Proverbs 14

बुद्धिमान स्त्री अपना घर बनाती है किन्तु मूर्ख स्त्री अपने ही हाथों से अपना घर उजाड़ देती है।
智慧妇人建立家室;愚妄妇人亲手拆毁。
जिसकी राह सीधी—सच्ची हो, आदर के साथ वह यहोवा से डरता है, किन्तु वह जिसकी राह कुटिल है, यहोवा से घृणा करता है।
行动正直的,敬畏耶和华;行事乖僻的,却藐视他。
मूर्ख की बातें उसकी पीठ पर डँडे पड़वाती है। किन्तु बुद्धिमान की वाणी रक्षा करती है।
愚妄人口中骄傲,如杖责打己身;智慧人的嘴必保守自己。
जहाँ बैल नहीं होते, खलिहान खाली रहते हैं, बैल के बल पर ही भरपूर फसल होती है।
家里无牛,槽头干净;土产加多乃凭牛力。
एक सच्चा साक्षी कभी नहीं छलता है किन्तु झूठा गवाह, झूठ उगलता रहता है।
诚实见证人不说谎话;假见证人吐出谎言。
उच्छृंखल बुद्धि को खोजता रहता है फिर भी नहीं पाता है; किन्तु भले—बुरे का बोध जिसको रहता है, उसके पास ज्ञान सहज में ही आता है।
亵慢人寻智慧,却寻不著;聪明人易得知识。
मूर्ख की संगत से दूरी बनाये रख, क्योंकि उसकी वाणी में तू ज्ञान नहीं पायेगा।
到愚昧人面前,不见他嘴中有知识。
ज्ञानी जनों का ज्ञान इसी में है, कि वे अपनी राहों का चिंतन करें, मूर्खता मूर्ख की छल में बसती है।
通达人的智慧在乎明白己道;愚昧人的愚妄乃是诡诈(或译:自叹)。
पाप के विचारों पर मूर्ख लोग हँसते हैं, किन्तु सज्जनों में सद्भाव बना रहता है।
愚妄人犯罪,以为戏耍(或译:赎愆祭愚弄愚妄人);正直人互相喜悦。
हर मन अपनी निजी पीड़ा को जानता है, और उसका दुःख कोई नहीं बाँट पाता है।
心中的苦楚,自己知道;心里的喜乐,外人无干。
दुष्ट के भवन को ढहा दिया जायेगा, किन्तु सज्जन का डेरा फूलेगा फलेगा।
奸恶人的房屋必倾倒;正直人的帐棚必兴盛。
ऐसी भी राह होती है जो मनुष्य को उचित जान पड़ती है; किन्तु परिणाम में वह मृत्यु को ले जाती।
有一条路,人以为正,至终成为死亡之路。
हँसते हुए भी मन रोता रह सकता है, और आनन्द दुःख में बदल सकता है।
人在喜笑中,心也忧愁;快乐至极就生愁苦。
विश्वासहीन को, अपने कुमार्गो का फल भुगतना पड़ेगा; और सज्जन सुमार्गो का प्रतिफल पायेगा।
心中背道的,必满得自己的结果;善人必从自己的行为得以知足。
सरल जन सब कुछ का विश्वास कर लेता है। किन्तु विवेकी जन सोच—समझकर पैर रखता है।
愚蒙人是话都信;通达人步步谨慎。
बुद्धिमान मनुष्य यहोवा से डरता है और पाप से दूर रहता है। किन्तु मूर्ख मनुष्य बिना विचार किये उतावला होता है— वह सावधान नहीं रहता।
智慧人惧怕,就远离恶事;愚妄人却狂傲自恃。
ऐसा मनुष्य जिसे शीघ्र क्रोध आता है, वह मूर्खतापूर्ण काम कर जाता है और वह मनुष्य जो छल—छंदी होता है वह तो घृणा सब ही की पाता है।
轻易发怒的,行事愚妄;设立诡计的,被人恨恶。
सीधे जनों को बस मूढ़ता मिल पाती किन्तु बुद्धिमान के सिर ज्ञान का मुकुट होता है।
愚蒙人得愚昧为产业;通达人得知识为冠冕。
दुर्जन सज्जनों के सामने सिर झुकायेंगे, और दुष्ट सज्जन के द्वार माथा नवायेंगे।
坏人俯伏在善人面前;恶人俯伏在义人门口。
गरीब को उसके पड़ेसी भी दूर रखते हैं; किन्तु धनी जन के मित्र बहुत होते हैं।
贫穷人连邻舍也恨他;富足人朋友最多。
जो अपने पड़ोसी को तुच्छ मानता है वह पाप करता है किन्तु जो गरीबों पर दया करता है वह जन धन्य है।
藐视邻舍的,这人有罪;怜悯贫穷的,这人有福。
ऐसे मनुष्य जो षड्यन्त्र रचते हैं क्या भटक नहीं जाते किन्तु जो भली योजनाएँ रचते हैं, वे जन तो प्रेम और विश्वास पाते हैं।
谋恶的,岂非走入迷途吗?谋善的,必得慈爱和诚实。
परिश्रम के सभी काम लाभ देते हैं, किन्तु कोरी बकवास बस हानि पहुँचाती है।
诸般勤劳都有益处;嘴上多言乃致穷乏。
विवेकी को प्रतिफल में धन मिलता है पर मूर्खो की मूर्खता मूढ़ता देती है।
智慧人的财为自己的冠冕;愚妄人的愚昧终是愚昧。
एक सच्चा साक्षी अनेक जीवन बचाता है पर झूठा गवाह, कपट पूर्ण होता है।
作真见证的,救人性命;吐出谎言的,施行诡诈。
ऐसा मनुष्य जो यहोवा से डरता है, उसके पास एक संरक्षित गढ़ी होती है। और वहीं उसके बच्चों को शरण मिलती है।
敬畏耶和华的,大有倚靠;他的儿女也有避难所。
यहोवा का भय जीवन स्रोत होता है, वह व्यक्ति को मौत के फंदे से बचाता है।
敬畏耶和华就是生命的泉源,可以使人离开死亡的网罗。
विस्तृत विशाल प्रजा राजा की महीमा हैं, किन्तु प्रजा बिना राजा नष्ट हो जाती है।
帝王荣耀在乎民多;君王衰败在乎民少。
धैर्यपूर्ण व्यक्ति बहुत समझ बूझ रखता है, किन्तु ऐसा व्यक्ति जिसे जल्दी से क्रोध आये वह तो अपनी ही मूर्खता दिखाता है।
不轻易发怒的,大有聪明;性情暴躁的,大显愚妄。
शान्त मन शरीर को जीवन देता है किन्तु ईर्ष्या हड्डियों तक को सड़ा देती है।
心中安静是肉体的生命;嫉妒是骨中的朽烂。
जो गरीब को सताती है, वह तो सबके सृजनहार का अपमान करता है। किन्तु वह जो भी कोई गरीब पर दयालु रहता है, वह परमेश्वर का आदर करता है।
欺压贫寒的,是辱没造他的主;怜悯穷乏的,乃是尊敬主。
जब दुष्ट जन पर विपदा पड़ती है तब वह हार जाते हैं किन्तु धर्मी जन तो मृत्यु में भी विजय हासिल करते हैं।
恶人在所行的恶上必被推倒;义人临死,有所投靠。
बुद्धिमान के मन में बुद्धि का निवास होता है, और मूर्खो के बीच भी वह निज को जानती है।
智慧存在聪明人心中;愚昧人心里所存的,显而易见。
नेकी से राष्ट्र का उत्थान होता है; किन्तु पाप हर जाति का कलंक होता है।
公义使邦国高举;罪恶是人民的羞辱。
विवेकी सेवक, राजा की प्रसन्नता है, किन्तु वह सेवक जो मूर्ख होता है वह उसका क्रोध जगाता है।
智慧的臣子蒙王恩惠;贻羞的仆人遭其震怒。