Psalms 15

ای خداوند، چه کسی به خیمهٔ مقدّس تو وارد خواهد شد؟ چه کسی در کوه مقدّس تو عبادت خواهد کرد؟
हे यहोवा, तेरे पवित्र तम्बू में कौन रह सकता है? तेरे पवित्र पर्वत पर कौन रह सकता है?
کسی‌که بی‌عیب، نیكوکار، راستگو و صمیمی باشد.
केवल वह व्यक्ति जो खरा जीवन जीता है, और जो उत्तम कर्मों को करता है, और जो ह्रदय से सत्य बोलता है। वही तेरे पर्वत पर रह सकता है।
غیبت ننماید، در حق دوستان خود بدی نکرده و به تهمت‌ها گوش ندهد.
ऐसा व्यक्ति औरों के विषय में कभी बुरा नहीं बोलता है। ऐसा व्यक्ति अपने पड़ोसियों का बुरा नहीं करता। वह अपने घराने की निन्दा नहीं करता है।
گناهکاران را حقیر شمارد و نیکوکاران را احترام گذارد، به قول خود وفا کند هرچند به ضررش باشد،
वह उन लोगों का आदर नहीं करता जो परमेश्वर से घृणा रखते हैं। और वह उन सभी का सम्मान करता है, जो यहोवा के सेवक हैं। ऐसा मनुष्य यदि कोई वचन देता है तो वह उस वचन को पूरा भी करता है, जो उसने दिया था।
از رباخواری پرهیز نماید و با رشوه گرفتن، علیه مردم بی‌گناه شهادت ندهد. کسانی‌که اینها را انجام دهند، همیشه استوار خواهند بود.
वह मनुष्य यदि किसी को धन उधार देता है तो वह उस पर ब्याज नहीं लेता, और वह मनुष्य किसी निरपराध जन को हानि पहुँचाने के लिये घूस नहीं लेता। यदि कोई मनुष्य उस खरे जन सा जीवन जीता है तो वह मनुष्य परमेश्वर के निकट सदा सर्वदा रहेगा।