Mark 15

जैसे ही सुबह हुई महायाजकों, धर्मशास्त्रियों, बुजुर्ग यहूदी नेताओं और समूची यहूदी महासभा ने एक योजना बनायी। वे यीशु को बँधवा कर ले गये और उसे राज्यपाल पिलातुस को सौंप दिया।
一到早晨,祭司长和长老、文士、全公会的人大家商议,就把耶稣捆绑,解去交给彼拉多。
पिलातुस ने उससे पूछा, “क्या तू यहूदियों का राजा है?” यीशु ने उत्तर दिया, “ऐसा ही है। तू स्वयं कह रहा है।”
彼拉多问他说:你是犹太人的王吗?耶稣回答说:你说的是。
फिर प्रमुख याजकों ने उस पर बहुत से दोष लगाये।
祭司长告他许多的事。
पिलातुस ने उससे फिर पूछा, “क्या तुझे उत्तर नहीं देना है? देख वे कितनी बातों का दोष तुझ पर लगा रहे हैं।”
彼拉多又问他说:你看,他们告你这么多的事,你什么都不回答么?
किन्तु यीशु ने अब भी कोई उत्तर नहीं दिया। इस पर पिलातुस को बहुत अचरज हुआ।
耶稣仍不回答,以致彼拉多觉得希奇。
फ़सह पर्व के अवसर पर पिलातुस किसी भी एक बंदी को, जिसे लोग चाहते थे उनके लिये छोड़ दिया करता था।
每逢这节期,巡抚照众人所求的,释放一个囚犯给他们。
बरअब्बा नाम का एक बंदी उन बलवाइयों के साथ जेल में था जिन्होंने दंगे में हत्या की थी।
有一个人名叫巴拉巴,和作乱的人一同捆绑。他们作乱的时候,曾杀过人。
लोग आये और पिलातुस से कहने लगे कि वह जैसा सदा से उनके लिए करता आया है, वैसा ही करे।
众人上去求巡抚,照常例给他们办。
पिलातुस ने उनसे पूछा, “क्या तुम चाहते हो कि मैं तुम्हारे लिये यहूदियों के राजा को छोड़ दूँ?”
彼拉多说:你们要我释放犹太人的王给你们吗?
पिलातुस ने यह इसलिए कहा कि वह जानता था कि प्रमुख याजकों ने ईर्षा-द्वेष के कारण ही उसे पकड़वाया है।
他原晓得,祭司长是因为嫉妒才把耶稣解了来。
किन्तु प्रमुख याजकों ने भीड़ को उकसाया कि वह उसके बजाय उनके लिये बरअब्बा को ही छोड़े।
只是祭司长挑唆众人,宁可释放巴拉巴给他们。
किन्तु पिलातुस ने उनसे बातचीत करके फिर पूछा, “जिसे तुम यहूदियों का राजा कहते हो, उसका मैं क्या करूँ बताओ तुम क्या चाहते हो?”
彼拉多又说:那么样,你们所称为犹太人的王,我怎么办他呢?
उत्तर में ये चिल्लाये, “उसे क्रूस पर चड़ा दो!”
他们又喊著说:把他钉十字架!
तब पिलातुस ने उनसे पूछा, “क्यों, उसने ऐसा क्या अपराध किया है?” पर उन्होंने और अधिक चिल्ला कर कहा, “उसे क्रूस पर चढ़ा दो।”
彼拉多说:为什么呢?他作了什么恶事呢?他们便极力的喊著说:把他钉十字架!
पिलातुस भीड़ को खुश करना चाहता था इसलिये उसने उनके लिए बरअब्बा को छोड़ दिया और यीशु को कोड़े लगवा कर क्रूस पर चढ़ाने के लिए सौंप दिया।
彼拉多要叫众人喜悦,就释放巴拉巴给他们,将耶稣鞭打了,交给人钉十字架。
फिर सिपाही उसे रोम के राज्यपाल निवास में ले गये। उन्होंने सिपाहियों की पूरी पलटन को बुला लिया।
兵丁把耶稣带进衙门院里,叫齐了全营的兵。
फिर उन्होंने यीशु को बैंजनी रंग का वस्त्र पहनाया और काँटों का एक ताज बना कर उसके सिर पर रख दिया।
他们给他穿上紫袍,又用荆棘编作冠冕给他戴上,
फिर उसे सलामी देने लगे: “यहूदियों के राजा का स्वागत है!”
就庆贺他说:恭喜,犹太人的王啊!
वे उसके सिर पर सरकंडे मारते जा रहे थे। वे उस पर थूक रहे थे। और घुटनों के बल झुक कर वे उसके आगे नमन करते जाते थे।
又拿一根苇子打他的头,吐唾沫在他脸上,屈膝拜他。
इस तरह जब वे उसकी खिल्ली उड़ा चुके तो उन्होंने उसका बैंजनी वस्त्र उतारा और उसे उसके अपने कपड़े पहना दिये। और फिर उसे क्रूस पर चढ़ाने, बाहर ले गये।
戏弄完了,就给他脱了紫袍,仍穿上他自己的衣服,带他出去,要钉十字架。
उन्हें कुरैन का रहने वाला शिमौन नाम का एक व्यक्ति, रास्ते में मिला। वह गाँव से आ रहा था। वह सिकन्दर और रुफुस का पिता था। सिपाहियों ने उस पर दबाव डाला कि वह यीशु का क्रूस उठा कर चले।
有一个古利奈人西门,就是亚力山大和鲁孚的父亲,从乡下来,经过那地方,他们就勉强他同去,好背著耶稣的十字架。
फिर वे यीशु को गुलगुता (जिसका अर्थ है “खोपड़ी-स्थान”) नामक स्थान पर ले गये।
他们带耶稣到了各各他地方(各各他繙出来就是髑髅地),
तब उन्होंने उसे लोहबान मिला हुआ दाखरस पीने को दिया। किन्तु उसने उसे नहीं लिया।
拿没药调和的酒给耶稣,他却不受。
फिर उसे क्रूस पर चढ़ा दिया गया। उसके वस्त्र उन्होंने बाँट लिये और यह देखने के लिए कि कौन क्या ले, उन्होंने पासे फेंके।
于是将他钉在十字架上,拈阄分他的衣服,看是谁得什么。
दिन के नौ बजे थे, जब उन्होंने उसे क्रूस पर चढ़ाया।
钉他在十字架上是巳初的时候。
उसके विरुद्ध एक लिखित अभियोग पत्र उस पर अंकित था: *“यहूदियों का राजा।”*
在上面有他的罪状,写的是:犹太人的王。
उसके साथ दो डाकू भी क्रूस पर चढ़ाये गये। एक उसके दाहिनी ओर और दूसरा बाँई ओर।
他们又把两个强盗和他同钉十字架,一个在右边,一个在左边。(有古卷在此有:
这就应了经上的话说:他被列在罪犯之中。)
उसके पास से निकलते हुए लोग उसका अपमान कर रहे थे। अपना सिर नचा-नचा कर वे कहते, “अरे, वाह! तू वही है जो मन्दिर को ध्वस्त कर तीन दिन में फिर बनाने वाला था।
从那里经过的人辱骂他,摇著头说:咳!你这拆毁圣殿、三日又建造起来的,
अब क्रूस पर से नीचे उतर और अपने आप को तो बचा ले!”
可以救自己,从十字架上下来吧!
इसी तरह प्रमुख याजकों और धर्मशास्त्रियों ने भी यीशु की खिल्ली उड़ाई। वे आपस में कहने लगे, “यह औरों का उद्धार करता था, पर स्वयं अपने को नहीं बचा सकता है।
祭司长和文士也是这样戏弄他,彼此说:他救了别人,不能救自己。
अब इस ‘मसीह’ और ‘इस्राएल के राजा को’ क्रूस पर से नीचे तो उतरने दे ताकि हम यह देख कर उसमें विश्वास कर सकें।” उन दोनों ने भी, जो उसके साथ क्रूस पर चढ़ाये गये थे, उसका अपमान किया।
以色列的王基督,现在可以从十字架上下来,叫我们看见,就信了。那和他同钉的人也是讥诮他。
फिर समूची धरती पर दोपहर तक अंधकार छाया रहा।
从午正到申初,遍地都黑暗了。
दिन के तीन बजे ऊँचे स्वर में पुकारते हुए यीशु ने कहा, *“इलोई, इलोई, लमा शबकतनी।”* अर्थात, “मेरे परमेश्वर, मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों भुला दिया?” []
申初的时候,耶稣大声喊著说:以罗伊!以罗伊!拉马撒巴各大尼?繙出来就是:我的 神!我的 神!为什么离弃我?
जो पास में खड़े थे, उनमें से कुछ ने जब यह सुना तो वे बोले, “सुनो! यह एलिय्याह को पुकार रहा है।”
旁边站著的人,有的听见就说:看哪,他叫以利亚呢!
तब एक व्यक्ति दौड़ कर सिरके में डुबोया हुआ स्पंज एक छड़ी पर टाँग कर लाया और उसे यीशु को पीने के लिए दिया और कहा, “ठहरो, देखते हैं कि इसे नीचे उतारने के लिए एलिय्याह आता है कि नहीं।”
有一个人跑去,把海绒蘸满了醋,绑在苇子上,送给他喝,说:且等著,看以利亚来不来把他取下。
फिर यीशु ने ऊँचे स्वर में पुकारा और प्राण त्याग दिये।
耶稣大声喊叫,气就断了。
तभी मन्दिर का पट ऊपर से नीचे तक फट कर दो टुकड़े हो गया।
殿里的幔子从上到下裂为两半。
सेना के एक अधिकारी ने जो यीशु के सामने खड़ा था, उसे पुकारते हुए सुना और देखा कि उसने प्राण कैसे त्यागे। उसने कहा, “यह व्यक्ति वास्तव में परमेश्वर का पुत्र था!”
对面站著的百夫长看见耶稣这样喊叫(有古卷没有喊叫二字)断气,就说:这人真是 神的儿子!
कुछ स्त्रियाँ वहाँ दूर से खड़ी देख रही थीं जिनमें मरियम मग्दलीनी, छोटे याकूब और योसेस की माता मरियम और सलौमी थीं।
还有些妇女远远的观看;内中有抹大拉的马利亚,又有小雅各和约西的母亲马利亚,并有撒罗米,
जब यीशु गलील में था तो ये स्त्रियाँ उसकी अनुयायी थीं और उसकी सेवा करती थी। वहीं और भी बहुत सी स्त्रियाँ थीं जो उसके साथ यरूशलेम तक आयी थीं।
就是耶稣在加利利的时候,跟随他、服事他的那些人,还有同耶稣上耶路撒冷的好些妇女在那里观看。
शाम हो चुकी थी और क्योंकि सब्त के पहले का, वह तैयारी का दिन था
到了晚上,因为这是预备日,就是安息日的前一日,
इसलिये अरिमतिया का यूसुफ़ आया। वह यहूदी महासभा का सम्मानित सदस्य था और परमेश्वर के राज्य के आने की बाट जोहता था। साहस के साथ वह पिलातुस के पास गया और उससे यीशु का शव माँगा।
有亚利马太的约瑟前来,他是尊贵的议士,也是等候 神国的。他放胆进去见彼拉多,求耶稣的身体;
पिलातुस को बड़ा अचरज हुआ कि वह इतनी जल्दी कैसे मर गया। उसने सेना के अधिकारी को बुलाया और उससे पूछा क्या उसको मरे काफी देर हो चुकी है?
彼拉多诧异耶稣已经死了,便叫百夫长来,问他耶稣死了久不久。
फिर जब उसने सेनानायक से ब्यौरा सुन लिया तो यूसुफ को शव दे दिया।
既从百夫长得知实情,就把耶稣的尸首赐给约瑟。
फिर यूसूफ ने सन के उत्तम रेशमों का बना थोड़ा कपड़ा खरीदा, यीशु को क्रूस पर से नीचे उतारा, उसके शव को उस वस्त्र में लपेटा और उसे एक कब्र में रख दिया जिसे शिला को काट कर बनाया गया था। और फिर कब्र के मुँह पर एक बड़ा सा पत्थर लुढ़का कर टिका दिया।
约瑟买了细麻布,把耶稣取下来,用细麻布裹好,安放在磐石中凿出来的坟墓里,又滚过一块石头来挡住墓门。
मरियम मगदलीनी और योसेस की माँ मरियम देख रही थीं कि यीशु को कहाँ रखा गया है।
抹大拉的马利亚和约西的母亲马利亚都看见安放他的地方。