I Thessalonians 5

हे भाईयों, समयों और तिथियों के विषय में तुम्हें लिखने की कोई आवश्यकता नहीं है
弟兄们,论到时候、日期,不用写信给你们;
क्योंकि तुम स्वयं बहुत अच्छी तरह जानते हो कि जैसे चोर रात में चुपके से चला आता है, वैसे ही प्रभु के फिर से लौटने का दिन भी आ जायेगा।
因为你们自己明明晓得,主的日子来到,好像夜间的贼一样。
जब लोग कह रहे होंगे कि “सब कुछ शांत और सुरक्षित है” तभी जैसे एक गर्भवती स्त्री को अचानक प्रसव वेदना आ घेरती है वैसे ही उन पर विनाश उतर आयेगा और वे कहीं बच कर भाग नहीं पायेंगे।
人正说平安稳妥的时候,灾祸忽然临到他们,如同产难临到怀胎的妇人一样。他们绝不能逃脱。
किन्तु हे भाईयों, तुम अन्धकार के वासी नहीं हो कि तुम पर वह दिन चुपके से चोर की तरह आ जाये।
弟兄们,你们却不在黑暗里,叫那日子临到你们像贼一样。
तुम सब तो प्रकाश के पुत्र हो और दिन की संतान हो। हम न तो रात्रि से सम्बन्धित हैं और न ही अन्धेरे से।
你们都是光明之子,都是白昼之子。我们不是属黑夜的,也不是属幽暗的。
इसलिए हमें औरों की तरह सोते नहीं रहना चाहिए, बल्कि सावधानी के साथ हमें तो अपने पर नियन्त्रण रखना चाहिए।
所以我们不要睡觉像别人一样,总要儆醒谨守。
क्योंकि जो सोते हैं, रात में सोते हैं और जो नशा करते हैं, वे भी रात में ही मदमस्त होते हैं।
因为睡了的人是在夜间睡,醉了的人是在夜间醉。
किन्तु हम तो दिन से सम्बन्धित हैं इसलिए हमें अपने पर काबू रखना चाहिए। आओ विश्वास और प्रेम की झिलम धारण कर लें और उद्धार पाने की आशा को शिरस्त्राण की तरह ओढ़ लें।
但我们既然属乎白昼,就应当谨守,把信和爱当作护心镜遮胸,把得救的盼望当作头盔戴上。
क्योंकि परमेश्वर ने हमें उसके प्रकोप के लिए नहीं, बल्कि हमारे प्रभु यीशु द्वारा मुक्तिप्राप्त करने के लिए बनाया है।
因为 神不是预定我们受刑,乃是预定我们借著我们主耶稣基督得救。
यीशु मसीह ने हमारे लिए प्राण त्याग दिए ताकि चाहे हम सजीव हैं चाहे मृत, जब वह पुनः आए उसके साथ जीवित रहें।
他替我们死,叫我们无论醒著、睡著,都与他同活。
इसलिए एक दूसरे को सुख पहुँचाओ और एक दूसरे को आध्यात्मिकरूप से सुदृढ़ बनाते रहो। जैसा कि तुम कर भी रहे हो।
所以,你们该彼此劝慰,互相建立,正如你们素常所行的。
हे भाइयों, हमारा तुमसे निवेदन है कि जो लोग तुम्हारे बीच परिश्रम कर रहे हैं और प्रभु में जो तुम्हें राह दिखाते हैं, उनका आदर करते रहो।
弟兄们,我们劝你们敬重那在你们中间劳苦的人,就是在主里面治理你们、劝戒你们的。
हमारा तुमसे निवेदन है कि उनके काम के कारण प्रेम के साथ उन्हें पूरा आदर देते रहो। परस्पर शांति से रहो।
又因他们所做的工,用爱心格外尊重他们。你们也要彼此和睦。
हे भाईयों, हमारा तुमसे निवेदन है आलसियों को चेताओ, डरपोकों को प्रोत्साहित करो, दोनों की सहायता में रुचि लो, सब के साथ धीरज रखो।
我们又劝弟兄们,要警戒不守规矩的人,勉励灰心的人,扶助软弱的人,也要向众人忍耐。
देखते रहो कोई बुराई का बदला बुराई से न दे, बल्कि सब लोग सदा एक दूसरे के साथ भलाई करने का ही जतन करें।
你们要谨慎,无论是谁都不可以恶报恶;或是彼此相待,或是待众人,常要追求良善。
सदा प्रसन्न रहो।
要常常喜乐,
प्रार्थना करना कभी न छोड़ो।
不住的祷告,
हर परिस्थिति में परमेश्वर का धन्यवाद करो।
凡事谢恩;因为这是 神在基督耶稣里向你们所定的旨意。
पवित्र आत्मा के कार्य का दमन मत करते रहो।
不要消灭圣灵的感动;
नबियों के संदेशों को कभी छोटा मत जानो।
不要藐视先知的讲论。
हर बात की असलियत को परखो, जो उत्तम है, उसे ग्रहण किए रहो
但要凡事察验,善美的要持守,
और हर प्रकार की बुराई से बचे रहो।
各样的恶事要禁戒不做。
शांति का स्रोत परमेश्वर स्वयं तुम्हें पूरी तरह पवित्र करे। पूरी तरह उसको समर्पित हो जाओ और तुम अपने सम्पूर्ण अस्तित्व अर्थात् आत्मा, प्राण और देह को हमारे प्रभु यीशु मसीह के आने तक पूर्णतः दोष रहित बनाए रखो।
愿赐平安的 神亲自使你们全然成圣!又愿你们的灵与魂与身子得蒙保守,在我主耶稣基督降临的时候完全无可指摘!
वह परमेश्वर जिसने तुम्हें बुलाया है, विश्वास के योग्य है। निश्चयपूर्वक वह ऐसा ही करेगा।
那召你们的本是信实的,他必成就这事。
हे भाईयों! हमारे लिए भी प्रार्थना करो।
请弟兄们为我们祷告。
सब भाईयों का पवित्र चुम्बन से सत्कार करो।
与众弟兄亲嘴问安,务要圣洁。
तुम्हें प्रभु की शपथ देकर मैं यह आग्रह करता हूँ कि इस पत्र को सब भाइयों को पढ़ कर सुनाया जाए।
我指著主嘱咐你们,要把这信念给众弟兄听。
हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह तुम्हारे साथ रहे।
愿我主耶稣基督的恩常与你们同在!