Daniel 8

در سال سوم سلطنت بلشصر خواب دیگری دیدم.
बेलशस्सर के शासन काल के तीसरे साल मैंने यह दर्शन देखा। यह उस दर्शन के बाद का दर्शन है।
در خواب دیدم که در شهر شوش، پایتخت استان عیلام، در کنار رود اولای ایستاده بودم.
मैंने देखा कि मैं शूशन नगर में हूँ। शूशन एलाम प्रांत की राजधानी थी। मैं ऊलै नदी के किनारे पर खड़ा था।
وقتی به اطراف نگاه می‌کردم، قوچی را دیدم که دو شاخ بلند داشت و در کنار رود ایستاده بود. بعد دیدم که یکی از این دو شاخ بلندتر شد.
मैंने आँखें ऊपर उठाई तो देखा कि ऊलै नदी के किनारे पर एक मेढ़ा खड़ा है। उस मेढ़े के दो लम्बे लम्बे सींग थे। यद्यपि उसके दोनों ही सींग लम्बे थे। पर एक सींग दूसरे से बड़ा था। लम्बा वाला सींग छोटे वाले सींग के बाद में उगा था।
این قوچ به‌ طرف مغرب، شمال و جنوب شاخ می‌زد و هیچ جانوری نمی‌‌توانست در مقابل او بایستد و یا از دست او فرار کند. هرچه دلش می‌خواست، می‌کرد و قویتر می‌شد.
मैंने देखा कि वह मेढ़ा इधर उधर सींग मारता फिरता है। मैंने देखा की वह मेंढ़ कभी पश्चिम की ओर दौड़ता है तो कभी उत्तर की ओर, और कभी दक्षिण की ओर उस मेढ़े को कोई भी पशु रोक नहीं पा रहा है और न ही कोई दूसरे पशुओं को बचा पा रहा है। वह मेढ़ा वह सब कुछ कर सकता है, जो कुछ वह करना चाहता है। इस तरह से वह मढ़ा बहुत शक्तिशाली हो गया।
هنگامی ‌که دربارهٔ این وقایع فکر می‌کردم، ناگهان یک بُز نر از غرب پیدا شد. او آن‌قدر به سرعت می‌دوید که پاهایش با زمین تماس پیدا نمی‌کرد. این بُز که یک شاخ در وسط چشمان خود داشت،
मैं उस मेढ़े के बारे में सोचने लगा। मैं अभी सोच ही रहा था कि पश्चिम की ओर से मैंने एक बकरे को आते देखा। यह बकरा सारी धरती पर दौड़ गया। किन्तु उस बकरे के पैर धरती से छुए तक नहीं। इस बकरे के एक लम्बा सींग था। जो साफ—साफ दिख रहा था, वह सींग बकरे की होनो आँखों के बीचों—बीच था।
با تمام قدرت به طرف آن قوچ دو شاخ، که آن را در کنار نهر دیده بودم، دوید.
फिर वह बकरा दो सींग वाले मेढ़े के पास आया। (यह वही मेढ़ा था जिसे मैंने ऊलै नदी के किनारे खड़ा देखा था।) वह बकरा क्रोध से भरा हुआ था। सो वह मेढ़े की तरफ लपका।
بعد با خشم زیاد به قوچ حمله کرد و هر دو شاخش را شکست و او را که قدرت مقاومت نداشت، به زمین انداخته پایمالش کرد و کسی نبود که قوچ را از دست او نجات بدهد.
बकरे को उस मेढ़े की तरफ भागते हुए मैंने देखा। वह बकरा गुस्से में आग बबूला हो रहा था। सो उसने मढ़े के दोनों सींग तोड़ डाले। मेढ़ा बकरे को रोक नही पाया। बकरे ने मेढ़े को धरती पर पछाड़ दिया और फिर उस बकरे ने उस मेढ़े को पैरों तले कुचल दिया।वहाँ उस मेढ़े को बकरे से बचाने वाला कोई नहीं था।
آن بُز نر بی‌نهایت بزرگ شد امّا درحالی‌که به اوج قدرت خود رسیده بود، ناگهان شاخش شکست و به جای آن چهار شاخ بلند در چهار سمت مختلف درآمد.
सो वह बकरा शक्तिशाली बन बैठा। किन्तु जब वह शक्तिशाली बना, उसका बड़ा सींग टूट गया और फिर उस बड़े सींग की जगह चार सींग और निकल आये। वे चारों सींग आसानी से दिखाई पड़ते थे। वे चार सीग अलग—अलग चारों दिशाओं की ओर मुड़े हुए थे।
از یکی از این شاخها، شاخ کوچکی برآمد و رو به جنوب و مشرق و سرزمین وعده رشد کرد.
फिर उन चार सींगों में से एक सींग में एक छोटा सींग और निकल आया। वह छोटा सींग बढ़ने लगा और बढ़ते—बढ़ते बहुत बड़ा हो गया। यह सींग दक्षिण—पूर्व की ओर बढ़ा। यह सींग सुन्दर धरती की ओर बढ़ा।
آن‌قدر نیرومند شد که علیه لشکر آسمانی برخاست و بعضی از ستارگان را بر زمین ریخت و پایمال کرد.
वह छोटा सींग बढ़ कर बहुत बड़ा हो गया। उसने बढ़ते बढ़ते आकाश छू लिया। उस छोटे सींग ने, यहाँ तक कि कुछ तारों को भी धरती पर पटक दिया और उन सभी तारों को पैरों तले मसल दिया।
او حتّی برضد فرمانروای لشکر آسمانی قیام کرده و از قربانی‌هایی که روزانه به او تقدیم می‌کردند جلوگیری نموده، معبد بزرگ وی را ویران کرد.
वह छोटा सींग बहुत मज़बूत हो गया और फिर वह तारों के शासक (परमेश्वर) के विरूद्ध हो गया। उस छोटे सींग ने उस शासक (परमेश्वर) को अर्पित की जाने वाली दैनिक बलियों को रोक दिया। वह स्थान जहाँ लोग उस शासक (परमेश्वर) की उपासना किया करते थे, उसने उसे उजाड़ दिया
به‌خاطر گناه قوم به او اجازه داده شد که قوی گردد و مانع تقدیم قربانی‌های روزانه شود. آن شاخ هرچه دلش خواست، انجام داد و حقیقت را زیر پا گذاشت.
और उनकी सेना को भी हरा दिया और एक विद्रोही कार्य के रूप में वह छोटा सींग दैनिक बलियों के ऊपर अपने आपको स्थापित कर दिया। उसने सत्य को धरती पर दे पटक दिया। उस छोटो सींग ने जो कुछ किया उस सब में सफल हो गया।
بعد شنیدم که دو فرشتهٔ مقدّس با هم گفت‌وگو می‌کردند. یکی از دیگری پرسید: «تا چه زمان قربانی‌های روزانه تقدیم نخواهند شد؟ تا چه موقع گناه و شرارت جریان خواهد داشت؟ تا چه وقت لشکر آسمانی و معبد بزرگ پایمال خواهد شد؟»
फिर मैंने किसी पवित्र जन को बोलते सुना और उसके बाद मैंने सुना कि कोई दूसरा पवित्र जन उस पहले पवित्र जन को उत्तर दे रहा है। पहले पवित्र जन ने कहा, “यह दर्शन दर्शाता है कि दैनिक बलियों का क्या होगा यह उस भयानक पाप के विषय में है जो विनाश कर डालता है।यह दर्शाता है कि जब लोग उस शासक के पूजास्थल को तोड़ डालेंगे तब क्या होगा यह दर्शन दर्शाता है कि जब लोग उस समूचे स्थान को पैर तले रौंदेंगे तब क्या होगा। यह दर्शन दर्शाता है कि जब लोग तारों के ऊपर पैर धरेंगे तब क्या होगा किन्तु यह बातें कब तक होती रहेंगी”
شنیدم که فرشتهٔ دیگر در جواب گفت: «دو هزار و سیصد روز طول خواهد کشید و در این مدّت قربانی‌های روزانه صبح و شام تقدیم نخواهند شد. بعد معبد بزرگ دوباره آباد خواهد شد.»
दूसरे पवित्र जन ने कहा, “दो हजार तीन सौ दिन तक ऐसा ही होता रहेगा और फिर उसके बाद पवित्र स्थान को फिर से स्थापित कर दिया जायेगा।”
وقتی کوشش می‌کردم که معنی خوابم را بدانم، ناگهان شخصی در برابر من ایستاد.
मैं, दानिय्येल ने यह दर्शन देखा था, और यह प्रयत्न किया कि उसका अर्थ समझ लूँ। अभी मैं इस दर्शन के बारे में सोच ही रहा था कि मनुष्य के जैसा दिखने वाला कोई अचानक आ कर मेरे सामने खड़ा हो गया।
صدایی را از آن طرف رود اولای شنیدم که می‌گفت: «ای جبرائیل، خواب دانیال را برایش تعبیر کن.»
इसके बाद मैंने किसी पुरूष की वाणी सुनी। यह वाणी ऊलै नदी के ऊपर से आ रही थी। उस आवाज़ ने कहा, “जिब्राएल, इस व्यक्ति को इसके दर्शन का अर्थ समझा दो।”
پس جبرائیل نزد من آمد، من ترسیدم و رو به زمین افتادم. او به من گفت: «ای انسان فانی، آن خوابی را که دیدی مربوط به زمان آخر است.»
सो जिब्राएल जो किसी मनुष्य के समान दिख रहा था, जहाँ मै खड़ा था, वहाँ आ गया। वह जब मेरे पास आया तो मैं बहुत डर गया। मैं धरती पर गिर पड़ा। किन्तु जिब्राएल ने मुझसे कहा, “अरे मनुष्य, समझ ले कि यह दर्शन अंत समय के लिये है।”
درحالی‌که او حرف می‌زد، من بیهوش بر زمین افتادم. امّا او مرا گرفت و از زمین بلند کرد
अभी जिब्राएल बोल ही रहा था कि मुझे नींद आ गयी। नींद बहुत गहरी थी।मेंरा मुख धरती की ओर था। फिर जिब्राएल ने मुझे छुआ और मुझे मेरे पैरों पर खड़ा कर दिया।
و گفت: «من آمده‌ام تا به تو نشان بدهم که نتیجهٔ خشم خداوند چه خواهد بود. خوابی را که دیدی دربارهٔ زمان آخر است.
जिब्राएल ने कहा, “देख, मैं तुझे अब उस दर्शन को समझाता हूँ। मैं तुझे बताऊँगा कि परमेश्वर के क्रोध के समय के बाद में क्या कुछ घटेगा।
«آن قوچ دو شاخ را که در خواب دیدی، سلطنت ماد و پارس است.
“तूने दो सींगों वाला मेढ़ा देखा था। वे दो सींग हैं मादी और फारस के दो देश।
بُز نر پادشاهی یونان است و شاخ بلندی که در وسط چشمانش بود، اولین پادشاه آن کشور می‌باشد.
वह बकरा यूनान का राजा है। उसकी दोनों आखों के बीच का बड़ा सींग वह पहला राजा है।
شاخی که دیدی شکست و به جای آن چهار شاخ دیگر درآمد، به این معنی است که امپراتوری یونان چهار قسمت خواهد شد و هر قسمت پادشاهی برای خود خواهد داشت. امّا هیچ‌کدام به اندازهٔ پادشاه اول بزرگ نخواهد بود.
वह सींग टूट गया और उसके स्थान पर चार सींग निकल आये। वे चार सींग चार राज्य हैं। वे चार राज्य, उस पहले राजा के राष्ट्र से प्रकट होंगे किन्तु वे चारों राज्य उस पहले राजा से मज़बूत नहीं होंगे।
«وقتی پایان سلطنت آنها نزدیک شود و شرارت ایشان نیز بسیار زیاد گردد، پادشاهی ستمکار و حیله‌گر برخواهد خاست.
“जब उन राज्यों का अंत निकट होगा, तब वहाँ एक बहुत साहसी और क्रूर राजा होगा। यह राजा बहुत मक्कार होगा। ऐसा उस समय घटेगा जब पापियों की संख्या बढ़ जायेगी।
او دارای قدرت زیادی می‌شود امّا نه با نیروی خود. او عامل ویرانی‌های عظیم خواهد شد. مطابق میل خود کار خواهد کرد و بزرگان و قوم مقدّس خدا را خواهد کشت.
यह राजा बहुत शक्तिशाली होगा किन्तु उसकी शक्ति उसकी अपनी नहीं होगी। यह राजा भयानक तबाही मचा देगा। वह जो कुछ करेगा उसमें उसे सफलता मिलेगी। वह शक्तिशाली लोगों—यहाँ तक कि परमेश्वर के पवित्र लोगों को भी नष्ट कर देगा।
با مهارت، نقشه‌های فریبندهٔ خود را عملی خواهد نمود و با یک یورش ناگهانی عدّهٔ زیادی را از بین خواهد برد. به حدّی مغرور می‌گردد که علیه شاهِ شاهان شورش خواهد نمود امّا سرانجام نابود می‌شود، ولی نه به دست انسان.
“यह राजा बहुत चुस्त और मक्कर होगा। वह अपनी कपट और झूठों के बल पर सफलता पायेगा। वह अपने आप को सबसे बड़ा समझेगा। लोगों को वह बिना किसी पूर्व चेतावनी के नष्ट करवा देगा। यहाँ तक कि वह राजाओं के राजा (परमेश्वर) से भी युद्ध का जतन करेगा किन्तु उस क्रूर राजा की शक्ति का अंत कर दिया जायेगा और उसका अंत किसी मनुष्य के हाथों नहीं होगा।
خوابی را هم که دربارهٔ قربانی‌های روزانهٔ صبح و شام دیدی به انجام خواهد رسید امّا اکنون تو این خواب را پنهان نگه‌دار، زیرا در آیندهٔ خیلی دور عملی خواهد شد.»
“उन भक्तों के बारे में यह दर्शन और वे बातें जो मैंने कही हैं, सत्य हैं। किन्तु इस दर्शन पर तू मुहर लगा कर रख दे। क्योंकि वे बातें अभी बहुत सारे समय तक घटने वाली नहीं हैं।”
سپس برای چند روز ضعیف و بیمار شدم. سپس برخاستم و همچون گذشته به کارهایی ‌که پادشاه به من سپرده بود، مشغول شدم. امّا خوابی که دیده بودم، فکر مرا مشغول کرده بود، زیرا دانستن آن برای من مشکل بود.
उस दिव्य दर्शन के बाद में मैं दानिय्येल, बहुत कमज़ोर हो गया और बहुत दिनों तक बीमार पड़ा रहा। फिर बीमारी से उठकर मैंने लौटकर राजा का कामकाज करना आरम्भ कर दिया किन्तु उस दिव्य दर्शन के कारण मैं बहुत व्याकुल रहा करता था। मैं उस दर्शन का अर्थ समझ ही नहीं पाया था।