Psalms 139

خداوندا، تو مرا آزموده‏ای و می‌شناسی.
हे यहोवा, तूने मुझे परखा है। मेरे बारे में तू सब कुछ जानता है।
از نشستن و بر خواستن من آگاهی و تمام افکار و اندیشه‌های مرا از دور می‌دانی.
तू जानता है कि मैं कब बैठता और कब खड़ा होता हूँ। तू दूर रहते हुए भी मेरी मन की बात जानता है।
تو از رفتار، کردار، کار و استراحت من آگاهی و تمام روشهای مرا می‌دانی.
हे यहोवा, तुझको ज्ञान है कि मैं कहाँ जाता और कब लेटता हूँ। मैं जो कुछ करता हूँ सब को तू जानता है।
حتّی پیش از آن که حرفی بر زبان آورم، تو ای خداوند، منظور مرا می‌دانی.
हे यहोवा. इससे पहले की शब्द मेरे मुख से निकले तुझको पता होता है कि मैं क्या कहना चाहता हूँ।
حضور تو مرا از هر طرف احاطه نموده و با قدرت خود، مرا محافظت می‌کنی.
हे यहोवा, तू मेरे चारों ओर छाया है। मेरे आगे और पीछे भी तू अपना निज हाथ मेरे ऊपर हौले से रखता है।
شناخت تو از من خیلی عمیق است؛ این فراتر از فهم من می‌باشد.
मुझे अचरज है उन बातों पर जिनको तू जानता है। जिनका मेरे लिये समझना बहुत कठिन है।
از نزد تو کجا بگریزم و از حضور تو کجا پنهان شوم؟
हर जगह जहाँ भी मैं जाता हूँ, वहाँ तेरी आत्मा रची है। हे यहोवा, मैं तुझसे बचकर नहीं जा सकता।
اگر به آسمان بروم، تو در آنجا هستی. اگر به دنیای مردگان بروم، تو در آنجا هستی.
हे यहोवा, यदि मैं आकाश पर जाऊँ वहाँ पर तू ही है। यदि मैं मृत्यु के देश पाताल में जाऊँ वहाँ पर भी तू है।
اگر بر بالهای سحر بنشینم و از مشرق به دورترین نقطه در مغرب بروم،
हे यहोवा, यदि मैं पूर्व में जहाँ सूर्य निकलता है जाऊँ वहाँ पर भी तू है।
تو برای رهبری من در آنجا خواهی بود. برای کمک به من تو در آنجا خواهی بود.
वहाँ तक भी तेरा दायाँ हाथ पहुँचाता है। और हाथ पकड़ कर मुझको ले चलता है।
اگر از تاریکی خواهش کنم که مرا بپوشاند و یا روشناییِ اطراف من به تاریکی تبدیل گردد،
हे यहोवा, सम्भव है, मैं तुझसे छिपने का जतन करुँ और कहने लगूँ, “दिन रात में बदल गया है तो निश्चय ही अंधकार मुझको ढक लेगा।”
حتّی تاریکی هم برای تو تاریک نخواهد بود و شب برای تو مانند روز روشن است، زیرا تاریکی و روشنایی برای تو یکی است.
किन्तु यहोवा अन्धेरा भी तेरे लिये अंधकार नहीं है। तेरे लिये रात भी दिन जैसी उजली है।
تو تمام اجزای بدنم را ساختی و در رحم مادرم همهٔ آنها را به هم پیوند دادی.
हे यहोवा, तूने मेरी समूची देह को बनाया। तू मेरे विषय में सबकुछ जानता था जब मैं अभी माता की कोख ही में था।
من تو را می‌ستایم، زیرا مرا به گونه‌ای عجیب ساخته‏ای، تمام کارهای تو بسیار شگفت‌انگیز است. من این را با تمام وجود می‌دانم.
हे यहोवा, तुझको उन सभी अचरज भरे कामों के लिये मेरा धन्यवाद, और मैं सचमुच जानता हूँ कि तू जो कुछ करता है वह आश्चर्यपूर्ण है।
وقتی استخوانهایم ساخته می‌شدند و در رحم مادر شکل می‌گرفتم و در نهان رشد می‌کردم، تو از وجود من آگاه بودی.
मेरे विषय में तू सब कुछ जानता है। जब मैं अपनी माता की कोख में छिपा था, जब मेरी देह रूप ले रही थी तभी तूने मेरी हड्डियों को देखा।
پیش از آن که به وجود بیایم و زندگی را آغاز کنم، روزهای عمرم را در دفتر خود ثبت نمودی.
हे यहोवा, तूने मेरी देह को मेरी माता के गर्भ में विकसते देखा। ये सभी बातें तेरी पुस्तक में लिखीं हैं। हर दिन तूने मुझ पर दृष्टी की। एक दिन भी तुझसे नहीं छूटा।
خداوندا، افکار تو آن‌قدر عالی و گرانبها هستند، که من آنها را درک نمی‌کنم.
हे परमेश्वर, तेरे विचार मेरे लिये कितने महत्वपूर्ण हैं। तेरा ज्ञान अपरंपार है।
اگر آنها را بشمارم، از ریگهای صحرا زیادترند. وقتی بیدار می‌شوم باز هم با تو هستم.
तू जो कुछ जानता है, उन सब को यदि मैं गिन सकूँ तो वे सभी धरती के रेत के कणों से अधिक होंगे। किन्तु यदि मैं उनको गिन पाऊँ तो भी मैं तेरे साथ में रहूँगा।
خدایا، شریران را نابود کن و جنایتکاران را از من دور نما.
हे परमेश्वर, दुर्जन को नष्ट कर। उन हत्यारों को मुझसे दूर रख।
آنها نام تو را به بدی یاد می‌کنند و به ضد تو حرفهای زشت می‌زنند.
वे बुरे लोग तेरे लिये बुरी बातें कहते हैं। वे तेरे नाम की निन्दा करते हैं।
خداوندا، آیا از کسانی‌که از تو نفرت دارند، نفرت نداشته‌ام؟ آیا از آنانی که از تو سرپیچی می‌کنند، متنفّر نبوده‏ام؟
हे यहोवा, मुझको उन लोगों से घृणा है! जो तुझ से घृणा करते हैं मुझको उन लोगों से बैर है जो तुझसे मुड़ जाते हैं।
با تمام وجود از آنها متنفّرم و آنها را دشمن خود می‌دانم.
मुझको उनसे पूरी तरह घृणा है! तेरे शत्रु मेरे भी शत्रु हैं।
خدایا، مرا تفتیش کن و از دل من باخبر شو، مرا بیازما و افکار مرا بخوان.
हे यहोवा, मुझ पर दृष्टि कर और मेरा मन जान ले। मुझ को परख ले और मेरा इरादा जान ले।
ببین آیا خطایی در من هست، و مرا به راه جاودانی هدایت نما.
मुझ पर दृष्टि कर और देख कि मेरे विचार बुरे नहीं है। तू मुझको उस पथ पर ले चल जो सदा बना रहता है।