Acts 11

समूचे यहूदिया में बंधुओं और प्रेरितों ने सुना कि प्रभु का वचन ग़ैर यहूदियों ने भी ग्रहण कर लिया है!
使徒和在犹太的众弟兄听说外邦人也领受了 神的道。
सो जब पतरस यरूशलेम पहुँचा तो उन्होंने जो ख़तना के पक्ष में थे, उसकी आलोचना की।
及至彼得上了耶路撒冷,那些奉割礼的门徒和他争辩说:
वे बोले, “तू ख़तना रहित लोगों के घर में गया है और तूने उनके साथ खाना खाया है।”
你进入未受割礼之人的家和他们一同吃饭了。
इस पर पतरस वास्तव में जो घटा था, उसे सुनाने समझाने लगा,
彼得就开口把这事挨次给他们讲解说:
“मैंने याफा नगर में प्रार्थना करते हुए समाधि में एक दृश्य देखा। मैंने देखा कि एक बड़ी चादर जैसी कोई वस्तु नीचे उतर रही है, उसे चारों कोनों से पकड़ कर आकाश से धरती पर उतारा जा रहा है। फिर वह उतर कर मेरे पास आ गयी।
我在约帕城里祷告的时候,魂游象外,看见异象,有一物降下,好像一块大布,系著四角,从天缒下,直来到我跟前。
मैंने उसको ध्यान से देखा। मैंने देखा कि उसमें धरती के चौपाये जीव-जंतु, जँगली पशु रेंगने वाले जीव और आकाश के पक्षी थे।
我定睛观看,见内中有地上四足的牲畜和野兽、昆虫,并天上的飞鸟。
फिर मैंने एक आवाज़ सुनी, जो मुझसे कह रही थी, ‘पतरस उठ, मार और खा।’
我且听见有声音向我说:彼得,起来,宰了吃!
“किन्तु मैंने कहा, ‘प्रभु निश्चित रूप से नहीं, क्योंकि मैंने कभी भी किसी तुच्छ या समय के अनुसार किसी अपवित्र आहार को नहीं लिया है।’
我说:主啊,这是不可的!凡俗而不洁净的物从来没有入过我的口。
“आकाश से दूसरी बार उस स्वर ने फिर कहा, ‘जिसे परमेश्वर ने पवित्र बनाया है, उसे तू अपवित्र मत समझ!’
第二次,有声音从天上说: 神所洁净的,你不可当作俗物。
“तीन बार ऐसा ही हुआ। फिर वह सब आकाश में वापस उठा लिया गया।
这样一连三次,就都收回天上去了。
उसी समय जहाँ मैं ठहरा हुआ था, उस घर में तीन व्यक्ति आ पहुचें। उन्हें मेरे पास कैसरिया से भेजा गया था।
正当那时,有三个人站在我们所住的房门前,是从凯撒利亚差来见我的。
आत्मा ने मुझसे उनके साथ बेझिझक चले जाने को कहा। ये छह: बन्धु भी मेरे साथ गये। और हमने उस व्यक्ति के घर में प्रवेश किया।
圣灵吩咐我和他们同去,不要疑惑(或作:不要分别等类)。同著我去的,还有这六位弟兄;我们都进了那人的家,
उसने हमें बताया कि एक स्वर्गदूत को अपने घर में खड़े उसने कैसे देखा था। जो कह रहा था याफा भेज कर पतरस कहलाने वाले शमौन को बुलवा ले।
那人就告诉我们,他如何看见一位天使,站在他屋里,说:你打发人往约帕去,请那称呼彼得的西门来;
वह तुझे वचन सुनायेगा जिससे तेरा और तेरे परिवार का उद्धार होगा।
他有话告诉你,可以叫你和你的全家得救。
“जब मैंने प्रवचन आरम्भ किया तो पवित्र आत्मा उन पर उतर आया। ठीक वैसे ही जैसे प्रारम्भ में हम पर उतरा था।
我一开讲,圣灵便降在他们身上,正像当初降在我们身上一样。
फिर मुझे प्रभु का कहा यह वचन याद हो आया, ‘यूहन्ना जल से बपतिस्मा देता था किन्तु तुम्हें पवित्र आत्मा से बपतिस्मा दिया जायेगा।’
我就想起主的话说:约翰是用水施洗,但你们要受圣灵的洗。
इस प्रकार यदि परमेश्वर ने उन्हें भी वही वरदान दिया जिसे उसने जब हमने प्रभु यीशु मसीह में विश्वास किया था, तब हमें दिया था, तो विरोध करने वाला मैं कौन होता था?”
 神既然给他们恩赐,像在我们信主耶稣基督的时候给了我们一样;我是谁,能拦阻 神呢!
विश्वासियों ने जब यह सुना तो उन्होंने प्रश्न करना बन्द कर दिया। वे परमेश्वर की महिमा करते हुए कहने लगे, “अच्छा, तो परमेश्वर ने विधर्मियों तक को मन फिराव का वह अवसर दिया है, जो जीवन की ओर ले जाता है!”
众人听见这话,就不言语了,只归荣耀与 神,说:这样看来, 神也赐恩给外邦人,叫他们悔改得生命了。
वे लोग जो स्तिफनुस के समय में दी जा रही यातनाओं के कारण तितर-बितर हो गये थे, दूर-दूर तक फीनिक, साइप्रस और अन्ताकिया तक जा पहुँचे। ये यहूदियों को छोड़ किसी भी और को सुसमाचार नहीं सुनाते थे।
那些因司提反的事遭患难四散的门徒直走到腓尼基和塞浦路斯,并安提阿;他们不向别人讲道,只向犹太人讲。
इन्हीं विश्वासियों में से कुछ साइप्रस और कुरैन के थे। सो जब वे अन्ताकिया आये तो यूनानियों को भी प्रवचन देते हुए प्रभु यीशु का सुसमाचार सुनाने लगे।
但内中有塞浦路斯和古利奈人,他们到了安提阿也向希腊人传讲主耶稣(有古卷作:也向说希腊话的犹太人传讲主耶稣)。
प्रभु की शक्ति उनके साथ थी। सो एक विशाल जन समुदाय विश्वास धारण करके प्रभु की ओर मुड़ गया।
主与他们同在,信而归主的人就很多了。
इसका समाचार जब यरूशलेम में कलीसिया के कानों तक पहुँचा तो उन्होंने बरनाबास को अन्ताकिया जाने को भेजा।
这风声传到耶路撒冷教会人的耳中,他们就打发巴拿巴出去,走到安提阿为止。
जब बरनाबास ने वहाँ पहुँच कर प्रभु के अनुग्रह को सकारथ होते देखा तो वह बहुत प्रसन्न हुआ और उसने उन सभी को प्रभु के प्रति भक्तिपूर्ण ह्रदय से विश्वासी बने रहने को उत्साहित किया।
他到了那里,看见 神所赐的恩就欢喜,劝勉众人,立定心志,恒久靠主。
क्योंकि वह पवित्र आत्मा और विश्वास से पूर्ण एक उत्तम पुरुष था। फिर प्रभु के साथ एक विशाल जनसमूह और जुड़ गया।
这巴拿巴原是个好人,被圣灵充满,大有信心。于是有许多人归服了主。
बरनाबास शाऊल को खोजने तरसुस को चला गया।
他又往大数去找扫罗,
फिर वह उसे ढूँढ कर अन्ताकिया ले आया। सारे साल वे कलीसिया से मिलते जुलते और विशाल जनसमूह को उपदेश देते रहे। अन्ताकिया में सबसे पहले इन्हीं शिष्यों को “मसीही” कहा गया।
找著了,就带他到安提阿去。他们足有一年的工夫和教会一同聚集,教训了许多人。门徒称为基督徒是从安提阿起首。
इसी समय यरूशलेम से कुछ नबी अन्ताकिया आये।
当那些日子,有几位先知从耶路撒冷下到安提阿。
उनमें से अगबुस नाम के एक भविष्यवक्ता ने खड़े होकर पवित्र आत्मा के द्वारा यह भविष्यवाणी की सारी दुनिया में एक भयानक अकाल पड़ने वाला है (क्लोदियुस के काल में यह अकाल पड़ा था।)
内中有一位,名叫亚迦布,站起来,借著圣灵指明天下将有大饥荒。这事到革老丢年间果然有了。
तब हर शिष्य ने अपनी शक्ति के अनुसार यहूदिया में रहने वाले बन्धुओं की सहायता के लिये कुछ भेजने का निश्चय किया था।
于是门徒定意照各人的力量捐钱,送去供给住在犹太的弟兄。
सो उन्होंने ऐसा ही किया और उन्होंने बरनाबास और शाऊल के हाथों अपने बुजुर्गों के पास अपने उपहार भेजे।
他们就这样行,把捐项托巴拿巴和扫罗送到众长老那里。