Psalms 107

यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह उत्तम है। उसका प्रेम अमर है।
你们要称谢耶和华,因他本为善;他的慈爱永远长存!
हर कोई ऐसा व्यक्ति जिसे यहोवा ने बचाया है, इन राष्ट्रों को कहे। हर कोई ऐसा व्यक्ति जिसे यहोवा ने अपने शत्रुओं से छुड़ाया उसके गुण गाओ।
愿耶和华的赎民说这话,就是他从敌人手中所救赎的,
यहोवा ने निज भक्तों को बहुत से अलग अलग देशों से इकट्ठा किया है। उसने उन्हें पूर्व और पश्चिम से, उत्तर और दक्षिण से जुटाया है।
从各地,从东从西,从南从北,所招聚来的。
कुछ लोग निर्जन मरूभूमि में भटकते रहे। वे लोग ऐसे एक नगर की खोज में थे जहाँ वे रह सकें। किन्तु उन्हें कोई ऐसा नगर नहीं मिला।
他们在旷野荒地漂流,寻不见可住的城邑,
वे लोग भूखे थे और प्यासे थे और वे दुर्बल होते जा रहे थे।
又饥又渴,心里发昏。
ऐसे उस संकट में सहारा पाने को उन्होंने यहोवा को पुकारा। यहोवा ने उन सभी लोगों को उनके संकट से बचा लिया।
于是,他们在苦难中哀求耶和华;他从他们的祸患中搭救他们,
परमेश्वर उन्हें सीधा उन नगरों में ले गया जहाँ वे बसेंगे।
又领他们行走直路,使他们往可居住的城邑。
परमेश्वर का धन्यवाद करो उसके प्रेम के लिये और उन अद्भुत कर्मों के लिये जिन्हें वह अपने लोगों के लिये करता है।
但愿人因耶和华的慈爱和他向人所行的奇事都称讚他;
प्यासी आत्मा को परमेश्वर सन्तुष्ट करता है। परमेश्वर उत्तम वस्तुओं से भूखी आत्मा का पेट भरता है।
因他使心里渴慕的人得以知足,使心里饥饿的人得饱美物。
परमेश्वर के कुछ भक्त बन्दी बने ऐसे बन्दीगृह में, वे तालों में बंद थे, जिसमें घना अंधकार था।
那些坐在黑暗中、死荫里的人被困苦和铁鍊捆锁,
क्यों? क्योंकि उन लोगों ने उन बातों के विरूद्ध लड़ाईयाँ की थी जो परमेश्वर ने कहीं थी, परम परमेश्वर की सम्मति को उन्होंने सुनने से नकारा था।
是因他们违背 神的话语,藐视至高者的旨意。
परमेश्वर ने उनके कर्मो के लिये जो उन्होंने किये थे उन लोगों के जीवन को कठिन बनाया। उन्होंने ठोकर खाई और वे गिर पड़े, और उन्हें सहारा देने कोई भी नहीं मिला।
所以,他用劳苦治服他们的心;他们仆倒,无人扶助。
वे व्यक्ति संकट में थे, इसलिए सहारा पाने को यहोवा को पुकारा। यहोवा ने उनके संकटों से उनकी रक्षा की।
于是,他们在苦难中哀求耶和华;他从他们的祸患中拯救他们。
परमेश्वर ने उनको उनके अंधेरे कारागारों से उबार लिया। परमेश्वर ने वे रस्से काटे जिनसे उनको बाँधा गया था।
他从黑暗中和死荫里领他们出来,折断他们的绑索。
यहोवा का धन्यवाद करो। उसके प्रेम के लिये और उन अद्भुत कामों के लिये जिन्हें वह लोगों के लिये करता है उसका धन्यवाद करो।
但愿人因耶和华的慈爱和他向人所行的奇事都称讚他;
परमेश्वर हमारे शत्रुओं को हराने में हमें सहायता देता है। उनके काँसें के द्वारों को परमेश्वर तोड़ गिरा सकता है। परमेश्वर उनके द्वारों पर लगी लोहे कि आगलें छिन्न—भिन्न कर सकता है।
因为他打破了铜门,砍断了铁闩。
कुछ लोग अपने अपराधों और अपने पापों से जड़मति बने।
愚妄人因自己的过犯和自己的罪孽便受苦楚。
उन लोगों ने खाना छोड़ दिया और वे मरे हुए से हो गये।
他们心里厌恶各样的食物,就临近死门。
वे संकट में थे सो उन्होंने सहायता पाने को यहोवा को पुकारा। यहोवा ने उन्हें उनके संकटों से बचा लिया।
于是,他们在苦难中哀求耶和华;他从他们的祸患中拯救他们。
परमेश्वर ने आदेश दिया और लोगों को चँगा किया। इस प्रकार वे व्यक्ति कब्रों से बचाये गये।
他发命医治他们,救他们脱离死亡。
उसके प्रेम के लिये यहोवा का धन्यवाद करो उसके वे अद्भुत कामों के लिये उसका धन्यवाद करो जिन्हें वह लोगों के लिये करता है।
但愿人因耶和华的慈爱和他向人所行的奇事都称讚他。
यहोवा को धन्यवाद देने बलि अर्पित करो, सभी कार्मो को जो उसने किये हैं। यहोवा ने जिनको किया है, उन बातों को आनन्द के साथ बखानो।
愿他们以感谢为祭献给他,欢呼述说他的作为!
कुछ लोग अपने काम करने को अपनी नावों से समुद्र पार कर गये।
在海上坐船,在大水中经理事务的,
उन लोगों ने ऐसी बातों को देखा है जिनको यहोवा कर सकता है। उन्होंने उन अद्भुत बातों को देखा है जिन्हें यहोवा ने सागर पर किया है।
他们看见耶和华的作为,并他在深水中的奇事。
परमेश्वर ने आदेश दिया, फिर एक तीव्र पवन तभी चलने लगी। बड़ी से बड़ी लहरे आकार लेने लगी।
因他一吩咐,狂风就起来,海中的波浪也扬起。
लहरे इतनी ऊपर उठीं जितना आकाश हो तूफान इतना भयानक था कि लोग भयभीत हो गये।
他们上到天空,下到海底;他们的心因患难便消化。
लोग लड़खड़ा रहे थे, गिरे जा रहे थे जैसे नशे में धुत हो। खिवैया उनकी बुद्धि जैसे व्यर्थ हो गयी हो।
他们摇摇晃晃,东倒西歪,好像醉酒的人;他们的智慧无法可施。
वे संकट में थे सो उन्होंने सहायता पाने को यहोवा को पुकारा। तब यहोवा ने उनको संकटों से बचा लिया।
于是,他们在苦难中哀求耶和华,他从他们的祸患中领出他们来。
परमेश्वर ने तूफान को रोका और लहरें शांत हो गयी।
他使狂风止息,波浪就平静。
खिवैया प्रसन्न थे कि सागर शांत हुआ था। परमेश्वर उनको उसी सुरक्षित स्थान पर ले गया जहाँ वे जाना चाहते थे।
风息浪静,他们便欢喜;他就引他们到所愿去的海口。
यहोवा का धन्यवाद करो उसके प्रेम के लिये धन्यवाद करो उन अद्भुत कामों के लिये जिन्हें वह लोगों के लिये करता है।
但愿人因耶和华的慈爱和他向人所行的奇事都称讚他。
महासभा के बीच उसका गुणगान करो। जब बुजुर्ग नेता आपस में मिलते हों उसकी प्रशंसा करों।
愿他们在民的会中尊崇他,在长老的位上讚美他!
परमेश्वर ने नदियाँ मरूभूमि में बदल दीं। परमेश्वर ने झरनों के प्रवाह को रोका।
他使江河变为旷野,叫水泉变为干渴之地,
परमेश्वर ने उपजाऊँ भूमि को व्यर्थ की रेही भूमि में बदल दिया। क्यों क्योंकि वहाँ बसे दुष्ट लोगों ने बुरे कर्म किये थे।
使肥地变为碱地;这都因其间居民的罪恶。
और परमेश्वर ने मरूभूमि को झीलों की धरती में बदला। उसने सूखी धरती से जल के स्रोत बहा दिये।
他使旷野变为水潭,叫旱地变为水泉。
परमेश्वर भूखे जनों को उस अच्छी धरती पर ले गया और उन लोगों ने अपने रहने को वहाँ एक नगर बसाया।
他使饥饿的人住在那里,好建造可住的城邑,
फिर उन लोगों ने अपने खेतों में बीजों को रोप दिया। उन्होंने बगीचों में अंगूर रोप दिये, और उन्होंने एक उत्तम फसल पा ली।
又种田地,栽葡萄园,得享所出的土产。
परमेश्वर ने उन लोगों को आशिर्वाद दिया। उनके परिवार फलने फूलने लगे। उनके पास बहुत सारे पशु हुए।
他又赐福给他们,叫他们生养众多,也不叫他们的牲畜减少。
उनके परिवार विनाश और संकट के कारण छोटे थे और वे दुर्बल थे।
他们又因暴虐、患难、愁苦,就减少且卑下。
परमेश्वर ने उनके प्रमुखों को कुचला और अपमानित किया था। परमेश्वर ने उनको पथहीन मरूभूमि में भटकाया।
他使君王蒙羞被辱,使他们在荒废无路之地漂流。
किन्तु परमेश्वर ने तभी उन दीन लोगों को उनकी याचना से बचा कर निकाल लिया। अब तो उनके घराने बड़े हैं, उतने बड़े जितनी भेड़ों के झुण्ड।
他却将穷乏人安置在高处,脱离苦难,使他的家属多如羊群。
भले लोग इसको देखते हैं और आनन्दित होते हैं, किन्तु कुटिल इसको देखते हैं और नहीं जानते कि वे क्या कहें।
正直人看见就欢喜;罪孽之辈必塞口无言。
यदि कोई व्यक्ति विवेकी है तो वह इन बातों को याद रखेगा। यदि कोई व्यक्ति विवेकी है तो वह समझेगा कि सचमुच परमेश्वर का प्रेम कैसा है।
凡有智慧的,必在这些事上留心,也必思想耶和华的慈爱。