Esther 7

A tak přišel král i Aman, aby hodovali s Ester královnou.
फिर राजा और हामान महारानी एस्तेर के साथ भोजन करने के लिये चले गये।
I řekl král k Ester opět druhého dne, napiv se vína: Jaká jest žádost tvá, Ester královno? A budeť dáno. Aneb jaká jest prosba tvá? Až do polovice království staneť se.
इसके बाद जब वे दूसरे दिन के भोज में दाखमधु पी रहे थे तो राजा ने एस्तेर से फिर एक प्रश्न किया, “महारानी एस्तेर, तुम मुझ से क्या माँगना चाहती हो? जो कुछ तुम मांगोगी, पाओगी। बताओ तुम्हें क्या चाहिए? मैं तुम्हें कुछ भी दे सकता हूँ। यहाँ तक कि मेरा आधा राज्य भी।”
Tedy odpověděla Ester královna a řekla: Jestliže jsem nalezla milost před očima tvýma, ó králi, a jestliže se králi za dobré vidí, nechť mi jest darován život můj k mé žádosti, a národu mému k prosbě mé.
इस पर महारानी एस्तेर ने जवाब दिया, “हे महाराज! यदि मैं तुम्हें भाती तुम्हारी कृपा पात्र हूँ और यदि यह तुम्हें अच्छा लगता हो तो कृपा करके मुझे जीने दीजिये और मैं तुमसे यह चाहती हूँ कि मेरे लोगों को भी जीने दीजिये! बस मैं यही माँगती हूँ।
Nebo prodáni jsme, já i národ můj, abychom zbiti, pomordováni a vyhlazeni byli, ješto kdybychom za služebníky a děvky prodáni byli, mlčela bych, ač by i tak ten nepřítel nijakž nemohl nahraditi králi té škody.
ऐसा मैं इसलिये चाहती हूँ कि मुझे और मेरे लोगों को विनाश, हत्या और पूरी तरह से नष्ट कर डालने के लिए बेच डाला गया है। यदि हमें दासों के रूप में बेचा जाता, तो मैं कुछ नहीं कहती क्योंकि वह कोई इतनी बड़ी समस्या नहीं होती जिसके लिये राजा को कष्ट दिया जाता।”
Opět odpovídaje král Asverus, řekl Ester královně: I kdož jest to ten, a kde jest ten, jehož srdce tak jest naduté, aby to činil?
इस पर महाराजा क्षयर्ष ने महारानी एस्तेर से पूछा, “तुम्हारे साथ ऐसा किसने किया कहाँ है? वह व्यक्ति जिसने तुम्हारे लोगों के साथ ऐसा व्यवहार करने की हिम्मत की?”
I řekla Ester: Muž protivník a nepřítel nejhorší jest Aman tento. Takž Aman zhrozil se před oblíčejem krále a královny.
एस्तेर ने कहा, “हमारा विरोधी और हमारा शत्रु यह दुष्ट हामान ही है।” तब हामान राजा और रानी के सामने आतंकित हो उठा।
Tedy král vstal v prchlivosti své od pití vína, a vyšel na zahradu při paláci. Aman pak pozůstal tu, aby prosil za život svůj Estery královny; nebo viděl, že jest o něm zle uloženo od krále.
राजा बहुत क्रोधित था। वह खड़ा हुआ। उसने अपना दाखमधु वहीं छोड़ दिया और बाहर बगीचे में चला गया। किन्तु हामान, रानी एस्तेर से अपने प्राणों की भीख माँगने के लिये भीतर ही ठहरा रहा। हामान यह जानता था कि राजा ने उसके प्राण लेने का निश्चय कर लिया है। इसलिये वह अपने प्राणों की भीख माँगता रहा।
Potom král navrátil se z zahrady palácu do domu, kdež pil víno, a Aman padl na lůžko, na kterémž seděla Ester. I řekl král: Což ještě násilé učiniti chce královně u mne v domě? A hned jakž slovo to vyšlo z úst krále, tvář Amanovu zakryli.
राजा जैसे ही बगीचे से भोज के कमरे की ओर वापस आ रहा था, तो वह क्या देखता है कि जिस बिछौने पर एस्तेर लेटी है, उस पर हामान झुका हुआ है। राजा ने क्रोध भरे स्वर में कहा, “अरे, क्या तू महल में मेरे रहते हुए ही महारानी पर आक्रमण करेगा?” जैसे ही राजा के मुख से ये शब्द निकले, राजा के सेवकों ने भीतर आ कर हामान का मुँह ढक दिया।
Mezi tím řekl Charbona, jeden z komorníků, před králem: Aj, ještě šibenice, kterouž připravil Aman Mardocheovi, kterýž mluvil králi k dobrému, stojí při domě Amanově, zvýší padesáti loket. I řekl král: Oběstež ho na ní.
राजा के एक खोजे सेवक ने जिसका नाम हर्बोना था, कहा, “हामान के घर के पास पचहत्तर फुट लम्बा फाँसी देने का एक खम्भा बनाया गया है। हामान ने यह खम्भा मोर्दकै को फाँसी पर चढ़ाने के लिये बनाया था। मोर्दकै वही व्यक्ति है जिसने तुम्हारी हत्या के षड़यन्त्र को बताकर तुम्हारी सहायता की थी।” राजा बोला, “उस खम्भे पर हामान को लटका दिया जाये!”
Tedy oběsili Amana na té šibenici, kterouž byl připravil Mardocheovi. A tak prchlivost královská ukojila se.
सो उन्होंने उसी खम्भे पर जिसे उसने मोर्दकै के लिए बनाया था हामान को लटका दिया। इसके बाद राजा ने क्रोध करना छोड़ दिया।