Isaiah 18

Voi sitä maata, joka vaeltaa siipein varjon alla, tällä puolella Etiopian virtoja!
उस धरती को देखो जो कूश की नदियों के साथ—साथ फैली है। इस धरती में कीड़े—मकोड़े भरे पड़े हैं। तुम उनके पंखों की भिन्नाहट सुन सकते हो।
Joka sanansaattajat lähettää merelle, ja kulkee vedellä ruokoisessa haahdessa: menkäät nopiasti matkaan, sanansaattajat, sen kansan tykö, joka reväisty ja ryöstetty on, sen kansan tykö, joka julmempi on kuin joku muu, sen kansan tykö, joka siellä ja täällä mitattu ja tallattu on, jonka maa virtain hallussa on.
यह धरती लोगों को सरकण्डों की नावों से सागर के पार भेजती है। हे तेज़ चलने वाले हरकारो, एक ऐसी जाति के लोगों के पास जाओ जो लम्बे और शक्तिशाली हैं! (इन लम्बें शक्तिशाली लोगों से सब कहीं के लोग डरते हैं। वे एक बलवान जाति के लोग हैं। उनकी जाति दूसरी जातियों को पराजित कर देती हैं। वे एक ऐसे देश के हैं जिसे नदियाँ विभाजित करती हैं।)
Te kaikki, jotka asutte maan päällä, ja te, jotka maassa olette, saatte nähdä, kuinka lippu nostetaan vuorella, ja kuulla, kuinka vaskitorvella soitetaan.
ऐसे उन लोगों को सावधान कर दो कि उनके साथ कोई बुरी घटना घटने को है। उस जाति के साथ घटती हुई इस घटना को दुनिया के सब लोग देखेंगे। लोग इसे इस तरह साफ—साफ देखेंगे, जैसे पहाड़ पर लगे हुए झण्डे को लोग देखते हैं। इन लम्बे और शक्तिशाली व्यक्तियों के साथ जो बातें घटेंगी, उनके बारे में इस धरती के सभी निवासी सुनेंगे। इसको वे इतनी स्पष्टता से सुनेंगे जितनी स्पष्टता से युद्ध से पहले बजने वाले नरसिंगे की आवाज़ सुनाई देती हैं।
Sillä näin sanoo Herra minulle: minä olen hiljakseni ja katselen majastani, niinkuin palavuus, joka sateen kuivaa, ja niinkuin kaste elonajan palavuudessa.
यहोवा ने कहा, “जो स्थान मेरे लिये तैयार किया गया है, मैं उस स्थान पर होऊँगा। मैं चुपचाप इन बातों को घटते हुए देखूँगा। गर्मी के एक सुहावने दिन दोपहर के समय जब लोग आराम कर रहे होंगे (यह तब होगा जब कटनी का गर्म समय होगा, वर्षा नहीं होगी, बस अलख सुबह की ओस ही पड़ेगी।)
Sillä ennen elonaikaa, kuin tulo valmiiksi tulee, ja rohkamarjat kypsentyvät, täytyy oksat leikata sirpillä, ja viinapuut hakata ja heittää pois:
तभी कोई बहुत भयानक बात घटेगी। यह वह समय होगा जब फूल खिल चुके होंगे। नये अँगूर फूट रहे होंगे और उनकी बढ़वार हो रही होगी। किन्तु फसल उतारने के समय से पहले ही शत्रु आयेगा और इन पौधों को काट डालेगा। शत्रु आकर अँगूर की लताओं को तोड़ डालेगा और उन्हें कहीं दूर फेंक देगा।
Niin että ne jätetään kokonansa linnuille vuorten päällä ja eläimille maassa; niin että linnut suvella tekevät siihen pesänsä, ja kaikkinaiset eläimet makaavat siinä talvella.
अँगूर की यें बेलें शिकारी पहाड़ी पक्षियों और जंगली जानवरों के खाने के लिये छोड़ दी जायेंगी। गर्मियों में पक्षी इन दाख लताओं में बसेरा करेंगे और उस सदी में जंगली पशु इन दाख लताओं को चरेंगे।”
Silloin se revitty ja ryöstetty kansa, joka julmempi on kuin joku muu, joka siellä ja täällä mitattu on ja tallattu on, jonka maa virtain hallussa on, tuo Herralle Zebaotille lahjoja siihen paikkaan, jossa Herran Zebaotin nimi on, Zionin vuorelle.
उस समय, सर्वशक्तिमान यहोवा को एक विशेष भेंट चढ़ाई जायेगी। यह भेंट उन लोगों की ओर से आयेगी, जो लम्बे और शक्तिशाली हैं। (सब कहीं के लोग इन लोगों से डरते हैं। ये एक शक्तिशाली जाति के लोग हैं। यह जाति दूसरी जाति के लोगों को पराजित कर देती है। ये एक ऐसे देश के हैं, जो नदियों से विभाजित हैं।) यह भेंट यहोवा के स्थान सिय्योन पर्वत पर लायी जायेगी।