Psalms 25

हे यहोवा, मैं स्वयं को तुझे समर्पित करता हूँ।
(大卫的诗。)耶和华啊,我的心仰望你。
मेरे परमेश्वर, मेरा विश्वस तुझ पर है। मैं तुझसे निराश नहीं होऊँगा। मेरे शत्रु मेरी हँसी नहीं उड़ा पायेंगे।
我的 神啊,我素来倚靠你;求你不要叫我羞愧,不要叫我的仇敌向我夸胜。
ऐसा व्यक्ति, जो तुझमें विश्वास रखता है, वह निराश नहीं होगा। किन्तु विश्वासघाती निराश होंगे और, वे कभी भी कुछ नहीं प्राप्त करेंगे।
凡等候你的必不羞愧;惟有那无故行奸诈的必要羞愧。
हे यहोवा, मेरी सहायता कर कि मैं तेरी राहों को सीखूँ। तू अपने मार्गों की मुझको शिक्षा दे।
耶和华啊,求你将你的道指示我,将你的路教训我!
अपनी सच्ची राह तू मुझको दिखा और उसका उपदेश मुझे दे। तू मेरा परमेश्वर मेरा उद्धारकर्ता है। मुझको हर दिन तेरा भरोसा है।
求你以你的真理引导我,教训我,因为你是救我的 神。我终日等候你。
हे यहोवा, मुझ पर अपनी दया रख और उस ममता को मुझ पर प्रकट कर, जिसे तू हरदम रखता है।
耶和华啊,求你记念你的怜悯和慈爱,因为这是亘古以来所常有的。
अपने युवाकाल में जो पाप और कुकर्म मैंने किए, उनको याद मत रख। हे यहोवा, अपने निज नाम निमित, मुझको अपनी करुणा से याद कर।
求你不要记念我幼年的罪愆和我的过犯;耶和华啊,求你因你的恩惠,按你的慈爱记念我。
यहोवा सचमुच उत्तम है, वह पापियों को जीवन का नेक राह सिखाता है।
耶和华是良善正直的,所以他必指示罪人走正路。
वह दीनजनों को अपनी राहों की शिक्षा देता है। बिना पक्षपात के वह उनको मार्ग दर्शाता है।
他必按公平引领谦卑人,将他的道教训他们。
यहोवा की राहें उन लोगों के लिए क्षमापूर्ण और सत्य है, जो उसके वाचा और प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करते हैं।
凡遵守他的约和他法度的人,耶和华都以慈爱诚实待他。
हे यहोवा, मैंने बहुतेरे पाप किये हैं, किन्तु तूने अपनी दया प्रकट करने को, मेरे हर पाप को क्षमा कर दिया।
耶和华啊,求你因你的名赦免我的罪,因为我的罪重大。
यदि कोई व्यक्ति यहोवा का अनुसरण करना चाहे, तो उसे परमेश्वर जीवन का उत्तम राह दिखाएगा।
谁敬畏耶和华,耶和华必指示他当选择的道路。
वह व्यक्ति उत्तम वस्तुओं का सुख भोगेगा, और उस व्यक्ति की सन्ताने उस धरती की जिसे परमेश्वर ने वचन दिया था स्थायी रहेंगे।
他必安然居住;他的后裔必承受地土。
यहोवा अपने भक्तों पर अपने भेद खोलता है। वह अपने निज भक्तों को अपने वाचा की शिक्षा देता है।
耶和华与敬畏他的人亲密;他必将自己的约指示他们。
मेरी आँखें सहायता पाने को यहोवा पर सदा टिकी रहती हैं। मुझे मेरी विपति से वह सदा छुड़ाता है।
我的眼目时常仰望耶和华,因为他必将我的脚从网里拉出来。
हे यहोवा, मैं पीड़ित और अकेला हूँ। मेरी ओर मुड़ और मुझ पर दया दिखा।
求你转向我,怜恤我,因为我是孤独困苦。
मेरी विपतियों से मुझको मुक्त कर। मेरी समस्या सुलझाने की सहायता कर।
我心里的愁苦甚多,求你救我脱离我的祸患。
हे योहवा, मुझे परख और मेरी विपत्तियों पर दृष्टि डाल। मुझको जो पाप मैंने किए हैं, उन सभी के लिए क्षमा कर।
求你看顾我的困苦,我的艰难,赦免我一切的罪。
जो भी मेरे शत्रु हैं, सभी को देख ले। मेरे शत्रु मुझसे बैर रखते हैं, और मुझ को दु:ख पहुँचाना चाहते हैं।
求你察看我的仇敌,因为他们人多,并且痛痛地恨我。
हे परमेश्वर, मेरी रक्षा कर और मुझको बचा ले। मैं तेरा भरोसा रखता हूँ। सो मुझे निराश मत कर।
求你保护我的性命,搭救我,使我不致羞愧,因为我投靠你。
हे परमेश्वर, तू सचमुच उत्तम है। मुझको तेरा भरोसा है, सो मेरी रक्षा कर।
愿纯全、正直保守我,因为我等候你。
हे परमेश्वर, इस्राएल के जनों की उनके सभी शत्रुओं से रक्षा कर।
 神啊,求你救赎以色列脱离他一切的愁苦。