Psalms 10

خداوندا، چرا دور ایستاده‌ای؟ چرا هنگامی‌که ما در سختی هستیم خود را پنهان می‌کنی؟
हे यहोवा, तू इतनी दूर क्यों खड़ा रहता है? कि संकट में पड़े लोग तुझे नहीं देख पाते।
شریران متکبّرند و بر فقیران ستم می‌کنند، آنان را در دامهای خودشان گرفتار کن.
अहंकारी दुष्ट जन दुर्बल को दु:ख देते हैं। वे अपने षड़यन्त्रों को रचने रहते हैं।
شریران به مقاصد شریرانهٔ خود افتخار کرده، طمعکاران را می‌ستایند و خداوند را انکار می‌کنند.
दुष्ट जन उन वस्तुओं पर गर्व करते हैं, जिनकी उन्हें अभिलाषा है और लालची जन परमेश्वर को कोसते हैं। इस प्रकार दुष्ट दर्शाते हैं कि वे यहोवा से घृणा करते हैं।
شریران در غرور خود به خداوند توجّه ندارند، و در فکر ایشان، خدا جایی ندارد!
दुष्ट जन इतने अभिमानी होते हैं कि वे परमेश्वर का अनुसरण नहीं कर सकते। वे बुरी—बुरी योजनाएँ रचते हैं। वे ऐसे कर्म करते हैं, जैसे परमेश्वर का कोई अस्तित्व ही नहीं।
مرد شریر در همه‌چیز موفّق است، او دشمنان خود را به هیچ می‌شمارد و نمی‌تواند داوری خدا را بفهمد.
दुष्ट जन सदा ही कुटिल कर्म करते हैं। वे परमेश्वर की विवेकपूर्ण व्यवस्था और शिक्षाओं पर ध्यान नहीं देते। हे परमेश्वर, तेरे सभी शत्रु तेरे उपदेशों की उपेक्षा करते हैं।
در دل خود می‌گوید: «هرگز نخواهم افتاد، هرگز مشکلی نخواهم داشت.»
वे सोचते हैं, जैसे कोई बुरी बात उनके साथ नहीं घटेगी। वे कहा करते हैं, “हम मौज से रहेंगे और कभी भी दण्डित नहीं होंगे।”
سخنانش سراسر دروغ، نفرین و تهدید است و شرارت و گناه از زبانش جاری است.
ऐसे दुष्ट का मुख सदा शाप देता रहता है। वे दूसरे जनों की निन्दा करते हैं और काम में लाने को सदैव बुरी—बुरी योजनाएँ रचते रहते हैं।
در روستاها برای کشتن مردم بی‌گناه کمین می‌کند، و مراقب است تا اشخاص بیچاره را گرفتار سازد.
ऐसे लोग गुप्त स्थानों में छिपे रहते हैं, और लोगों को फँसाने की प्रतीक्षा करते हैं। वे लोगों को हानि पहुँचाने के लिये छिपे रहते हैं और निरपराधी लोगों की हत्या करते हैं।
مانند شیر در مخفیگاه خود کمین می‌کند و در انتظار مردم درمانده است تا آنها را به دام اندازد.
दुष्ट जन सिंह के समान होते हैं जो उन पशुओं को पकड़ने की घात में रहते हैं। जिन्हें वे खा जायेंगे। दुष्ट जन दीन जनों पर प्रहार करते हैं। उनके बनाये गये जाल में असहाय दीन फँस जाते हैं।
مردم بیچاره در مقابل آنان تعظیم می‌کنند و اسیر قدرت آنان می‌گردند.
दुष्ट जन बार—बार दीन पर घात करता और उन्हें दु:ख देता है।
مرد شریر در دل خود می‌گوید: «خدا فراموش کرده و روی خود را برگردانیده است.»
अत: दीन जन सोचने लगते हैं, “परमेश्वर ने हमको भुला ही दिया है! हमसे तो परमेश्वर सदा—सदा के लिये दूर हो गया है। जो कुछ भी हमारे साथ घट रहा, उससे परमेश्वर ने दृष्टि फिरा ली है!”
ای خداوند، ای خدای من، برخیز و شریران را مجازات کن، بیچارگان را فراموش مکن.
हे यहोवा, उठ और कुछ तो कर! हे परमेश्वर, ऐसे दुष्ट जनों को दण्ड दे! और इन दीन दुखियों को मत बिसरा!
چگونه شریر می‌تواند به خدا اهانت کند و به خود بگوید که خدا مرا مجازات نخواهد کرد؟
दुष्ट जन क्यों परमेश्वर के विरुद्ध होते हैं? क्योंकि वे सोचते हैं कि परमेश्वर उन्हें कभी नहीं दण्डित करेगा।
امّا تو ای خداوند، غم و مصیبت مردم را می‌بینی، تو همیشه برای کمک به درماندگان آماده‌ای، و توکّل آنان به توست، تو مددکار یتیمان هستی.
हे यहोवा, तू निश्चय ही उन बातों को देखता है, जो क्रूर और बुरी हैं। जिनको दुर्जन किया करते हैं। इन बातों को देख और कुछ तो कर! दु:खों से घिरे लोग सहायता माँगने तेरे पास आते हैं। हे यहोवा, केवल तू ही अनाथ बच्चों का सहायक है, अत: उन की रक्षा कर!
بازوی مردم شریر و بدکار را بشکن و آنها را به‌خاطر خطاهایشان مجازات کن تا شرارتشان از بین برود.
हे यहोवा, दुष्ट जनों को तू नष्ट कर दे।
خداوند تا به ابد پادشاه است. کسانی‌که خدایان دیگر را پرستش می‌کنند، از زمین وی رانده خواهند شد.
तू उन्हें अपनी धरती से ढकेल बाहर कर
ای خداوند، تو دعای فروتنان را می‌شنوی. دل آنان را قوی می‌گردانی و به فریاد و زاری آنان گوش می‌دهی.
हे यहोवा, दीन दु:खी लोग जो चाहते हैं वह तूने सुन ली। उनकी प्रार्थनाएँ सुन और उन्हें पूरा कर जिनको वे माँगते हैं!
تو گریهٔ یتیمان و ستمدیدگان را می‌شنوی، تو به نفع آنان داوری خواهی کرد.
हे यहोवा, अनाथ बच्चों की तू रक्षा कर। दु:खी जनों को और अधिक दु:ख मत पाने दे। दुष्ट जनों को तू इतना भयभीत कर दे कि वे यहाँ न टिक पायें।