Job 6

फिर अय्यूब ने उत्तर देते हुए कहा,
约伯回答说:
“यदि मेरी पीड़ा को तौला जा सके और सभी वेदनाओं को तराजू में रख दिया जाये, तभी तुम मेरी व्यथा को समझ सकोगे।
惟愿我的烦恼称一称,我一切的灾害放在天平里;
मेरी व्यथा समुद्र की समूची रेत से भी अधिक भारी होंगी। इसलिये मेरे शब्द मूर्खतापूर्ण लगते हैं।
现今都比海沙更重,所以我的言语急躁。
सर्वशक्तिमान परमेश्वर के बाण मुझ में बिधे हैं और मेरा प्राण उन बाणों के विष को पिया करता है। परमेश्वर के वे भयानक शस्त्र मेरे विरुद्ध एक साथ रखी हुई हैं।
因全能者的箭射入我身;其毒,我的灵喝尽了; 神的惊吓摆阵攻击我。
तेरे शब्द कहने के लिये आसान हैं जब कुछ भी बुरा नहीं घटित हुआ है। यहाँ तक कि बनैला गधा भी नहीं रेंकता यदि उसके पास घास खाने को रहे और कोई भी गाय तब तक नहीं रम्भाती जब तक उस के पास चरने के लिये चारा है।
野驴有草岂能叫唤?牛有料岂能吼叫?
भोजन बिना नमक के बेस्वाद होता है और अण्डे की सफेदी में स्वाद नहीं आता है।
物淡而无盐岂可吃么?蛋青有什么滋味呢?
इस भोजन को छूने से मैं इन्कार करता हूँ। इस प्रकार का भोजन मुझे तंग कर डालता है। मेरे लिये तुम्हारे शब्द ठीक उसी प्रकार के हैं।
看为可厌的食物,我心不肯挨近。
“काश! मुझे वह मिल पाता जो मैंने माँगा है। काश! परमेश्वर मुझे दे देता जिसकी मुझे कामना है।
惟愿我得著所求的,愿 神赐我所切望的;
काश! परमेश्वर मुझे कुचल डालता और मुझे आगे बढ़ कर मार डालता।
就是愿 神把我压碎,伸手将我剪除。
यदि वह मुझे मारता है तो एक बात का चैन मुझे रहेगा, अपनी अनन्त पीड़ा में भी मुझे एक बात की प्रसन्नता रहेगा कि मैंने कभी भी अपने पवित्र के आदेशों पर चलने से इन्कार नहीं किया।
我因没有违弃那圣者的言语,就仍以此为安慰,在不止息的痛苦中还可踊跃。
“मेरी शक्ति क्षीण हो चुकी है अत: जीते रहने की आशा मुझे नहीं है। मुझ को पता नहीं कि अंत में मेरे साथ क्या होगा इसलिये धीरज धरने का मेरे पास कोई कारण नहीं है।
我有什么气力使我等候?我有什么结局使我忍耐?
मैं चट्टान की भाँति सुदृढ़ नहीं हूँ। न ही मेरा शरीर काँसे से रचा गया है।
我的气力岂是石头的气力?我的肉身岂是铜的呢?
अब तो मुझमें इतनी भी शक्ति नहीं कि मैं स्वयं को बचा लूँ। क्यों? क्योंकि मुझ से सफलता छीन ली गई है।
在我岂不是毫无帮助吗?智慧岂不是从我心中赶出净尽吗?
“क्योंकि वह जो अपने मित्रों के प्रति निष्ठा दिखाने से इन्कार करता है। वह सर्वशक्तिमान परमेश्वर का भी अपमान करता है।
那将要灰心、离弃全能者、不敬畏 神的人,他的朋友当以慈爱待他。
किन्तु मेरे बन्धुओं, तुम विश्वासयोग्य नहीं रहे। मैं तुम पर निर्भर नहीं रह सकता हूँ। तुम ऐसी जलधाराओं के सामान हो जो कभी बहती है और कभी नहीं बहती है। तुम ऐसी जलधाराओं के समान हो जो उफनती रहती है।
我的弟兄诡诈,好像溪水,又像溪水流干的河道。
जब वे बर्फ से और पिघलते हुए हिम सा रूँध जाती है।
这河因结冰发黑,有雪藏在其中;
और जब मौसम गर्म और सूखा होता है तब पानी बहना बन्द हो जाता है, और जलधाराऐं सूख जाती हैं।
天气渐暖就随时消化,日头炎热便从原处干涸。
व्यापारियों के दल मरुभूमि में अपनी राहों से भटक जाते हैं और वे लुप्त हो जाते हैं।
结伴的客旅离弃大道,顺河偏行,到荒野之地死亡。
तेमा के व्यापारी दल जल को खोजते रहे और शबा के यात्री आशा के साथ देखते रहे।
提玛结伴的客旅瞻望;示巴同伙的人等候。
वे आश्वत थे कि उन्हें जल मिलेगा किन्तु उन्हें निराशा मिली।
他们因失了盼望就抱愧,来到那里便蒙羞。
अब तुम उन जलधाराओं के समान हो। तुम मेरी यातनाओं को देखते हो और भयभीत हो।
现在你们正是这样,看见惊吓的事便惧怕。
क्या मैंने तुमसे सहायता माँगी? नहीं। किन्तु तुमने मुझे अपनी सम्मति स्वतंत्रता पूर्वक दी।
我岂说:请你们供给我,从你们的财物中送礼物给我?
क्या मैंने तुमसे कहा कि शत्रुओं से मुझे बचा लो और क्रूर व्यक्तियों से मेरी रक्षा करो।
岂说:拯救我脱离敌人的手吗?救赎我脱离强暴人的手吗?
“अत: अब मुझे शिक्षा दो और मैं शान्त हो जाऊँगा। मुझे दिखा दो कि मैंने क्या बुरा किया है।
请你们教导我,我便不作声;使我明白在何事上有错。
सच्चे शब्द सशक्त होते हैं किन्तु तुम्हारे तर्क कुछ भी नहीं सिद्ध करते।
正直的言语力量何其大!但你们责备是责备什么呢?
क्या तुम मेरी आलोचना करने की योजनाऐं बनाते हो? क्या तुम इससे भी अधिक निराशापूर्ण शब्द बोलोगे ?
绝望人的讲论既然如风,你们还想要驳正言语吗?
यहाँ तक कि तुम जुऐ में उन बच्चों की वस्तुओं को छीनना चाहते हो, जिनके पिता नहीं हैं। तुम तो अपने निज मित्र को भी बेच डालोगे।
你们想为孤儿拈阄,以朋友当货物。
किन्तु अब मेरे मुख को पढ़ो। मैं तुमसे झूठ नहीं बोलूँगा।
现在请你们看看我,我决不当面说谎。
अत:, अपने मन को अब परिवर्तित करो। अन्यायी मत बनो, फिर से जरा सोचो कि मैंने कोई बुरा काम नहीं किया है।
请你们转意,不要不公;请再转意,我的事有理。
मैं झूठ नहीं कह रहा हूँ। मुझको भले और बुरे लोगों की पहचान है।”
我的舌上岂有不义吗?我的口里岂不辨奸恶吗?