Zephaniah 3

Teško nepokornom, okaljanom, nasilničkom gradu!
यरूशलेम, तुम्हारे लोग परमेश्वर के विरूद्ध लड़े! तुम्हारे लोगों ने अन्य लोगों को चोट पहुँचाई और तुम पाप से कलंकित हो!
On nikada nije čuo poziva, nikada nije prihvatio pouku; Jahvi on se nikada nije povjerio; svome Bogu nije se nikada približio.
तुम्हारे लोग मेरी एक नहीं सुनते! वे मेरी शिक्षा को स्वीकार नहीं करते। यरूशलेम यहोवा में विश्वास नहीं रखता। यरूशलेम अपने परमेश्वर तक को नहीं जानती।
Njegovi su knezovi usred njega - lavovi koji riču; njegovi su suci - vuci večernji koji do jutra nisu kosti glodali;
यरूशलेम के प्रमुख गुरर्ाते सिंह जैसे है। इसके न्यायायधीश ऐसे भूखे भेड़ियों की तरह हैं जो भेड़ों पर आक्रमण करने शाम को आते हैं, और प्रात: काल कुछ बचा नहीं रहता।
proroci su njegovi - razmetljivci, puki lažljivci, svećenici njegovi skvrne Svetište, krše Zakon.
उसके नबी अपनी गुप्त योजनायें सदा अधिक से अधिक पाने के लिये बना रहे हैं। उसके याजकों ने पवित्र चीज़ों को अशुद्ध करता है। उन्होंने परमेश्वर की शिक्षा के प्रति बुरे काम किये हैं।
Usred njega, Jahve je pravedan - on ne čini nepravde; svako jutro iznosi svoju pravicu, u praskozorje ne izostaje; ali bezbožnik srama ne poznaje.
किन्तु परमेश्वर अब भी उस नगर में है और वह उनके प्रति लगातार न्यायपूर्ण बना रहा है। परमेश्वर कुछ भी बुरा नहीं करता। वह अपने लोगों की भलाई करता चला आ रहा है। लगातार हर सुबह वह अपने लोगों के साथ न्याय करता है। किन्तु बुरे लोग अपने किये बुरे कामों के लिये लज्जित नहीं हैं।
"Uništio sam narode, razorena su kruništa kula njihovih, poharao sam njihove ulice: nema više prolaznika! Razoreni su njihovi gradovi: nema ljudi, nema stanovnika!
परमेश्वर कहता है, “मैंने पूरे राष्टों को नष्ट कर दिया है। मैंने उनकी रक्षा मीनारों को नष्ट किया है। मैंने उनकी सड़कें नष्ट की हैं और अब वहां कोई नहीं जाता। उनके नगर सूने हैं, उनमें अब कोई नहीं रहता।
Govorio sam: 'Ti ćeš se mene ipak bojati, prigrlit ćeš pouku; u njihovim očima ne mogu nestati toliki moji pohodi.' Ali ne! - oni su žurno pokvarili sva djela svoja.
मैं तुमसे यह इसलिए कह रहा हूँ ताकि तुम शिक्षा लो। मैं चाहता हूँ कि तुम मुझसे डरो और मेरा सम्मान करो। यदि तुम ऐसा करोगे तो तुम्हारा घर नष्ट नहीं होगा। यदि तुम ऐसा करोगे तो मैं अपनी बनाई योजना के अनुसार तुम्हें दण्ड नहीं दूँगा।” किन्तु वे बुरे लोग वैसे ही बुरे काम और अधिक करना चाहते हैं जिन्हें उन्होंने पहले ही कर रखा हैं!
Zato mene čekajte - riječ je Jahvina - do dana kad ustanem kao tužilac; jer ja sam odredio da se sakupe narodi, da se saberu kraljevstva, da na vas gnjev svoj izlijem, svu gorčinu svoje srdžbe: u vatri moje ljubomore bit će sva zemlja sažgana.
यहोवा ने कहा, “अत: तनिक प्रतीक्षा करो! मेरे खड़े होने और अपने न्याय किये जाने के लिये मेरी प्रतीक्षा करो। अनेक राष्ट्रों से लोगों को लाने और तुमको दण्ड देने के लिये उनका उपयोग करने का निर्णय मेरा है। मैं उन लोगों का उपयोग अपना क्रोध तुम्हारे विरूद्ध प्रकट करने के लिये करूँगा। मैं उनका उपयोग यह दिखाने के लिये करूँगा कि मैं कितना क्षुब्ध हूँ, और यहूदा का पूरा प्रदेश नष्ट होगा!
Dat ću narodima čiste usne, da svi mogu zazivati ime Jahvino i služiti mu jednodušno.
तब मैं अन्य राष्ट्रों के लोगों की सहायता साफ—साफ बोलने के लिये करूँगा और वे यहोवा के नाम की प्रशंसा करेंगे। वे सभी एक साथ मेरी उपासना के नाम की प्रशंसा करेंगे। वे सभी एक साथ मेरी उपासना करेंगे।
S druge obale rijeka etiopskih prinosit će mi žrtvene darove moji štovaoci.
लोग कूश में नदी की दूसरी ओर से पूरा रास्ता तय करके आएंगे। मेरे बिखरे लोग मेरे पास आएंगे। मेरे उपासक मेरे पास आएंगे और अपनी भेंट लाएंगे।
U onaj dan nećeš se sramiti svih svojih nedjela koja si protiv mene počinio, jer ću ukloniti iz tebe tvoje ohole hvalisavce; i nećeš se više šepiriti na Svetoj gori mojoj,
“यरूशलेम, तब तुम आगे चलकर उन बुरे कामों के लिये लज्जित होना बन्द कर दोगे। क्यों क्योंकि मैं यरूशलेम से उन सभी बुरे लोगों को निकाल बाहर करूँगा। मैं उन सभी घमण्डी लोगों को दूर कर दूँगा। उन घमण्डी लोगों में से कोई भी मेरे पवित्र पर्वत पर नहीं रह जाएगा।
jer ću pustiti da u tebi opstane samo skroman i čedan narod, i u imenu Jahvinu tražit će okrilje
मैं केवल सीधे और विनम्र लोगों को अपने नगर (यरूशलेम) में रहने दूँगा और वे यहोवा के नाम में विश्वास करेंगे।
Ostatak Izraelov. Oni neće više činiti nepravdu, neće više govoriti laži; u njihovim ustima neće se više naći jezik prijevarni. Moći će pasti i odmarati se, i nitko im neće smetati."
इस्राएल के बचे लोग बुरा काम नहीं करेंगे। वे झूठ नहीं बोलेंगे। वे झूठ बोलकर लोगों को ठगना नहीं चाहेंगे। वे उन भेड़ों की तरह होंगे जो खाती हैं और शान्त लेटती है, और कोई भी उन्हें तंग नहीं करेगा।”
Klikći od radosti, Kćeri sionska, viči od veselja, Izraele! Veseli se i raduj se iz sveg srca, Kćeri jeruzalemska!
हे यरूशलेम, गाओ और आनन्दित होओ! हे इस्राएल, आनन्द से घोष करो! यरूशलेम, प्रसन्न होओ, तमाशे करो!
Jahve te riješio tvoje osude, neprijatelje tvoje uklonio! Jahve, kralj Izraelov, u sredini je tvojoj! Ne boj se više zla!
क्यों क्योंकि यहोवा ने तुम्हारा दण्ड रोक दिया! उन्होंने तुम्हारे शत्रुओं की दृढ़ मीनारों को नष्ट कर दिया! इस्राएल के राजा, यहोवा तुम्हारे साथ है। तुम्हें किसी बुरी घटना के होने के बारे में चिन्ता करने की आवश्यकता नहीं!
U onaj dan reći će se Jeruzalemu: "Ne boj se, Sione! Neka ti ne klonu ruke!
उस समय यरूशलेम से कहा जाएगा, “दृढ़ बनो, डरो नहीं।”
Jahve, Bog tvoj, u sredini je tvojoj, silni spasitelj! On će se radovati tebi pun veselja, obnovit će ti svoju ljubav, kliktat će nad tobom radosno
तुम्हारा परमेश्वर यहोवा तुम्हारे साथ हैं। वह शक्तिशाली सैनिक सा हैं। वह तुम्हारी रक्षा करेगा। वह दिखायेगा कि वह तुम से कितना प्यार करता है। वह दिखायेगा कि वह तुम्हारे साथ कितने प्रसन्न है। वे हसेगा और तुम्हारे बारे में ऐसे प्रसन्न होगा,
kao u dan svečani. Odvratio sam od tebe nevolju da na sebi više ne nosiš sramotu.
जैसे लोग दावत में होते हैं। मैं तुम्हारी लज्जा को दूर करूँगा। मैं तुम्हारे दुर्भाग्य को तुम से दूर कर दूँगा।
Evo svladavam sve tvoje tlačitelje. U ono vrijeme izbavit ću sve hrome, sabrat ću prognane, pribavit im hvalu i diku po svoj zemlji gdje ih sramota bijaše dopala.
उस समय, मैं उन लोगों को दण्ड दूँगा जिन्होंने तुम्हें चोट पहुँचाई। मैं अपने घायल लोगों की रक्षा करूँगा। मैं उन लोगों को वापस लाऊँगा, जो भागने को विवश किये गए थे और मैं उन्हें प्रसिद्ध करूँगा। लोग सर्वत्र उनकी प्रशंसा करेंगे।
U ono vrijeme ja ću vas dovesti, u ono vrijeme ja ću vas sabrati! Tada ću vam dati hvalu i diku među narodima zemlje, kad okrenem vašu sudbinu pred vašim očima" - govori Jahve.
उस समय मैं तुम्हें वापस लाऊँगा। मैं तुम्हें एक साथ वापस लाऊँगा। मैं तुम्हें प्रसिद्ध बनाऊँगा। सर्वत्र लोग तुम्हारी प्रशंसा करेंगे। यह तब होगा जब मैं तुम्हारी आँखों के सामने तुम बन्दियों को वापस लाऊँगा!” यहोवा ने यह सब कहा।