Ezekiel 38

کلام خداوند بر من آمد و فرمود:
यहोवा का सन्देश मुझे मिला। उसने कहा,
«ای انسان فانی، رو به سوی سرزمین ماجوج بایست و علیه جوج، پادشاه ماشک و توبال نبوّت کن
“मनुष्य के पुत्र, मागोग प्रदेश में गोग पर ध्यान दो। वह मेशेक और तूबल राष्ट्रों का सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रमुख है। गोग के विरुद्ध मेरे लिये कुछ कहो।
و به او بگو خداوند چنین می‌فرماید: ای جوج، پادشاه ماشک و توبال، من دشمن تو هستم.
उससे कहो कि स्वामी यहोवा यह कहता है, गोग तुम मेशेक और तूबल राष्ट्रों के सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रमुख हो! किन्तु मैं तुम्हारे विरुद्ध हूँ।
تو را بازمی‌گردانم و در آرواره‌هایت قلّابها می‌گذارم و تو را با تمام لشکرت، اسبها و سواران و همهٔ زره‌پوشان، جمعیّت بزرگی که به سپر و شمشیر مسلّح هستند، بیرون می‌آورم.
मैं तुम्हें पकड़ूँगा और तुम्हारी पूरी सेना के साथ वापस लाऊँगा। मैं तुम्हारी सेना के सभी पुरुषों को वापस लाऊँगा। मैं सभी घोड़ों और घुड़सवारों को वापस लाऊँगा। मैं तुम्हारे मुँह में नकेल डालूँगा और तुम सभी को वापस लाऊँगा। सभी सैनिक अपनी सभी तलवारों और ढालों के साथ अपनी सैनिक पोशाक में होंगे।
مردانی مسلّح به سپر و کلاهخود از پارس و حبشه و لیبی با ایشان خواهند بود.
फारस, कूश और पूत के सैनिक उनके साथ होंगे। वे सभी अपनी ढालें तथा सिर के कवच धारण किये होंगे।
سرزمین جومر و تمام سپاه او و همچنین اهالی کشور بیت توجرمه از شمال با بسیاری از مردم دیگر به تو می‌پیوندند.
वहाँ अपने सैनिकों के सभी समूहों के साथ गोमेर भी होगा। वहाँ दूर उत्तर से अपने सैनिकों के सभी समूहों के साथ तोगर्मा का राष्ट्र भी होगा। उस बन्दियों को पंक्ति में वहाँ बहु संख्यक लोग होंगे।
پس ای جوج، آماده باش و لشکرت را با متّحدانت برای جنگ آماده ساز.
“‘तैयार हो जाओ। हाँ, अपने को तैयार करो और अपने साथ मिलने वाली सेना को भी। तुम्हें निगरानी रखनी चाहिए और तैयार रहना चाहिए।
بعد از چند سال به تو امر می‌کنم به کشوری که مدّتها ویران مانده بود و مردم آن از تبعید به ممالک مختلف برگشته و در وطن خود در امنیّت ساکن شده‌اند، حمله کنی.
बहुत लम्बे समय के बाद तुम काम पर बुलाये जाओगे। आगे आने वाले वर्षों में तुम उस प्रदेश में आओगे जो युद्ध के बाद पुन: निर्मित होगा। उस देश में लोग इस्राएल के पर्वत पर आने के लिये बहुत से राष्ट्रों से इकट्ठे किये जाएंगे। अतीत में इस्राएल का पर्वत बार—बार नष्ट किया गया था। किन्तु ये लोग उन दूसरे राष्ट्रों से वापस लौटे होंगे। वे सभी सुरक्षित रहेंगे।
تو و تمام سپاهیانت و مردم بسیاری که با تو هستند چون توفان پیشروی خواهید کرد و چون ابری سرزمین را خواهید پوشاند.»
किन्तु तुम उन पर आक्रमण करने आओगे। तुम तूफान की तरह आओगे। तुम देश को ढकते हुए गरजते मेघ की तरह आओगे। तुम और बहुत से राष्ट्रों के तुम्हारे सैनिकों के समूह, इन लोगों पर आक्रमण करने आएंगे।’”
بنابراین خداوند متعال چنین می‌فرماید: «در آن روز افکاری به نظرت می‌آید و نقشهٔ پلیدی خواهی کشید.
मेरा स्वामी यहोवा यह कहता है: “उस समय तुम्हारे मस्तिष्क में एक विचार उठेगा। तुम एक बुरी योजना बनाना आरम्भ करोगे।
خواهی گفت: 'من به جنگ سرزمین روستاهای بدون دیوار خواهم رفت و من به مردم آرامی‌ که در امنیّت زندگی می‌کنند، یورش خواهم برد. همهٔ ایشان بدون دیوار، نرده‌ها و دروازه‌ها هستند.'
तुम कहोगे, ‘मैं उस देश पर आक्रमण करने जाऊँगा जिसके नगर बिना दीवार के हैं (इस्राएल) वे लोग शान्तिपूर्वक रहते हैं। वे समझते हैं कि वे सुरक्षित हैं। उनकी रक्षा के लिये उनके नगरों के चारों ओर कोई दीवार नहीं है। उनके दरवाजों में ताले नहीं है, उनके दरवाजे भी नहीं हैं!
تو مردمی ‌را که در شهرهایی ویران شده ساکنند تاراج خواهی کرد. مردمی‌ که از ملّتها گرد هم آمده‌اند و گلّه و دارایی دارند و در چهار راه جهان قرار گرفته‌اند، تاراج خواهی کرد.
मैं इन लोगों को हराऊँगा और उनकी सभी कीमती चीजें उनसे ले लूँगा। मैं उन स्थानों के विरुद्ध लड़ूँगा जो नष्ट हो चुके थे, किन्तु अब लोग उनमें रहने लगे हैं। मैं उन लोगों (इस्राएल) के विरुद्ध लड़ूँगा जो दूसरे राष्ट्रों से इकट्ठे हुए थे। अब वे लोग मवेशी और सम्पत्ति वाले हैं। वे संसार के चौराहे पर रहते हैं जिस स्थान में से शक्तिशाली देशों को अन्य शक्तिशाली सभी देशों तक जाने के लिये यात्रा करनी पड़ती है।’
مردم سبا و ددان و بازرگانان شهرهای اسپانیا خواهند پرسید: 'آیا ارتش خود را آمادهٔ یورش برای تاراج و چپاول کرده‌ای؟ آیا می‌خواهی طلا، نقره، حیوانات و دارایی‌ها را به غنیمت ببری؟'»
“शबा, ददान और तर्शीश के व्यापारी और सभी नगर जिनके साथ वे व्यापार करते हैं, तुमसे पूछेंगे, ‘क्या तुम कीमती चीजों पर अधिकार करने आये हो क्या तुम अपने सैनिकों के समूहों के साथ, उन अच्छी चीजों को हड़पने और चाँदी, सोना मवेशी तथा सम्पत्ति ले जाने आए थे? क्या तुम उन सभी कीमती चीजों को लेने आये थे?’
بنابراین ای انسان فانی نبوّت کن و به جوج بگو خداوند متعال چنین می‌فرماید: «در آن روز هنگامی‌که قوم من اسرائیل در امنیّت زندگی می‌کنند تو بیرون انداخته خواهی شد
परमेश्वर ने कहा, “मनुष्य के पुत्र, मेरे लिये गोग से कहो। उससे कहो कि स्वामी यहोवा यह कहता है, ‘तुम हमारे लोगों पर तब आक्रमण करने आओगे जब वे शान्तिपूर्वक और सुरक्षित रह रहे हैं।
از دورترین قسمت شمال، از مکان خویش خواهی آمد، تو و قومهای بسیار، همهٔ سواران، گروهی بزرگ، ارتشی نیرومند.
तुम दूर उत्तर के अपने स्थान से आओगे और तुम बहुसंख्यक लोगों को साथ लाओगे। वे सभी घुड़सवार होंगे। तुम एक विशाल और शक्तिशाली सेना होगे।
تو علیه قوم من اسرائیل خواهی آمد و زمین را چون ابری می‌پوشانی. در روزهای بازپسین تو را علیه سرزمین خود خواهم آورد تا هنگامی‌که از طریق تو، ای جوج قدّوسیّت خود را به ایشان نشان خواهم داد، ملّتها مرا بشناسند که تو را علیه ایشان خواهم آورد.
तुम मेरे लोग इस्राएल के विरुद्ध लड़ने आओगे। तुम देश को गरजते मेघ की तरह ढकने वाले होगे। मैं बाद में, अपने देश के विरुद्ध लड़ने के लिये तुम्हें लाऊँगा। तब गोग, राष्ट्र जानेंगे कि मैं कितना शक्तिशाली हूँ। वे मेरा सम्मान करेंगे और समझेंगे कि मैं पवित्र हूँ। वे देखेंगे कि मैं तुम्हारे विरुद्ध क्या करूँगा!’”
تو همان کسی هستی که سالها قبل درباره‌ات سخن گفته‌ام وقتی که توسط خادمان خودم انبیای اسرائیل اعلام کردم که وقتی این روز بیاید کسی را می‌آورم تا به اسرائیل حمله کند.
यहोवा यह कहता है, “उस समय लोग याद करेंगे कि मैंने अतीत में तुम्हारे बारे में जो कहा। वे याद करेंगे कि मैंने अपने सेवकों इस्राएल के नबियों का उपयोग किया। वे याद करेंगे कि इस्राएल के नबियों ने मेरे लिये अतीत में बातें कीं और कहा कि मैं तुमको उनके विरुद्ध लड़ने के लिये लाऊँगा।”
«در آن زمان وقتی به جنگ اسرائیل بروی، خشم من افروخته می‌شود.
मेरे स्वामी यहोवा ने कहा, “उस समय, गोग इस्राएल देश के विरुद्ध लड़ने आएगा। मैं अपना क्रोध प्रकट करूँगा।
از روی غیرت و شدّت خشم اعلام می‌کنم که زلزلهٔ مهیبی سرزمین اسرائیل را تکان می‌دهد.
क्रोध और उत्तेजना में मैं यह प्रतिज्ञा करता हूँ, मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि इस्राएल में एक प्रबल भूकम्प आएगा।
ماهیان دریا، مرغان هوا و حیوانات صحرا و همهٔ حشراتی که در روی زمین می‌خزند و همهٔ مردمانی که در روی زمین هستند از حضور من خواهند لرزید و کوهها سرنگون خواهند شد و صخره‌‌ها خواهند افتاد و همهٔ دیوارها به روی زمین فرو خواهند ریخت.
उस समय सभी सजीव प्राणी भय से काँप उठेंगे। समुद्र में मछलियाँ, आकाश में पक्षी, खेतों में जंगली जानवर और वे सभी छोटे प्राणी जो धरती पर रेंगते हैं, भय से काँप उठेंगे। पर्वत गिर पड़ेंगे और शिखर ध्वस्त होंगी। हर एक दीवार धरती पर आ गिरेगी!”
شمشیری علیه جوج در همهٔ کوههایم خواهم کشید و شمشیر هرکس علیه برادرش خواهد بود.
मेरा स्वामी यहोवा कहता है, “इस्राएल के पर्वतों पर, मैं गोग के विरुद्ध हर प्रकार का भय उत्पन्न करुँगा। उसके सैनिक इतने भयभीत होंगे कि वे एक दूसरे पर आक्रमण करेंगे और अपनी तलवार से एक दूसरे को मार डालेंगे।
او را با بیماری و کشتار مجازات خواهم کرد. بارانهای سیل‌آسا و تگرگ، به همراه آتش و گوگرد بر او و ارتش او و بسیاری از ملّتهایی که همراه او هستند، فرو خواهد بارید.
मैं गोग को रोग और मृत्यु का दण्ड दूँगा। मैं गोग और बुहत से राष्ट्रों के सैनिकों के ऊपर ओले, आग और गंधक की वर्षा करूँगा।
به این ترتیب عظمت و قدّوسیّت خود را به جهانیان آشکار می‌سازم تا بدانند که من خداوند هستم.»
तब मैं दिखाऊँगा कि मैं कितना महान हूँ, मैं प्रमाणित करूँगा कि मैं पवित्र हूँ। बहुत से राष्ट्र मुझे ये काम करते देखेंगे और वे जानेंगे कि मैं कौन हूँ। तब वे जानेंगे कि मैं यहोवा हूँ।