Job 39

“अय्यूब, क्या तू जानता है कि पहाड़ी बकरी कब ब्याती हैं? क्या तूने कभी देखा जब हिरणी ब्याती है?
山巖间的野山羊几时生产,你知道吗?母鹿下犊之期,你能察定吗?
अय्यूब, क्या तू जानता है पहाड़ी बकरियाँ और माता हरिणियाँ कितने महीने अपने बच्चे को गर्भ में रखती हैं? क्या तूझे पता है कि उनका ब्याने का उचित समय क्या है?
牠们怀胎的月数,你能数算吗?牠们几时生产,你能晓得吗?
वे लेट जाती हैं और बच्चों को जन्म देती है, तब उनकी पीड़ा समाप्त हो जाती है।
牠们屈身,将子生下,就除掉疼痛。
पहाड़ी बकरियों और हरिणी माँ के बच्चे खेतों में हृष्ट—पुष्ट हो जाते हैं। फिर वे अपनी माँ को छोड़ देते हैं, और फिर लौट कर वापस नहीं आते।
这子渐渐肥壮,在荒野长大,去而不回。
“अय्यूब, जंगली गधों को कौन आजाद छोड़ देता है? किसने उसके रस्से खोले और उनको बन्धन मुक्त किया?
谁放野驴出去自由?谁解开快驴的绳索?
यह मैं (यहोवा) हूँ जिसने बनैले गधे को घर के रूप में मरुभूमि दिया। मैंने उनको रहने के लिये रेही धरती दी।
我使旷野作牠的住处,使咸地当牠的居所。
बनैला गधा शोर भरे नगरों के पास नहीं जाता है और कोई भी व्यक्ति उसे काम करवाने के लिये नहीं साधता है।
牠嗤笑城内的喧嚷,不听赶牲口的喝声。
बनैले गधे पहाड़ों में घूमते हैं और वे वहीं घास चरा करते हैं। वे वहीं पर हरी घास चरने को ढूँढते रहते हैं।
遍山是牠的草场;牠寻找各样青绿之物。
“अय्यूब, बता, क्या कोई जंगली सांड़ तेरी सेवा के लिये राजी होगा? क्या वह तेरे खलिहान में रात को रुकेगा?
野牛岂肯服事你?岂肯住在你的槽旁?
अय्यूब, क्या तू जंगली सांड़ को रस्से से बाँध कर अपना खेत जुता सकता है? क्या घाटी में तेरे लिये वह पटेला करेगा?
你岂能用套绳将野牛笼在犁沟之间?牠岂肯随你耙山谷之地?
अय्यूब, क्या तू किसी जंगली सांड़ के भरोसे रह सकता है? क्या तू उसकी शक्ति से अपनी सेवा लेने की अपेक्षा रखता है?
岂可因牠的力大就倚靠牠?岂可把你的工交给牠做吗?
क्या तू उसके भरोसे है कि वह तेरा अनाज इकट्ठा तेरे और उसे तेरे खलिहान में ले जाये?
岂可信靠牠把你的粮食运到家,又收聚你禾场上的谷吗?
“शुतुरमुर्ग जब प्रसन्न होता है वह अपने पंख फड़फड़ाता है किन्तु शुतुरमुर्ग उड़ नहीं सकता। उस के पैर और पंख सारस के जैसे नहीं होते।
鸵鸟的翅膀欢然搧展,岂是显慈爱的翎毛和羽毛吗?
शुतुरमुर्ग धरती पर अण्डे देती है, और वे रेत में सेये जाते हैं।
因牠把蛋留在地上,在尘土中使得温暖;
किन्तु शुतुरमुर्ग भूल जाता है कि कोई उसके अण्डों पर से चल कर उन्हें कुचल सकता है, अथवा कोई बनैला पशु उनको तोड़ सकता है।
却想不到被脚踹碎,或被野兽践踏。
शुतुरमुर्ग अपने ही बच्चों पर निर्दयता दिखाता है जैसे वे उसके बच्चे नहीं है। यदि उसके बच्चे मर भी जाये तो भी उसको उसकी चिन्ता नहीं है।
牠忍心待雏,似乎不是自己的;虽然徒受劳苦,也不为雏惧怕;
ऐसा क्यों? क्योंकि मैंने (परमेश्वर) उस शुतुरमुर्ग को विवेक नहीं दिया था। शुतुरमुर्ग मूर्ख होता है, मैंने ही उसे ऐसा बनाया है।
因为 神使牠没有智慧,也未将悟性赐给牠。
किन्तु जब शुतुरमुर्ग दौड़ने को उठती है तब वह घोड़े और उसके सवार पर हँसती है, क्योंकि वह घोड़े से अधिक तेज भाग सकती है।
牠几时挺身展开翅膀,就嗤笑马和骑马的人。
“अय्यूब, बता क्या तूने घोड़े को बल दिया और क्या तूने ही घोड़े की गर्दन पर अयाल जमाया है?
马的大力是你所赐的吗?牠颈项上挓挲的鬃是你给牠披上的吗?
अय्यूब, बता जैसे टिड्डी कूद जाती है क्या तूने वैसा घोड़े को कुदाया है? घोड़ा घोर स्वर में हिनहिनाता है और लोग डर जाते हैं।
是你叫牠跳跃像蝗虫吗?牠喷气之威使人惊惶。
घोड़ा प्रसन्न है कि वह बहुत बलशाली है और अपने खुर से वह धरती को खोदा करता है। युद्ध में जाता हुआ घोड़ा तेज दौड़ता है।
牠在谷中刨地,自喜其力;牠出去迎接佩带兵器的人。
घोड़ा डर की हँसी उड़ाता है क्योंकि वह कभी नहीं डरता। घोड़ा कभी भी युद्ध से मुख नहीं मोड़ता है।
牠嗤笑可怕的事并不惊惶,也不因刀剑退回。
घोड़े की बगल में तरकस थिरका करते हैं। उसके सवार के भाले और हथियार धूप में चमचमाया करते हैं।
箭袋和发亮的枪,并短枪在牠身上铮铮有声。
घोड़ा बहुत उत्तेजित है, मैदान पर वह तीव्र गति से दौड़ता है। घोड़ा जब बिगुल की आवाज सुनता है तब वह शान्त खड़ा नहीं रह सकता।
牠发猛烈的怒气将地吞下;一听角声就不耐站立。
जब बिगुल की ध्वनि होती है घोड़ा कहा करता है “अहा!” वह बहुत ही दूर से युद्ध को सूँघ लेता हैं। वह सेना के नायकों के घोष भरे आदेश और युद्ध के अन्य सभी शब्द सुन लेता है।
角每发声,牠说呵哈;牠从远处闻著战气,又听见军长大发雷声和兵丁呐喊。
“अय्यूब, क्या तूने बाज को सिखाया अपने पंखो को फैलाना और दक्षिण की ओर उड़ जाना?
鹰雀飞翔,展开翅膀一直向南,岂是借你的智慧吗?
अय्यूब, क्या तू उकाब को उड़ने की और ऊँचे पहाड़ों में अपना घोंसला बनाने की आज्ञा देता है?
大鹰上腾在高处搭窝,岂是听你的吩咐吗?
उकाब चट्टान पर रहा करता है। उसका किला चट्टान हुआ करती है।
牠住在山巖,以山峰和坚固之所为家,
उकाब किले से अपने शिकार पर दृष्टि रखता है। वह बहुत दूर से अपने शिकार को देख लेता है।
从那里窥看食物,眼睛远远观望。
उकाब के बच्चे लहू चाटा करते हैं और वे मरी हुई लाशों के पास इकट्ठे होते हैं।”
牠的雏也咂血;被杀的人在哪里,牠也在那里。