Exodus 7

यहोवा ने मूसा से कहा, “मैं तुम्हारे साथ रहूँगा। फ़िरौन के लिए तुम एक महान राजा की तरह होगे और हारून तुम्हारा अधिकृत वक्ता होगा।
耶和华对摩西说:「我使你在法老面前代替 神,你的哥哥亚伦是替你说话的。
जो आदेश मैं दे रहा हूँ वह सब कुछ हारून से कहो। तब वह वे बातें जो मैं कह रहा हूँ, फ़िरौन से कहेगा और फ़िरौन इस्राएल के लोगों को इस देश से जाने देगा।
凡我所吩咐你的,你都要说。你的哥哥亚伦要对法老说,容以色列人出他的地。
किन्तु मैं फ़िरौन को हठी बनाऊँगा। वह उन बातों को नहीं मानेगा जो तुम कहोगे। तब मैं मिस्र में बहुत से चमत्कार करूँगा। किन्तु वह फिर भी नहीं सुनेगा।
我要使法老的心刚硬,也要在埃及地多行神迹奇事。
इसलिए तब मैं मिस्र को बुरी तरह दण्ड दूँगा और मैं अपने लोगों को उस देश के बाहर ले चलूँगा।
但法老必不听你们;我要伸手重重地刑罚埃及,将我的军队以色列民从埃及地领出来。
तब मिस्र के लोग जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ। मैं उनके विरूद्ध हो जाऊँगा, और वे जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ। तब मैं अपने लोगों को उनके देश से बाहर ले जाऊँगा।”
我伸手攻击埃及,将以色列人从他们中间领出来的时候,埃及人就要知道我是耶和华。」
मूसा और हारून ने उन बातों का पालन किया जिन्हें यहोवा ने कहा था।
摩西、亚伦这样行;耶和华怎样吩咐他们,他们就照样行了。
इस समय मूसा अस्सी वर्ष का था और हारून तिरासी का।
摩西、亚伦与法老说话的时候,摩西八十岁,亚伦八十三岁。
यहोवा ने मूसा और हारून से कहा,
耶和华晓谕摩西、亚伦说:
“फ़िरौन तुमसे तुम्हारी शक्ति को प्रमाणित करने के लिए कहेगा। वह तुम्हें चमत्कार दिखाने के लिए कहेगा। तुम हारून से उसकी लाठी जमीन पर फेंकने को कहना। जिस समय फ़िरौन देख रहा होगा तभी लाठी साँप बन जाएगी।”
「法老若对你们说:『你们行件奇事吧!』你就吩咐亚伦说:『把杖丢在法老面前,使杖变作蛇。』」
इसलिए मूसा और हारून फ़िरौन के पास गए और यहोवा की आज्ञा का पालन किया। हारून ने अपनी लाठी नीचे फेंकी। फिरौन और उसके अधिकारियों के देखते—देखते लाठी साँप बन गयी।
摩西、亚伦进去见法老,就照耶和华所吩咐的行。亚伦把杖丢在法老和臣仆面前,杖就变作蛇。
इसलिए फ़िरौन ने अपने गुणी पुरुषों और जादूगरों को बुलाया। इन लोगों ने अपने रहस्य चातुर्य का उपयोग किया और वे भी हारून के समान कर सके।
于是法老召了博士和术士来;他们是埃及行法术的,也用邪术照样而行。
उन्होंने अपनी लाठियाँ ज़मीन पर फेंकी और वे साँप बन गईं। किन्तु हारून की लाठी ने उनकी लाठियों को खा डाला।
他们各人丢下自己的杖,杖就变作蛇;但亚伦的杖吞了他们的杖。
फ़िरौन ने फिर भी, लोगों का जाना मना कर दिया। यह वैसा ही हुआ जैसा यहोवा ने कहा था। फिरौन ने मूसा और हारून की बात सुनने से मना कर दिया।
法老心里刚硬,不肯听从摩西、亚伦,正如耶和华所说的。
तब यहोवा ने मूसा और हारून से कहा, “फ़िरौन हठ पकड़े हुए है। फिरौन लोगों को जाने से मना करता है।
耶和华对摩西说:「法老心里固执,不肯容百姓去。
सवेरे फ़िरौन नदी पर जाएगा। उसके साथ नील नदी के किनारे—किनारे जाओ। उस लाठी को अपने साथ ले लो जो साँप बनी थी।
明日早晨,他出来往水边去,你要往河边迎接他,手里要拿著那变过蛇的杖,
उससे यह कहो, ‘हिब्रू लोगों के परमेश्वर यहोवा ने हमको तुम्हारे पास भेजा है। यहोवा ने मुझे तुमसे यह कहने को कहा है, मेरे लोगों को मेरी उपासना करने के लिए मरुभूमि में जाने दो। तुमने भी अब तक यहोवा की बात पर कान नहीं दिया है।
对他说:『耶和华─希伯来人的 神打发我来见你,说:容我的百姓去,好在旷野事奉我。到如今你还是不听。
इसलिए यहोवा कहता है कि, मैं ऐसा करूँगा जिससे तुम जानोगे कि मैं यहोवा हूँ। जो मैं अपने हाथ की इस लाठी को लेकर नील नदी के पानी पर मारुँगा और नील नदी खून में बदल जाएगी।
耶和华这样说:我要用我手里的杖击打河中的水,水就变作血;因此,你必知道我是耶和华。
तब नील नदी की मछलियाँ मर जाएंगी और नदी से दुर्गन्ध आने लगेगी। और मिस्री लोग नदी से पानी नहीं पी पाएंगे।’”
河里的鱼必死,河也要腥臭,埃及人就要厌恶吃这河里的水。』」
यहोवा ने मूसा को यह आदेश दिया, “हारून से कहो कि वह नदियों, नहरों, झीलों तथा तालाबों सभी स्थानों पर जहाँ मिस्र के लोग पानी एकत्र करते हैं, अपने हाथ की लाठी को बढ़ाए। जब वह ऐसा करेगा तो सारा जल खून में बदल जाएगा। सारा पानी, यहाँ तक कि लकड़ी और पत्थर के घड़ों का पानी भी, खून में बदल जाएगा।”
耶和华晓谕摩西说:「你对亚伦说:『把你的杖伸在埃及所有的水以上,就是在他们的江、河、池、塘以上,叫水都变作血。在埃及遍地,无论在木器中,石器中,都必有血。』」
इसलिए मूसा और हारून ने यहोवा का जैसा आदेश था, वैसा किया। उसने लाठी को उठाया और नील नदी के पानी पर मारा। उसने यह फ़िरौन और उसके अधिकारियों के सामने किया। फिर नदी का सारा जल खून में बदल गया।
摩西、亚伦就照耶和华所吩咐的行。亚伦在法老和臣仆眼前举杖击打河里的水,河里的水都变作血了。
नदी में मछलियाँ मर गईं और नदी से दुर्गन्ध आने लगी। इसलिए मिस्री नदी से पानी नहीं पी सकते थे। मिस्र में सर्वत्र खून था।
河里的鱼死了,河也腥臭了,埃及人就不能吃这河里的水;埃及遍地都有了血。
जादूगरों ने अपनी जादूगरी दिखाई और उन्होंने भी वैसा ही किया। इसलिए फ़िरौन ने मूसा और हारून को सुनने से इन्कार कर दिया। यह ठीक वैसा ही हुआ जैसा यहोवा ने कहा था।
埃及行法术的,也用邪术照样而行。法老心里刚硬,不肯听摩西、亚伦,正如耶和华所说的。
फिरौन मुड़ा और अपने घर चला गया। फ़िरौन ने, मूसा और हारून ने जो कुछ किया, उसकी उपेक्षा की।
法老转身进宫,也不把这事放在心上。
मिस्री नदी से पानी नहीं पी सकते थे। इसलिए पीने के पानी के लिए उन्होंने नदी के चारों ओर कुएँ खोदे।
埃及人都在河的两边挖地,要得水喝,因为他们不能喝这河里的水。
यहोवा द्वारा नील नदी के बदले जाने के बाद सात दिन बीत गये।
耶和华击打河以后满了七天。