों को करने के लिए तैयार रहें।
你要提醒众人,叫他们顺服作官的、掌权的,遵他的命,预备行各样的善事。
किसी की निन्दा न करें। शांति-प्रिय और सज्जन बनें। सब लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें।
不要毁谤,不要争竞,总要和平,向众人大显温柔。
यह मैं इसलिए बता रहा हूँ क्योंकि एक समय था, जब हम भी मूर्ख थे। आज्ञा का उल्लंघन करते थे। भ्रम में पड़े थे। तथा वासनाओं एवं हर प्रकार के सुख-भोग के दास बने थे। हम दुष्टता और ईर्ष्या में अपना जीवन जीते थे। हम से लोग घृणा करते थे तथा हम भी परस्पर एक दूसरे को घृणा करते थे।
我们从前也是无知、悖逆、受迷惑、服事各样私欲,和宴乐,常存恶毒(或作:阴毒)嫉妒的心,是可恨的,又是彼此相恨。
किन्तु जब हमारे उद्धारकर्ता परमेश्वर की मानवता के प्रति करुणा और प्रेम प्रकट हुए
但到了 神─我们救主的恩慈和他向人所施的慈爱显明的时候,
उसने हमारा उद्धार किया। यह हमारे निर्दोष ठहराये जाने के लिये हमारे किसी धर्म के कामों के कारण नहीं हुआ बल्कि उसकी करुणा द्वारा हुआ। उसने हमारी रक्षा उस स्नान के द्वारा की जिसमें हम फिर पैदा होते हैं और पवित्र आत्मा के द्वारा नये बनाए जाते है।
他便救了我们;并不是因我们自己所行的义,乃是照他的怜悯,借著重生的洗和圣灵的更新。
उसने हम पर पवित्र आत्मा को हमारे उद्धारकर्ता यीशु मसीह के द्वारा भरपूर उँडेला है।
圣灵就是 神借著耶稣基督我们救主厚厚浇灌在我们身上的,
अब परमेश्वर ने हमें अपनी अनुग्रह के द्वारा निर्दोष ठहराया है ताकि जिसकी हम आशा कर रहे थे उस अनन्त जीवन के उत्तराधिकार को पा सकें।
好叫我们因他的恩得称为义,可以凭著永生的盼望成为后嗣(或作:可以凭著盼望承受永生)。
यह कथन विश्वास करने योग्य है और मैं चाहता हूँ कि तुम इन बातों पर डटे रहो ताकि वे जो परमेश्वर में विश्वास करते हैं, अच्छे कर्मों में ही लगे रहें। ये बातें लोगों के लिए उत्तम और हितकारी हैं।
这话是可信的。我也愿你把这些事切切实实的讲明,使那些已信 神的人留心做正经事业(或作:留心行善)。这都是美事,并且与人有益。
वंशावलि सम्बन्धी विवादों, व्यवस्था सम्बन्धी झगड़ों झमेलों और मूर्खतापूर्ण मतभेदों से बचा रह क्योंकि उनसे कोई लाभ नहीं, वे व्यर्थ हैं.
要远避无知的辩论和家谱的空谈,以及纷争,并因律法而起的争竞,因为这都是虚妄无益的。
जो व्यक्ति फूट डालता हो, उससे एक या दो बार चेतावनी देकर अलग हो जाओ।
分门结党的人,警戒过一两次,就要弃绝他。
क्योंकि तुम जानते हो कि ऐसा व्यक्ति मार्ग से भटक गया है और पाप कर रहा है। उसने तो स्वयं अपने को दोषी ठहराया है।
因为知道这等人已经背道,犯了罪,自己明知不是,还是去做。
मैं तुम्हारे पास जब अरतिमास या तुखिकुस को भेजूँ तो मेरे पास निकुपुलिस आने का भरपूर जतन करना क्योंकि मैंने वहीं सर्दियाँ बिताने का निश्चय कर रखा है।
我打发亚提马或是推基古到你那里去的时候,你要赶紧往尼哥坡里去见我,因为我已经定意在那里过冬。
वकील जेनास और अप्पुलोस को उनकी यात्रा के लिए जो कुछ आवश्यक हो, उसके लिए तुम भरपूर सहायता जुटा देना ताकि उन्हें किसी बात की कोई कमी न रहे।
你要赶紧给律师西纳和亚波罗送行,叫他们没有缺乏。
हमारे लोगों को भी सतकर्मों में लगे रहना सीखना चाहिए। उनमें से भी जिनको अत्यधिक आवश्यकता हो, उसको पूरी करना ताकि वे विफल न हों।
并且我们的人要学习正经事业(或作:要学习行善),预备所需用的,免得不结果子。
जो मेरे साथ हैं, उन सबका तुम्हें नमस्कार। हमारे विश्वास के कारण जो लोग हम से प्रेम करते हैं, उन्हें भी नमस्कार। परमेश्वर का अनुग्रह तुम सबके साथ रहे।
同我在一处的人都问你安。请代问那些因有信心爱我们的人安。愿恩惠常与你们众人同在!