II Kings 21

منسی دوازده ساله بود که به سلطنت رسید. او مدّت پنجاه و پنج سال در اورشلیم پادشاهی کرد و مادرش حِفصیبه نام داشت.
मनेश्शे जब शासन करने लगा तब वह बारह वर्ष का था। उसने पचपन वर्ष तक यरूशलेम में शासन किया। उसकी माँ का नाम हेप्सीबा था।
او کارهایی کرد که در نظر خداوند زشت بود. از کارهای شرم‌آور اقوامی که خداوند آنها را از سر راه قوم اسرائیل راند، پیروی نمود.
मनश्शे ने वे काम किये जिन्हें यहोवा ने बुरा बाताया था। मनश्शे वे भयंकर काम करता था जो अन्य राष्ट्र करते थे। (और योहवा ने उन राष्ट्रों को अपना देश छोड़ने पर विवश किया था जब इस्राएली आए थे।)~
زیرا او پرستشگاههای بالای تپّه‌ها را که پدرش حزقیا ویران کرده بود، دوباره آباد کرد و قربانگاهی برای بعل ساخت. مانند اخاب، پادشاه اسرائیل الههٔ اشره را پرستش می‌کرد و حتّی ستارگان را می‌پرستید.
मनश्शे ने फिर उन उच्च स्थानों को बनाया जिन्हें उसके पिता हिजकिय्याह ने नष्ट किया था। मनश्शे ने भी ठीक इस्राएल के राजा अहाब की तरह बाल की वेदी बनाई और अशेरा स्तम्भ बनाया।~मनश्शे ने आकाश में तारों की सेवा और पूजा आरम्भ की।
در معبد بزرگ خداوند، در همان‌ جایی که نام خداوند را بر خود داشت، او قربانگاههایی برای خدایان دیگر ساخت.
मनश्शे ने यहोवा के मन्दिर में असत्य देवताओं की पूजा की वेदियाँ बनाईं। (यह वही स्थान है जिसके बारे में यहोवा बातें कर रहा था जब उसने कहा था, “मैं अपना नाम यरूशलेम में रखूँगा।”)
در هر دو صحن معبد بزرگ خداوند، قربانگاههایی برای پرستش ستارگان بنا نمود.
मनश्शे ने यहोवा के मन्दिर के दो आँगनों में आकाश के नक्षत्रों के लिये वेदियाँ बनाईं।
او پسر خود را در آتش قربانی کرد و فالگیری و افسونگری می‌کرد و با جادوگران و احضارکنندگان ارواح مشورت می‌نمود.
मनश्शे ने अपने पुत्र की बलि दी और उसे वेदी पर जलाया। मनश्शे ने भविष्य जानने के प्रयत्न में कई तरीकों का उपयोग किया। वह ओझाओं और भूत सिद्धियों से मिला। मनश्शे अधिक से अधिक वह करता गया जिसे यहोवा ने बुरा कहा था। इसने यहोवा को क्रोधित किया।
الههٔ اشره را در معبد بزرگی که خداوند به داوود و پسرش سلیمان گفته بود: «اینجا در اورشلیم، در این معبد بزرگ که مکانی است که من از تمام سرزمین‌های دوازده طایفهٔ اسرائیل برگزیده‌ام تا من ستایش شوم، جای داد.
मनश्शे ने अशेरा की एक खुदी हुई मूर्ति बनाई। उसने इस मूर्ति को मन्दिर में रखा। यहोवा ने दाऊद और दाऊद के पुत्र सुलैमान से इस मन्दिर के बारे में कहा थाः “मैंने यरूशलेम को पूरे इस्राएल के नगरों में से चुना है। मैं अपना नाम यरूशलेम के मन्दिर में सदैव के लिये रखूँगा।
اگر مردم اسرائیل از همهٔ فرامین من و تمام شریعتی که موسی خدمتگزار من به ایشان داد، پیروی کنند آنگاه من اجازه نخواهم داد که ایشان را از سرزمینی که به نیاکانشان دادم بیرون کنند.»
मैं इस्राएल के लोगों से वह भूमि जिसे मैंने उनके पूर्वजों को दी थी, छोड़ने के लिये नहीं कहूँगा। मैं लोगों को उनके देश में रहने दूँगा, यदि वे उन सब चीज़ों का पालन करेंगे जिनका आदेश मैंने दिया है और जो उपदेश मेरे सेवक मूसा ने उनको दिये हैं।”
مردم اسرائیل به کلام خداوند گوش ندادند. منسی آنها را به راههایی برد که مرتکب کارهای زشت‌تری شدند و کارهای آنها بدتر بود از کارهای اقوامی که خداوند از سر راهشان رانده بود.
किन्तु लोगों ने परमेश्वर की एक न सुनी। इस्राएलियों के आने के पहले कनान में रहने वाले सभी राष्ट्र जितना बुरा करते थे मनश्शे ने उससे भी अधिक बुरा किया और यहोवा ने उन राष्ट्रों को नष्ट कर दिया था जब इस्राएल के लोग अपनी भूमि लेने आए थे।
خداوند به وسیلهٔ خدمتگزارانش یعنی انبیا گفت:
यहोवा ने अपने सेवक, नबियों का उपयोग यह कहने के लिये कियाः
«زیرا منسی، پادشاه یهودا کارهای پلیدی را که بدتر از اموری‌ها بود، انجام داد و با بُتهای خود مردم یهودا را به گناه کشید.
“यहूदा के राजा मनश्शे ने इन घृणित कामों को किया है और अपने से पहले की गई एमोरियों की बुराई से भी बड़ी बुराई की है। मनश्शे ने अपने देवमूर्तियों के कारण यहूदा से भी पाप कराया है।
بنابراین من، خداوند خدای اسرائیل چنان بلایی بر اورشلیم و یهودا نازل کنم که هرکس آن را بشنود، ترسان شود.
इसलिये इस्राएल का परमेश्वर यहोवा कहता है, ‘देखो! मैं यरूशलेम और यहूदा पर इतनी विपत्तियाँ ढाऊँगा कि यदि कोई व्यक्ति इनके बारे में सुनेगा तो उसका हृदय बैठ जायेगा।
من اورشلیم را مانند سامره تنبیه خواهم کرد، چنانکه اخاب پادشاه اسرائیل و فرزندان او را تنبیه کردم و من اورشلیم را مانند ظرفی که پاک می‌کنند و برمی‌گردانند خواهم کرد.
मैं यरूशलेम तक शोमरोन की माप पंक्ति और अहाब के परिवार की साहुल को फैलाऊँगा। कोई व्यक्ति तश्तरी को पोछता है और तब वह उसे उलट कर रख देता है। मैं यरूशलेम के ऊपर भी ऐसा ही करूँगा।
من بازماندگان قوم را به دست دشمنانشان خواهم سپرد تا طعمهٔ آنان گردند و تاراج شوند.
वहाँ मेरे कुछ व्यक्ति फिर भी बचे रह जायेंगे। किन्तु मैं उन व्यक्तियों को छोड़ दूँगा। मैं उन्हें उनके शत्रुओं को दे दूँगा। उनके शत्रु उन्हें बन्दी बनायेंगे, वे उन कीमती चीज़ों की तरह होंगे जिन्हें सैनिक युद्ध में प्राप्त करते हैं।
زیرا از روزی که نیاکانشان را از مصر بیرون آوردم تا به امروز ایشان آنچه را که از نظر من پلید بود، انجام دادند و خشم مرا برانگیختند.»
क्यों क्योंकि हमारे लोगों ने वे काम किये जिन्हें मैंने बुरा बताया। उन्होंने मुझे उस दिन से क्रोधित किया है जिस दिन से उनके पूर्वज मिस्र से बाहर आए
همچنین منسی آن‌قدر مردم بی‌گناه را کشت که در جاده‌های اورشلیم جوی خون جاری شد. او همچنین مردم یهودا را به راه بت‌پرستی کشاند و باعث شد که در مقابل خداوند مرتکب گناه شوند.
और मनश्शे ने अनेक निरपराध लोगों को मारा। उसने यरूशलेम को एक सिरे से दूसरे सिरे तक खून से भर दिया और वे सारे पाप उन पापों के अतिरिक्त हैं जिसे उसने यहूदा से कराया। मनश्शे ने यहूदा से वह कराया जिसे यहोवा ने बुरा बताया था।’”
همهٔ کارهای دیگر منسی و گناهانی را که مرتکب شد، در کتاب تاریخ پادشاهان یهودا نوشته شده‌ است.
उन पापों सहित और भी जो कार्य मनश्शे ने किये, वह सभी *यहूदा के राजाओं के इतिहास* की पुस्तक में लिखे हैं।
بعد از آن که منسی فوت کرد و به اجداد خود پیوست، او را در باغ قصرش، یعنی در باغ عُزا به‌ خاک سپردند، و پسرش آمون به جای او بر تخت سلطنت نشست.
मनश्शे मरा और अपने पूर्वजों के साथ दफनाया गया। मनश्शे अपने घर के बाग में दफनाया गया। इस बाग का नाम उज्जर का बाग था। मनश्शे का पुत्र आमोन उसके बाद नया राजा हुआ।
آمون بیست و دو ساله بود که پادشاه شد و مدّت دو سال در اورشلیم سلطنت کرد. نام مادرش مُشَلمَت، دختر حاروص و از اهالی یهودا بود.
आमोन ने जब शासन करना आरम्भ किया तो वह बाईस वर्ष का था। उसने यरूशलेम में दो वर्ष तक शासन किया। उसकी माँ का नाम मशुल्लेमेत था, जो योत्बा के हारूस की पुत्री थी।
او مثل پدر خود منسی کارهایی کرد که در نظر خداوند زشت بودند.
आमोन ने ठीक अपने पिता मनश्शे की तरह के काम किये, जिन्हें यहोवा ने बुरा बताया था।
در همهٔ امور از راه و روش پدر خود پیروی نمود و مانند او به بُتها خدمت کرد و آنها را پرستید.
आमोन ठीक अपने पिता की तरह रहता था। आमोन उन्ही देवमूर्तियों की पूजा और सेवा करता था जिनकी उसका पिता करता था।
خداوند خدای اجداد خود را از یاد برد و در راه خداوند گام برنداشت.
आमोन ने अपने पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा को त्याग दिया और उस तरह नहीं रहा जैसा यहोवा चाहता था।
خادمان آمون دسیسه کردند و او را در کاخش کشتند.
आमोन के सेवकों ने उसके विरुद्ध षडयन्त्र रचा और उसे उसके महल में मार डाला।
امّا مردم یهودا همه توطئه‌گران را کشتند و پسر آمون، یوشیا را به جای او پادشاه ساختند.
साधारण जनता ने उन सभी अधिकारियों को मार डाला जिन्होंने आमोन के विरुद्ध षडयन्त्र रचा था। तब लोगों ने आमोन के पुत्र योशिय्याह को उसके बाद नया राजा बनाया।
بقیّهٔ وقایع دوران سلطنت آمون در کتاب تاریخ پادشاهان یهودا نوشته شده‌ است.
जो अन्य काम आमोन ने किये वे *यहूदा के राजाओं के इतिहास* की पुस्तक में लिखे हैं।
آمون در مقبره‌اش، در باغ عُزا به خاک سپرده شد و پسرش، یوشیا به جای او بر تخت سلطنت نشست.
आमोन उज्जर के बाग में अपनी कब्र में दफनाया गया। आमोन का पुत्र योशिय्याह नया राजा बना।